राष्ट्रीय समानता दल के तत्वाधान में मतदाता जागरन अभियान पोरसा,,,,,,,,,,,, राष्ट्रीय समानता दल के द्वारा लबेरा का पूरा में आज बैठक आयोजित की गई बैठक में सभी अतिथियों ने अपने विचार प्रस्तुत किया और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय समानता दल के नीतियों के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने हक,अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति वक्ताओं ने विस्तृत जानकारी दिया। राष्ट्रीय समानता दल के मतदाता पेंशन के बारे में जनता को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल प्रत्येक मतदाता को रूपये 5000 प्रति माह देने की वकालत करता है। यदि इस देश में सांसद और विधायक को आजीवन पेंशन मिलता है लेकिन जो मतदाता अपना वोट देकर उन्हें 5 साल के लिए बनाता है उस प्रत्येक मतदाता को भी ₹5000 महीना पेंशन दी जानी चाहिए तथा बच्चों और बुजुर्गों का उपचार फ्री करना चाहिए,,,,, विधवा की पेंशन बढ़ानी चाहिए ,,,,,, आज राष्ट्रीय समानता दल के तत्वाधान में मतदाता जागरन अभियान की बैठक ग्राम लबेरा का पुरा में रायसिंह कुशवाह के निवास स्थान पर हुई इस अभियान के तहत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय महासचिव रामसहाय फौजी जी के नेतृत्व में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामभजन शास्त्री जी के अध्यक्षता में एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राम औतार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री ओमकर सिंह,जिला अध्यक्ष भिण्ड मजबूत कुशवाहा, उपाध्यक्ष मेहगांव विधानसभा रायसिंह, जिला उपाध्यक्ष भिण्ड श्री रामनाथ, जिला सचिव भिण्ड जगमोहन सिंह लोधी, अध्यक्ष युवा मोर्चा भिण्ड श्री अरविन्द कुशवाहा जी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय समानता दल के नीतियों के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने हक,अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति वक्ताओं ने विस्तृत जानकारी दी
राष्ट्रीय समानता दल के तत्वाधान में मतदाता जागरन अभियान पोरसा,,,,,,,,,,,, राष्ट्रीय समानता दल के द्वारा लबेरा का पूरा में आज बैठक आयोजित की गई बैठक में सभी अतिथियों ने अपने विचार प्रस्तुत किया और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय समानता दल के नीतियों के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने हक,अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति वक्ताओं ने विस्तृत जानकारी दिया। राष्ट्रीय समानता दल के मतदाता पेंशन के बारे में जनता को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल प्रत्येक मतदाता को रूपये 5000 प्रति माह देने की वकालत करता है। यदि इस देश में सांसद और विधायक को आजीवन पेंशन मिलता है लेकिन जो मतदाता अपना वोट देकर उन्हें 5 साल के लिए बनाता है उस प्रत्येक मतदाता को भी ₹5000 महीना पेंशन दी जानी चाहिए तथा बच्चों और बुजुर्गों का उपचार फ्री करना चाहिए,,,,, विधवा की पेंशन बढ़ानी चाहिए ,,,,,, आज राष्ट्रीय समानता दल के तत्वाधान में मतदाता जागरन अभियान की बैठक ग्राम लबेरा का पुरा में रायसिंह कुशवाह के निवास स्थान पर हुई इस अभियान के तहत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय महासचिव रामसहाय फौजी जी के नेतृत्व में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामभजन शास्त्री जी के अध्यक्षता में एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राम औतार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री ओमकर सिंह,जिला अध्यक्ष भिण्ड मजबूत कुशवाहा, उपाध्यक्ष मेहगांव विधानसभा रायसिंह, जिला उपाध्यक्ष भिण्ड श्री रामनाथ, जिला सचिव भिण्ड जगमोहन सिंह लोधी, अध्यक्ष युवा मोर्चा भिण्ड श्री अरविन्द कुशवाहा जी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय समानता दल के नीतियों के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने हक,अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति वक्ताओं ने विस्तृत जानकारी दी
- संजीवनी केंद्र तक पहुंचने में 500 मीटर का ‘इम्तिहान’, बारिश ने खोली ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल मुरैना/जौरा। जौरा जनपद पंचायत के नंदपुरा गांव में सरकार ने ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संजीवनी उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया, लेकिन केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता ही मरीजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। बारिश के बाद करीब 500 मीटर का रास्ता पानी और कीचड़ से पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।1
- गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग अलग स्थानों से अज्ञात चोरों ने की बाइक चोरी, मामला दर्ज गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल, न्यायालय परिसर तथा खितोली गांव में मस्जिद के पास से अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिसका वीडियो मंगलवार को लगभग 3 बजे वायरल हुआ। वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- थाना फतेहाबाद में दारोगा पर तीस हजार रुपए मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- जलभराव में फंसी एंबुलेंस, ट्रैक्टर पर घर पहुंची जच्चा-बच्चा प्रसव के बाद सीएचसी से लौट रही नीलम की एंबुलेंस गांव के कच्चे रास्ते पर रुकी, कीचड़ के कारण चालक ने आगे जाने से किया इन्कार फतेहाबाद : गांवों की बदहाल राहें किस तरह किसी की जिंदगी की मुश्किल बढ़ा सकती हैं, इसकी तस्वीर बिजोलपुरा में सामने आई। दूसरी संतान को जन्म देने के बाद सीएचसी से उपचार कराकर घर लौट रही जच्चा-बच्चा को गांव के रास्ते पर पहुंचकर एंबुलेंस से उतरना पड़ा। कच्चे रास्ते पर जलभराव और दलदल इतनी थी कि एंबुलेंस आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं थी। आखिरकार परिजनों ने ट्रैक्टर मंगाया और जच्चा-बच्चा को उस पर बैठाकर घर पहुंचाया। बिजोलपुरा निवासी नीलम पत्नी रुपेश को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने घर पर ही दूसरी संतान को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन नीलम और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जच्चा और बच्चे का उपचार किया। दोनों की हालत ठीक होने पर परिजन एंबुलेंस से उन्हें लेकर वापस गांव के लिए रवाना हुए। एंबुलेंस बिजोलपुरा के पास पहुंची तो गांव के आगे कच्चे रास्ते पर जलभराव और कीचड़ देखकर चालक ने वाहन आगे ले जाने से मना कर दिया। रास्ते की स्थिति ऐसी थी कि एंबुलेंस के फंसने का खतरा था। प्रसव के कुछ ही समय बाद घर लौट रही महिला और नवजात को रास्ते में उतारना परिजनों के लिए चिंता का कारण बन गया। इसके बाद परिजनों ने गांव से ट्रैक्टर मंगाया। जच्चा-बच्चा को सावधानी से ट्रैक्टर पर बैठाया गया और कीचड़ भरे रास्ते से होकर घर तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब किसी मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने या अस्पताल से घर लाने की जरूरत पड़ती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कच्चे मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में किसी गंभीर मरीज के लिए एंबुलेंस का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।2
- पिनाहट में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर बोला जानलेवा हमला आगरा ब्रेकिंग पिनाहट में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर बोला जानलेवा हमला टहलते समय कुत्ते ने घेरकर बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटक कर बुरी तरह नौचा जानलेवा हमला बोल बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से किया लहूलुहान बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से हुई घायल,परिजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को आगरा किया रेफर परिजनों ने कुत्ता स्वामी के खिलाफ थाना पिनाहट में दी लिखित तहरीर,कार्यवाही की मांग पर अड़े परिजन थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पूरन पुरा स्थित गतन वाले हनुमान मंदिर के पास का मामला1
- धौलपुर के राजाखेड़ा के गांव दिघी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर हुआ हादसा, रात 8 बजे बाइक को ट्रक ने रौंदा, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, घायलों को राजाखेड़ा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार, पुलिस मौके पर, समझाइश जारी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार हादसा आज *रात करीब 8 बजे* राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर गांव दिघी के पास हुआ। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर राजाखेड़ा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गौरव पुत्र रामशंकर* निवासी दिघी उम्र करीब 26 साल गंभीर रूप से घायल है। दीपू पुत्र और जग्गो पुत्रकुल्ला * घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है। *गौरव पुत्र रामशंकर के सिर में गंभीर चोट है, उसे आगरा रेफर किया गया है। दूसरे को धौलपुर रेफर किया है।" हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे को गांव दिघी के पास जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना राजाखेड़ा पुलिस और मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "दिघी गांव में ट्रक-बाइक हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार है। घायलों को अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने जाम लगा रखा है, समझाइश कर जाम खुलवाया जा रहा है।"बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले गई है। धौलपुर के राजाखेड़ा के गांव दिघी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर हुआ हादसा, रात 8 बजे बाइक को ट्रक ने रौंदा, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, घायलों को राजाखेड़ा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार, पुलिस मौके पर, समझाइश जारी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार हादसा आज *रात करीब 8 बजे* राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर गांव दिघी के पास हुआ। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर राजाखेड़ा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गौरव पुत्र रामशंकर* निवासी दिघी उम्र करीब 26 साल गंभीर रूप से घायल है। दीपू पुत्र और जग्गो पुत्रकुल्ला * घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है। *गौरव पुत्र रामशंकर के सिर में गंभीर चोट है, उसे आगरा रेफर किया गया है। दूसरे को धौलपुर रेफर किया है।" हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे को गांव दिघी के पास जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना राजाखेड़ा पुलिस और मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "दिघी गांव में ट्रक-बाइक हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार है। घायलों को अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने जाम लगा रखा है, समझाइश कर जाम खुलवाया जा रहा है।"बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले गई है।1
- आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर सबलगढ़ में आवाज बुलंद, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन2
- पिनाहट में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर बोला जानलेवा हमला पिनाहट टहलते समय कुत्ते ने घेरकर बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटक कर बुरी तरह नौचा जानलेवा हमला बोल बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से किया लहूलुहान बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से हुई घायल,परिजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को आगरा किया रेफर परिजनों ने कुत्ता स्वामी के खिलाफ थाना पिनाहट में दी लिखित तहरीर,कार्यवाही की मांग पर अड़े परिजन थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पूरन पुरा स्थित गतन वाले हनुमान मंदिर के पास का मामला3