Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैतूल के आमला में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेनेज कार्य शीघ्र पूरा कर स्कूल हैंडओवर करने और सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। स्कूल का निर्माण 18 माह की डेडलाइन के बावजूद 40 माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है।
Vikki Pardhi
बैतूल के आमला में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेनेज कार्य शीघ्र पूरा कर स्कूल हैंडओवर करने और सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। स्कूल का निर्माण 18 माह की डेडलाइन के बावजूद 40 माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अप डाउन करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी, नगर में प्रतिदिन जलप्रदाय की व्यवस्था बनाई जाएगी वार्ड में साफ सफाई नहीं होने पर स्वच्छता निरीक्षक को नोटिस जारी वार्ड में साफ सफाई नहीं होने पर स्वच्छता निरीक्षक को नोटिस जारी अप डाउन करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी, नगर में प्रतिदिन जलप्रदाय की व्यवस्था बनाई जाएगी आमला। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे 6 मई को आमला अनुभाग के दौरे पर आये हुऐ थे। सबसे पहले उन्होंने सांदीपनी विद्यालय, आंगनबाड़ी, खाद्यान्न सोसायटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित तहसील सह अनुविभागीय राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड के रहवासियों से चर्चा भी की। रहवासियों ने बताया कि विगत एक माह से नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मच्छरो से परेशान हो रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तहसील सह अनुविभागीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आमजनता की समस्याओं को सुना और निराकरण करने के आदेश एसडीएम को दिये। वही पत्रकारों के सवालों के जबाव भी दिये जिसमें उपार्जन केन्द्रों पर इस क्षेत्र में बारिश सबसे अधिक हुई जिसके कारण अधिक चमक विहीन गेहूं आ रहा है जिसमें शासन से मार्गदर्शन लेकर उसका निराकरण किया जायेगा। तहसील से सम्बंधित कुछ शिकायतें थीं जिसमें प्रतिबद्ध कार्रवाई हेतु निर्देश दिये है जिसमें पक्षकारों को भटकना न पड़े। सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में भी कुछ कमियां पाई जिसमें निराकरण के निर्देश दिये। पेरीफेरी में दो पीएलसी है जिसमें डॉक्टर तो है एक पीएलसी मोरखा में स्टाफ नर्स नहीं है जहां जल्द ही पदस्थ करेगे ताकि डिलीवरी पांइट बन सके। शहर में जलप्रदाय के अंतराल पर कलेक्टर ने कहा कि मेढा परियोजना व एक अन्य परियोजना के अंतर्गत अतिरिक्त जल परियोजना में जल आपूर्ति के लिए डिमांड दी गई है डब्ल्यूआरडी को ओर संबंधित से चर्चा करके आमला नगर पालिका के लिये उपलब्ध कराया जाएगा ताकि प्रतिदिन जल आपूर्ति की जा सके। कर्मचारियों के अप-डाउन को लेकर अगले सप्ताह से मानीटरिंग के लिये एईबस की एटेंडेंस से ही सैलरी दी जायेगी और सख्त कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोटे, एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत इंदिरा महतो, पीआरओ रोहित ऊईके सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।2
- नवागत कलेक्टर ने सिविल अस्पताल, सांदीपनी स्कूल ,आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण,शिकायत पर स्वच्छता निरीक्षक को दिया नोटिस आमला।नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को अपने प्रथम आमला दौरे में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कॉन्ट्रेक्टर एवं कार्य एजेंसी पीआईयू को निर्देश दिए कि स्कूल भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कर शीघ्र हैंडओवर किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने कहा कि ड्रेनेज एवं सीवर लाइन के शेष कार्यों के लिए आवश्यक अनुमति तत्काल प्राप्त कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा स्कूल के बच्चों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने प्राचार्य को निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण होने के बाद ही भवन हैंडओवर लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर एवं भवन का भ्रमण कर बस संचालन व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने सिविल अस्पताल का भी निरीक्षण कर लेबर रूम, दवा वितरण, एक्स रे रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अशोक नरवरे से जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में एक कंडम भवन को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू ने कलेक्टर से मिलकर मेन मार्केट के पुराने पोल शिफ्ट करने और झूलते बिजली तारों से होने वाली समस्या बताई। कलेक्टर ने बिजली वितरण विभाग के एई विलास उईके से पूछा कि ये काम कितने दिनों में होगा ।श्री उईके ने बताया करीब दो महीने में उक्त कार्य होने की उम्मीद है। कलेक्टर से एई से आरडीएसएस योजना की जानकारी भी ली।इस दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने शासकीय उचित मूल्य दुकान आमला का निरीक्षण कर ऑनलाइन एवं भौतिक राशन स्टॉक का मिलान कराया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निरीक्षण रजिस्टर में पूर्व में दर्ज टिप्पणियों का अवलोकन कर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को नियमित एवं प्रभावी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। *आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद, भोजन चखकर गुणवत्ता परखी* कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने आंगनवाड़ी केंद्र आमला का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर भोजन एवं नाश्ते की जानकारी ली तथा स्वयं नाश्ते को चखकर गुणवत्ता जांची। उन्होंने केंद्र में दर्ज कुपोषित बच्चों की स्थिति, स्वास्थ्य जांच, पोषण ट्रैकर एप पर प्रविष्टियों एवं मंगल दिवस आयोजन की जानकारी लेते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोटे, एसडीएम श्री शैलेंद्र बड़ोनिया, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- आमला -बैतूल कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने आमला निरीक्षण में स्कूल,अस्पताल,तहसील,गेहूं उपार्जन,आंगनवाड़ी,राशन दुकान का निरीक्षण किया। तहसील में उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान पत्रकारों ने कलेक्टर को आमला की समस्याओं के बारे में बताया। आला अधिकारी रहे मौजूद1
- आमला में बिगड़ी सफाई व्यवस्था लोगों ने की शिकायत कलेक्टर ने नगर पालिका को लगाई फटकार आमला में साल दर साल बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर पूरे शहर के लोग परेशान हैं, किंतु नगर पालिका लोगों की मांग और पार्षदों के बार-बार कहने के बाद भी अपने रवैये में कोई बदलाव नहीं ला रही है। बुधवार को जब आमला में जिला कलेक्टर डॉक्टर का दौरा हुआ उस समय लोगों ने जिला कलेक्टर को शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में बताया, जिस पर कलेक्टर ने अपनी नाराजी जताई है, और नगर पालिका को नोटिस भी दिया है।अब देखना होगा की जिला कलेक्टर की फटकार के बाद नगर पालिका शहर की सफाई व्यवस्था में कितना सुधार ला पाती है, या फिर सब कुछ ऐसे ही चलते रहेगा।2
- शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही– “लूट के अज्ञात आरोपियों को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार शाहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही– “लूट के अज्ञात आरोपियों को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार • *आरोपियो से किया लूट का माल बरामद – घटना मे प्रयुक्त वाहन भी किया जप्त* • *आरोपियों को किया न्यायालय मे पेश* 🔹 जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया| 🔹 *घटना का विवरण-* दिनांक 03/05/26 को डेयरी उत्पाद का वितरण करने वाले राजू कोडले के साथ डेयरी उत्पाद की डिलेवरी करने जाने के दौरान निशाना जोड़ के आगे चंडी माता मंदिर के पास nh-46 पर एक सफेद रंग की अल्टो कार क्र MP-04-CL-8952 के 02 लड़कों के द्वारा ओवर टेक करने के दौरान गाड़ी से टकराने के बाद हुए नुकसान की भरपाई के लिए राजू कोडले को रास्ते मे रोककर पैसे मांगे और राजू कोडले के द्वारा पैसे ना देने पर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, नगदी 10,000 रुपये छीन कर एवं कुछ मात्रा मे डेयरी उत्पाद दही, ब्रेड भी लेकर कर भाग गए थे | • घटना मे राजू कोडले को कुछ मामूली छोटे भी आयी थी | 🔹 घटना के पश्चात शाहपुर क्षेत्र मे लोगों के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया था जो फरियादी के द्वारा पुलिस को सूचना देने पर थाना शाहपुर के थाना प्रभारी अरविन्द कुमरे के द्वारा त्वरित रूप से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया और अज्ञात आरोपियों को गाड़ी नंबर से तलाश करते हुए ने टोल प्लाजा से cctv फुटेज प्राप्त कर आरोपियों की पहचान की गयी जो तकनीकी रूप से आरोपियों की जानकारी (नाम, पता) निकाल कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी | एवं आरोपियों से लूट गया मोबाइल फोन, 10000/- रुपए नगदी एवं अन्य सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है l • आरोपी जिनको गिरफ्तार किया गया – 1. *सुरेन्द्र उर्फ बनडु पिता रामकिशन यादव उम्र- 32 वर्ष निवासी नांदा भीमपुर थाना चिचोली जिला बैतूल* 2. *अंकलेश पिता शिवचरण उइके उम्र- 20 वर्ष निवासी- आकी रैययत चिल्लोद थाना मोहदा* 🔹 *महत्वपूर्ण भूमिका -* निरीक्षक अरविन्द कुमारे, उप निरीक्षक सोनम साहू, सउनि सुनील कैथवास ,आर राजेश सेन, आर शिवेन्द्र तोमर, आर नीरज पाण्डेय , आर विकास, आर आदेश, आर उमेश विश्वकर्मा, साइबर सेल आर दीपेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही |1
- शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई लूट के आरोपीयों को 48 घंटे में किया गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता रामकिशन यादव, अल्केश पिता शिवचरण उइके को गिरफ्तार1
- लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चंडी जोड पर हुई लूट का पर्दाफाश1
- आमला सारनी सड़क मार्ग पर बेलोंड घाट के पास दुर्घटना में एक बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया 8 लोग घायल व 1व्यक्ति की मौके पर मौत आमला सारनी सड़क मार्ग पर बेलोंड के पास दुर्घटना में एक बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया आमला। मुलताई तहसील के चरूड़ गांव से बारात बगडोना के लिए निकली थी। जिसमें बारातियों से भरा एक बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 07 बीए 2465 बैलोंड घाट में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चरुड गांव के 63वर्षीय रामप्रसाद सूर्यवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। वहीं 8 अन्य बाराती घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सारनी पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई। सारनी पुलिस ने सभी घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए पावर जेनरेटिंग कंपनी के अस्पताल व घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह घटना करीब 4:30 बजे की बताई जा रही हैं। बाराती श्यामदास आठनेरे व सुधाकर सूर्यवंशी ने बताया कि आठनेरे परिवार की बारात मुलताई तहसील के चरूड़ गांव से बगडोना जा रहीं थीं। बैलोंड घाट उतरते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर रगड़ खाते हुए हुए बांसबेड़े से टकराकर पलट गईं। जिसमें बाराती रामप्रसाद सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हों गईं। वही 8अन्य बाराती घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए सारनी व घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी हैं। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया हैं। सारनी पुलिस दुर्घटना की जांच कर रहीं हैं।1