नवागत कलेक्टर ने सिविल अस्पताल, सांदीपनी स्कूल ,आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण,शिकायत पर स्वच्छता निरीक्षक को दिया नोटिस आमला।नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को अपने प्रथम आमला दौरे में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कॉन्ट्रेक्टर एवं कार्य एजेंसी पीआईयू को निर्देश दिए कि स्कूल भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कर शीघ्र हैंडओवर किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने कहा कि ड्रेनेज एवं सीवर लाइन के शेष कार्यों के लिए आवश्यक अनुमति तत्काल प्राप्त कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा स्कूल के बच्चों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने प्राचार्य को निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण होने के बाद ही भवन हैंडओवर लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर एवं भवन का भ्रमण कर बस संचालन व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने सिविल अस्पताल का भी निरीक्षण कर लेबर रूम, दवा वितरण, एक्स रे रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अशोक नरवरे से जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में एक कंडम भवन को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू ने कलेक्टर से मिलकर मेन मार्केट के पुराने पोल शिफ्ट करने और झूलते बिजली तारों से होने वाली समस्या बताई। कलेक्टर ने बिजली वितरण विभाग के एई विलास उईके से पूछा कि ये काम कितने दिनों में होगा ।श्री उईके ने बताया करीब दो महीने में उक्त कार्य होने की उम्मीद है। कलेक्टर से एई से आरडीएसएस योजना की जानकारी भी ली।इस दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने शासकीय उचित मूल्य दुकान आमला का निरीक्षण कर ऑनलाइन एवं भौतिक राशन स्टॉक का मिलान कराया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निरीक्षण रजिस्टर में पूर्व में दर्ज टिप्पणियों का अवलोकन कर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को नियमित एवं प्रभावी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। *आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद, भोजन चखकर गुणवत्ता परखी* कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने आंगनवाड़ी केंद्र आमला का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर भोजन एवं नाश्ते की जानकारी ली तथा स्वयं नाश्ते को चखकर गुणवत्ता जांची। उन्होंने केंद्र में दर्ज कुपोषित बच्चों की स्थिति, स्वास्थ्य जांच, पोषण ट्रैकर एप पर प्रविष्टियों एवं मंगल दिवस आयोजन की जानकारी लेते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोटे, एसडीएम श्री शैलेंद्र बड़ोनिया, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- बेतूल के आमला में जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनगणना प्रगणकों से चर्चा की और कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत जानकारी भविष्य की योजनाओं और नीतियों को प्रभावित कर सकती है। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।1
- बुधवार को प्रभात पट्टन क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।1
- बुधवार को बैतूल जिले के आमला में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें केवल चुनिंदा चीजें दिखाईं, जबकि शहर की तंग गलियों, अतिक्रमण और पेयजल जैसी असली जनसमस्याएँ उनसे छिपाई गईं। आम लोगों को भी अपनी शिकायतें बताने का मौका नहीं मिल पाया।1
- चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर कथित हमले की बात खारिज की, जिसके बाद ममता ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। वहीं शुभेंदु अधिकारी ने 'सबका साथ सबका विकास' रोकने का ऐलान किया और भगवंत मान को सरकार गिरने का डर सता रहा है।1
- बैतूल के आठनेर विकासखंड स्थित दहीपानी घाट पर हुए भीषण हादसे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी बाइक अचानक एक बैल से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने घाट पर सुरक्षा उपायों की मांग उठाई है।1
- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी, आम आदमी पार्टी ने फब्बारा चौक पर दिया धरना छिंदवाड़ा। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक साथ 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत छिंदवाड़ा के स्थानीय फब्बारा चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री वीरेन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि एक मुश्त इतनी बड़ी वृद्धि से व्यापार जगत और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा जिससे महंगाई और अधिक बढ़ेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राजू पाण्डे, जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत, प्रदेश सचिव रफीक खान, प्रदेश सह सचिव अशोक विश्वकर्मा, ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष विशाल मालवीय, जिला संगठन मंत्री अरुण चैरे और जिला सचिव दीपक पवार उपस्थित रहे। साथ ही रतिराम उईके, जिब्राइल बाबा, दीपक बंदेवार, रामगोपाल, रत्नेश धुर्वे, रूपेश पहाड़ी और मुकुंद सनोडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपना विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने सरकार से इस मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है।4
- बैतूल के आमला में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेनेज कार्य शीघ्र पूरा कर स्कूल हैंडओवर करने और सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। स्कूल का निर्माण 18 माह की डेडलाइन के बावजूद 40 माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है।2
- मुलताई के जौलखेड़ा में तेज रफ्तार डीजे वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक महेंद्र ओमकार की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक डीजे वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी पांढुर्णा 6 मई 2026 पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा और एसडीएम अलका एक्का सहित सभी प्रमुख विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जल संरक्षण और जनभागीदारी पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संचय के आंकड़ों में वृद्धि के साथ-साथ इसमें आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना सुनिश्चित करें। अवैध उत्खनन के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन को लोधीखेड़ा-खमारपानी मार्ग और कन्हान नदी क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में शामिल वाहनों को जब्त कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पीएचई विभाग को बड़चिचोली और मरकावाड़ा जैसे क्षेत्रों में पेयजल की नियमित आपूर्ति करने को कहा। इसके अलावा मारुड अस्पताल में बिजली और पानी की व्यवस्था को तुरंत ठीक करने और नीलकंठ श्मशान घाट की सड़क की मरम्मत करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कोरकू मावसी जाति के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित पेंशन प्रकरणों को तुरंत निपटाने के आदेश दिए। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि विभाग के कार्यों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सौसर अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं सुधारने और विकलांग सहायता के प्रकरणों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि वे किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की सलाह दें ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे। अंत में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर विभाग को 5 दिन के भीतर शिकायतों का समाधान करना अनिवार्य होगा, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।4