Shuru
Apke Nagar Ki App…
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर कथित हमले की बात खारिज की, जिसके बाद ममता ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। वहीं शुभेंदु अधिकारी ने 'सबका साथ सबका विकास' रोकने का ऐलान किया और भगवंत मान को सरकार गिरने का डर सता रहा है।
Rajpath News
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर कथित हमले की बात खारिज की, जिसके बाद ममता ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। वहीं शुभेंदु अधिकारी ने 'सबका साथ सबका विकास' रोकने का ऐलान किया और भगवंत मान को सरकार गिरने का डर सता रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी पांढुर्णा 6 मई 2026 पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा और एसडीएम अलका एक्का सहित सभी प्रमुख विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जल संरक्षण और जनभागीदारी पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संचय के आंकड़ों में वृद्धि के साथ-साथ इसमें आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना सुनिश्चित करें। अवैध उत्खनन के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन को लोधीखेड़ा-खमारपानी मार्ग और कन्हान नदी क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में शामिल वाहनों को जब्त कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पीएचई विभाग को बड़चिचोली और मरकावाड़ा जैसे क्षेत्रों में पेयजल की नियमित आपूर्ति करने को कहा। इसके अलावा मारुड अस्पताल में बिजली और पानी की व्यवस्था को तुरंत ठीक करने और नीलकंठ श्मशान घाट की सड़क की मरम्मत करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कोरकू मावसी जाति के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित पेंशन प्रकरणों को तुरंत निपटाने के आदेश दिए। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि विभाग के कार्यों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सौसर अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं सुधारने और विकलांग सहायता के प्रकरणों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि वे किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की सलाह दें ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे। अंत में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर विभाग को 5 दिन के भीतर शिकायतों का समाधान करना अनिवार्य होगा, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।4
- आमला सारनी सड़क मार्ग पर बेलोंड घाट के पास दुर्घटना में एक बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया 8 लोग घायल व 1व्यक्ति की मौके पर मौत आमला सारनी सड़क मार्ग पर बेलोंड के पास दुर्घटना में एक बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया आमला। मुलताई तहसील के चरूड़ गांव से बारात बगडोना के लिए निकली थी। जिसमें बारातियों से भरा एक बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 07 बीए 2465 बैलोंड घाट में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चरुड गांव के 63वर्षीय रामप्रसाद सूर्यवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। वहीं 8 अन्य बाराती घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सारनी पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई। सारनी पुलिस ने सभी घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए पावर जेनरेटिंग कंपनी के अस्पताल व घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह घटना करीब 4:30 बजे की बताई जा रही हैं। बाराती श्यामदास आठनेरे व सुधाकर सूर्यवंशी ने बताया कि आठनेरे परिवार की बारात मुलताई तहसील के चरूड़ गांव से बगडोना जा रहीं थीं। बैलोंड घाट उतरते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर रगड़ खाते हुए हुए बांसबेड़े से टकराकर पलट गईं। जिसमें बाराती रामप्रसाद सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हों गईं। वही 8अन्य बाराती घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए सारनी व घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी हैं। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया हैं। सारनी पुलिस दुर्घटना की जांच कर रहीं हैं।1
- बेतूल के आमला में जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनगणना प्रगणकों से चर्चा की और कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत जानकारी भविष्य की योजनाओं और नीतियों को प्रभावित कर सकती है। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।1
- आमला में बिगड़ी सफाई व्यवस्था लोगों ने की शिकायत कलेक्टर ने नगर पालिका को लगाई फटकार आमला में साल दर साल बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर पूरे शहर के लोग परेशान हैं, किंतु नगर पालिका लोगों की मांग और पार्षदों के बार-बार कहने के बाद भी अपने रवैये में कोई बदलाव नहीं ला रही है। बुधवार को जब आमला में जिला कलेक्टर डॉक्टर का दौरा हुआ उस समय लोगों ने जिला कलेक्टर को शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में बताया, जिस पर कलेक्टर ने अपनी नाराजी जताई है, और नगर पालिका को नोटिस भी दिया है।अब देखना होगा की जिला कलेक्टर की फटकार के बाद नगर पालिका शहर की सफाई व्यवस्था में कितना सुधार ला पाती है, या फिर सब कुछ ऐसे ही चलते रहेगा।2
- बैतूल के चंडी जोड़ पर हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से पुलिस ने इस चर्चित मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया।1
- शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई लूट के आरोपीयों को 48 घंटे में किया गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पिता रामकिशन यादव, अल्केश पिता शिवचरण उइके को गिरफ्तार1
- मुलताई के जौलखेड़ा में तेज रफ्तार डीजे वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक महेंद्र ओमकार की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक डीजे वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस पांढुर्णा/ 06 मई 2026/आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा सहित जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए तंत्र की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्कूल कॉलेज कोचिंग संस्थान और छात्रावास नेशनल टास्क फाॅर्स की वेबसाइट पर जारी नियमों का पालन करें। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार की गई गतिविधियों की मासिक रिपोर्ट शासन को भेजें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए और इसके लिए नियमित निरीक्षण भी किए जाएंगे। बैठक में विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करने पर जोर दिया गया। सभी संस्थानों को अपनी आंतरिक नियमावली बनाने और कोचिंग सेंटरों के पंजीयन की जांच करने के निर्देश दिए गए। विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं वहां मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने के लिए सभी संस्थानों में शिकायत पेटी लगाने और समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई इसकी रिपोर्ट हर महीने की 10 तारीख तक ई-मेल से भेजनी होगी। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर और काउंसलिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए ताकि छात्रों को समय पर मदद मिल सके। इस बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा एसडीएम अलका एक्का और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।2
- बैतूल के आमला में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेनेज कार्य शीघ्र पूरा कर स्कूल हैंडओवर करने और सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। स्कूल का निर्माण 18 माह की डेडलाइन के बावजूद 40 माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है।2