Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेतूल के आमला में जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनगणना प्रगणकों से चर्चा की और कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत जानकारी भविष्य की योजनाओं और नीतियों को प्रभावित कर सकती है। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।
AMLA NEWS
बेतूल के आमला में जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनगणना प्रगणकों से चर्चा की और कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत जानकारी भविष्य की योजनाओं और नीतियों को प्रभावित कर सकती है। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बेतूल के आमला में जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनगणना प्रगणकों से चर्चा की और कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत जानकारी भविष्य की योजनाओं और नीतियों को प्रभावित कर सकती है। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।1
- प्रभात पट्टन में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत प्रभात पट्टन में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत प्रभात पट्टन क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया तथा भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। तेज हवा और तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। अचानक हुए मौसम परिवर्तन से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ तेज हवा के कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते नजर आए।1
- बुधवार को बैतूल जिले के आमला में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें केवल चुनिंदा चीजें दिखाईं, जबकि शहर की तंग गलियों, अतिक्रमण और पेयजल जैसी असली जनसमस्याएँ उनसे छिपाई गईं। आम लोगों को भी अपनी शिकायतें बताने का मौका नहीं मिल पाया।1
- चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर कथित हमले की बात खारिज की, जिसके बाद ममता ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। वहीं शुभेंदु अधिकारी ने 'सबका साथ सबका विकास' रोकने का ऐलान किया और भगवंत मान को सरकार गिरने का डर सता रहा है।1
- बैतूल के आठनेर विकासखंड स्थित दहीपानी घाट पर हुए भीषण हादसे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी बाइक अचानक एक बैल से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने घाट पर सुरक्षा उपायों की मांग उठाई है।1
- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी, आम आदमी पार्टी ने फब्बारा चौक पर दिया धरना छिंदवाड़ा। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक साथ 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत छिंदवाड़ा के स्थानीय फब्बारा चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री वीरेन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि एक मुश्त इतनी बड़ी वृद्धि से व्यापार जगत और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा जिससे महंगाई और अधिक बढ़ेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राजू पाण्डे, जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत, प्रदेश सचिव रफीक खान, प्रदेश सह सचिव अशोक विश्वकर्मा, ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष विशाल मालवीय, जिला संगठन मंत्री अरुण चैरे और जिला सचिव दीपक पवार उपस्थित रहे। साथ ही रतिराम उईके, जिब्राइल बाबा, दीपक बंदेवार, रामगोपाल, रत्नेश धुर्वे, रूपेश पहाड़ी और मुकुंद सनोडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपना विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने सरकार से इस मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है।4
- बैतूल के आमला में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेनेज कार्य शीघ्र पूरा कर स्कूल हैंडओवर करने और सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। स्कूल का निर्माण 18 माह की डेडलाइन के बावजूद 40 माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है।2
- Dj वाहन नें टक्कर मार कर ले ली युवक की जान पुलिस नें वाहन कों किया जप्त मुलताई।जौलखेड़ा में विगत 26 अप्रेल कों रात 11:55 बजे हनुमान मंदिर के पास तेज गति dj वाहन नें एक युवक कों टक्कर मार दी, घटना में महेंद्र पिता यशवंत ओमकार उम्र 23 वर्ष जामुनझिरी निवासी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक dj वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया,सूचना पर पहुंची पुलिस नें dj वाहन कों जप्त कर थाना लाया है। वही मामले में पुलिस नें अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया,थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार नें बताया कि मामले में जांच की जा रही है,फिलहाल dj वाहन कों जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।2
- कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी पांढुर्णा 6 मई 2026 पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा और एसडीएम अलका एक्का सहित सभी प्रमुख विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जल संरक्षण और जनभागीदारी पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संचय के आंकड़ों में वृद्धि के साथ-साथ इसमें आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना सुनिश्चित करें। अवैध उत्खनन के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन को लोधीखेड़ा-खमारपानी मार्ग और कन्हान नदी क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में शामिल वाहनों को जब्त कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पीएचई विभाग को बड़चिचोली और मरकावाड़ा जैसे क्षेत्रों में पेयजल की नियमित आपूर्ति करने को कहा। इसके अलावा मारुड अस्पताल में बिजली और पानी की व्यवस्था को तुरंत ठीक करने और नीलकंठ श्मशान घाट की सड़क की मरम्मत करने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कोरकू मावसी जाति के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित पेंशन प्रकरणों को तुरंत निपटाने के आदेश दिए। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि विभाग के कार्यों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सौसर अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं सुधारने और विकलांग सहायता के प्रकरणों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को निर्देश दिए गए कि वे किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की सलाह दें ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे। अंत में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर विभाग को 5 दिन के भीतर शिकायतों का समाधान करना अनिवार्य होगा, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।4