Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई, जिसमें छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहन चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी शिक्षण संस्थानों को नियमों का कड़ाई से पालन करने, सुरक्षित माहौल बनाने और मासिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। शिकायत निवारण प्रणाली मजबूत करने व काउंसलिंग सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
NILESH KALASKAR
पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई, जिसमें छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहन चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी शिक्षण संस्थानों को नियमों का कड़ाई से पालन करने, सुरक्षित माहौल बनाने और मासिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। शिकायत निवारण प्रणाली मजबूत करने व काउंसलिंग सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
More news from Betul and nearby areas
- बुधवार को प्रभात पट्टन क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।1
- अप डाउन करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी, नगर में प्रतिदिन जलप्रदाय की व्यवस्था बनाई जाएगी वार्ड में साफ सफाई नहीं होने पर स्वच्छता निरीक्षक को नोटिस जारी वार्ड में साफ सफाई नहीं होने पर स्वच्छता निरीक्षक को नोटिस जारी अप डाउन करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी, नगर में प्रतिदिन जलप्रदाय की व्यवस्था बनाई जाएगी आमला। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे 6 मई को आमला अनुभाग के दौरे पर आये हुऐ थे। सबसे पहले उन्होंने सांदीपनी विद्यालय, आंगनबाड़ी, खाद्यान्न सोसायटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित तहसील सह अनुविभागीय राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड के रहवासियों से चर्चा भी की। रहवासियों ने बताया कि विगत एक माह से नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मच्छरो से परेशान हो रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तहसील सह अनुविभागीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आमजनता की समस्याओं को सुना और निराकरण करने के आदेश एसडीएम को दिये। वही पत्रकारों के सवालों के जबाव भी दिये जिसमें उपार्जन केन्द्रों पर इस क्षेत्र में बारिश सबसे अधिक हुई जिसके कारण अधिक चमक विहीन गेहूं आ रहा है जिसमें शासन से मार्गदर्शन लेकर उसका निराकरण किया जायेगा। तहसील से सम्बंधित कुछ शिकायतें थीं जिसमें प्रतिबद्ध कार्रवाई हेतु निर्देश दिये है जिसमें पक्षकारों को भटकना न पड़े। सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में भी कुछ कमियां पाई जिसमें निराकरण के निर्देश दिये। पेरीफेरी में दो पीएलसी है जिसमें डॉक्टर तो है एक पीएलसी मोरखा में स्टाफ नर्स नहीं है जहां जल्द ही पदस्थ करेगे ताकि डिलीवरी पांइट बन सके। शहर में जलप्रदाय के अंतराल पर कलेक्टर ने कहा कि मेढा परियोजना व एक अन्य परियोजना के अंतर्गत अतिरिक्त जल परियोजना में जल आपूर्ति के लिए डिमांड दी गई है डब्ल्यूआरडी को ओर संबंधित से चर्चा करके आमला नगर पालिका के लिये उपलब्ध कराया जाएगा ताकि प्रतिदिन जल आपूर्ति की जा सके। कर्मचारियों के अप-डाउन को लेकर अगले सप्ताह से मानीटरिंग के लिये एईबस की एटेंडेंस से ही सैलरी दी जायेगी और सख्त कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोटे, एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत इंदिरा महतो, पीआरओ रोहित ऊईके सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।2
- बेतूल के आमला में जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जनगणना प्रगणकों से चर्चा की और कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत जानकारी भविष्य की योजनाओं और नीतियों को प्रभावित कर सकती है। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए।1
- ग्राम चारगांव में हुई अंधी हत्या का चांद पुलिस ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल दिनांक 01.05.2026 को ग्राम चारगांव के खेत में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गयी जो तरूण साहू ने बताया था कि मृतिका सुनीता पति पतिराम साहू उम्र 45 साल निवासी पतालेश्वर थाना कुंडीपुरा की दिनांक 28.04.2026 की शाम को घर से लड़की देखने का कहकर निकली थी जो वापस नहीं आयी, जिसकी गुम इंसान रिपोर्ट दिनांक 30.04.2026 को थाना कुंडीपुरा में दर्ज करायी गयी थी, थाना चांद में मर्ग क्रमांक 31/2026 धारा 194 बी0एन0एस0एस0 का पंजीबध्द कर मृतिका का पी०एम० डाक्टर द्वारा कराया गया, मर्ग जांच के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका का गला घोटकर हत्या करना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 161/26 धारा 103 (1) BNS पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त हत्या का अपराध घटित होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग चौरई से निर्देश प्राप्त कर संदेही हेंमत सोनेकर पिता हीरामन सोनेकर उम्र 29 साल नि0 ग्राम लहगडुआ थाना कुंडीपुरा से पूछताछ की गयी, जिसने 6-7 माह पूर्व से मृतिका से जान पहचान होना मोबाइल में लगातार बात करना तथा मृतिका से अवैध संबंध होना बताया। मृतिका द्वारा साथ में रहने का दबाव डालने पर परेशान होकर दिनांक 28.04.2026 को छिंदवाड़ा से मोटर सायकिल में ले जाकर ग्राम चारगांव के पास खेत में ले जाकर मौका देखकर मृतिका को जान से मारने की नियत से मृतिका के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करना बताया, और मृतिका के पहने जेवर सोने के टाप्स, सोने की मंगलसूत्र की पत्तियां एवं गुरिया, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल अपने साथ ले जाना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल छिंदवाड़ा में भेजा गया। ग्राम चारगांव में हुई अंधी हत्या का चांद पुलिस ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल दिनांक 01.05.2026 को ग्राम चारगांव के खेत में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गयी जो तरूण साहू ने बताया था कि मृतिका सुनीता पति पतिराम साहू उम्र 45 साल निवासी पतालेश्वर थाना कुंडीपुरा की दिनांक 28.04.2026 की शाम को घर से लड़की देखने का कहकर निकली थी जो वापस नहीं आयी, जिसकी गुम इंसान रिपोर्ट दिनांक 30.04.2026 को थाना कुंडीपुरा में दर्ज करायी गयी थी, थाना चांद में मर्ग क्रमांक 31/2026 धारा 194 बी0एन0एस0एस0 का पंजीबध्द कर मृतिका का पी०एम० डाक्टर द्वारा कराया गया, मर्ग जांच के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका का गला घोटकर हत्या करना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 161/26 धारा 103 (1) BNS पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त हत्या का अपराध घटित होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग चौरई से निर्देश प्राप्त कर संदेही हेंमत सोनेकर पिता हीरामन सोनेकर उम्र 29 साल नि0 ग्राम लहगडुआ थाना कुंडीपुरा से पूछताछ की गयी, जिसने 6-7 माह पूर्व से मृतिका से जान पहचान होना मोबाइल में लगातार बात करना तथा मृतिका से अवैध संबंध होना बताया। मृतिका द्वारा साथ में रहने का दबाव डालने पर परेशान होकर दिनांक 28.04.2026 को छिंदवाड़ा से मोटर सायकिल में ले जाकर ग्राम चारगांव के पास खेत में ले जाकर मौका देखकर मृतिका को जान से मारने की नियत से मृतिका के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करना बताया, और मृतिका के पहने जेवर सोने के टाप्स, सोने की मंगलसूत्र की पत्तियां एवं गुरिया, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल अपने साथ ले जाना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल छिंदवाड़ा में भेजा गया।1
- बदायूँ आज दिनांक 6 मई को प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान न होने के कारण बदायूँ1
- हमारे बच्चों का स्वास्थ्य और उनका हक, हमारी पहली प्राथमिकता छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली और अस्पताल में स्थाई 'शिशु रोग विशेषज्ञ' (Pediatrician) न होने के कारण हमारे क्षेत्र के परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन की इस घोर अनदेखी के खिलाफ अब चुप बैठना संभव नहीं है। इसी संदर्भ में, मैं 07 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक सिविल अस्पताल परासिया के सामने एक दिवसीय अनशन पर बैठूँगा। मेरा यह संघर्ष राजनीति के लिए नहीं, बल्कि परासिया के हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए है। आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से विनम्र आग्रह है कि इस लोकतांत्रिक लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों, ताकि गूंगी-बहरी सरकार को जगाया जा सके और जल्द से जल्द डॉक्टर की पदस्थापना सुनिश्चित हो।1
- पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई, जिसमें छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहन चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी शिक्षण संस्थानों को नियमों का कड़ाई से पालन करने, सुरक्षित माहौल बनाने और मासिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। शिकायत निवारण प्रणाली मजबूत करने व काउंसलिंग सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।2
- मुलताई के जौलखेड़ा में तेज रफ्तार डीजे वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक महेंद्र ओमकार की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक डीजे वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- आमला सारनी सड़क मार्ग पर बेलोंड घाट के पास दुर्घटना में एक बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया 8 लोग घायल व 1व्यक्ति की मौके पर मौत आमला सारनी सड़क मार्ग पर बेलोंड के पास दुर्घटना में एक बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया आमला। मुलताई तहसील के चरूड़ गांव से बारात बगडोना के लिए निकली थी। जिसमें बारातियों से भरा एक बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 07 बीए 2465 बैलोंड घाट में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चरुड गांव के 63वर्षीय रामप्रसाद सूर्यवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। वहीं 8 अन्य बाराती घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सारनी पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई। सारनी पुलिस ने सभी घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए पावर जेनरेटिंग कंपनी के अस्पताल व घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह घटना करीब 4:30 बजे की बताई जा रही हैं। बाराती श्यामदास आठनेरे व सुधाकर सूर्यवंशी ने बताया कि आठनेरे परिवार की बारात मुलताई तहसील के चरूड़ गांव से बगडोना जा रहीं थीं। बैलोंड घाट उतरते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर रगड़ खाते हुए हुए बांसबेड़े से टकराकर पलट गईं। जिसमें बाराती रामप्रसाद सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हों गईं। वही 8अन्य बाराती घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए सारनी व घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी हैं। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया हैं। सारनी पुलिस दुर्घटना की जांच कर रहीं हैं।1