Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप: पद के बदले Sex की डिमांड! महोबा में मचा बवाल भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप: पद के बदले Sex की डिमांड! महोबा में मचा बवाल
Bharat Junction News
भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप: पद के बदले Sex की डिमांड! महोबा में मचा बवाल भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप: पद के बदले Sex की डिमांड! महोबा में मचा बवाल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर। जिले के नौगांव में करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति को लेकर धोखाधड़ी और कूटरचना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। नगर पालिका नौगांव के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद भारती साहू, उनके पति भारत साहू और एक अन्य व्यक्ति लखनलाल साहू पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की संपत्ति पर कब्जा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले में पीडि़त पक्ष ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। नौगांव के टीबी अस्पताल के पास रहने वाले आवेदक विनोद साहू, जो स्वर्गीय गणेशीलाल साहू के पुत्र हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1971 में वार्ड नंबर 06 स्थित बंगला नंबर 02 में भूमि खरीदी थी। इस भूमि का विधिवत डायवर्सन और बंटवारा वर्ष 1999 में नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। पीडि़त का आरोप है कि आरोपीगण का उनके परिवार से कोई संबंध नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने साजिश के तहत उनकी संपत्ति को हड़पने की योजना बनाई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने असली संपत्ति स्वामी 'छेदीलाल गुप्ताÓ के नाम में हेरफेर करते हुए फर्जी तरीके से 'छेदीलाल साहूÓ का नाम दर्ज कराया और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके आधार पर वर्ष 2017 में नगर पालिका परिषद नौगांव में खसरा नंबर 507/13 का नामांतरण अपने पक्ष में करा लिया गया। पीडि़त का कहना है कि यह कार्य नगर पालिका प्रशासन पर दबाव बनाकर कराया गया। मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब 15 जनवरी 2026 को आरोपियों द्वारा कथित रूप से पीडि़त के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर जबरन कब्जा कर लिया गया और वहां तोडफ़ोड़ करते हुए अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। विनोद साहू ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उन्होंने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचना और अवैध कब्जे से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।1
- भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप: पद के बदले Sex की डिमांड! महोबा में मचा बवाल1
- घड़ी मेरा थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में बाहर से आकर काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई है और उनसे उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।1
- छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आज 27 अप्रैल सुबह करीब 11:30 बजे टीएल बैठक आयोजित हुई, जिसमें गर्मी को देखते हुए वार्डों में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, छाया, बैठने व अन्य सुविधाएं अनिवार्य करने को कहा गया।कलेक्टर ने अधिकारियों को गांवों में रात्रि विश्राम कर चौपाल के माध्यम से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध रखने और अमृत सरोवरों को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर दिया।इसके अलावा कामधेनु योजना के प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, स्व सहायता समूहों से जलकर संग्रहण बढ़ाने, और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश भी दिए गए। लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों पर अधिकारियों पर जुर्माना भी लगाया गया।1
- छतरपुर में पत्रकार राकेश राय पर हुए हमले और उनके खिलाफ दर्ज कथित फर्जी एफआईआर के विरोध में जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पत्रकार संगठनों ने एसपी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का आरोप है कि 23 अप्रैल की रात पिपट शराब दुकान पर ओवररेट शराब बिक्री की कवरेज कर रहे पत्रकार राकेश राय पर शराब ठेकेदारों और उनके साथियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ ही फर्जी मामला दर्ज कर दिया। घटना के विरोध में पत्रकारों ने “सिस्टम और सिंडिकेट” की अर्थी निकालकर शराब, बालू और भू-माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी की। बढ़ते दबाव के बाद पिपट थाना के प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह को निलंबित कर दिया गया, जबकि थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मरकाम पर जांच के आदेश दिए गए हैं। पत्रकार संघ ने प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- Post by Neelesh Tiwari2
- आज छतरपुर में सपा और कलेक्टर को सभी पत्रकारों ने एक जूता होकर बिजावर में पत्रकार के साथ में हुई बेरहमी से मारपीट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सोपा है।1
- छतरपुर में अधिकांश एटीएम खराब पड़े हुए हैं और ऐसे में शादी का सीजन नहीं चल रहा है लोगों को कैसे की जरूरत पड़ती है लेकिन छतरपुर के अधिकांश एटीएम खराब पड़े हुए हैं इसका आंसर उन्हें पैसे नहीं मिल पा रहा है और वह समस्या का सामना कर रहे हैं।1