ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्याओं के समाधान पर प्रशासन का फोकस एसडीएम प्रवीण मीणा की दोटूक चेतावनी— जनहित के कार्यों में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करना होगा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा, राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत गुरुवार को चिकारड़ा स्थित आईटी सेंटर में फॉलो-अप शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने रखीं जनसुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़ी मांगें शिविर में ग्रामीणों ने अग्रवाल मोहल्ले की नालियों पर हुए स्थायी अतिक्रमण हटाने, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, सांवलियाजी चौराहे से निंबाहेड़ा रोड स्थित एयरटेल टावर तक नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने तथा डूंगला रोड पर अधूरे पड़े नालों एवं सड़क किनारे पटरी निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। इसके अलावा चमत्कारी बालाजी मंदिर के नाम भूमि दर्ज कराने संबंधी प्रार्थना पत्र भी प्रशासन को सौंपा गया। सरकारी योजनाओं का मिला लाभ, कई मामलों का मौके पर समाधान शिविर में दिव्यांगजनों के लिए रोडवेज के निःशुल्क पास बनाए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नामांतरण, सीमांकन, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। आयुर्वेद एवं एलोपैथिक विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पेंशन एवं दिव्यांगजन हित से जुड़े कई मामलों का भी मौके पर समाधान किया। जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना चाहिए। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही सामने आई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उपखंड अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर तहसीलदार मदनलाल सालवी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा ग्रामीणों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है। औषधीय पौधारोपण के साथ हुआ शिविर का समापन शिविर के समापन पर उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने मोरिंगा (सहजन) एवं बहेड़ा जैसे औषधीय पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा औषधीय पौधे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। शिविर में तहसीलदार मदनलाल सालवी, नायब तहसीलदार भूपेंद्र बसी, सहायक विकास अधिकारी संजय वैष्णव, प्रशासक रोड़ीलाल खटीक, ग्राम विकास अधिकारी मनोज मेघवाल, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एल. शर्मा, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पुष्कर कुमार कुमावत, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहित गर्ग, राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार, पटवारी मुकेश मेनारिया, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, एलोपैथिक चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा सहयोगिनियां, सभी वार्ड पंच तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्याओं के समाधान पर प्रशासन का फोकस एसडीएम प्रवीण मीणा की दोटूक चेतावनी— जनहित के कार्यों में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करना होगा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा, राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत गुरुवार को चिकारड़ा स्थित आईटी सेंटर में फॉलो-अप शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही पूर्व में प्राप्त शिकायतों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने रखीं जनसुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़ी मांगें शिविर में ग्रामीणों ने अग्रवाल मोहल्ले की नालियों पर हुए स्थायी अतिक्रमण हटाने, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, सांवलियाजी चौराहे से निंबाहेड़ा रोड स्थित एयरटेल टावर तक नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने तथा डूंगला रोड पर अधूरे पड़े नालों एवं सड़क किनारे पटरी निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। इसके अलावा चमत्कारी बालाजी मंदिर के नाम भूमि दर्ज कराने संबंधी प्रार्थना पत्र भी प्रशासन को सौंपा गया। सरकारी योजनाओं का मिला लाभ, कई मामलों का मौके पर समाधान शिविर में दिव्यांगजनों के लिए रोडवेज के निःशुल्क पास बनाए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नामांतरण, सीमांकन, राजस्व
प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। आयुर्वेद एवं एलोपैथिक विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पेंशन एवं दिव्यांगजन हित से जुड़े कई मामलों का भी मौके पर समाधान किया। जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना चाहिए। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही सामने आई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उपखंड अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने
से राहत दिलाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर तहसीलदार मदनलाल सालवी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा ग्रामीणों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है। औषधीय पौधारोपण के साथ हुआ शिविर का समापन शिविर के समापन पर उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने मोरिंगा (सहजन) एवं बहेड़ा जैसे औषधीय पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा औषधीय पौधे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। शिविर में तहसीलदार मदनलाल सालवी, नायब तहसीलदार भूपेंद्र बसी, सहायक विकास अधिकारी संजय वैष्णव, प्रशासक रोड़ीलाल खटीक, ग्राम विकास अधिकारी मनोज मेघवाल, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एल. शर्मा, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पुष्कर कुमार कुमावत, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहित गर्ग, राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार, पटवारी मुकेश मेनारिया, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, एलोपैथिक चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा सहयोगिनियां, सभी वार्ड पंच तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!" जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा? नमस्कार… मैं नीमच हूँ… वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया? नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई? याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है। यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है। मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿1
- 🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया 🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया! गरीबों के हक की चोरी: नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया। बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया? फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया। 👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं। लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों! जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए! इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption1
- नशे से दूरी" फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल! 1-0 की हार के बाद खिलाड़ियों पर कथित हमला, खेल भावना पर उठे सवाल; कार्रवाई नहीं हुई तो NFA ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की दी चेतावनी फाइनल नहीं खेलेंगे1
- मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।1