logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण हॉस्टल, कक्षाओं और रसोईघर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, मेस, रसोईघर तथा परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय में परीक्षाएं संचालित होने के कारण उन्होंने परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से पेयजल, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता व मेस की व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से परखा। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

2 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण हॉस्टल, कक्षाओं और रसोईघर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, मेस, रसोईघर तथा परिसर की

अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय में परीक्षाएं संचालित होने के कारण उन्होंने परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से पेयजल, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता व मेस की व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से

परखा। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत शातिर अपराधी को किया गया जिलाबदर पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 20.09.2026 को जिला मजिस्ट्रेट महोदय जनपद मऊ के आदेश दिनांक- 14.09.2026 के अनुपालन में वाद संख्या- 182/2026 कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या- D202615510000182 सरकार बनाम सोनू कुमार अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधियम 1970 के तहत क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम मतलूपुर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ को 6 माह की अवधि के लिए जनपद मऊ की सीमा से जिलाबदर की कार्यवाही किया गया ।
    1
    गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत शातिर अपराधी को किया गया जिलाबदर
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 20.09.2026  को जिला मजिस्ट्रेट महोदय जनपद मऊ के आदेश दिनांक- 14.09.2026 के अनुपालन में वाद संख्या- 182/2026 कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या- D202615510000182 सरकार बनाम सोनू कुमार अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधियम 1970 के तहत क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम मतलूपुर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ को 6 माह की अवधि के लिए जनपद मऊ की सीमा से  जिलाबदर की कार्यवाही किया गया ।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।
विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • आजमगढ़ : आसमान छूने की जिद’ पुस्तक पर आयोजित चर्चा , बोले सांसद धर्मेंद्र यादव युवाओं को देगी संघर्ष की प्रेरणा, आजमगढ़। यथार्थ को शब्दों में पिरोना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। लेखन वही प्रभाव छोड़ता है, जो समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाए। ऐसी पुस्तकें युवाओं को संघर्ष के बीच लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती हैं। यह बात सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार शाम शहर के एक होटल में पत्रकार से लेखक बने राजेश चंद्र मिश्रा की पुस्तक ‘आसमान छूने की जिद’ पर आयोजित चर्चा में कही। सांसद ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि उनके घर के बच्चे भी पुस्तक पढ़ें। पत्रकारिता के दायित्व पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को यथार्थ के धरातल पर काम करना होगा। केवल लेखन ही नहीं, समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाना भी पत्रकारिता की जिम्मेदारी है। लेखक राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुस्तक झूठ में लिपटी एक सच्ची कहानी है। लक्ष्य पाने के लिए सुख-सुविधाओं का इंतजार जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष जरूरी है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल और सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पुस्तक की रचना की प्रेरणा और लेखक के अनुभवों पर सवाल-जवाब हुए। ममता पंडित ने लेखक का परिचय दिया। अशोक यादव ने स्वागत किया। संचालन जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया। इस दौरान शिशिर कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, अभिषेक राय बंटी, अभिषेक पंडित समेत कई लोग मौजूद रहे।
    1
    आजमगढ़ : आसमान छूने की जिद’ पुस्तक पर आयोजित चर्चा , बोले सांसद धर्मेंद्र यादव युवाओं को देगी संघर्ष की प्रेरणा, 

आजमगढ़। यथार्थ को शब्दों में पिरोना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। लेखन वही प्रभाव छोड़ता है, जो समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाए। ऐसी पुस्तकें युवाओं को संघर्ष के बीच लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती हैं। यह बात सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार शाम शहर के एक होटल में पत्रकार से लेखक बने राजेश चंद्र मिश्रा की पुस्तक ‘आसमान छूने की जिद’ पर आयोजित चर्चा में कही।
सांसद ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि उनके घर के बच्चे भी पुस्तक पढ़ें। पत्रकारिता के दायित्व पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को यथार्थ के धरातल पर काम करना होगा। केवल लेखन ही नहीं, समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाना भी पत्रकारिता की जिम्मेदारी है।
लेखक राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुस्तक झूठ में लिपटी एक सच्ची कहानी है। लक्ष्य पाने के लिए सुख-सुविधाओं का इंतजार जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष जरूरी है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल और सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में पुस्तक की रचना की प्रेरणा और लेखक के अनुभवों पर सवाल-जवाब हुए। ममता पंडित ने लेखक का परिचय दिया। अशोक यादव ने स्वागत किया। संचालन जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया। इस दौरान शिशिर कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, अभिषेक राय बंटी, अभिषेक पंडित समेत कई लोग मौजूद रहे।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तहबरपुर थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 वारंटियों अरेस्ट पुलिस के अनुसार, सभी के विरुद्ध मा0 न्यायालय कोर्ट नं0-20, आजमगढ़ से गैर-जमानती वारंट जारी थे। थाना पुलिस की 3 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मामला वर्ष 2011 के मुकदमे से संबंधित है, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। ➡️ गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश समेत कुल 11 लोग शामिल हैं। 📍 स्थान: तहबरपुर, आजमगढ़ 📅 दिनांक: 22 सितंबर 2026 नोट: यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर है। मामले से संबंधित अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
    1
    तहबरपुर थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 वारंटियों अरेस्ट 
पुलिस के अनुसार, सभी के विरुद्ध मा0 न्यायालय कोर्ट नं0-20, आजमगढ़ से गैर-जमानती वारंट जारी थे। थाना पुलिस की 3 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन सभी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक मामला वर्ष 2011 के मुकदमे से संबंधित है, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था।
➡️ गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश समेत कुल 11 लोग शामिल हैं।
📍 स्थान: तहबरपुर, आजमगढ़
📅 दिनांक: 22 सितंबर 2026
नोट: यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर है। मामले से संबंधित अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
    user_JOURNALIST VIJAY KUMAR
    JOURNALIST VIJAY KUMAR
    Media company आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाढ़ के बाद बीमारियों की मार, देवारा में 500 मरीजों को मिला इलाज आजमगढ़। महाराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के कुड़ही ढाला पर प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। देवारा क्षेत्र में बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को देखते हुए आयोजित शिविर में करीब 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान अधिकांश मरीज चर्म रोग से पीड़ित पाए गए। शिविर में डॉ. कामरान फैजी, डॉ. मोइन खान, डॉ. अमर यादव, डॉ. फैजान खान, डॉ. मनोज यादव, डॉ. बृजराज प्रजापति, डॉ. रमेश वैद्य, डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. रामकेश राजभर सहित चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया। प्रयास के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि ‘सेवा परमो धर्मः’ को मूल मंत्र मानकर संगठन के साथी समाज के सहयोग से लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यवस्था के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय समाज के प्रत्येक व्यक्ति और संगठन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। शिविर में बाढ़ पीड़ितों की ओर से राजीव मिश्रा, देवरांचल उत्थान से हरकेश यादव, देवारा विकास सेवा समिति के प्रतिनिधि, प्रयास देवारा इकाई से अरविंद कुमार, हरेंद्र यादव सहित संगठन के कार्यकर्ता और केंद्रीय इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। घर के आसपास ही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को काफी राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रयास सामाजिक संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।
    3
    बाढ़ के बाद बीमारियों की मार, देवारा में 500 मरीजों को मिला इलाज
आजमगढ़। महाराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के कुड़ही ढाला पर प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। देवारा क्षेत्र में बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को देखते हुए आयोजित शिविर में करीब 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान अधिकांश मरीज चर्म रोग से पीड़ित पाए गए।
शिविर में डॉ. कामरान फैजी, डॉ. मोइन खान, डॉ. अमर यादव, डॉ. फैजान खान, डॉ. मनोज यादव, डॉ. बृजराज प्रजापति, डॉ. रमेश वैद्य, डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. रामकेश राजभर सहित चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया। प्रयास के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि ‘सेवा परमो धर्मः’ को मूल मंत्र मानकर संगठन के साथी समाज के सहयोग से लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यवस्था के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय समाज के प्रत्येक व्यक्ति और संगठन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।
शिविर में बाढ़ पीड़ितों की ओर से राजीव मिश्रा, देवरांचल उत्थान से हरकेश यादव, देवारा विकास सेवा समिति के प्रतिनिधि, प्रयास देवारा इकाई से अरविंद कुमार, हरेंद्र यादव सहित संगठन के कार्यकर्ता और केंद्रीय इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। घर के आसपास ही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को काफी राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रयास सामाजिक संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ओमप्रकाश राजभर का दिमाग खिसक गया हैं इलाज कराए ........ ओमप्रकाश राजभर का दिमाग खिसक गया हैं इलाज कराए देवरिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार किया। राजभर के समाजवादी पार्टी, भगवा रंग और रामभक्तों को लेकर दिए गए बयान पर शिवपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि ओमप्रकाश राजभर का दिमाग खिसक गया है और उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है। संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी संगठन में बदलाव करती है, उसका उद्देश्य संगठन को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत करना होता है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इंडिया गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि इस संबंध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर फैसला लेने का अधिकार शीर्ष नेतृत्व के पास है। मोहन सेतु के अधूरे निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब उनके पास संबंधित विभाग था, तब उनसे आंकड़े लिए जाने चाहिए थे। उन्होंने दावा किया कि जब उनकी सरकार बनेगी और उन्हें विभाग मिलेगा, तो वह तीन दिन में एक पुल बनवा देंगे।
    1
    ओमप्रकाश राजभर का दिमाग खिसक गया हैं इलाज कराए ........
ओमप्रकाश राजभर का दिमाग खिसक गया हैं इलाज कराए 
देवरिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार किया। राजभर के समाजवादी पार्टी, भगवा रंग और रामभक्तों को लेकर दिए गए बयान पर शिवपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि ओमप्रकाश राजभर का दिमाग खिसक गया है और उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है।
संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी संगठन में बदलाव करती है, उसका उद्देश्य संगठन को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत करना होता है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इंडिया गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि इस संबंध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर फैसला लेने का अधिकार शीर्ष नेतृत्व के पास है।
मोहन सेतु के अधूरे निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब उनके पास संबंधित विभाग था, तब उनसे आंकड़े लिए जाने चाहिए थे। उन्होंने दावा किया कि जब उनकी सरकार बनेगी और उन्हें विभाग मिलेगा, तो वह तीन दिन में एक पुल बनवा देंगे।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • कोटे के स्थानांतरण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ने एसडीएम पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप आजमगढ़। जिले के कटोही गांव निवासी शिव प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कोटे की दुकान के स्थानांतरण से संबंधित शिकायत लेकर वह एसडीएम के पास पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें डांटकर कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। पीड़ित शिव प्रकाश तिवारी के मुताबिक, कोटे के स्थानांतरण के मामले में उनके पास कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के आदेश भी मौजूद हैं। इसके बावजूद मामले में सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनसे कहा कि “हम तुम्हारा काम नहीं करेंगे।” शिव प्रकाश तिवारी का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायतकर्ता की बात नहीं सुनेंगे तो गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने पूरे मामले को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।
    1
    कोटे के स्थानांतरण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ने एसडीएम पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप
आजमगढ़। जिले के कटोही गांव निवासी शिव प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कोटे की दुकान के स्थानांतरण से संबंधित शिकायत लेकर वह एसडीएम के पास पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें डांटकर कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया गया।
पीड़ित शिव प्रकाश तिवारी के मुताबिक, कोटे के स्थानांतरण के मामले में उनके पास कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के आदेश भी मौजूद हैं। इसके बावजूद मामले में सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनसे कहा कि “हम तुम्हारा काम नहीं करेंगे।”
शिव प्रकाश तिवारी का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायतकर्ता की बात नहीं सुनेंगे तो गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने पूरे मामले को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • देवरिया में राज्य जल दिवस के अवसर पर पानी बचाओ महासंघ रैली निकाल के लोगों को किया जागरूक देवरिया। राज्य जल दिवस के अवसर पर पानी बचाओ महासंघ के कैम्प कार्यालय देवरिया खास पर महिला मोर्चा की बैठक में *संध्या शर्मा* ने कहा कि पुलिस लाइन देवरिया मान्यवर कांशीराम शहरी आवास देवरिया डा० बी आर अम्बेडकर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास देवरिया इन तीनों के मध्य एक बड़ा पोखरा हैं जो घनी आबादी के बीच हैं पोखरें का सुंदरीकरण नितांत आवश्यक हैं जो गंदगी जलकुंभी से भरा-पटा हैं *शीला शुक्ला* ने कहा कि जलश्रोतों पर अतिक्रमण और गंदगी से बिमारियां बढ़ रही हैं एवं पानी रिचार्ज के साधन खत्म हो रहें हैं पुलिस लाइन के पिछे के पोखरें को बचाने के लिए पानी बचाओ महासंघ जल्द ही अभियान चलायेगा बैठक में मुख्य रूप से मीना यादव बिंदु देवी गायत्री पटेल अनन्या आजाद परी राजभर नंदनी पुनीता जायसवाल किशन कुमार कान्हा आदि मौजूद रहे
    1
    देवरिया में राज्य जल दिवस के अवसर पर पानी बचाओ महासंघ रैली निकाल के लोगों को किया जागरूक 
देवरिया। राज्य जल दिवस के अवसर पर पानी बचाओ महासंघ के कैम्प कार्यालय देवरिया खास पर महिला मोर्चा की बैठक में  *संध्या शर्मा* ने कहा कि पुलिस लाइन देवरिया मान्यवर कांशीराम शहरी आवास देवरिया डा० बी आर अम्बेडकर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास देवरिया इन तीनों के मध्य एक बड़ा पोखरा हैं जो घनी आबादी के बीच हैं पोखरें का सुंदरीकरण नितांत आवश्यक हैं जो गंदगी जलकुंभी से भरा-पटा हैं  *शीला शुक्ला* ने कहा कि जलश्रोतों पर अतिक्रमण और गंदगी से बिमारियां बढ़ रही हैं एवं पानी रिचार्ज के साधन खत्म हो रहें हैं पुलिस लाइन के पिछे के पोखरें को बचाने के लिए पानी बचाओ महासंघ जल्द ही अभियान चलायेगा बैठक में मुख्य रूप से मीना यादव बिंदु देवी गायत्री पटेल अनन्या आजाद परी राजभर नंदनी पुनीता जायसवाल किशन कुमार कान्हा आदि मौजूद रहे
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    58 min ago
  • शिवपाल सिंह यादव का ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार, कहाँ राजभर का दिमाग खिसक गया है और उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है. देवरिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार किया। राजभर के समाजवादी पार्टी, भगवा रंग और रामभक्तों को लेकर दिए गए बयान पर शिवपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि ओमप्रकाश राजभर का दिमाग खिसक गया है और उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है। संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी संगठन में बदलाव करती है, उसका उद्देश्य संगठन को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत करना होता है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इंडिया गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि इस संबंध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर फैसला लेने का अधिकार शीर्ष नेतृत्व के पास है। मोहन सेतु के अधूरे निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब उनके पास संबंधित विभाग था, तब उनसे आंकड़े लिए जाने चाहिए थे। उन्होंने दावा किया कि जब उनकी सरकार बनेगी और उन्हें विभाग मिलेगा, तो वह तीन दिन में एक पुल बनवा देंगे।
    4
    शिवपाल सिंह यादव का ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार, कहाँ राजभर का दिमाग खिसक गया है और उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है.

देवरिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार किया। राजभर के समाजवादी पार्टी, भगवा रंग और रामभक्तों को लेकर दिए गए बयान पर शिवपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि ओमप्रकाश राजभर का दिमाग खिसक गया है और उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है।
संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी संगठन में बदलाव करती है, उसका उद्देश्य संगठन को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत करना होता है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इंडिया गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि इस संबंध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर फैसला लेने का अधिकार शीर्ष नेतृत्व के पास है।
मोहन सेतु के अधूरे निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब उनके पास संबंधित विभाग था, तब उनसे आंकड़े लिए जाने चाहिए थे। उन्होंने दावा किया कि जब उनकी सरकार बनेगी और उन्हें विभाग मिलेगा, तो वह तीन दिन में एक पुल बनवा देंगे।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.