logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_एसके मिश्रा
एसके मिश्रा
Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाला में की गई साफ़ सफाई, पशुओं को खिलाया गया गुड़,चना और केला आजमगढ़। बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के हुसेपुर सनूप स्थित गौशाला में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव और विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह पहुंचे। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे गौशाला की साफ़ सफाई की गई। ख़ुद जिलाध्यक्ष, प्रमुख प्रतिनिधि और खंड विकास अधिकारी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और गोबर तक उठाया। तत्पश्चात गायों को अपने हाथ से उपस्थित लोगों ने गुड़ चना और केला खिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गोवंशों की देखरेख संतोषजनक देखकर जिलाध्यक्ष ने गौसेवकों रविंदर, जग्गन, ओमप्रकाश, अनीता आदि का माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई के साथ ही पशुओं की देखरेख भी बेहतर ढंग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलती है। कर्मचारियों की सेवा और लगन सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गौशाला में आज साफ़ सफाई की गई और गऊ माता को गुड़ चना केला खिलाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु के लिए हम सभी लोगों ने आज गऊ माता का आशीर्वाद लिया है। आगे भी अन्य कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहेगा। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सागर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आलोक सिंह, डॉ. मनोज दुबे, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, सनी सिंह, रिखू पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाला में की गई साफ़ सफाई, पशुओं को खिलाया गया गुड़,चना और केला 
आजमगढ़। बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के हुसेपुर सनूप स्थित गौशाला में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव और विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह पहुंचे। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे गौशाला की साफ़ सफाई की गई। ख़ुद जिलाध्यक्ष, प्रमुख प्रतिनिधि और खंड विकास अधिकारी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और गोबर तक उठाया। तत्पश्चात गायों को अपने हाथ से उपस्थित लोगों ने गुड़ चना और केला खिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गोवंशों की देखरेख संतोषजनक देखकर जिलाध्यक्ष ने गौसेवकों रविंदर, जग्गन, ओमप्रकाश, अनीता आदि का माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई के साथ ही पशुओं की देखरेख भी बेहतर ढंग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलती है। कर्मचारियों की सेवा और लगन सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गौशाला में आज साफ़ सफाई की गई और गऊ माता को गुड़ चना केला खिलाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु के लिए हम सभी लोगों ने आज गऊ माता का आशीर्वाद लिया है। आगे भी अन्य कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहेगा। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सागर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आलोक सिंह, डॉ. मनोज दुबे, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, सनी सिंह, रिखू पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • आजमगढ़ : डीएवी इंटर कॉलेज में करियर काउंसिलिंग, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को डीएवी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को करियर विकल्प, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया। सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने विद्यार्थियों को रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने सेवायोजन विभाग की योजनाओं, पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए युवाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि करियर केवल पारंपरिक नौकरियों तक सीमित नहीं है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी व्यापक अवसर हैं। अनुदेशक अवधेश कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोंड, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    आजमगढ़ : डीएवी इंटर कॉलेज में करियर काउंसिलिंग, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को डीएवी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को करियर विकल्प, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया।
सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने विद्यार्थियों को रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने सेवायोजन विभाग की योजनाओं, पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए युवाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की।
जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि करियर केवल पारंपरिक नौकरियों तक सीमित नहीं है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी व्यापक अवसर हैं।
अनुदेशक अवधेश कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोंड, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तहबरपुर थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 वारंटियों अरेस्ट पुलिस के अनुसार, सभी के विरुद्ध मा0 न्यायालय कोर्ट नं0-20, आजमगढ़ से गैर-जमानती वारंट जारी थे। थाना पुलिस की 3 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मामला वर्ष 2011 के मुकदमे से संबंधित है, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। ➡️ गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश समेत कुल 11 लोग शामिल हैं। 📍 स्थान: तहबरपुर, आजमगढ़ 📅 दिनांक: 22 सितंबर 2026 नोट: यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर है। मामले से संबंधित अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
    1
    तहबरपुर थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 वारंटियों अरेस्ट 
पुलिस के अनुसार, सभी के विरुद्ध मा0 न्यायालय कोर्ट नं0-20, आजमगढ़ से गैर-जमानती वारंट जारी थे। थाना पुलिस की 3 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन सभी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक मामला वर्ष 2011 के मुकदमे से संबंधित है, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था।
➡️ गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश समेत कुल 11 लोग शामिल हैं।
📍 स्थान: तहबरपुर, आजमगढ़
📅 दिनांक: 22 सितंबर 2026
नोट: यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर है। मामले से संबंधित अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
    user_JOURNALIST VIJAY KUMAR
    JOURNALIST VIJAY KUMAR
    Media company आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाढ़ के बाद बीमारियों की मार, देवारा में 500 मरीजों को मिला इलाज आजमगढ़। महाराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के कुड़ही ढाला पर प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। देवारा क्षेत्र में बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को देखते हुए आयोजित शिविर में करीब 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान अधिकांश मरीज चर्म रोग से पीड़ित पाए गए। शिविर में डॉ. कामरान फैजी, डॉ. मोइन खान, डॉ. अमर यादव, डॉ. फैजान खान, डॉ. मनोज यादव, डॉ. बृजराज प्रजापति, डॉ. रमेश वैद्य, डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. रामकेश राजभर सहित चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया। प्रयास के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि ‘सेवा परमो धर्मः’ को मूल मंत्र मानकर संगठन के साथी समाज के सहयोग से लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यवस्था के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय समाज के प्रत्येक व्यक्ति और संगठन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। शिविर में बाढ़ पीड़ितों की ओर से राजीव मिश्रा, देवरांचल उत्थान से हरकेश यादव, देवारा विकास सेवा समिति के प्रतिनिधि, प्रयास देवारा इकाई से अरविंद कुमार, हरेंद्र यादव सहित संगठन के कार्यकर्ता और केंद्रीय इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। घर के आसपास ही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को काफी राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रयास सामाजिक संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।
    3
    बाढ़ के बाद बीमारियों की मार, देवारा में 500 मरीजों को मिला इलाज
आजमगढ़। महाराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के कुड़ही ढाला पर प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। देवारा क्षेत्र में बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को देखते हुए आयोजित शिविर में करीब 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान अधिकांश मरीज चर्म रोग से पीड़ित पाए गए।
शिविर में डॉ. कामरान फैजी, डॉ. मोइन खान, डॉ. अमर यादव, डॉ. फैजान खान, डॉ. मनोज यादव, डॉ. बृजराज प्रजापति, डॉ. रमेश वैद्य, डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. रामकेश राजभर सहित चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया। प्रयास के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि ‘सेवा परमो धर्मः’ को मूल मंत्र मानकर संगठन के साथी समाज के सहयोग से लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यवस्था के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय समाज के प्रत्येक व्यक्ति और संगठन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।
शिविर में बाढ़ पीड़ितों की ओर से राजीव मिश्रा, देवरांचल उत्थान से हरकेश यादव, देवारा विकास सेवा समिति के प्रतिनिधि, प्रयास देवारा इकाई से अरविंद कुमार, हरेंद्र यादव सहित संगठन के कार्यकर्ता और केंद्रीय इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। घर के आसपास ही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को काफी राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रयास सामाजिक संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • PDA mahapanchayat ki baithak mey sagari Azamgarh pahuchey chacha Shivalik yadav Ajj 345 sagari vidhan sabha Maina devi inter college badauli mey chacha shivpal yadav ka hua jordar swagat PDA maha panchayat mey samajvadi party k netao ney apne karyakaal mey sagari chetra ki samsyao ko hal kar anek vikas karya ko bataya.. Dr h.n patel vidhayak sagari aur sansad sri dharmendra yadav g bhi upasthit they.. chahcha shivpal ne kaha ki samajvadi ki sarkar banne par adhure vikas aur setu ka Niman kiya jayega.. Akhand bharat TV news # suruapp#sagari Azamgarh
    1
    PDA mahapanchayat ki baithak mey sagari Azamgarh pahuchey chacha Shivalik yadav
Ajj  345 sagari vidhan sabha Maina devi inter college badauli mey chacha shivpal yadav ka hua jordar swagat PDA maha panchayat mey samajvadi party k  netao ney apne karyakaal mey sagari chetra ki samsyao ko hal kar anek  vikas karya ko bataya..
Dr h.n patel  vidhayak sagari aur sansad sri dharmendra yadav g bhi upasthit they..
chahcha shivpal ne kaha ki samajvadi ki sarkar banne par adhure vikas aur setu ka Niman kiya jayega..
Akhand bharat TV news #
suruapp#sagari Azamgarh
    user_Karuna Nidhi Beaurochief  uttarpradesh
    Karuna Nidhi Beaurochief uttarpradesh
    Real Estate Agent सगड़ी, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।
विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी में मंगलवार शाम पूजा-पाठ के दौरान फायरिंग से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मकान मालिक की पत्नी समेत दो पंडितों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी के मकान के अंदर ही बंद होने की सूचना है। पुलिस ने पूरे मकान को घेरकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा और पूजा के संबंध में जानकारी लेने के बाद पंडितों से आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरविंद ने घर में रखी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता तथा पूजा कराने पहुंचे महेंद्र पाठक निवासी पटखौली और अखिलेश मिश्रा निवासी छितौना भटौली की मौत की प्रारंभिक सूचना है। फायरिंग होते ही पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले। प्रारंभिक जानकारी में राइफल से भी गोली चलने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की घेराबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मकान के अंदर ही बंद है। पुलिस आरोपी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, हत्या के कारण और हथियारों की जांच कर रही है। मृतकों और फायरिंग से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी। #आजमगढ़ #ट्रिपलमर्डर #अहरौला #CrimeNews #AzamgarhNews #BreakingNews
    1
    ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी में मंगलवार शाम पूजा-पाठ के दौरान फायरिंग से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मकान मालिक की पत्नी समेत दो पंडितों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी के मकान के अंदर ही बंद होने की सूचना है। पुलिस ने पूरे मकान को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा और पूजा के संबंध में जानकारी लेने के बाद पंडितों से आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरविंद ने घर में रखी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता तथा पूजा कराने पहुंचे महेंद्र पाठक निवासी पटखौली और अखिलेश मिश्रा निवासी छितौना भटौली की मौत की प्रारंभिक सूचना है।
फायरिंग होते ही पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले। प्रारंभिक जानकारी में राइफल से भी गोली चलने की बात सामने आ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की घेराबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मकान के अंदर ही बंद है। पुलिस आरोपी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम, हत्या के कारण और हथियारों की जांच कर रही है। मृतकों और फायरिंग से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी।
#आजमगढ़ #ट्रिपलमर्डर #अहरौला #CrimeNews #AzamgarhNews #BreakingNews
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house Sagri, Azamgarh•
    29 min ago
  • बलरामपुर में DJ की तेज आवाज से मासूम बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज को लेकर उठे सवाल CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम: 3 मिनट 2 सेकंड के वीडियो में कक्षा के अंदर बैठे दिखे बच्चे, बाहर से आती रही DJ की तेज आवाज, हालांकि यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हम किसी दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।
    1
    बलरामपुर में DJ की तेज आवाज से मासूम बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज को लेकर उठे सवाल

CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम: 3 मिनट 2 सेकंड के वीडियो में कक्षा के अंदर बैठे दिखे बच्चे, बाहर से आती रही DJ की तेज आवाज, हालांकि यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हम किसी दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.