सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाला में की गई साफ़ सफाई, पशुओं को खिलाया गया गुड़,चना और केला आजमगढ़। बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के हुसेपुर सनूप स्थित गौशाला में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव और विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह पहुंचे। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे गौशाला की साफ़ सफाई की गई। ख़ुद जिलाध्यक्ष, प्रमुख प्रतिनिधि और खंड विकास अधिकारी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और गोबर तक उठाया। तत्पश्चात गायों को अपने हाथ से उपस्थित लोगों ने गुड़ चना और केला खिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गोवंशों की देखरेख संतोषजनक देखकर जिलाध्यक्ष ने गौसेवकों रविंदर, जग्गन, ओमप्रकाश, अनीता आदि का माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई के साथ ही पशुओं की देखरेख भी बेहतर ढंग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलती है। कर्मचारियों की सेवा और लगन सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गौशाला में आज साफ़ सफाई की गई और गऊ माता को गुड़ चना केला खिलाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु के लिए हम सभी लोगों ने आज गऊ माता का आशीर्वाद लिया है। आगे भी अन्य कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहेगा। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सागर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आलोक सिंह, डॉ. मनोज दुबे, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, सनी सिंह, रिखू पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

- आजमगढ़ : आसमान छूने की जिद’ पुस्तक पर आयोजित चर्चा , बोले सांसद धर्मेंद्र यादव युवाओं को देगी संघर्ष की प्रेरणा, आजमगढ़। यथार्थ को शब्दों में पिरोना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। लेखन वही प्रभाव छोड़ता है, जो समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाए। ऐसी पुस्तकें युवाओं को संघर्ष के बीच लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती हैं। यह बात सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार शाम शहर के एक होटल में पत्रकार से लेखक बने राजेश चंद्र मिश्रा की पुस्तक ‘आसमान छूने की जिद’ पर आयोजित चर्चा में कही। सांसद ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि उनके घर के बच्चे भी पुस्तक पढ़ें। पत्रकारिता के दायित्व पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को यथार्थ के धरातल पर काम करना होगा। केवल लेखन ही नहीं, समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाना भी पत्रकारिता की जिम्मेदारी है। लेखक राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुस्तक झूठ में लिपटी एक सच्ची कहानी है। लक्ष्य पाने के लिए सुख-सुविधाओं का इंतजार जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष जरूरी है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल और सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पुस्तक की रचना की प्रेरणा और लेखक के अनुभवों पर सवाल-जवाब हुए। ममता पंडित ने लेखक का परिचय दिया। अशोक यादव ने स्वागत किया। संचालन जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया। इस दौरान शिशिर कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, अभिषेक राय बंटी, अभिषेक पंडित समेत कई लोग मौजूद रहे।1
- जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप महिला ने आधा दर्जन लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर; पुलिस कर रही मामले की जांच आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखे सामान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, बुलेट वाहन और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़िता सरोज देवी पत्नी अमीर, निवासी आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा का कहना है कि जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिला ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर दो बार विवाद और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई के साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है। न्यायालय के स्थगन आदेश का पुलिस ने दिया हवाला मामले में रौनापार थाना प्रभारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि महिला और विपक्षी पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि उक्त मामले में माननीय न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी है।थाना प्रभारी के मुताबिक, इसी विवाद के परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त सामान, टूटे हुए बोर्ड और अन्य सामग्री दिखाई दे रही है। हालांकि, इन क्षतियों के लिए जिम्मेदार पक्ष का निर्धारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- "कहीं पासवर्ड तो नहीं छिन गया?" OP Rajbhar के 'X' पोस्ट पर Akhilesh Yadav का मजेदार जवाब!1
- "पूर्वांचल राज्य बना तो CM राजभर का बेटा होगा!" OP Rajbhar का सबसे बड़ा सियासी धमाका1
- आजमगढ़: जन सेवा केंद्र संचालक पर बैंक खातों से धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में साइबर सेल और थाना मेहनाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार निवासी जमुनीपुर है। आरोपी के कब्जे से ₹15,630 नकद, 18 ATM/क्रेडिट कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 4 आधार कार्ड, 3 मोबाइल फोन, HP लैपटॉप, 2 माइक्रो ATM और बायोमैट्रिक मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में ग्रामीणों की बैंक पासबुक, ATM कार्ड और अन्य दस्तावेज अपने पास रखकर उनके खातों से धनराशि निकालने की बात सामने आई है। साथ ही ग्राम प्रधान की मुहर के कथित दुरुपयोग और कूटरचित प्रमाण पत्र से जुड़ी जांच भी की जा रही है। इस मामले में मेहनाजपुर थाने में BNS की संबंधित धाराओं और IT Act की धारा 66(C) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा बैंक खातों, लेन-देन और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। ⚠️ पुलिस के अनुसार मामला जांचाधीन है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। ❓ आपके क्षेत्र में जन सेवा केंद्रों से जुड़ी ऐसी कोई शिकायत सामने आई है? अपनी राय कमेंट में बताएं। 📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए TV24 News Express को फॉलो करें।1
- जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण हॉस्टल, कक्षाओं और रसोईघर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, मेस, रसोईघर तथा परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय में परीक्षाएं संचालित होने के कारण उन्होंने परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से पेयजल, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता व मेस की व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से परखा। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।3
- कोटे के स्थानांतरण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ने एसडीएम पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप आजमगढ़। जिले के कटोही गांव निवासी शिव प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कोटे की दुकान के स्थानांतरण से संबंधित शिकायत लेकर वह एसडीएम के पास पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें डांटकर कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। पीड़ित शिव प्रकाश तिवारी के मुताबिक, कोटे के स्थानांतरण के मामले में उनके पास कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के आदेश भी मौजूद हैं। इसके बावजूद मामले में सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनसे कहा कि “हम तुम्हारा काम नहीं करेंगे।” शिव प्रकाश तिवारी का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायतकर्ता की बात नहीं सुनेंगे तो गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने पूरे मामले को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।1
- Indore में छात्रों के बीच गरजे Rahul Gandhi: "सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए1
- "लगता है दाना कम दिया गया होगा!" CM Yogi के घोड़े वाले बयान पर Akhilesh Yadav का तीखा पलटवार1