logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप महिला ने आधा दर्जन लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर; पुलिस कर रही मामले की जांच आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखे सामान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, बुलेट वाहन और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़िता सरोज देवी पत्नी अमीर, निवासी आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा का कहना है कि जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिला ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर दो बार विवाद और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई के साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है। न्यायालय के स्थगन आदेश का पुलिस ने दिया हवाला मामले में रौनापार थाना प्रभारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि महिला और विपक्षी पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि उक्त मामले में माननीय न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी है।थाना प्रभारी के मुताबिक, इसी विवाद के परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त सामान, टूटे हुए बोर्ड और अन्य सामग्री दिखाई दे रही है। हालांकि, इन क्षतियों के लिए जिम्मेदार पक्ष का निर्धारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

1 hr ago
user_VOD LIVE NEWS
VOD LIVE NEWS
Media house Sagri, Azamgarh•
1 hr ago

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप महिला ने आधा दर्जन लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर; पुलिस कर रही मामले की जांच आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखे सामान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, बुलेट वाहन और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़िता सरोज देवी पत्नी अमीर, निवासी आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा का कहना है कि जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिला ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर दो बार विवाद और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई के साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है। न्यायालय के स्थगन आदेश का पुलिस ने दिया हवाला मामले में रौनापार थाना प्रभारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि महिला और विपक्षी पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि उक्त मामले में माननीय न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी है।थाना प्रभारी के मुताबिक, इसी विवाद के परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त सामान, टूटे हुए बोर्ड और अन्य सामग्री दिखाई दे रही है। हालांकि, इन क्षतियों के लिए जिम्मेदार पक्ष का निर्धारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।
विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ : आसमान छूने की जिद’ पुस्तक पर आयोजित चर्चा , बोले सांसद धर्मेंद्र यादव युवाओं को देगी संघर्ष की प्रेरणा, आजमगढ़। यथार्थ को शब्दों में पिरोना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। लेखन वही प्रभाव छोड़ता है, जो समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाए। ऐसी पुस्तकें युवाओं को संघर्ष के बीच लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती हैं। यह बात सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार शाम शहर के एक होटल में पत्रकार से लेखक बने राजेश चंद्र मिश्रा की पुस्तक ‘आसमान छूने की जिद’ पर आयोजित चर्चा में कही। सांसद ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि उनके घर के बच्चे भी पुस्तक पढ़ें। पत्रकारिता के दायित्व पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को यथार्थ के धरातल पर काम करना होगा। केवल लेखन ही नहीं, समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाना भी पत्रकारिता की जिम्मेदारी है। लेखक राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुस्तक झूठ में लिपटी एक सच्ची कहानी है। लक्ष्य पाने के लिए सुख-सुविधाओं का इंतजार जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष जरूरी है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल और सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पुस्तक की रचना की प्रेरणा और लेखक के अनुभवों पर सवाल-जवाब हुए। ममता पंडित ने लेखक का परिचय दिया। अशोक यादव ने स्वागत किया। संचालन जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया। इस दौरान शिशिर कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, अभिषेक राय बंटी, अभिषेक पंडित समेत कई लोग मौजूद रहे।
    1
    आजमगढ़ : आसमान छूने की जिद’ पुस्तक पर आयोजित चर्चा , बोले सांसद धर्मेंद्र यादव युवाओं को देगी संघर्ष की प्रेरणा, 

आजमगढ़। यथार्थ को शब्दों में पिरोना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। लेखन वही प्रभाव छोड़ता है, जो समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाए। ऐसी पुस्तकें युवाओं को संघर्ष के बीच लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती हैं। यह बात सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार शाम शहर के एक होटल में पत्रकार से लेखक बने राजेश चंद्र मिश्रा की पुस्तक ‘आसमान छूने की जिद’ पर आयोजित चर्चा में कही।
सांसद ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि उनके घर के बच्चे भी पुस्तक पढ़ें। पत्रकारिता के दायित्व पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को यथार्थ के धरातल पर काम करना होगा। केवल लेखन ही नहीं, समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाना भी पत्रकारिता की जिम्मेदारी है।
लेखक राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुस्तक झूठ में लिपटी एक सच्ची कहानी है। लक्ष्य पाने के लिए सुख-सुविधाओं का इंतजार जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष जरूरी है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल और सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में पुस्तक की रचना की प्रेरणा और लेखक के अनुभवों पर सवाल-जवाब हुए। ममता पंडित ने लेखक का परिचय दिया। अशोक यादव ने स्वागत किया। संचालन जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया। इस दौरान शिशिर कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, अभिषेक राय बंटी, अभिषेक पंडित समेत कई लोग मौजूद रहे।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ​"कहीं पासवर्ड तो नहीं छिन गया?" OP Rajbhar के 'X' पोस्ट पर Akhilesh Yadav का मजेदार जवाब!
    1
    ​"कहीं पासवर्ड तो नहीं छिन गया?" OP Rajbhar के 'X' पोस्ट पर Akhilesh Yadav का मजेदार जवाब!
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • "पूर्वांचल राज्य बना तो CM राजभर का बेटा होगा!" OP Rajbhar का सबसे बड़ा सियासी धमाका
    1
    "पूर्वांचल राज्य बना तो CM राजभर का बेटा होगा!" OP Rajbhar का सबसे बड़ा सियासी धमाका
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आजमगढ़: जन सेवा केंद्र संचालक पर बैंक खातों से धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में साइबर सेल और थाना मेहनाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार निवासी जमुनीपुर है। आरोपी के कब्जे से ₹15,630 नकद, 18 ATM/क्रेडिट कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 4 आधार कार्ड, 3 मोबाइल फोन, HP लैपटॉप, 2 माइक्रो ATM और बायोमैट्रिक मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में ग्रामीणों की बैंक पासबुक, ATM कार्ड और अन्य दस्तावेज अपने पास रखकर उनके खातों से धनराशि निकालने की बात सामने आई है। साथ ही ग्राम प्रधान की मुहर के कथित दुरुपयोग और कूटरचित प्रमाण पत्र से जुड़ी जांच भी की जा रही है। इस मामले में मेहनाजपुर थाने में BNS की संबंधित धाराओं और IT Act की धारा 66(C) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा बैंक खातों, लेन-देन और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। ⚠️ पुलिस के अनुसार मामला जांचाधीन है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। ❓ आपके क्षेत्र में जन सेवा केंद्रों से जुड़ी ऐसी कोई शिकायत सामने आई है? अपनी राय कमेंट में बताएं। 📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए TV24 News Express को फॉलो करें।
    1
    आजमगढ़: जन सेवा केंद्र संचालक पर बैंक खातों से धोखाधड़ी का आरोप, गिरफ्तार
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में साइबर सेल और थाना मेहनाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार निवासी जमुनीपुर है। आरोपी के कब्जे से ₹15,630 नकद, 18 ATM/क्रेडिट कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 4 आधार कार्ड, 3 मोबाइल फोन, HP लैपटॉप, 2 माइक्रो ATM और बायोमैट्रिक मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में ग्रामीणों की बैंक पासबुक, ATM कार्ड और अन्य दस्तावेज अपने पास रखकर उनके खातों से धनराशि निकालने की बात सामने आई है। साथ ही ग्राम प्रधान की मुहर के कथित दुरुपयोग और कूटरचित प्रमाण पत्र से जुड़ी जांच भी की जा रही है।
इस मामले में मेहनाजपुर थाने में BNS की संबंधित धाराओं और IT Act की धारा 66(C) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा बैंक खातों, लेन-देन और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।
⚠️ पुलिस के अनुसार मामला जांचाधीन है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
❓ आपके क्षेत्र में जन सेवा केंद्रों से जुड़ी ऐसी कोई शिकायत सामने आई है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए TV24 News Express को फॉलो करें।
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण हॉस्टल, कक्षाओं और रसोईघर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, मेस, रसोईघर तथा परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय में परीक्षाएं संचालित होने के कारण उन्होंने परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से पेयजल, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता व मेस की व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से परखा। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    3
    जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण
हॉस्टल, कक्षाओं और रसोईघर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, मेस, रसोईघर तथा परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय में परीक्षाएं संचालित होने के कारण उन्होंने परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से पेयजल, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता व मेस की व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से परखा। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोटे के स्थानांतरण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ने एसडीएम पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप आजमगढ़। जिले के कटोही गांव निवासी शिव प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कोटे की दुकान के स्थानांतरण से संबंधित शिकायत लेकर वह एसडीएम के पास पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें डांटकर कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। पीड़ित शिव प्रकाश तिवारी के मुताबिक, कोटे के स्थानांतरण के मामले में उनके पास कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के आदेश भी मौजूद हैं। इसके बावजूद मामले में सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनसे कहा कि “हम तुम्हारा काम नहीं करेंगे।” शिव प्रकाश तिवारी का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायतकर्ता की बात नहीं सुनेंगे तो गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने पूरे मामले को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।
    1
    कोटे के स्थानांतरण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ने एसडीएम पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप
आजमगढ़। जिले के कटोही गांव निवासी शिव प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कोटे की दुकान के स्थानांतरण से संबंधित शिकायत लेकर वह एसडीएम के पास पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें डांटकर कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया गया।
पीड़ित शिव प्रकाश तिवारी के मुताबिक, कोटे के स्थानांतरण के मामले में उनके पास कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के आदेश भी मौजूद हैं। इसके बावजूद मामले में सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनसे कहा कि “हम तुम्हारा काम नहीं करेंगे।”
शिव प्रकाश तिवारी का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायतकर्ता की बात नहीं सुनेंगे तो गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने पूरे मामले को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Indore में छात्रों के बीच गरजे Rahul Gandhi: "सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए
    1
    Indore में छात्रों के बीच गरजे Rahul Gandhi: "सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ​"लगता है दाना कम दिया गया होगा!" CM Yogi के घोड़े वाले बयान पर Akhilesh Yadav का तीखा पलटवार
    1
    ​"लगता है दाना कम दिया गया होगा!" CM Yogi के घोड़े वाले बयान पर Akhilesh Yadav का तीखा पलटवार
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.