Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलरामपुर में DJ की तेज आवाज से मासूम बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज को लेकर उठे सवाल CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम: 3 मिनट 2 सेकंड के वीडियो में कक्षा के अंदर बैठे दिखे बच्चे, बाहर से आती रही DJ की तेज आवाज, हालांकि यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हम किसी दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।
Akash Modanwal
बलरामपुर में DJ की तेज आवाज से मासूम बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज को लेकर उठे सवाल CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम: 3 मिनट 2 सेकंड के वीडियो में कक्षा के अंदर बैठे दिखे बच्चे, बाहर से आती रही DJ की तेज आवाज, हालांकि यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हम किसी दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- "पूर्वांचल राज्य बना तो CM राजभर का बेटा होगा!" OP Rajbhar का सबसे बड़ा सियासी धमाका1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप महिला ने आधा दर्जन लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर; पुलिस कर रही मामले की जांच आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखे सामान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, बुलेट वाहन और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़िता सरोज देवी पत्नी अमीर, निवासी आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा का कहना है कि जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिला ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर दो बार विवाद और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई के साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है। न्यायालय के स्थगन आदेश का पुलिस ने दिया हवाला मामले में रौनापार थाना प्रभारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि महिला और विपक्षी पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि उक्त मामले में माननीय न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी है।थाना प्रभारी के मुताबिक, इसी विवाद के परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त सामान, टूटे हुए बोर्ड और अन्य सामग्री दिखाई दे रही है। हालांकि, इन क्षतियों के लिए जिम्मेदार पक्ष का निर्धारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- आजमगढ़ : डीएवी इंटर कॉलेज में करियर काउंसिलिंग, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को डीएवी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को करियर विकल्प, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया। सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने विद्यार्थियों को रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने सेवायोजन विभाग की योजनाओं, पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए युवाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि करियर केवल पारंपरिक नौकरियों तक सीमित नहीं है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी व्यापक अवसर हैं। अनुदेशक अवधेश कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोंड, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- तहबरपुर थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 वारंटियों अरेस्ट पुलिस के अनुसार, सभी के विरुद्ध मा0 न्यायालय कोर्ट नं0-20, आजमगढ़ से गैर-जमानती वारंट जारी थे। थाना पुलिस की 3 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मामला वर्ष 2011 के मुकदमे से संबंधित है, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। ➡️ गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश समेत कुल 11 लोग शामिल हैं। 📍 स्थान: तहबरपुर, आजमगढ़ 📅 दिनांक: 22 सितंबर 2026 नोट: यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर है। मामले से संबंधित अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।1
- बाढ़ के बाद बीमारियों की मार, देवारा में 500 मरीजों को मिला इलाज आजमगढ़। महाराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के कुड़ही ढाला पर प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। देवारा क्षेत्र में बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को देखते हुए आयोजित शिविर में करीब 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान अधिकांश मरीज चर्म रोग से पीड़ित पाए गए। शिविर में डॉ. कामरान फैजी, डॉ. मोइन खान, डॉ. अमर यादव, डॉ. फैजान खान, डॉ. मनोज यादव, डॉ. बृजराज प्रजापति, डॉ. रमेश वैद्य, डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. रामकेश राजभर सहित चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया। प्रयास के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि ‘सेवा परमो धर्मः’ को मूल मंत्र मानकर संगठन के साथी समाज के सहयोग से लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद देवारा क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यवस्था के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय समाज के प्रत्येक व्यक्ति और संगठन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। शिविर में बाढ़ पीड़ितों की ओर से राजीव मिश्रा, देवरांचल उत्थान से हरकेश यादव, देवारा विकास सेवा समिति के प्रतिनिधि, प्रयास देवारा इकाई से अरविंद कुमार, हरेंद्र यादव सहित संगठन के कार्यकर्ता और केंद्रीय इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। घर के आसपास ही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को काफी राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रयास सामाजिक संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।3
- "सपा PDA समाज को भड़काने का काम कर रही है!" OP Rajbhar का Akhilesh Yadav पर करारा प्रहार1
- "लगता है दाना कम दिया गया होगा!" CM Yogi के घोड़े वाले बयान पर Akhilesh Yadav का तीखा पलटवार1
- कोटे के स्थानांतरण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ने एसडीएम पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप आजमगढ़। जिले के कटोही गांव निवासी शिव प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कोटे की दुकान के स्थानांतरण से संबंधित शिकायत लेकर वह एसडीएम के पास पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें डांटकर कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। पीड़ित शिव प्रकाश तिवारी के मुताबिक, कोटे के स्थानांतरण के मामले में उनके पास कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के आदेश भी मौजूद हैं। इसके बावजूद मामले में सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनसे कहा कि “हम तुम्हारा काम नहीं करेंगे।” शिव प्रकाश तिवारी का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायतकर्ता की बात नहीं सुनेंगे तो गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने पूरे मामले को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।1