Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने AI इम्पैक्ट समिट पर कहा, "इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा। हमें शिक्षा में कोई फायदा नहीं होगा। इसके जरिए कोई फ़ॉरेन इन्वेस्टमेंट नहीं आएगा। टेक्निकल नॉलेज में कोई इजाफा नहीं होगा। ये तो बिल्कुल T20 के क्रिकेट मैच जैसा है... लोग आएंगे, अपनी-अपनी बात कहेंगे और चले जाएंगे। बीजेपी सरकार को देश के लोगों को बेवकूफ़ बनाने के लिए ऐसे प्रोग्राम करने की आदत हो गई है। आप देखिए, 2-3 दिन तक बीजेपी के नेता शोर मचाते रहेंगे कि उन्होंने भारत के अंदर होस्ट किया है और भारत का नाम दुनिया में हो रहा है। भारत का नाम पहले से ही दुनिया में है। इस प्रोग्राम से भारत का नाम पैदा नहीं होगा। ये वक्त भी बर्बाद कर रहे हैं, देश के लोगों का पैसा भी बर्बाद कर रहे हैं..."
BSNN
दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने AI इम्पैक्ट समिट पर कहा, "इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा। हमें शिक्षा में कोई फायदा नहीं होगा। इसके जरिए कोई फ़ॉरेन इन्वेस्टमेंट नहीं आएगा। टेक्निकल नॉलेज में कोई इजाफा नहीं होगा। ये तो बिल्कुल T20 के क्रिकेट मैच जैसा है... लोग आएंगे, अपनी-अपनी बात कहेंगे और चले जाएंगे। बीजेपी सरकार को देश के लोगों को बेवकूफ़ बनाने के लिए ऐसे प्रोग्राम करने की आदत हो गई है। आप देखिए, 2-3 दिन तक बीजेपी के नेता शोर मचाते रहेंगे कि उन्होंने भारत के अंदर होस्ट किया है और भारत का नाम दुनिया में हो रहा है। भारत का नाम पहले से ही दुनिया में है। इस प्रोग्राम से भारत का नाम पैदा नहीं होगा। ये वक्त भी बर्बाद कर रहे हैं, देश के लोगों का पैसा भी बर्बाद कर रहे हैं..."
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- नोएडा : नोएडा के सेक्टर 150 में युवराज मेहता की मौत के बाद घर पर लगा ताला , युवराज मेहता के पिता राजकुमार मेहता आहत होकर देश छोड़ा , राजकुमार मेहता अपने लड़के के साथ नोएडा 150 रहते थे, मगर हादसे में युवराज की मौत होने पर अकेले पढ़ गए थे, जिसके बाद वो लंदन अपनी बेटी के घर चले गए है , युवराज हादसे की SIT की जांच 5 दिन में पूरी करने का दावा किया गया था, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी SIT की रिपोर्ट सामने नहीं आई , युवराज की मौत के बाद आखिरी बार क्या बोले थे युवराज के पिता सुनिए ! #Noida #GreaterNoida #yuvrajmehta1
- आजमगढ़। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बहुउपयोगी प्रचार वाहन को रवाना किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नितिका राजन ने बताया कि मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ श्री जय प्रकाश पाण्डेय के निर्देशानुसार तथा मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त वाहन को प्रातः 10 बजे प्रचार-प्रसार के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इस वाहन का उद्देश्य जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना है। प्रचार वाहन के माध्यम से जागरूकता शिविरों का आयोजन कर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक निःशुल्क विधिक सेवा, लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी। सचिव ने बताया कि यह वाहन 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वृहद/मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से रवाना किया गया है। उक्त मेगा शिविर में पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे संबंधित विभागों में प्रार्थना पत्र देकर 22 फरवरी को आयोजित मेगा शिविर में उपस्थित हों और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।4
- #आजमगढ़: मुबारकपुर दंगे के 12 आरोपियों को आजीवन कारावास, देखें वीडियो अदालत ने इनको सुनाई है सजा, आरोपी हुसैन अहमद, मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद,मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद तथा वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया।1
- मऊ । मामला घोसी कोतवाली का है जहाँ घोसी कोतवाली के एक सिपाही द्वारा पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर धन उगहिक आरोप है। पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक मऊ इलामरन जी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- घोसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर अखंड हरि कीर्तन समापन पर भण्डारे का आयोजन पहुंचे हजारों श्रद्धालु1
- अंबेडकरनगर जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भिदूण में एक परिवार ने अपने ही घर के मुख्य द्वार के सामने अवैध रूप से बाथरूम निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ता संदीप चौरसिया ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के राजेश चौरसिया और राहुल चौरसिया उनके मकान के मुख्य द्वार के ठीक सामने जबरन बाथरूम का निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि यह निर्माण कार्य जानबूझकर उनके आवागमन के रास्ते को बाधित करने तथा मानसिक उत्पीड़न के उद्देश्य से कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस संबंध में थाना बसखारी में भी शिकायती पत्र दिया गया है। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन निर्माण कार्य रुकने के बजाय जारी रहा। शिकायतकर्ता के भाई ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हालांकि थाना अध्यक्ष से बातचीत में यह बताया गया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, लेकिन परिवार का दावा है कि मौके पर स्थिति अलग है और उन्हें अब भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस विवादित निर्माण पर स्पष्ट जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करता है, ताकि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव को समाप्त किया जा सके।1
- Post by Bala Ji1
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश: AICC के जनरल सेक्रेटरी अविनाश पांडे ने कहा, "आज आपने देखा कि किस प्रकार से पूरा पुलिस प्रशासन यहां पर लगा दिया है। लेकिन ये आंदोलन रुकने वाला नहीं है, ये और उग्र रुप धारण करके आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर किया जाएगा..."1