Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: AICC के जनरल सेक्रेटरी अविनाश पांडे ने कहा, "आज आपने देखा कि किस प्रकार से पूरा पुलिस प्रशासन यहां पर लगा दिया है। लेकिन ये आंदोलन रुकने वाला नहीं है, ये और उग्र रुप धारण करके आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर किया जाएगा..."
BSNN
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: AICC के जनरल सेक्रेटरी अविनाश पांडे ने कहा, "आज आपने देखा कि किस प्रकार से पूरा पुलिस प्रशासन यहां पर लगा दिया है। लेकिन ये आंदोलन रुकने वाला नहीं है, ये और उग्र रुप धारण करके आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर किया जाएगा..."
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री बाबा भैरव नाथ जी की प्रातःकालीन आरती संपन्न आजमगढ़। प्रातः मंदिर परिसर में श्री बाबा भैरव नाथ जी की आरती विधि-विधान से संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ पुजारियों ने आरती उतारी। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। मंदिर प्रशासन द्वारा नियमित रूप से प्रातःकालीन आरती आयोजित की जाती है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- अंबेडकरनगर जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भिदूण में एक परिवार ने अपने ही घर के मुख्य द्वार के सामने अवैध रूप से बाथरूम निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ता संदीप चौरसिया ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के राजेश चौरसिया और राहुल चौरसिया उनके मकान के मुख्य द्वार के ठीक सामने जबरन बाथरूम का निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि यह निर्माण कार्य जानबूझकर उनके आवागमन के रास्ते को बाधित करने तथा मानसिक उत्पीड़न के उद्देश्य से कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस संबंध में थाना बसखारी में भी शिकायती पत्र दिया गया है। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन निर्माण कार्य रुकने के बजाय जारी रहा। शिकायतकर्ता के भाई ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हालांकि थाना अध्यक्ष से बातचीत में यह बताया गया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, लेकिन परिवार का दावा है कि मौके पर स्थिति अलग है और उन्हें अब भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस विवादित निर्माण पर स्पष्ट जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करता है, ताकि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव को समाप्त किया जा सके।1
- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तहसील टांडा का किया औचक निरीक्षण अम्बेडकर नगर नगर जनपद की टांडा तहसील इन दिनों प्रशासनिक सक्रियता, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा किए गए विस्तृत निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि तहसीलदार कोर्ट में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित एक भी मामला शेष नहीं है, जो अपने आप में एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि मानी जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप पुराने और जटिल मामलों की विशेष समीक्षा अभियान चलाकर की गई, जिसमें तहसीलदार की निर्णायक भूमिका सबसे अहम रही। तहसीलदार ने न केवल लंबित प्रकरणों की श्रेणीवार सूची तैयार कराई, बल्कि संबंधित राजस्व कर्मियों, लेखपालों और कानूनगो के साथ नियमित बैठकें कर व्यक्तिगत स्तर पर प्रगति की समीक्षा की, जिससे वर्षों से अटके मामलों का त्वरित समाधान संभव हो सका।निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट से जुड़े कुछ मामले लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों के निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी को जवाबदेह बनाते हुए समयबद्ध न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इस सख्ती का सकारात्मक प्रभाव तहसील प्रशासन पर साफ दिखाई दे रहा है। उप जिलाधिकारी टांडा एवं तहसीलदार टांडा की सक्रिय कार्यशैली, कार्यालय में पारदर्शी व्यवस्था, फरियादियों की नियमित सुनवाई और फील्ड स्तर पर सतत निगरानी ने टांडा तहसील को सुशासन का मॉडल बना दिया है। आम नागरिकों में भी यह विश्वास मजबूत हुआ है कि उनकी शिकायतें अब वर्षों तक फाइलों में धूल नहीं खाएंगी, बल्कि तय समयसीमा में समाधान प्राप्त करेंगी।1
- अपना मऊ महादेव...! बहुत बहुत आभार मंत्री महोदय जी A K Sharma मऊ जनपद में स्वच्छता और विकास को लेकर आपका बहुत ही बड़ा योगदान है। फाईटर इंडिया न्यूज़ The Blue Mike #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #HumaraUP #NayeBharatKaNayaUP #reelschallenge #maumahadev #facebookreels #fbreels #reelsviralシ1
- पवार ऑफ सोशल मीडिया आप भी इस तरह का वीडियो बना के अच्छा पैसे कमा सकते है बिना फेस दिखाए यूट्यूब इंस्टाग्राम से बनाओ AI वीडियो यूट्यूब का लिंक कमेंट में है जाकर वीडियो देखें और वीडियो बनाएं1
- Post by Bala Ji1
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश: AICC के जनरल सेक्रेटरी अविनाश पांडे ने कहा, "आज आपने देखा कि किस प्रकार से पूरा पुलिस प्रशासन यहां पर लगा दिया है। लेकिन ये आंदोलन रुकने वाला नहीं है, ये और उग्र रुप धारण करके आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर किया जाएगा..."1
- बहराइच- राजस्व वसूली करने गए विद्युत कर्मी की महिलाओं ने जमकर पिटाई की, आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने कॉलर पकड़कर थप्पड़ों और ईंट पत्थर से मारपीट की, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, घायल विद्युत कर्मी प्रदीप कुमार रानीपुर के ताजपुर निवासी हैं और बशीरजंग पावर हाउस में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं, कोतवाली नगर क्षेत्र के अखाड़ा कब्रिस्तान के पास की घटना में पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है1
- Post by Deepak.kumar1