Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा ने कहा माननीय मोदी जी के जन्म दिन पर हर घर एक दिया जालना का किया आग्रह
Pipalrawan News
नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा ने कहा माननीय मोदी जी के जन्म दिन पर हर घर एक दिया जालना का किया आग्रह
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देवास में एक्शन मोड़ में परिवहन विभाग! दस दिन का अल्टीमेटम खत्म होते ही ।1
- माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27 युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर। माँ तुझे प्रणाम योजना 2026-27 युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर। प्रत्येक विकासखंड से 10 युवाओं-5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन चयन श्रेणियां - NCC | NSS | खिलाड़ी | मेधावी छात्र | स्काउट आयु सीमा - 15 से 25 वर्ष आवेदन अवधि - 9 से 22 सितंबर 2026 युवा शक्ति को *राष्ट्रसेवा, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने की दिशा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण पहल। आइए, अनुभव करें राष्ट्र की सीमाओं का गौरव और मध्यप्रदेश की समृद्ध विरासत ।1
- कानून की हर छोटी बड़ी जानकारी के लिए आज ही जुड़े हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इंस्टग्राम - Legal baba० यूट्यूब - Legal babaofficial०1
- अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस का बड़ा खुलासा,100+ CCTV कैमरों से पकड़े गए 4 तार चोर 📰 अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस ने खोला MPEB तार चोरी का राज, 4 आरोपी गिरफ्तार शाजापुर। अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस ने MPEB विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, वारदात में इस्तेमाल लोडिंग वाहन और तार काटने का लोहे का कटर सहित करीब 5 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पगरावद-पीपलरावा रोड पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुवाड़िया गांव में हुई विद्युत तार चोरी की एक अन्य वारदात में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।1
- ग्राम नांदी निवासी अधिवक्ता राजेश जाट ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस कमिश्नरेट कन्नौद, जिला देवास के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर एफआईआर क्रमांक 0365/2026 की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके विरुद्ध 31 मई 2026 की घटना को लेकर दर्ज रिपोर्ट वास्तविक घटना पर आधारित नहीं है। झूठी रिपोर्ट की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग अधिवक्ता संघ ने एएसपी ग्रामीण सौम्या जैन को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग अधिवक्ता संघ ने एएसपी सौम्या जैन को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच का आश्वासन कन्नौद । ग्राम नांदी निवासी अधिवक्ता राजेश जाट ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस कमिश्नरेट कन्नौद, जिला देवास के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर एफआईआर क्रमांक 0365/2026 की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके विरुद्ध 31 मई 2026 की घटना को लेकर दर्ज रिपोर्ट वास्तविक घटना पर आधारित नहीं है। आवेदन के अनुसार, राजेश जाट का कहना है कि उक्त घटना के संबंध में कोई घटना घटित नहीं हुई थी। उन्होंने मामले की जांच पूर्ण कर यदि आरोप सही पाए जाएं तो प्रकरण में उचित कार्रवाई करने तथा यदि रिपोर्ट झूठी पाई जाती है तो प्रकरण को खात्मा किए जाने का अनुरोध किया है। आवेदन में विजय पिता रामलाल जाट (उम्र 34 वर्ष) एवं राजेश पिता रामलाल जाट (उम्र 40 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम नांदी, तहसील व थाना खातेगांव, के विरुद्ध कथित रूप से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के संबंध में भी प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ता राजेश जाट ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ कन्नौद, जिला देवास को भी दी गई है। एफआईआर क्रमांक 0365/2026 के संबंध में कन्नौद अधिवक्ता संघ द्वारा एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि प्रकरण में 31 मई 2026 की कथित घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि आवेदक पक्ष का कहना है कि उक्त घटना वास्तव में घटित नहीं हुई। अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का अनुरोध किया। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जांच के दौरान यदि रिपोर्ट असत्य पाई जाती है तो नियमानुसार प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाए तथा झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने एएसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। एफआईआर क्रमांक 0365/2026 के संबंध में कन्नौद अधिवक्ता संघ द्वारा एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन में अधिवक्ता राजेश जाट के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने तथा यदि शिकायत झूठी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस पर एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन ने अधिवक्ता संघ को आश्वासन देते हुए कहा कि आवेदन की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता संघ ने पुलिस प्रशासन के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए निष्पक्ष जांच की अपेक्षा व्यक्त की।3
- NH 52 पर स्टंट और शराब के नशे में कंटेनर चलाने वाला चालक गिरफ्तार शाजापुर - सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर कंटेनर से स्टंट करते नजर आए चालक को सुनेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शराब के नशे में वाहन लहराते हुए चलाते पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कंटेनर को भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कंटेनर चालक हाईवे पर वाहन से स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान 16-17 सितंबर की दरमियानी रात सूचना मिली कि वही कंटेनर चालक नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर वाहन को लहराते हुए चला रहा है। सूचना पर सुनेरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कंटेनर का पीछा किया और उसे रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वैभव सिंह पिता संजीव सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश बताया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस एवं धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी आगामी कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाति सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और हाईवे या सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी से बचें। ऐसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।1
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे पीएम से लेकर तमाम विषयों पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में भारतीय जनता पार्टी बना रही है इस अवसर पर मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना का आज अभियान प्रारंभ किया गया है ग्रामीण क्षेत्र की आबादी की रजिस्ट्री कर अभियान की शुरुआत की जा रही है देश का यह पहला राज्य मध्य प्रदेश होगा जहां ग्रामीणों की निशुल्क रजिस्ट्री होगी आज सहयोग भी है आज विश्वकर्मा जयंती भी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वकर्मा योजना भी लागू की गई है गरीब से गरीब कलाकारों का उनके कला का अवसर मिल रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी में पहली बार पधार रहे हैं जहां पर पलक पावड़े बेचकर उनका स्वागत किया जाएगा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल गांधीनगर तक जोरदार स्वागत किया जाएगा और खुले वाहन में नितिन नवीन रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे1
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टंट करते दिखे ट्रक चालक को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार* *सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टंट करते दिखे ट्रक चालक को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार* *शराब के नशे में हाईवे पर लहराते हुए वाहन चलाने पर कंटेनर जप्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री घनश्याम मालवीय एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल द्वारा हाईवे पर तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा शराब के नशे में वाहन चलाकर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस थाना सुनेरा द्वारा टीम गठित की गई थी। विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक ट्रक/कंटेनर चालक नेशनल हाईवे क्रमांक 52 एबी रोड पर वाहन से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा उक्त वाहन एवं चालक की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 16-17 सितम्बर 2026 की रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वही कंटेनर वाहन चालक नेशनल हाईवे 52 एबी रोड पर वाहन को लहराते हुए चला रहा है, जिससे कोई गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है। सूचना पर सुनेरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा कर उसे रोका गया। वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम वैभव सिंह पिता संजीव सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश बताया। चालक अत्यधिक शराब के नशे में पाया गया। थाने की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस एवं धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया तथा कंटेनर क्रमांक HR 55 BE 9215 को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया। साथ ही आरोपी चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु आगामी कार्रवाई की जा रही है। सराहनीय भूमिका उनि अंकित मुकाति, प्रआर 297 देवेन्द्र सिंह, प्रआर 335 मोहन पटेल, आर 496 अखिलेश भंडारी, आर 417 ब्रजमोहन, आर 219 तेजपाल सिंह, आर 349 अरुण यादव, आर 427 राहुल, आर 353 गोविन्द, आर 365 सुनील राजपूत, आर 445 रुदेंद्र एवं चालक 758 शैलेन्द्र सिंह तोमर की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील जिला पुलिस शाजापुर आमजन से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा हाईवे एवं सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी न करें। यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाता है अथवा सड़क पर स्टंटबाजी करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।3