अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस का बड़ा खुलासा,100+ CCTV कैमरों से पकड़े गए 4 तार चोर 📰 अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस ने खोला MPEB तार चोरी का राज, 4 आरोपी गिरफ्तार शाजापुर। अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस ने MPEB विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, वारदात में इस्तेमाल लोडिंग वाहन और तार काटने का लोहे का कटर सहित करीब 5 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पगरावद-पीपलरावा रोड पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुवाड़िया गांव में हुई विद्युत तार चोरी की एक अन्य वारदात में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।
अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस का बड़ा खुलासा,100+ CCTV कैमरों से पकड़े गए 4 तार चोर 📰 अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस ने खोला MPEB तार चोरी का राज, 4 आरोपी गिरफ्तार शाजापुर। अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस ने MPEB विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, वारदात में इस्तेमाल लोडिंग वाहन और तार काटने का लोहे का कटर सहित करीब 5 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पगरावद-पीपलरावा रोड पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुवाड़िया गांव में हुई विद्युत तार चोरी की एक अन्य वारदात में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।
- अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस का बड़ा खुलासा,100+ CCTV कैमरों से पकड़े गए 4 तार चोर 📰 अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस ने खोला MPEB तार चोरी का राज, 4 आरोपी गिरफ्तार शाजापुर। अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस ने MPEB विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, वारदात में इस्तेमाल लोडिंग वाहन और तार काटने का लोहे का कटर सहित करीब 5 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पगरावद-पीपलरावा रोड पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुवाड़िया गांव में हुई विद्युत तार चोरी की एक अन्य वारदात में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।1
- उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने किया प्रतिभाओं का सम्मान। 📚 अब निःशुल्क होगी NEET-JEE की पढ़ाई! शाजापुर में प्रतिभा मंदिर परियोजना के तहत 1,751 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें 467 NEET, 347 JEE और 937 Foundation के विद्यार्थी शामिल हैं। शाजापुर, शुजालपुर और कालापीपल सहित 9 केंद्रों पर विद्यार्थियों को आगे की तैयारी का अवसर मिलेगा। सचिन शर्मा की विशेष रिपोर्ट | हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क जो छिपा है, वही दिखेगा! संपर्क सूत्र – 74152992671
- सेवा भी… संवेदना भी… स्वास्थ्य का भरोसा भी! कालापीपल के बालाजी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर। 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, सैकड़ों मरीजों की जांच। बालाजी हॉस्पिटल — आपकी सेहत, हमारी प्राथमिकता। #BalajiHospital #Kalapipal #HealthCamp #स्वास्थ्य_शिविर #HealthCare #AyushmanBharat #स्वास्थ्य_सेवा #ExpertDoctors सेवा भी… संवेदना भी… स्वास्थ्य का भरोसा भी! कालापीपल के बालाजी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर। 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, सैकड़ों मरीजों की जांच। बालाजी हॉस्पिटल — आपकी सेहत, हमारी प्राथमिकता। #BalajiHospital #Kalapipal #HealthCamp #स्वास्थ्य_शिविर #HealthCare #AyushmanBharat #स्वास्थ्य_सेवा #ExpertDoctors #BalajiHospital #Kalapipal #HealthCamp #स्वास्थ्य_शिविर #HealthCare #AyushmanBharat #स्वास्थ्य_सेवा #ExpertDoctors1
- सेवा भी, संवेदना भी...कालापीपल के श्री बालाजी हॉस्पिटल में सैकड़ों मरीजों की निशुल्क जांच, MLA घनश्याम चंद्रवंशी ने किया शुभारंभ।1
- राजगढ़ में पशुपालन विभाग सक्रिय तत्काल घायल गोवंश को दे रहे उपचार राजगढ़ के सारंगपुर में कशिश होटल के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से निराश्रित गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित शाक्य को मिली।सूचना के बाद तत्काल डॉक्टर शाक्य ने पशुपालन विभाग की टीम को भेजी और निराश्रित ,घायल गोवंश का उपचार कराया। जानकारी के अनुसार गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके घाव पर टांके लगाकर उसे प्राथमिक उपचार दिया और उसकी जान बचाई ।डॉक्टर शाक्य ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी रोड पर घायल बीमार गोवंश ,गाय मिले तो तत्काल पशुपालन विभाग, मैत्री ,गौ सेवक और हमें सूचना दें ताकि उनका उपचार कर जान बचाई जा सके।1
- देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बनबोर से मोहना तक निकली भव्य शोभायात्रा मोहन बड़ोदिया। ग्राम बनबोर में भगवान श्री देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर गांव में धार्मिक आयोजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान देवनारायण के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीण कैलाश गुर्जर ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्राम बनबोर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहना पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मोहना में ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत शोभायात्रा के मोहना पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत के साथ धार्मिक माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। इसके बाद शोभायात्रा पुनः ग्राम बनबोर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा वापस ग्राम बनबोर पहुंची। यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान देवनारायण के घोड़े की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। जन्मोत्सव के चलते पूरे दिन बनबोर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।1
- NH 52 पर स्टंट और शराब के नशे में कंटेनर चलाने वाला चालक गिरफ्तार शाजापुर - सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर कंटेनर से स्टंट करते नजर आए चालक को सुनेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शराब के नशे में वाहन लहराते हुए चलाते पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कंटेनर को भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कंटेनर चालक हाईवे पर वाहन से स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान 16-17 सितंबर की दरमियानी रात सूचना मिली कि वही कंटेनर चालक नेशनल हाईवे-52 एबी रोड पर वाहन को लहराते हुए चला रहा है। सूचना पर सुनेरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कंटेनर का पीछा किया और उसे रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वैभव सिंह पिता संजीव सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश बताया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस एवं धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी आगामी कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाति सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और हाईवे या सार्वजनिक मार्गों पर स्टंटबाजी से बचें। ऐसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।1
- शुजालपुर आईटीआई मार्ग पर पानी में उतरे छात्र, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था की उठाई मांग1