Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजगढ़ में पशुपालन विभाग सक्रिय तत्काल घायल गोवंश को दे रहे उपचार राजगढ़ के सारंगपुर में कशिश होटल के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से निराश्रित गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित शाक्य को मिली।सूचना के बाद तत्काल डॉक्टर शाक्य ने पशुपालन विभाग की टीम को भेजी और निराश्रित ,घायल गोवंश का उपचार कराया। जानकारी के अनुसार गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके घाव पर टांके लगाकर उसे प्राथमिक उपचार दिया और उसकी जान बचाई ।डॉक्टर शाक्य ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी रोड पर घायल बीमार गोवंश ,गाय मिले तो तत्काल पशुपालन विभाग, मैत्री ,गौ सेवक और हमें सूचना दें ताकि उनका उपचार कर जान बचाई जा सके।
Jagdish nagar
राजगढ़ में पशुपालन विभाग सक्रिय तत्काल घायल गोवंश को दे रहे उपचार राजगढ़ के सारंगपुर में कशिश होटल के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से निराश्रित गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित शाक्य को मिली।सूचना के बाद तत्काल डॉक्टर शाक्य ने पशुपालन विभाग की टीम को भेजी और निराश्रित ,घायल गोवंश का उपचार कराया। जानकारी के अनुसार गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके घाव पर टांके लगाकर उसे प्राथमिक उपचार दिया और उसकी जान बचाई ।डॉक्टर शाक्य ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी रोड पर घायल बीमार गोवंश ,गाय मिले तो तत्काल पशुपालन विभाग, मैत्री ,गौ सेवक और हमें सूचना दें ताकि उनका उपचार कर जान बचाई जा सके।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजगढ़ में पशुपालन विभाग सक्रिय तत्काल घायल गोवंश को दे रहे उपचार राजगढ़ के सारंगपुर में कशिश होटल के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से निराश्रित गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित शाक्य को मिली।सूचना के बाद तत्काल डॉक्टर शाक्य ने पशुपालन विभाग की टीम को भेजी और निराश्रित ,घायल गोवंश का उपचार कराया। जानकारी के अनुसार गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके घाव पर टांके लगाकर उसे प्राथमिक उपचार दिया और उसकी जान बचाई ।डॉक्टर शाक्य ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी रोड पर घायल बीमार गोवंश ,गाय मिले तो तत्काल पशुपालन विभाग, मैत्री ,गौ सेवक और हमें सूचना दें ताकि उनका उपचार कर जान बचाई जा सके।1
- भारत संपादक * राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल संपादक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र संपादक सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567*सैफ अली संपादक1
- राजगढ़ जिले की कलितलाई पंचायत के गांव किशनपुरिया में विकास के दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आजादी के बाद से अब तक गांव में श्मशान घाट का उचित इंतजाम नहीं हो सका। अंतिम संस्कार के लिए मोहनपुरा बांध के किनारे जाना पड़ता है और वहां तक पहुंचने वाला रास्ता बारिश में कीचड़ से भर जाता है। यानी गांव में सड़क, नाली और दूसरी सुविधाओं के दावे अपनी जगह हैं, लेकिन अंतिम यात्रा के लिए भी रास्ता नसीब नहीं है। बारिश के दिनों में शवयात्रा लेकर कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। ऊपर से अगर मोहनपुरा बांध का जलस्तर बढ़ जाए, तो अंतिम संस्कार की जगह तक पहुंचना भी चुनौती बन सकता है। सवाल सीधा है—आजादी से अब तक गांव में श्मशान घाट क्यों नहीं बन पाया? श्मशान तक पक्का रास्ता कब बनेगा? और क्या विकास की योजनाओं में गांव के अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचने की सुविधा भी शामिल है? किशनपुरिया की यह तस्वीर सिर्फ एक रास्ते की समस्या नहीं, बल्कि उन दावों पर भी सवाल है, जिनमें गांव के विकास की बात तो होती है, लेकिन अंतिम यात्रा के लिए रास्ता तक नहीं बन पाता।1
- देश को भाजपा ने 80 वे.पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है :-जीतू पटवारी छात्रों के मुद्दों पर हो रही लड़ाई राजनीतिक ना होकर युवाओं के भविष्य से जुड़ी है.इसमें राजनीति ढूंढना पाप है :जीतू पटवारी देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटाले में बीजेपी और संघ का हाथ है, {श्याम रानोलिया राजगढ} 7049220386 मध्य प्रदेश मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के दौरे प्रस्तावित होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.. बतादे की 17 और 18 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। और 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम मे शामिल होंगे और उसी से ठीक पहले हो रहे इन दौरों को बीजेपी और संघ की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और आरएसएस पर पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। VO 17 और 18 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा तय हुआ है। 19 सितंबर को इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिससे ठीक पहले बीजेपी और संघ के शीर्ष नेताओं के इस दौरे को भावी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।... दूसरी ओर, इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के पीछे बीजेपी और संघ का हाथ है। जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के मुद्दों पर हो रही लड़ाई राजनीतिक न होकर युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। और इसमें राजनीति ढूंढना पाप है.. Byte बाइट: जीतू पटवारी (प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस) "कांग्रेस 2023 का चुनाव हारने के बाद से एक्टिव है और लगातार चुनाव जीत रही है... दतिया, विजयपुर और अमरवाड़ा के चुनाव इसके प्रमाण हैं। जहां तक छात्रों की गूंज का सवाल है, यह लड़ाई राजनीतिक है ही नहीं, यह देश के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है और इसमें राजनीति ढूंढना अपने आप में पाप है। जब से मोदी जी आए हैं, 150 से ज्यादा बार पेपर लीक हो चुके हैं। हर परीक्षा में करप्शन होता है और इसके पीछे बीजेपी और आरएसएस का हाथ है। बीजेपी ने देश को 80वें पायदान पर खड़ा कर दिया है।"1
- *बोड़ा में बड़े पर्दे पर दिखाई गई फिल्म ‘हनुमान अंश’, सैकड़ों लोगों ने लिया आनंद* *फिल्म देखने उमड़ी भीड़, खेड़ापति हनुमान मंदिर से ध्वज लेकर पहुंचे श्रद्धालु* *बोड़ा में बड़े पर्दे पर दिखाई गई फिल्म ‘हनुमान अंश’, सैकड़ों लोगों ने लिया आनंद* *फिल्म देखने उमड़ी भीड़, खेड़ापति हनुमान मंदिर से ध्वज लेकर पहुंचे श्रद्धालु* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार बोड़ा। बुधवार शाम 6 बजे अम्बेडकर चौक, पुराने बस स्टैंड पर धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बड़े पर्दे पर प्रसारण किया गया। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अम्बेडकर चौक पर श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की भीड़ नजर आई। कार्यक्रम की शुरुआत श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज बगीची मंदिर से ध्वज लेकर अम्बेडकर चौक पहुंचने के साथ हुई। यहां विधि-विधान से ध्वज की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बड़े पर्दे पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रसारण शुरू हुआ। फिल्म देखने के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा पहुंचे। दर्शकों ने धार्मिक फिल्म का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के संयोजक मां भगवती ज्वेलर्स के द्वारका प्रसाद (बंटी भैया) सोनी रहे। आयोजन में नगरवासियों की सहभागिता से कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।1
- अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस का बड़ा खुलासा,100+ CCTV कैमरों से पकड़े गए 4 तार चोर 📰 अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस ने खोला MPEB तार चोरी का राज, 4 आरोपी गिरफ्तार शाजापुर। अवंतीपुर बड़ोदिया थाना पुलिस ने MPEB विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, वारदात में इस्तेमाल लोडिंग वाहन और तार काटने का लोहे का कटर सहित करीब 5 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पगरावद-पीपलरावा रोड पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुवाड़िया गांव में हुई विद्युत तार चोरी की एक अन्य वारदात में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।1
- छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। अस्पताल स्टाफ की की मांग। छापीहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं,और डॉक्टर की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर। बुधवार की रात 9:00 बजे से लेकर 11:30 तक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे, इस दौरानभाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार सोनू गुप्ता और BMO कमल दांगी से बोले कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कहा 25 तारीख तक अगर अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं की तो हम प्रोग्राम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 1
- राजगढ़ में छात्रों की गूंज मे उठा पेपर लीक घोटाले रोजगार के मुद्दे छात्रों की गूंज में 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने उठाए शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल दो घंटे से अधिक चला संवाद, विद्यार्थियों ने अतिथियों से सीधे रखीं समस्याएं; प्रियव्रत सिंह बोले- विद्यार्थियों की आवाज को जिम्मेदार मंच तक पहुंचाना जरूरी | पचोर पचोर में बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1300 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दो घंटे से अधिक चले संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल अतिथियों के सामने सीधे रखे। विद्यार्थियों ने पेपर लीक, बढ़ती फीस, बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी जैसे मुद्दे उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना झिझक अपनी समस्याएं और सवाल सामने रख सकें। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। इन समस्याओं और सुझावों को आगे जिम्मेदार मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों ने सवाल किया कि परीक्षा आयोजित होने के बाद लंबे समय तक परिणाम जारी नहीं होने पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है। नौकरी मिलने के बाद भर्ती स्थायी नहीं होने और कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को लेकर भी सवाल किए गए। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर विद्यार्थियों ने जवाब मांगे। छात्राओं ने भी रखी अपनी बात संवाद के दौरान छात्रा जया कुशवाह ने प्रतियोगी परीक्षा में कुछ अंकों से चयन से वंचित रहने तथा कथित रूप से रिश्वत की मांग किए जाने जैसी समस्या को लेकर सवाल उठाया। छात्रा रुशाली ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें छह भाषाओं का ज्ञान है और विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों को अतिथियों के समक्ष रखा। समस्याएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन विद्यार्थियों के सवालों को अतिथियों ने सुना और उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग प्रभारी महेंद्र जोशी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवा दीक्षित ने किया।1