जेसीबी का बकेट टकराया,पोल से बरसी चिंगारियां, मची अफरा तफरी कुशीनगर, सुकरौली,नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 2 श्रीराम जानकी नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सर्विस रोड किनारे बन रहे नाले की खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन का बकेट बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर लगते ही तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ पल के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। दुकानदारों ने तुरंत दूरी बनाई और राहगीरों ने सुरक्षित स्थान की ओर रुख किया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी को चोट आई। हालांकि, घटना के चलते कुछ देर तक सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन यह घटना विकास कार्यों में सावधानी की बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है।
जेसीबी का बकेट टकराया,पोल से बरसी चिंगारियां, मची अफरा तफरी कुशीनगर, सुकरौली,नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 2 श्रीराम जानकी नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सर्विस रोड किनारे बन रहे नाले की खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन का बकेट बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर लगते ही तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ पल के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। दुकानदारों ने तुरंत दूरी बनाई और राहगीरों ने सुरक्षित स्थान की ओर रुख किया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी को चोट आई। हालांकि, घटना के चलते कुछ देर तक सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन यह घटना विकास कार्यों में सावधानी की बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है।
- कुशीनगर, सुकरौली,नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 2 श्रीराम जानकी नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सर्विस रोड किनारे बन रहे नाले की खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन का बकेट बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर लगते ही तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ पल के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। दुकानदारों ने तुरंत दूरी बनाई और राहगीरों ने सुरक्षित स्थान की ओर रुख किया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी को चोट आई। हालांकि, घटना के चलते कुछ देर तक सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन यह घटना विकास कार्यों में सावधानी की बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है।1
- इस लड़के ने अपने ही आप के लाइसेंस से बंदूक से अपने आप को गोली मारे उसके बाद उनके हाथ पैर काटकर जंगल में फेंक दिया और आधी बॉडी को नील ड्रम में डालकर एसिड से पिलाने की कोशिश कर रहा था पूरा मामला है लखनऊ बांग्ला बाजार का #kushinagar #uttarpradesh #upnewstoday #treandingnews #locknownews1
- #कुशीनगर :- छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट छात्रों के बीच जमकर चले साथ घुसे मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद इंटरमीडिएट का पेपर देकर कालेज से बाहर निकले थे सभी छात्र मामूली कहासुनी के बाद छात्रों के बीच हुई झड़प दुदही नगर पंचायत में स्थित आदर्श एंग्लो इण्टरमीडिएट कालेज का मामला। @Uppolice @kushinagarpol #Kushinagarp1
- 🥺बहुत ही दुखद घटना है यह घटना 13 तारीख को हुआ है और पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है1
- शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह द्वारा आत्महत्या से पूर्व वीडियो व सुसाइट नोट ने बीएसए कार्यालय में चल रही भ्रष्टाचार की सारी पोल खोलकर रख दी। तो वही विपक्षी पार्टी के नेता द्वारा एसडीएम बरहज को पत्रक सौंपकर आरोपियों पर कार्यवाही और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई हैं,नहीं पूरा होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी गई।2
- भागवत कथा ज्योतिष शास्त्र तंत्र अनुसंधान देवरिया1
- देवरिया में यूपी बोर्ड कॉपियों की ढुलाई में लापरवाही,बाइक से बिना सुरक्षा पहुंच रहीं उत्तर पुस्तिकाएं देवरिया जिले से यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिन उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों का भविष्य कैद है, वही कॉपियां बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के स्कूलों से कोठार तक बाइक से ढोई जा रही हैं। इस पूरी प्रक्रिया ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय स्थित जीआई स्कूल में कॉपियों के सुरक्षित भंडारण के लिए कोठार बनाया गया है, जहां विभिन्न परीक्षा केंद्रों से लिखित कॉपियां जमा कराई जा रही हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दूर-दराज के स्कूलों से सहायक अध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाइक से कॉपियां लेकर आनन-फानन में कोठार पहुंच रहे हैं। ढुलाई के दौरान किसी भी प्रकार की पुलिस या प्रशासनिक सुरक्षा नजर नहीं आ रही। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) शिवनारायण सिंह की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, जिससे जवाबदेही को लेकर संदेह और गहरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की ढुलाई से उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी या छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, स्कूल से कॉपियां जमा करने पहुंचे एक कर्मचारी ने बताया, “हम लोग जान जोखिम में डालकर बाइक से कॉपियां लेकर आते हैं। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर रास्ते में कुछ हो जाए तो हमारी नौकरी चली जाएगी, अधिकारियों का क्या है?” हालांकि, इस पूरे मामले पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि वे बाहर हैं और कॉपियों को सुरक्षित कोठार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की है। अब बड़ा सवाल यह है कि छात्रों के भविष्य से जुड़ी इतनी अहम प्रक्रिया में आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?2
- कुशीनगर। थाना जटहां बाजार क्षेत्र में सात वर्षीय बालक की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि घटना के बाद से ही कई टीमें सक्रिय थीं। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। एएसपी ने कहा कि मासूम को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1