logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित पौथू थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान ईटार गांव निवासी दीपक रवानी के पुत्र रामप्रवेश रवानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई 2026 को आरोपित के घर पर छापेमारी के दौरान 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई थी। हालांकि, उस दौरान कार्रवाई के समय आरोपित रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ईटार गांव में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

5 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
5 hrs ago

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित पौथू थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान ईटार गांव निवासी दीपक रवानी के पुत्र रामप्रवेश रवानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई 2026 को आरोपित के घर पर छापेमारी के दौरान 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई थी। हालांकि, उस दौरान कार्रवाई के समय आरोपित रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ईटार गांव में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे पार्किंग में कार्यरत कर्मी के साथ मारपीट करने और नकदी तथा घड़ी छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चरकावां से छापेमारी कर कासमा थाना क्षेत्र के ढाढ़र मसौदा गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ दारा यादव को गिरफ्तार किया। यह मामला 20 जुलाई की रात का है, जब रेलवे पार्किंग में ड्यूटी के दौरान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र स्थित छत्तीहर जमालपुर गांव निवासी राघवेंद्र शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। आरोपी पर 4,500 रुपये नकद और एक घड़ी छीन लेने का आरोप है, जिसमें पीड़ित कर्मी घायल भी हो गए थे। पीड़ित के आवेदन पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
    1
    औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे पार्किंग में कार्यरत कर्मी के साथ मारपीट करने और नकदी तथा घड़ी छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चरकावां से छापेमारी कर कासमा थाना क्षेत्र के ढाढ़र मसौदा गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ दारा यादव को गिरफ्तार किया।

यह मामला 20 जुलाई की रात का है, जब रेलवे पार्किंग में ड्यूटी के दौरान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र स्थित छत्तीहर जमालपुर गांव निवासी राघवेंद्र शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। आरोपी पर 4,500 रुपये नकद और एक घड़ी छीन लेने का आरोप है, जिसमें पीड़ित कर्मी घायल भी हो गए थे। पीड़ित के आवेदन पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरज कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिमरी जैतिया गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। एएसआई त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था और घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
    1
    औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरज कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिमरी जैतिया गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। एएसआई त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था और घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • गया ट्रैफिक पुलिस पर ₹500 लेकर छोड़ने का आरोप लगा है, जिससे जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या एसएसपी इस मामले में संज्ञान लेंगे।
    1
    गया ट्रैफिक पुलिस पर ₹500 लेकर छोड़ने का आरोप लगा है, जिससे जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या एसएसपी इस मामले में संज्ञान लेंगे।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    33 min ago
  • कानपुर में प्रस्तावित सत्याग्रह से ठीक पहले पुलिस द्वारा सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विधायक का सत्याग्रह तो समाप्त हो गया, लेकिन इस कदम को लेकर विवाद छिड़ गया है। हाउस अरेस्ट के बाद एक एक्सक्लूसिव बातचीत में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करना चाहते, लेकिन अपनी आवाज़ उठाना लगातार जारी रखेंगे।
    1
    कानपुर में प्रस्तावित सत्याग्रह से ठीक पहले पुलिस द्वारा सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विधायक का सत्याग्रह तो समाप्त हो गया, लेकिन इस कदम को लेकर विवाद छिड़ गया है।

हाउस अरेस्ट के बाद एक एक्सक्लूसिव बातचीत में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करना चाहते, लेकिन अपनी आवाज़ उठाना लगातार जारी रखेंगे।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
  • बिहार के गया जिले की बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनोरमा देवी ने विधानसभा में बेलागंज बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने और इलाके में बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई अन्य बाजारों एवं पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है, लेकिन लगभग 25 हजार की आबादी वाले बेलागंज को अब तक इससे वंचित रखा गया है। बेलागंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता और अन्य शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। विधायक मनोरमा देवी ने सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र के विकास के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
    1
    बिहार के गया जिले की बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनोरमा देवी ने विधानसभा में बेलागंज बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने और इलाके में बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई अन्य बाजारों एवं पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है, लेकिन लगभग 25 हजार की आबादी वाले बेलागंज को अब तक इससे वंचित रखा गया है। बेलागंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता और अन्य शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

विधायक मनोरमा देवी ने सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र के विकास के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • सूरत टेक्सटाइल मार्केट में मात्र ₹60 में साड़ी मिलने का दावा किया जा रहा है। कपड़े के इस बिजनेस ऑफर और किफायती साड़ियों से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड और वायरल हो रहा है।
    1
    सूरत टेक्सटाइल मार्केट में मात्र ₹60 में साड़ी मिलने का दावा किया जा रहा है। कपड़े के इस बिजनेस ऑफर और किफायती साड़ियों से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड और वायरल हो रहा है।
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Daudnagar, Aurangabad•
    12 hrs ago
  • औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित पौथू थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान ईटार गांव निवासी दीपक रवानी के पुत्र रामप्रवेश रवानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई 2026 को आरोपित के घर पर छापेमारी के दौरान 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई थी। हालांकि, उस दौरान कार्रवाई के समय आरोपित रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ईटार गांव में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित पौथू थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान ईटार गांव निवासी दीपक रवानी के पुत्र रामप्रवेश रवानी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई 2026 को आरोपित के घर पर छापेमारी के दौरान 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई थी। हालांकि, उस दौरान कार्रवाई के समय आरोपित रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ईटार गांव में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • औरंगाबाद जिले की हसपुरा पुलिस ने टनकुपि गांव से चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ये चारों आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
    1
    औरंगाबाद जिले की हसपुरा पुलिस ने टनकुपि गांव से चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ये चारों आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.