Shuru
Apke Nagar Ki App…
बजरंग धाम ककराला में धूमधाम से मनाई गई होली, भक्तों ने रंग-गुलाल के साथ किया उत्सव
Vijay rathi
बजरंग धाम ककराला में धूमधाम से मनाई गई होली, भक्तों ने रंग-गुलाल के साथ किया उत्सव
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vijay rathi1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में रंगों का महापर्व होली बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे की गलियों और मोहल्लों में रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके और होली के गीतों पर डांस कर माहौल को रंगीन बना दिया। जगह-जगह रंगों की बौछार के बीच लोगों ने सेल्फी लेकर इस खास दिन को यादगार बनाया। वहीं बुजुर्गों और बच्चों ने भी होली का आनंद लिया। कई स्थानों पर मिठाइयों का वितरण किया गया और लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे कस्बे में शांति और सौहार्द का माहौल रहा। प्रशासन की सतर्कता के बीच होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। #Holi2026 #Charthawal #रंगों_का_पर्व #होली_की_शुभकामनाएं #मुज़फ्फरनगर #गुलाल #DJDance #HoliCelebration2
- नगर में जहां कॉलोनियों में उल्लास रहा, वहीं सड़कों पर ट्रैक्टर में सवार होकर युवकों की टोली ने शिवचौक पर होली को उल्लास के साथ मनाया और जमकर नारेबाजी करते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया।इस दौरान ट्रैक्टर से घूमते युवकों की टोली पर लोगों ने रंगों से वर्षा की गुब्बारे मारे वहीं ट्रैक्टर सवार युवकों की टोली ने भी लोगों पर रंग बरसाया।1
- Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)1
- बिजनौर: अफजलगढ़ छेत्र में 28 फरवरी को हुई पेट्रोल पंप पर छिनैती की घटना का पुलिस ने अनावरण करते हुये दो आरोपियों जिसमे एक घायल शामिल हैं को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उपरोक्त संदर्भ में तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 42/2026,धारा 304 (2) में पंजीकृत किया था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात में सिंह फिलिंग स्टेशन पर दो बदमाशों द्वारा सेल्समैन से 25 हज़ार की नगदी छीन कर बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस 3/4 की रात्रि में संदिग्धों और वाहनों की पड़ाव चौराहे से हरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध हालात में एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया मगर वह मोटरसाइकिल को घुमाकर भागने लगा इस जल्दबाजी में वह बाइक सहित गिर गया जिसको भागकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल पुत्र राजपाल ग्राम आलमपुर गावड़ी थाना अफजलगढ़ बताया। उसके पास से 9 हज़ार रुपये की बरामदगी हुई। उसने स्वीकार किया कि उसने 28 फरवरी की रात को पेट्रोल पंप पर अपने साथी गाँव निवासी शरद कुमार गौतम पुत्र संजय के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त निखिल द्वारा बताई गई जगह से शरद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तमंचा बरामदगी को साथ लेकर जब शरद को ले जाया जा रहा था तभी उसने बाग में छिपाये गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिये चलाई गई गोली उसके बाए पैर में लगी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शरद के पास से 315 बोर का तमंचा दो ज़िंदा कारतूस 01 खोका कारतूस एक मोबाइल और लुटे गए 10 हज़ार की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधिक किस्म के है और कई मुकदमे उन पर अदालतों में विचाराधीन है।1
- मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धूमधाम से खेली गई होली मुजफ्फरनगर। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ होली मनाई गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। मंत्री आवास रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और फूलों व अबीर-गुलाल से होली खेली। उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का पर्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।1
- राष्ट्रीय महिला एकता संगठन माता वैष्णों देवी जी की आरती जय माता दी जय माता दी राष्ट्रीय महिला एकता संगठन1
- Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)1