Shuru
Apke Nagar Ki App…
खड़ी गाड़ी में लगी आग रेनाल्ट की थी डीजल गाड़ी......... अयोध्या (पूराकलंदर) खड़ी गाड़ी में लगी आग रेनाल्ट की थी डीजल गाड़ी पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड टोल प्लाजा के पास आ रहे यात्री ने रुक कर दुकान पर चाय पिया जैसे ही गाड़ी की तरफ बढ़े एकाएक गाड़ी तेज आग के गोले में बदल गई आशंका सार्क सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जताई जा रही है पूराकलंदर थाना के भरतकुंड टोल प्लाजा का मामला "'''''''''''''''''''''''''''''''''
शिव नारायण मिश्र उर्फ मोनू
खड़ी गाड़ी में लगी आग रेनाल्ट की थी डीजल गाड़ी......... अयोध्या (पूराकलंदर) खड़ी गाड़ी में लगी आग रेनाल्ट की थी डीजल गाड़ी पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड टोल प्लाजा के पास आ रहे यात्री ने रुक कर दुकान पर चाय पिया जैसे ही गाड़ी की तरफ बढ़े एकाएक गाड़ी तेज आग के गोले में बदल गई आशंका सार्क सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जताई जा रही है पूराकलंदर थाना के भरतकुंड टोल प्लाजा का मामला "'''''''''''''''''''''''''''''''''
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी जिले में 17 जनवरी 2025 से 20 अप्रैल 2026 तक 15 महीने का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का कार्यकाल बिना किसी विवादों के रहा है जनता के मुद्दों से सीधे जुड़ते थे फरियादियों को लंबे समय तक घुमाने की आदत नहीं रही, जिले में कई विकास के काम भी करवाने में सक्रिय रहे प्रदेश की राजधानी लखनऊ का पड़ोसी जिला होने के कारण बहुत कम ही जिलाधिकारी और कप्तान बाराबंकी से सम्मानपूर्वक प्रमोशन पाकर गए हैं उनमें से शशांक त्रिपाठी एक हैं,कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों द्वारा उनके स्थानांतरण पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल मालाओं से लादकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अपमान पर भड़कीं भाजपाई महिलाएँ, किया पुतला दहन अयोध्या। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के उद्देश्य से लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा महिलामोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकाल निकालकर सपा कांग्रेस का पुतला दहन किया। रैली परशुराम वर्मा महिला महाविद्यालय से शुरू होकर तारुन चौराहे तक गई, जिसमें महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की, प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दशकों के इंतज़ार के बाद जब महिलाओं को 33% आरक्षण के माध्यम से उनका हक मिल रहा है, तो सपा और कांग्रेस इसमें अड़ंगा डाल रही हैं। रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा, "सपा और कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना भारत की करोड़ों बहनों के सपनों का अपमान है" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक दिया है, वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस ने हमेशा इस राह में रोड़े अटकाए हैं। रैली के दौरान "जो नारी का सम्मान न करे, वो देश पर राज क्या करेगा" जैसे नारे गूंजते रहे। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी दलों ने अपनी जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों को नहीं बदला, तो आने वाले समय में देश की आधी आबादी उन्हें करारा जवाब देगी। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि अब महिला मोर्चा की महिलाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विशेषकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से नारी शक्ति वन्दन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, महामंत्री शिवम सिंह, सुनील मिश्रा, आशीष तिवारी, भरत श्रीवास्तव, पतिराज बर्मा, विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरोज मिश्रा, सुमन पासवान, प्रसूनलता सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएँ और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सपा और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया (बीकापुर तारून) केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के उद्देश्य से लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा भाजपा महिलामोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकाल निकालकर सपा कांग्रेस का पुतलादहन किया। यह रैली परशुराम बर्मा महिला महाविद्यालय से शुरू होकर तारुन चौराहे तक गई, जिसमें महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की, प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दशकों के इंतज़ार के बाद जब महिलाओं को 33% आरक्षण के माध्यम से उनका हक मिल रहा है, तो सपा और कांग्रेस इसमें अड़ंगा डाल रही हैं। वही रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा, "सपा और कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना भारत की करोड़ों बहनों के सपनों का अपमान है" उन्होंने कहा कि "एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक दिया है।तो वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस ने हमेशा इस राह में रोड़े अटकाए हैं। इन दलों का इतिहास महिला विरोधी रहा है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से घबराकर अब ये दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।" रैली के दौरान "जो नारी का सम्मान न करे, वो देश पर राज क्या करेगा" और "नारी शक्ति वंदन अधिनियम - हमारा अधिकार" जैसे नारे गूंजते रहे। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी दलों ने अपनी जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों को नहीं बदला, तो आने वाले समय में देश की आधी आबादी उन्हें करारा जवाब देगी वही मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि अब महिला मोर्चा की महिलाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विशेषकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और इस अधिनियम के लाभों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी नारी शक्ति वन्दन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल जिला महामंत्री शिवम सिंह युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा आशीष तिवारी, भरत श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष पतिराज बर्मा,विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरोज मिश्रा,सुमन पासवान,प्रसूनलता सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएँ और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो रिपोर्ट4
- welcome1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज चौकी क्षेत्र के सागर पट्टी निवासी संदीप तिवारी (लगभग 40 वर्ष), पुत्र रामकल्प तिवारी, सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, संदीप तिवारी रात करीब 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में फुलवारियन माता स्थान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति नशे की हालत में था, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके। सूचना मिलते ही हैरिग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हैरिग्टनगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।1
- Post by Ratnakar Singh1
- अंकुर भाई के शादी में पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। आपका सेवक आशीष श्रीवास्तव1
- सुलतानपुर। जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरौसा बाजार में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य चौराहे के पास स्थित एक बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते बिजली के तार जलकर राख हो गए। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के खंभे से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। खंभे के बिल्कुल बगल में दुकानें स्थित होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, जिससे बाजार में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा। मुख्य बिंदु: स्थान: बरौसा बाजार, कोतवाली जयसिंहपुर, सुलतानपुर। नुकसान: बिजली के तार पूरी तरह जलकर राख हो गए। स्थिति: आग की भयावहता के कारण बाजार में भगदड़ मची, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते टला बड़ा हादसा गनीमत रही कि आग की लपटें पास की दुकानों तक नहीं फैलीं, वरना भारी आर्थिक नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सतर्कता बरती और बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई। तारों के जल जाने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है, जिसे बहाल करने के लिए विभागीय कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और ओवरलोडिंग की समस्या को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।1
- जनपद सुलतानपुर में भारतीय वायु सेना द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर भव्य एयर शो और युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आधुनिक लड़ाकू विमान आसमान में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं। एयर शो में अत्याधुनिक फाइटर जेट्स जैसे राफेल, मिराज 2000, सुखोई Su-30MKI और जगुआर द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग और टेकऑफ का सफल रिहर्सल किया गया। यह आयोजन सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।2