हैरिग्टनगंज में देर रात सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप में घायल मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज चौकी क्षेत्र के सागर पट्टी निवासी संदीप तिवारी (लगभग 40 वर्ष), पुत्र रामकल्प तिवारी, सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, संदीप तिवारी रात करीब 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में फुलवारियन माता स्थान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति नशे की हालत में था, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके। सूचना मिलते ही हैरिग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हैरिग्टनगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।
हैरिग्टनगंज में देर रात सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप में घायल मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज चौकी क्षेत्र के सागर पट्टी निवासी संदीप तिवारी (लगभग 40 वर्ष), पुत्र रामकल्प तिवारी, सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, संदीप तिवारी रात करीब 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में फुलवारियन माता स्थान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति नशे की हालत में था, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके। सूचना मिलते ही हैरिग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हैरिग्टनगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।
- अंकुर भाई के शादी में पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। आपका सेवक आशीष श्रीवास्तव1
- अयोध्या नौगात जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी पहुंचे अयोध्या श्री राम मंदिर परिसर में राम लला सरकार का किया दर्शन पूजन अर्चन करने के उपरांत सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर करीब 2:30 का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन समय का अभाव होने के कारण वह सीधे कलेक्ट पहुंचे और अधिकारियों ने उनका स्वागत कर औपचारिक चार्ज हैंडोवर किया,। सभागार में 3:00 बजे का समय दिया गया था काफीविलंब होने के कारण से 3:30 बजे काफी इंतजार करने के बाद मीडिया बंधु सभागार मुखातिब हुए। डीएम ने कहा की रामनगरी में कार्य करने का अवसर उनके लिए गौरव भी की बात है अयोध्या अंतरराष्ट्रीय ख्यात की नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर दिया देश विदेश से आने वाले लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही, जनपद में चल रहे विकास कार्यों के नियमित मानीटरिंग पर बल दिया ,सभी विभागों के बीच सामान्य स्थापित कर टीम भावनाओं से काम करने की बात कही । जनता की समस्याओं की सुनवाई और तुरंत समाधान को प्राथमिकता बताया ।2
- बाराबंकी जिले में 17 जनवरी 2025 से 20 अप्रैल 2026 तक 15 महीने का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का कार्यकाल बिना किसी विवादों के रहा है जनता के मुद्दों से सीधे जुड़ते थे फरियादियों को लंबे समय तक घुमाने की आदत नहीं रही, जिले में कई विकास के काम भी करवाने में सक्रिय रहे प्रदेश की राजधानी लखनऊ का पड़ोसी जिला होने के कारण बहुत कम ही जिलाधिकारी और कप्तान बाराबंकी से सम्मानपूर्वक प्रमोशन पाकर गए हैं उनमें से शशांक त्रिपाठी एक हैं,कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों द्वारा उनके स्थानांतरण पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन कर कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल मालाओं से लादकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अपमान पर भड़कीं भाजपाई महिलाएँ, किया पुतला दहन अयोध्या। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के उद्देश्य से लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा महिलामोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकाल निकालकर सपा कांग्रेस का पुतला दहन किया। रैली परशुराम वर्मा महिला महाविद्यालय से शुरू होकर तारुन चौराहे तक गई, जिसमें महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की, प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दशकों के इंतज़ार के बाद जब महिलाओं को 33% आरक्षण के माध्यम से उनका हक मिल रहा है, तो सपा और कांग्रेस इसमें अड़ंगा डाल रही हैं। रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा, "सपा और कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना भारत की करोड़ों बहनों के सपनों का अपमान है" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक दिया है, वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस ने हमेशा इस राह में रोड़े अटकाए हैं। रैली के दौरान "जो नारी का सम्मान न करे, वो देश पर राज क्या करेगा" जैसे नारे गूंजते रहे। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी दलों ने अपनी जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों को नहीं बदला, तो आने वाले समय में देश की आधी आबादी उन्हें करारा जवाब देगी। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि अब महिला मोर्चा की महिलाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विशेषकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से नारी शक्ति वन्दन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, महामंत्री शिवम सिंह, सुनील मिश्रा, आशीष तिवारी, भरत श्रीवास्तव, पतिराज बर्मा, विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरोज मिश्रा, सुमन पासवान, प्रसूनलता सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएँ और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सपा और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया (बीकापुर तारून) केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के उद्देश्य से लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा भाजपा महिलामोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकाल निकालकर सपा कांग्रेस का पुतलादहन किया। यह रैली परशुराम बर्मा महिला महाविद्यालय से शुरू होकर तारुन चौराहे तक गई, जिसमें महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की, प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दशकों के इंतज़ार के बाद जब महिलाओं को 33% आरक्षण के माध्यम से उनका हक मिल रहा है, तो सपा और कांग्रेस इसमें अड़ंगा डाल रही हैं। वही रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा, "सपा और कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना भारत की करोड़ों बहनों के सपनों का अपमान है" उन्होंने कहा कि "एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक दिया है।तो वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस ने हमेशा इस राह में रोड़े अटकाए हैं। इन दलों का इतिहास महिला विरोधी रहा है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से घबराकर अब ये दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।" रैली के दौरान "जो नारी का सम्मान न करे, वो देश पर राज क्या करेगा" और "नारी शक्ति वंदन अधिनियम - हमारा अधिकार" जैसे नारे गूंजते रहे। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी दलों ने अपनी जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों को नहीं बदला, तो आने वाले समय में देश की आधी आबादी उन्हें करारा जवाब देगी वही मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि अब महिला मोर्चा की महिलाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विशेषकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और इस अधिनियम के लाभों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी नारी शक्ति वन्दन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल जिला महामंत्री शिवम सिंह युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा आशीष तिवारी, भरत श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष पतिराज बर्मा,विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरोज मिश्रा,सुमन पासवान,प्रसूनलता सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएँ और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो रिपोर्ट4
- रेवरी में बनी यादगार शादी! मार्तंड प्रताप सिंह की एंट्री से चमका समारोह, हजारों की भीड़ ने रचा इतिहास1
- आपका सेवक आपका बेटा आशीष श्रीवास्तव सभासद भारतीय जनता पार्टी!1
- Post by Ratnakar Singh1
- थाना मुसाफिरखाना के ग्राम पूरे काजिम अली में एक बच्चे का गाड़ी से दबकर मत्यु होने पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर के टेस्ट में एल्कोहल सेवन की पुष्टि न होने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।1