logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम पंचायत पनवाड़ में विकास कार्यो ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासक सत्यनारायण माली दी जानकारी। ग्राम पंचायत पनवाड़ में विकास कार्यो ने पकड़ी रफ्तार दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम पंचायत में प्रशासक कार्यकाल में अब जाकर विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है प्राप्त जानकारी के अनुसार कई कार्य स्वीकृत भी हो चुके हैं ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि अभी वर्तमान में गोपाल सुराणा के मकान से घास भेरू के चौक तक सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य आज से प्रारंभ हो गया है और इसके अलावा पूर्व सरपंच उमराव सिंह से सखावत अली तक सीसी रोड मय नाली निर्माण और रवी खाती के मकान से लेकर हाई सेकेंडरी स्कूल तक सीसी रोड मय नाली निर्माण, आदर्श स्कूल से सोजी बडेरा तक सीसी रोड और पनवाड़ मोड पर दुर्गा बेरवा के मकान से मस्जिद की ओर सीसी रोड मय नाली निर्माण की स्वीकृति जारी की गई।

5 hrs ago
user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
5 hrs ago

ग्राम पंचायत पनवाड़ में विकास कार्यो ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासक सत्यनारायण माली दी जानकारी। ग्राम पंचायत पनवाड़ में विकास कार्यो ने पकड़ी रफ्तार दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम पंचायत में प्रशासक कार्यकाल में अब जाकर विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है प्राप्त जानकारी के अनुसार कई कार्य स्वीकृत भी हो चुके हैं ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि अभी वर्तमान में गोपाल सुराणा के मकान से घास भेरू के चौक तक सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य आज से प्रारंभ हो गया है और इसके अलावा पूर्व सरपंच उमराव सिंह से सखावत अली तक सीसी रोड मय नाली निर्माण और रवी खाती के मकान से लेकर हाई सेकेंडरी स्कूल तक सीसी रोड मय नाली निर्माण, आदर्श स्कूल से सोजी बडेरा तक सीसी रोड और पनवाड़ मोड पर दुर्गा बेरवा के मकान से मस्जिद की ओर सीसी रोड मय नाली निर्माण की स्वीकृति जारी की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बीसलपुर से बंथली पहुंचे बनास नदी का जल लेकर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया सम्मान बीसलपुर से बंथली पहुंचे बनास नदी का जल लेकर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया सम्मान दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। श्री गोकणेश्वर महादेव बीसलपुर से पवित्र कांवड़ लेकर मठ महादेव बंथली पहुंचे कांवड़ियों का नीरज मीना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष दूनी द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों के लिए जलपान, आमरस एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई तथा श्रद्धा भाव से सभी कांवड़ियों की सेवा की गई। कांवड़ियों के पहुंचने पर पूरा वातावरण “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर नीरज मीना ने सभी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए भगवान भोलेनाथ से उनकी मंगलमय यात्रा, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा और कांवड़ियों का स्वागत करना सौभाग्य की बात है। कांवड़ियों की सेवा एवं स्वागत को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
    1
    बीसलपुर से बंथली पहुंचे बनास नदी का जल लेकर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया सम्मान
बीसलपुर से बंथली पहुंचे बनास नदी का जल लेकर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया सम्मान
दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। श्री गोकणेश्वर महादेव बीसलपुर से पवित्र कांवड़ लेकर मठ महादेव बंथली पहुंचे कांवड़ियों का नीरज मीना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष दूनी द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों के लिए जलपान, आमरस एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई तथा श्रद्धा भाव से सभी कांवड़ियों की सेवा की गई। कांवड़ियों के पहुंचने पर पूरा वातावरण “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर नीरज मीना ने सभी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए भगवान भोलेनाथ से उनकी मंगलमय यात्रा, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा और कांवड़ियों का स्वागत करना सौभाग्य की बात है।
कांवड़ियों की सेवा एवं स्वागत को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    47 min ago
  • परसराम भाटिया की ओर से स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, #happyindependenceday #congrats . . . . #स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #रक्षाबंधन #RakshaBandhan #15अगस्त #15August #हरघरतिरंगा #HarGharTiranga #देशभक्ति #Patriotism #राष्ट्रप्रेम #NationalPride #भाईबहनकाप्यार #BrotherSisterLove #तिरंगा #Tricolor #आजादीकापर्व #FreedomCelebration #परसरामभाटिया #ParasramBhatia #सूरतगढ़ #Suratgarh #श्रीगंगानगर #SriGanganagar #ETV9नाइन #ETV9Nine #ईटीवीनाइनदेशकीदस्तक
    1
    परसराम भाटिया की ओर से स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, #happyindependenceday #congrats

.
.
.
.

#स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #रक्षाबंधन #RakshaBandhan #15अगस्त #15August #हरघरतिरंगा #HarGharTiranga #देशभक्ति #Patriotism #राष्ट्रप्रेम #NationalPride #भाईबहनकाप्यार #BrotherSisterLove #तिरंगा #Tricolor #आजादीकापर्व #FreedomCelebration #परसरामभाटिया #ParasramBhatia #सूरतगढ़ #Suratgarh #श्रीगंगानगर #SriGanganagar #ETV9नाइन #ETV9Nine #ईटीवीनाइनदेशकीदस्तक
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • उनियारा, अलीगढ़ में निकाल क्षेत्र विधायक के समर्थकों ने तिरंगा रैली समाचार उनियारा, अलीगढ़ में दशहरा मैदान से कस्बे के मुख्य बाजार में होते हुए तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर सहित उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर एवं सैकड़ो लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे। अलीगढ़ वासी जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रहे थे। साथ ही विधायक राजेंद्र गुर्जर को माला साफा पहनाकर जगह स्वागत कर रहे थे। तिरंगा रैली मुख्य बाजार में होते हुए वापस अंबेडकर चौराहे पर पहुंची। जहां अंबेडकर जी की मूर्ति पर विधायक ने माल्यार्पण किया एवं कई रिटायर्ड फौजी को भी देश सेवा करने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान सैकड़ो लोग वहां उपस्थित थे।
    4
    उनियारा, अलीगढ़ में निकाल क्षेत्र विधायक के समर्थकों ने तिरंगा रैली 
समाचार 
उनियारा,
अलीगढ़ में दशहरा मैदान से कस्बे के मुख्य बाजार में होते हुए तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर सहित उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर एवं सैकड़ो लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे। अलीगढ़ वासी जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रहे थे। साथ ही विधायक राजेंद्र गुर्जर को माला साफा पहनाकर जगह स्वागत कर रहे थे। तिरंगा रैली मुख्य बाजार में होते हुए वापस अंबेडकर चौराहे पर पहुंची। जहां अंबेडकर जी की मूर्ति पर विधायक ने माल्यार्पण किया एवं कई रिटायर्ड फौजी को भी देश सेवा करने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान सैकड़ो लोग वहां उपस्थित थे।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • खबर का असर: छत्रपुरा में नालों से हटाया अवैध अतिक्रमण, जिला कलेक्टर ने पानी में खड़े होकर लिया जायजा बूंदी। छत्रपुरा क्षेत्र में बारिश के बाद घरों और सड़कों पर पानी भरने की समस्या को लेकर खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचे और पानी में खड़े होकर हालात देखे। जिला कलेक्टर के निर्देश पर सड़क के दोनों ओर नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध भी सामने आया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस जाप्ते के कारण कार्रवाई जारी रही। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग परेशान नजर आए, लेकिन नालों की सफाई शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश के दौरान नालों की सही निकासी नहीं होने के कारण हर साल छत्रपुरा में जलभराव की स्थिति पैदा होती है और पानी घरों तक पहुंच जाता है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद नालों की सफाई और पानी की निकासी का रास्ता खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालों की नियमित सफाई और अतिक्रमण पर लगातार निगरानी रखी जाए तो भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।
    1
    खबर का असर: छत्रपुरा में नालों से हटाया अवैध अतिक्रमण, जिला कलेक्टर ने पानी में खड़े होकर लिया जायजा
बूंदी। छत्रपुरा क्षेत्र में बारिश के बाद घरों और सड़कों पर पानी भरने की समस्या को लेकर खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचे और पानी में खड़े होकर हालात देखे।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर सड़क के दोनों ओर नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध भी सामने आया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस जाप्ते के कारण कार्रवाई जारी रही।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग परेशान नजर आए, लेकिन नालों की सफाई शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश के दौरान नालों की सही निकासी नहीं होने के कारण हर साल छत्रपुरा में जलभराव की स्थिति पैदा होती है और पानी घरों तक पहुंच जाता है।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद नालों की सफाई और पानी की निकासी का रास्ता खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नालों की नियमित सफाई और अतिक्रमण पर लगातार निगरानी रखी जाए तो भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सरवाड़ में आज दिनभर की प्रमुख खबरों का एक मात्र खास बुलेटिन। सरवाड़ में राज स्तरीय 70 वी खेलकूद प्रतियोगिता की व्यवस्थाओ हेतु बैठक आयोजित। सरवाड़ नगर पालिका में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन
    1
    सरवाड़ में आज दिनभर की प्रमुख खबरों का एक मात्र खास बुलेटिन।
सरवाड़ में राज स्तरीय 70 वी खेलकूद प्रतियोगिता की व्यवस्थाओ हेतु बैठक आयोजित।
सरवाड़ नगर पालिका में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन
    user_Pankaj Kumar Vairagee
    Pankaj Kumar Vairagee
    Local News Reporter सरवाड़•
    1 hr ago
  • पूर्व प्रधान स्व. ठाकुर सम्पत सिंह राणावत की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा*
    1
    पूर्व प्रधान स्व. ठाकुर सम्पत सिंह राणावत की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा*
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश लाखेरी - बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंदन कहर, पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल, शक्ति सिंह आसावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश सैनी (बाबा), महेंद्र शर्मा, नवीन यादव सहित अनेक नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। राकेश सैनी अपने समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुखाड़िया पार्क से रेलवे स्टेशन तक निकली यात्रा का नागरिकों ने तिरंगे लहराकर स्वागत किया और पूरे नगर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश गूंजता रहा।
    4
    भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
लाखेरी - बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंदन कहर, पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल, शक्ति सिंह आसावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश सैनी (बाबा), महेंद्र शर्मा, नवीन यादव सहित अनेक नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। राकेश सैनी अपने समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुखाड़िया पार्क से रेलवे स्टेशन तक निकली यात्रा का नागरिकों ने तिरंगे लहराकर स्वागत किया और पूरे नगर में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश गूंजता रहा।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • CISF देवली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन CISF देवली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। हर घर तिरंगा - 2026 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.2026 (गुरुवार) को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), 9th और 6th आरक्षित वाहिनी, देवली द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में 9th और 6th आरक्षित वाहिनी के सभी बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान बल सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया गया तथा आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बल सदस्यों ने “हर घर तिरंगा -2026” अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
    1
    CISF देवली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन
CISF देवली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन
दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। हर घर तिरंगा - 2026 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.2026 (गुरुवार) को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), 9th और 6th आरक्षित वाहिनी, देवली द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली में 9th और 6th आरक्षित वाहिनी के सभी बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान बल सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया गया तथा आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बल सदस्यों ने “हर घर तिरंगा -2026” अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.