logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरवाड़ में आज दिनभर की प्रमुख खबरों का एक मात्र खास बुलेटिन। सरवाड़ में राज स्तरीय 70 वी खेलकूद प्रतियोगिता की व्यवस्थाओ हेतु बैठक आयोजित। सरवाड़ नगर पालिका में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन

1 hr ago
user_Pankaj Kumar Vairagee
Pankaj Kumar Vairagee
Local News Reporter सरवाड़•
1 hr ago

सरवाड़ में आज दिनभर की प्रमुख खबरों का एक मात्र खास बुलेटिन। सरवाड़ में राज स्तरीय 70 वी खेलकूद प्रतियोगिता की व्यवस्थाओ हेतु बैठक आयोजित। सरवाड़ नगर पालिका में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हनुमान बेनीवाल को 2028 में सीएम बनाने की मन्नत लेकर जोधपुर से १७०किलो मीटर की यात्रा करके अजमेर दरगाह पहुंचा पहुंचा आरएलपी समर्थक
    1
    हनुमान बेनीवाल को 2028 में सीएम बनाने की मन्नत लेकर जोधपुर से १७०किलो मीटर  की यात्रा करके अजमेर दरगाह पहुंचा पहुंचा आरएलपी समर्थक
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बीसलपुर से बंथली पहुंचे बनास नदी का जल लेकर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया सम्मान बीसलपुर से बंथली पहुंचे बनास नदी का जल लेकर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया सम्मान दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। श्री गोकणेश्वर महादेव बीसलपुर से पवित्र कांवड़ लेकर मठ महादेव बंथली पहुंचे कांवड़ियों का नीरज मीना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष दूनी द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों के लिए जलपान, आमरस एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई तथा श्रद्धा भाव से सभी कांवड़ियों की सेवा की गई। कांवड़ियों के पहुंचने पर पूरा वातावरण “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर नीरज मीना ने सभी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए भगवान भोलेनाथ से उनकी मंगलमय यात्रा, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा और कांवड़ियों का स्वागत करना सौभाग्य की बात है। कांवड़ियों की सेवा एवं स्वागत को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
    1
    बीसलपुर से बंथली पहुंचे बनास नदी का जल लेकर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया सम्मान
बीसलपुर से बंथली पहुंचे बनास नदी का जल लेकर कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया सम्मान
दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। श्री गोकणेश्वर महादेव बीसलपुर से पवित्र कांवड़ लेकर मठ महादेव बंथली पहुंचे कांवड़ियों का नीरज मीना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष दूनी द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों के लिए जलपान, आमरस एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई तथा श्रद्धा भाव से सभी कांवड़ियों की सेवा की गई। कांवड़ियों के पहुंचने पर पूरा वातावरण “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर नीरज मीना ने सभी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए भगवान भोलेनाथ से उनकी मंगलमय यात्रा, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा और कांवड़ियों का स्वागत करना सौभाग्य की बात है।
कांवड़ियों की सेवा एवं स्वागत को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    47 min ago
  • बदनौर थाना क्षेत्र के मोटी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़िता बदामी देवी, पत्नी सवाई सिंह रावत, ने बदनौर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, सामान में तोड़फोड़ की और बाद में घर में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदनौर थानाधिकारी शंभूलाल मीणा ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बदनौर थाना क्षेत्र के मोटी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और आगजनी का मामला सामने आया 
है।
पीड़िता बदामी देवी, पत्नी सवाई सिंह रावत, ने बदनौर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, सामान में तोड़फोड़ की और बाद में घर में आग लगा दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदनौर थानाधिकारी शंभूलाल मीणा ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *विमल गौड* *News* किशनगढ़ *हाईवे पर सड़क हादसा बाइक सवार महिला की मौत एक घायल* *अजमेर-जयपुर हाईवे पर रफ्तार का कहर ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत* नसीराबाद *पुलिया हाइवे क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर* हादसे *में बाइक सवार महिला ममता गावरिया की मौके पर हुई दर्दनाक मौत* बाइक *चालक सीताराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल* दोनों *किशनगढ़ होते हुए जा रहे थे जयपुर की ओर* हादसे *के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हाईवे पर बने जाम के हालत* सूचना *पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया* पोस्टमार्टम *के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा* #किशनगढ़ #सड़कहादसा #अजमेरजयपुरहाईवे #हाईवेएक्सीडेंट #ट्रेलरहादसा #अजमेरन्यूज़ #किशनगढ़न्यूज़ #राजस्थानन्यूज़ #BreakingNews #KishangarhNews
    1
    *विमल गौड*
*News*
किशनगढ़
*हाईवे पर सड़क हादसा बाइक सवार महिला की मौत एक घायल*
*अजमेर-जयपुर हाईवे पर रफ्तार का कहर ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत*
नसीराबाद *पुलिया हाइवे क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर*
हादसे *में बाइक सवार महिला ममता गावरिया की मौके पर हुई दर्दनाक मौत*
बाइक *चालक सीताराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल*
दोनों *किशनगढ़ होते हुए जा रहे थे जयपुर की ओर*
हादसे *के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हाईवे पर बने जाम के हालत*
सूचना *पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया*
पोस्टमार्टम *के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा*
#किशनगढ़ #सड़कहादसा #अजमेरजयपुरहाईवे #हाईवेएक्सीडेंट #ट्रेलरहादसा #अजमेरन्यूज़ #किशनगढ़न्यूज़ #राजस्थानन्यूज़ #BreakingNews #KishangarhNews
    user_बणी ठणी न्यूज़
    बणी ठणी न्यूज़
    किशनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रीको एरिया से जाली काटकर चोरों ने सोलर उपकरणों पर किया हाथ साफ, रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरी की घटना रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरों ने रीको एरिया से जाली काटकर सोलर में उपयोग होने वाले सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर वायर, कनेक्टर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। वारदात सामने आने के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार चोरों ने रीको एरिया में फैक्ट्री की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और सोलर में लगने वाले वायर, कनेक्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। चोरी का पता उस समय चला जब चौकीदार राउंड लगाने के लिए पहुंचा। जाली कटी देखकर उसने परिसर में जांच की तो सामान गायब मिला। चौकीदार ने इसकी सूचना फैक्ट्री स्टाफ को दी। इसके बाद फैक्ट्री स्टाफ सुधीर कुमार ने रायला थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रायला थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि सुधीर कुमार की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
    4
    रीको एरिया से जाली काटकर चोरों ने सोलर उपकरणों पर किया हाथ साफ, 
रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरी की घटना
रायला थाने के सामने मॉर्डन फैक्ट्री में चोरों ने रीको एरिया से जाली काटकर सोलर में उपयोग होने वाले सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर वायर, कनेक्टर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। वारदात सामने आने के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार चोरों ने रीको एरिया में फैक्ट्री की जाली काटकर अंदर प्रवेश किया और सोलर में लगने वाले वायर, कनेक्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। चोरी का पता उस समय चला जब चौकीदार राउंड लगाने के लिए पहुंचा। जाली कटी देखकर उसने परिसर में जांच की तो सामान गायब मिला। चौकीदार ने इसकी सूचना फैक्ट्री स्टाफ को दी।
इसके बाद फैक्ट्री स्टाफ सुधीर कुमार ने रायला थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रायला थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि सुधीर कुमार की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद* *दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद* ✍️ मोहम्मद सादिक अजमेर। दरगाह थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नकदी सहित वारदात में चोरी हुआ पूरा माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी के अनुसार 11 अगस्त 2026 को परिवादी सोहेल पुत्र अब्दुल खुर्शीद, उम्र 25 वर्ष, निवासी 121/5 कातन बावड़ी, अंदरकोट, थाना दरगाह अजमेर ने रिपोर्ट दी थी कि 9 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह दवाई लेकर अपने कमरे में सो गया था। 10 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे उठने पर कमरे की अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी उसकी पत्नी नौशीन की ज्वेलरी गायब थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी हुए सामान में हथफूल, 9 पीस हार, रानी हार, 10 पीस हार, 5 पीस हार, तीन टीका, दो सीर पट्टी, दो शीश फूल, नथ, दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी टॉप्स, एक सिंगल टॉप्स और एक अंगूठी सहित करीब 1100 से 1200 रुपये की नकदी शामिल थी। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त 2026 को आरोपी रियाज पुत्र रियाज, उम्र 19 वर्ष, निवासी लिसाड़ी रोड, भूमिया का पुल, गुलजारे इब्राहिम गली, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में अजमेर में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह पूर्व में भी चोरी की अन्य वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। 👉 अजमेर की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें ✅ ब्रेकिंग न्यूज़ ✅ लोकल एक्सक्लूसिव ✅ प्रशासनिक अपडेट ✅ नौकरी व जनहित समाचार ✅ इंटरनेशनल न्यूज़, घटनाएं और अपडेट
    1
    *दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद*
*दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद*
✍️ मोहम्मद सादिक 
अजमेर। दरगाह थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नकदी सहित वारदात में चोरी हुआ पूरा माल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी  के अनुसार 11 अगस्त 2026 को परिवादी सोहेल पुत्र अब्दुल खुर्शीद, उम्र 25 वर्ष, निवासी 121/5 कातन बावड़ी, अंदरकोट, थाना दरगाह अजमेर ने रिपोर्ट दी थी कि 9 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह दवाई लेकर अपने कमरे में सो गया था। 10 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे उठने पर कमरे की अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी उसकी पत्नी नौशीन की ज्वेलरी गायब थी।
रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी हुए सामान में हथफूल, 9 पीस हार, रानी हार, 10 पीस हार, 5 पीस हार, तीन टीका, दो सीर पट्टी, दो शीश फूल, नथ, दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी टॉप्स, एक सिंगल टॉप्स और एक अंगूठी सहित करीब 1100 से 1200 रुपये की नकदी शामिल थी।
थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त 2026 को आरोपी रियाज पुत्र रियाज, उम्र 19 वर्ष, निवासी लिसाड़ी रोड, भूमिया का पुल, गुलजारे इब्राहिम गली, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में अजमेर में किराए के मकान में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह पूर्व में भी चोरी की अन्य वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।
👉 अजमेर की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें 
✅ ब्रेकिंग न्यूज़
✅ लोकल एक्सक्लूसिव
✅ प्रशासनिक अपडेट
✅ नौकरी व जनहित समाचार
✅ इंटरनेशनल न्यूज़, घटनाएं और अपडेट
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • CISF देवली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन CISF देवली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। हर घर तिरंगा - 2026 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.2026 (गुरुवार) को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), 9th और 6th आरक्षित वाहिनी, देवली द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में 9th और 6th आरक्षित वाहिनी के सभी बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान बल सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया गया तथा आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बल सदस्यों ने “हर घर तिरंगा -2026” अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
    1
    CISF देवली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन
CISF देवली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन
दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। हर घर तिरंगा - 2026 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.2026 (गुरुवार) को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), 9th और 6th आरक्षित वाहिनी, देवली द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली में 9th और 6th आरक्षित वाहिनी के सभी बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान बल सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया गया तथा आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बल सदस्यों ने “हर घर तिरंगा -2026” अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रायला कस्बे में स्थित श्री राम होटल पर विट्ठल नामदेव छीपा समाज द्वारा एवं नव युव मंडल रायला द्वारा भव्य स्वागत पंढरपुर-घूमन साइकिल यात्रा सर्वे टीम के सदस्य शंकर टेमघरे, मनोज मांढरे, सुभाष भांबुरे एवं राधे श्याम धनोपिया के रायला आगमन पर भव्य स्वागत ! शौर्य की धरा पर अभिनंदनः सत्य, तप और त्याग की प्रतीक रायला की पावन भूमि पर पंढरपुर से आए सभी सर्व टीम के सदस्यों का हृदय से स्वागत है। तिलक लगाकर दुपट्टा पहन कर भव्य स्वागत किया गया। सराहनीय प्रयासः स्वास्थ्य, पर्यावरण और एकता का संदेश देती इस अनूठी साइकिल यात्रा का सर्वे दल अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहा है। ऊर्जा का संचारः इस यात्रा से स्थानीय युवाओं और नागरिकों में शारीरिक फिटनेस और सामाजिक चेतना के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संपूर्ण रायला वासियों की ओर से आपकी इस यात्रा के सफल संचालन और इस कार्यक्रम में रायला नामदेव छीपा समाज के नवयुग मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार धनोपिया अध्यक्ष कोषाध्यक्ष नागेश्वर पुलिया उपाध्यक्ष अनिल डायर अनिल कुमार धनोपिया चंद्र प्रकाश तोलम्बिया बालकिशन टेलर अक्षय राम छिपा समाज के गणना गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
    2
    रायला कस्बे में स्थित श्री राम होटल पर  विट्ठल नामदेव छीपा समाज द्वारा एवं नव युव मंडल रायला द्वारा भव्य स्वागत
पंढरपुर-घूमन साइकिल यात्रा सर्वे टीम के सदस्य शंकर  टेमघरे,  मनोज मांढरे,  सुभाष भांबुरे एवं राधे श्याम  धनोपिया के रायला आगमन पर भव्य स्वागत ! शौर्य की धरा पर अभिनंदनः सत्य, तप और त्याग की प्रतीक रायला की पावन भूमि पर पंढरपुर से आए सभी सर्व टीम के सदस्यों का हृदय से स्वागत है। तिलक लगाकर दुपट्टा पहन कर भव्य स्वागत किया गया।
सराहनीय प्रयासः स्वास्थ्य, पर्यावरण और एकता का संदेश देती इस अनूठी साइकिल यात्रा का सर्वे दल अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहा है। ऊर्जा का संचारः इस यात्रा से स्थानीय युवाओं और नागरिकों में शारीरिक फिटनेस और सामाजिक चेतना के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संपूर्ण रायला वासियों की ओर से आपकी इस यात्रा के सफल संचालन और इस कार्यक्रम में रायला नामदेव छीपा  समाज के नवयुग मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार धनोपिया अध्यक्ष कोषाध्यक्ष नागेश्वर पुलिया उपाध्यक्ष अनिल डायर अनिल कुमार धनोपिया चंद्र प्रकाश तोलम्बिया बालकिशन  टेलर अक्षय राम छिपा समाज के गणना गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • लाडपुरा गांव में सूर्य प्रताप सिंह रावत पिताजी सरदार सिंह रावतको भूडोल सरपंच पति अजय सिंह रावत जसवंत सिंह रावत लाडपुरा दुकान में घुसकर मारपीट व सामान ले जाने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग अजमेर। गेगल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा सामान/नकदी को नुकसान पहुंचाने एवं ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी कथित रूप से दुकान में घुसा और विवाद करते हुए मारपीट तथा गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। लाडपुरा गांव में सूर्य प्रताप सिंह रावत पिताजी सरदार सिंह रावतको भूडोल सरपंच पति अजय सिंह रावत जसवंत सिंह रावत लाडपुरा दुकान में घुसकर मारपीट व सामान ले जाने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग अजमेर। गेगल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा सामान/नकदी को नुकसान पहुंचाने एवं ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी कथित रूप से दुकान में घुसा और विवाद करते हुए मारपीट तथा गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र पर 12 अगस्त 2026 की तारीख तथा करीब 12:19 बजे का समय अंकित है। पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। नोट: उपरोक्त आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    लाडपुरा गांव में सूर्य प्रताप सिंह रावत पिताजी सरदार सिंह रावतको भूडोल सरपंच पति अजय सिंह रावत जसवंत सिंह रावत लाडपुरा दुकान में घुसकर मारपीट व सामान ले जाने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

अजमेर। गेगल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा सामान/नकदी को नुकसान पहुंचाने एवं ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत पत्र के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी कथित रूप से दुकान में घुसा और विवाद करते हुए मारपीट तथा गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


लाडपुरा गांव में सूर्य प्रताप सिंह रावत पिताजी सरदार सिंह रावतको भूडोल सरपंच पति अजय सिंह रावत जसवंत सिंह रावत लाडपुरा दुकान में घुसकर मारपीट व सामान ले जाने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
अजमेर। गेगल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा सामान/नकदी को नुकसान पहुंचाने एवं ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी कथित रूप से दुकान में घुसा और विवाद करते हुए मारपीट तथा गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र पर 12 अगस्त 2026 की तारीख तथा करीब 12:19 बजे का समय अंकित है। पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।
नोट: उपरोक्त आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_GUMAN SINGH RAWAAT LADPURA
    GUMAN SINGH RAWAAT LADPURA
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.