Shuru
Apke Nagar Ki App…
*विमल गौड* *News* किशनगढ़ *हाईवे पर सड़क हादसा बाइक सवार महिला की मौत एक घायल* *अजमेर-जयपुर हाईवे पर रफ्तार का कहर ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत* नसीराबाद *पुलिया हाइवे क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर* हादसे *में बाइक सवार महिला ममता गावरिया की मौके पर हुई दर्दनाक मौत* बाइक *चालक सीताराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल* दोनों *किशनगढ़ होते हुए जा रहे थे जयपुर की ओर* हादसे *के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हाईवे पर बने जाम के हालत* सूचना *पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया* पोस्टमार्टम *के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा* #किशनगढ़ #सड़कहादसा #अजमेरजयपुरहाईवे #हाईवेएक्सीडेंट #ट्रेलरहादसा #अजमेरन्यूज़ #किशनगढ़न्यूज़ #राजस्थानन्यूज़ #BreakingNews #KishangarhNews
बणी ठणी न्यूज़
*विमल गौड* *News* किशनगढ़ *हाईवे पर सड़क हादसा बाइक सवार महिला की मौत एक घायल* *अजमेर-जयपुर हाईवे पर रफ्तार का कहर ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत* नसीराबाद *पुलिया हाइवे क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर* हादसे *में बाइक सवार महिला ममता गावरिया की मौके पर हुई दर्दनाक मौत* बाइक *चालक सीताराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल* दोनों *किशनगढ़ होते हुए जा रहे थे जयपुर की ओर* हादसे *के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हाईवे पर बने जाम के हालत* सूचना *पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया* पोस्टमार्टम *के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा* #किशनगढ़ #सड़कहादसा #अजमेरजयपुरहाईवे #हाईवेएक्सीडेंट #ट्रेलरहादसा #अजमेरन्यूज़ #किशनगढ़न्यूज़ #राजस्थानन्यूज़ #BreakingNews #KishangarhNews
More news from राजस्थान and nearby areas
- बेबलपुर में नाडी की जमीन समतल करने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की रूपनगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेबलपुर स्थित रंगबाड़ी बॉसड़ा में पशुओं के पानी के प्रमुख स्रोत के रूप में इस्तेमाल होने वाली सरकारी नाडी पर संकट मंडराता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नाडी और गैर मुमकिन नाले के रूप में दर्ज करीब 17 बीघा भूमि पर मिट्टी डालकर उसे समतल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नाडी के आसपास आवासीय प्लॉट काटने की तैयारी की जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर जांच करवाकर नाडी को सुरक्षित रखने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार खसरा संख्या 146 और 147 में करीब 17 बीघा भूमि नाडी एवं गैर मुमकिन नाले के रूप में दर्ज है। आसपास के ग्रामीण लंबे समय से इस नाडी का उपयोग अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए करते आ रहे हैं। ऐसे में नाडी में मिट्टी भराव होने से उसकी गहराई कम होने और प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। नाडी के हिस्से में भी मिट्टी डालने का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा संख्या 145 की भूमि को समतल करने के दौरान नाडी के हिस्से में भी मिट्टी डाली जा रही है। उनका कहना है कि यदि मिट्टी भराव का काम जारी रहा तो नाडी की गहराई लगातार कम हो सकती है और भविष्य में इसका अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित भूमि को समतल करने के पीछे कथित रूप से आवासीय प्लॉट काटने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पैमाइश और जांच की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर राजस्व अधिकारियों को भेजकर भूमि की पैमाइश करवाई जाए और राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार नाडी की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। यदि जांच में नाडी की भूमि पर अतिक्रमण या अवैध मिट्टी भराव पाया जाता है तो उसे हटाकर नाडी को उसके मूल स्वरूप में लाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि नाडी केवल सरकारी भूमि नहीं, बल्कि आसपास के पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए पशुओं के पानी का महत्वपूर्ण पारंपरिक स्रोत है। ऐसे में प्रशासन को समय रहते कार्रवाई कर इसे सुरक्षित करना चाहिए। अब ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासनिक जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- हनुमान बेनीवाल को 2028 में सीएम बनाने की मन्नत लेकर जोधपुर से १७०किलो मीटर की यात्रा करके अजमेर दरगाह पहुंचा पहुंचा आरएलपी समर्थक1
- अजमेर-जयपुर रोडवेज में चालक की स्टंटबाजी, डैशबोर्ड पर पैर रखकर दौड़ाई बस, वीडियो वायरल अजमेर-जयपुर रोडवेज में चालक की स्टंटबाजी, डैशबोर्ड पर पैर रखकर दौड़ाई बस, वीडियो वायरल मांगलियावास.. यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का एक और मामला सामने आया है। अजमेर से जयपुर जा रही रोडवेज बस के चालक की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहपुरा डिपो की बस क्रमांक RJ14PH0304 का चालक हाईवे पर तेज गति से बस चलाते हुए डैशबोर्ड पर पैर रखकर स्टंट करता दिख रहा है। चलती बस में डैशबोर्ड पर पैर, यात्री दहशत में यह वीडियो अजमेर-जयपुर मार्ग पर बस में सफर कर रहे पीसांगन उपखंड के पिचोलिया निवासी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम सिंह राठौड़ ने बनाया। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि चालक सीट पर बैठकर आराम से दोनों पैर डैशबोर्ड पर टिकाकर बस चला रहा है। पीछे की सीटों पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यात्री बैठे थे। इस पर ओम सिंह राठौड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, _“ड्राइवर साहब, ऐसी लापरवाही किस काम की? आपको कुछ हो गया तो सरकार आपके परिवार की जिम्मेदारी ले लेगी, लेकिन बस में बैठी 40-50 सवारियों का धणी-धोरी कौन होगा?”_ नियमों की अनदेखी, हादसे का खतरा परिवहन नियमों के अनुसार चलती बस में इस तरह वाहन चलाना गंभीर उल्लंघन है। हाईवे पर तेज रफ्तार में एक पल की चूक भी बड़ा हादसा कर सकती थी। यात्रियों का आरोप है कि चालक की इस लापरवाही से सभी की जान खतरे में थी। वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों में रोष है। लोगों ने कहा कि रोडवेज आम आदमी के सफर का भरोसा है। अगर चालक ही इस तरह गैरजिम्मेदाराना हरकत करेंगे तो आमजन किस पर भरोसा करेंगे। कार्रवाई की मांग, विभाग ने मांगी रिपोर्ट यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन और परिवहन विभाग से मांग की है कि दोषी चालक के खिलाफ तुरंत निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी चालकों के लिए यातायात नियमों और सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए। मामले के वायरल होने के बाद परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों ने शाहपुरा डिपो से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो आमजन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। मांगलियावास.. राजस्थान रोडवेज बस का चला के चलते बस में स्टैंड करता1
- मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना , मांगी मन्नतें, मेले में झूलों का उठाया लुत्फ, जमकर करी खरीदारीया मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना , मांगी मन्नतें, मेले में झूलों का उठाया लुत्फ, जमकर करी खरीदारीया मांगलियावास- हरियाली अमावस्या के मौके पर बुधवार को मांगलियावास में आयोजित ऐतिहासिक धार्मिक कल्पवृक्ष मेले में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने कल्पवृक्ष के पवित्र जोड़े की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और मनौतियां मांगी। बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन इन पवित्र वृक्षों के नीचे सच्चे मन से की गई कामना पूर्ण होती है। श्रद्धालुओं ने राजा, रानी और राजकुमार के पवित्र वृक्षों को शुद्ध जल से सींचकर कुमकुम, रोली, अक्षत, मिष्ठान, नारियल और वस्त्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर की कामना की, जबकि सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। श्रद्धालुओं द्वारा मौली बांधने से वृक्षों के तने ढक गए और पूजा सामग्री का ढेर लग गया। इस अवसर पर दर्शनीय स्थल राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर में प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। कल्पवृक्ष की पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में लगे गगनचुंबी झूलों और चकरी का आनंद लिया। मेले में मिठाई, चाट, पकौड़ी और आइसक्रीम की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्यावर-अजमेर डिपो की ओर से मेला स्पेशल बसें चलाई गईं। चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुर्वेद विभाग के उप स्वास्थ्य केंद्र पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर मरीजों का उपचार किया गया। शिवप्रकाश गुर्जर ने की शिरकत, चार थानों का पुलिस जाब्ता रहा तैनात मेले में नसीराबाद विधानसभा प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर, पीसांगन प्रधान दिनेश नायक, सीआर प्रदीप वाल्मीकि, ब्रिकचियावास सरपंच भैरूलाल धांधड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीसांगन बीडीओ साजिया तबस्सुम, ग्राम विकास अधिकारी रमेश चौधरी, मांगलियावास थानाधिकारी हरीश चौधरी सहित पीसांगन, नसीराबाद, गेगल और पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात रहा।मेले के आयोजन में सरपंच दुर्गेंद्र सिंह राठौड़, कल्पवृक्ष धाम संस्था अध्यक्ष रामदेव पूनिया, उपाध्यक्ष रामदेव गुर्जर, सचिव छोटूलाल जाखड़, राजेंद्र जांगिड़, उपसरपंच शंकरलाल पूनिया, मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश संचेती राजू सारस्वत, एडवोकेट नरपत सिंह, वार्डपंच शंकर लाल चिड़ीवाल,कंचन देवी, सुमेर औलानिया, कनिष्ठ सहायक निहाल सिंह, मनीष पूनिया, शिवजीराम जाखड़, पंचायत सहायक जितेंद्र गैना सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। सुबह से आरंभ हुई जो खबर लिखे जाने तक देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी था। पुलिस ने मेले में 10 से ज्यादा ऐसा सामाजिक तत्वों को जिन्होंने शांति भंग करने का प्रयास किया था थाने में डिटेन किया। फोटो कैप्शन: कल्पवृक्ष की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु और मेले में झूलों का आनंद लेते लोग।1
- सरवाड़ में आज दिनभर की प्रमुख खबरों का एक मात्र खास बुलेटिन। सरवाड़ में राज स्तरीय 70 वी खेलकूद प्रतियोगिता की व्यवस्थाओ हेतु बैठक आयोजित। सरवाड़ नगर पालिका में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन1
- नागौर पुलिस ने 'ऑपरेशन नशामुक्त नागौर' के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पादूकलां थाना पुलिस और डीएसटी नागौर की संयुक्त टीम ने ग्राम कंवरियाट से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। डेगाना वृत के सुपरविजन में पादूकलां थाना अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम को डीएसटी नागौर से अवैध मादक पदार्थ की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कंवरियाट में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने सुरेश पुत्र अमराराम (जाट, उम्र 30 वर्ष) निवासी कंवरियाट, थाना पादूकलां को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम मिली, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में पादूकलां थाना पुलिस के साथ डीएसटी नागौर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में उप निरीक्षक पूर्णमल, हेड कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल कालूराम, कमल किशोर, रामभवन, नरसी, रामस्वरूप, मोतीराम, कमल और चालक नरेश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम आरोपी तक कैसे पहुंची और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की खरीद-फरोख्त, परिवहन और आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। नागौर पुलिस ने 'ऑपरेशन नशामुक्त नागौर' के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पादूकलां थाना पुलिस और डीएसटी नागौर की संयुक्त टीम ने ग्राम कंवरियाट से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। डेगाना वृत के सुपरविजन में पादूकलां थाना अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम को डीएसटी नागौर से अवैध मादक पदार्थ की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कंवरियाट में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने सुरेश पुत्र अमराराम (जाट, उम्र 30 वर्ष) निवासी कंवरियाट, थाना पादूकलां को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम मिली, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में पादूकलां थाना पुलिस के साथ डीएसटी नागौर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में उप निरीक्षक पूर्णमल, हेड कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल कालूराम, कमल किशोर, रामभवन, नरसी, रामस्वरूप, मोतीराम, कमल और चालक नरेश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम आरोपी तक कैसे पहुंची और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की खरीद-फरोख्त, परिवहन और आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।1
- Galti ko Nagar Palika wale Dekhen aur iska jaldi se jaldi sanvidhan Karen jaldi se jaldi isko Sahi Karen1