आजमगढ़ में खुनी खेल, पत्नी, बेटे व दो पुरोहितों कि हत्या के बाद, हत्यारा भी हूआ एनकाउंटर में ढेर.... आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहाँ मानसिक रूप से परेशान अरविंद सिंह नामक व्यक्ति ने घर में चल रहे महामृत्युंजय अनुष्ठान का विरोध करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी बबीता सिंह (34 वर्ष) और पूजा करा रहे दो पुरोहितों महेंद्र पाठक (60) व अखिलेश मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद आरोपी ने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। करीब 7 घंटे चले बंधक संकट के दौरान जब पुलिस ने रेस्क्यू की कोशिश की, तो आरोपी ने अपने 8 वर्षीय बेटे शौर्य को भी गोली मार दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी और नियंत्रित कार्रवाई (मुठभेड़) में आरोपी अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी अरविंद और उसके बेटे शौर्य दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की दो बेटियों को सकुशल बचा लिया है।
आजमगढ़ में खुनी खेल, पत्नी, बेटे व दो पुरोहितों कि हत्या के बाद, हत्यारा भी हूआ एनकाउंटर में ढेर.... आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहाँ मानसिक रूप से परेशान अरविंद सिंह नामक व्यक्ति ने घर में चल रहे महामृत्युंजय अनुष्ठान का विरोध करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी बबीता सिंह (34 वर्ष) और पूजा करा रहे दो पुरोहितों महेंद्र पाठक (60) व अखिलेश मिश्रा (51) की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद आरोपी ने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। करीब 7 घंटे चले बंधक संकट के दौरान जब पुलिस ने रेस्क्यू की कोशिश की, तो आरोपी ने अपने 8 वर्षीय बेटे शौर्य को भी गोली मार दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी और नियंत्रित कार्रवाई (मुठभेड़) में आरोपी अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी अरविंद और उसके बेटे शौर्य दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की दो बेटियों को सकुशल बचा लिया है।
- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की यमुनापार इकाई की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा घूरपुर, प्रयागराज आज जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के यमुनापार इकाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय घूरपुर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार,आगामी चुनाव की तैयारियों और सामाजिक विषयों पर पार्टी की नीति को लेकर चर्चा की गई।बैठक में कई नई नियुक्तियां भी की गईं।नवनियुक्त पदाधिकारी की सूची इस प्रकार है - विनय प्रताप सिंह - कोरांव ब्लॉक अध्यक्ष - अजय कुमार - शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष - शाहिद जी - मांडा ब्लॉक अध्यक्ष - विद्या कांत जी - जिला सचिव - अमन पांडे - जिला उप सचिव बने और बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनीतपति त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस सिंह परिहार, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, जिला महासचिव दुर्गेश पाल, विवेकानंद त्रिपाठी, शुभम सिंह, शिवांश मिश्रा, अमन प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- *भ्रामक और फर्जी वीडियो वायरल करने वालों की खैर नहीं: मानहानि का केस दर्ज कराने और न्यायालय जाने की तैयारी प्रयागराज। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से (समूह/संस्था) से संबंधित कुछ फर्जी, मनगढ़ंत और भ्रामक वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संस्था की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अराजक तत्वों द्वारा जानबूझकर संस्थान की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह षड्यंत्र रचा जा रहा है। संस्थान के प्रतिनिधियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हमारी पूरी कार्यप्रणाली शत-प्रतिशत मानक और प्रशासनिक पत्रों/दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संचालित होती रही है। समय-समय पर प्रशासनिक पत्राचार और जांच प्रक्रियाओं के माध्यम से भी यह बात पूरी तरह से प्रमाणित हो चुकी है। इसके बावजूद, कुछ असामाजिक व अराजक तत्व द्वेषभावना के तहत आवारा एवं फर्जी वीडियो बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं आम जनमानस से निवेदन है कि ऐसे किसी भी अनधिकृत, भ्रामक और फर्जी वीडियो पर ध्यान न दें और न ही इसे सोशल मीडिया पर शेयर या फॉरवर्ड करें। फर्जी वीडियो बनाने, उन्हें फैलाने और संस्थान की साख को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। ऐसे सभी उपद्रवियों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने के साथ-साथ सख्त से सख्त कानूनी सजा दिलाने हेतु न्यायालय (कोर्ट) की शरण ली जा रही है। > स्पष्ट चेतावनी: यदि कोई भी व्यक्ति बिना किसी ठोस प्रमाण के भ्रामक सामग्री या वीडियो शेयर करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के कड़ा लीगल नोटिस भेजा जाएगा और पुलिस व साइबर सेल के माध्यम से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। >1
- prayagraj ghantaghar chauk mein jaam Janata pareshan ho rahi hai prayagraj chauk ghantaghar jaam ka jaam Janata jujh rahi hai1
- स्कूल की मॉर्निंग प्रेयर में गूंजा ' हनुमान अंश मूवी का भजन '1
- तहसील परिसर में दूसरे दिन भी गहमागहमी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च अधिवक्ताओं के दो गुटों में मारपीट के बाद बढ़ी सतर्कता, एहतियातन पुलिस बल तैनात एसीपी व थाना प्रभारी दोनों पक्षों को समझाने में जुटे, बाजार में भी पुलिस ने संभाला मोर्चा मेजा, प्रयागराज। तहसील मुख्यालय में चैंबर बनाने को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी माहौल गहमागहमी भरा रहा। विवाद दोबारा न बढ़े, इसके लिए एहतियात के तौर पर नजदीकी थाने की पुलिस फोर्स तहसील परिसर में बुला ली गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। एसीपी बृजेश पाठक और थाना प्रभारी धनंजय पांडेय तहसील परिसर में दोनों गुटों के अधिवक्ताओं को समझाने में जुटे रहे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संयम बनाए रखने और किसी भी तरह की स्थिति को बिगड़ने से रोकने की अपील की। तहसील परिसर में पुलिस की मौजूदगी के चलते पूरे दिन लोगों की नजरें घटनाक्रम पर टिकी रहीं। बताया गया कि नए चैंबर बनाने को लेकर सोमवार से अधिवक्ताओं के दो गुटों में विवाद चल रहा था। मंगलवार को मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे और मारपीट के साथ पथराव भी हुआ था। घटना में दोनों पक्षों के कई अधिवक्ता चोटिल हुए थे। इसके बाद एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर देने की बात कही गई थी। विवाद को लेकर पुलिस ने बाजार में भी सतर्कता बढ़ा दी। स्थिति सामान्य बनाए रखने और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस टीम ने बुधवार को समूचे बाजार में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया। तहसील परिसर से लेकर बाजार तक पुलिस की सक्रियता बनी रही। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति में माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।1
- #कौशाम्बी : चायल तहसील गेट पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, किसानों का 13 मांगों को लेकर प्रदर्शन... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- शंकरगढ़ क्षेत्र में लोनी नदी में बहाया जा रहा राखड़ जीवन के लिए बना खतरा कार्यवाही की मांग प्रयागराज यमुनानगर के शंकरगढ़ क्षेत्र में लोनी नदी में राखड़ (फ्लाई ऐश) बहाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास के in औद्योगिक क्षेत्रों और पावर प्लांट से निकलने वाला राखड़ ट्रकों / हाइवा से लाकर सीधे नदी में डाला जा रहा है, जिससे नदी का पानी काला और जहरीला होता जा रहा है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लोनी नदी ही उनके पीने, नहाने, पशुओं और सिंचाई का मुख्य सहारा है। राखड़ मिलने से पानी में बदबू,मछलियों का मरना और खेतों में फसल खराब होने की शिकायतें आ रही हैं।ग्रामीणों ने बताया कि राखड़ में भारी मात्रा में रसायन होते हैं, जो लंबे समय तक पानी में घुले रहने से चर्म रोग, सांस और पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं। कई जगह नदी का रंग पूरी तरह बदल गया है। लोगों ने जिलाधिकारी प्रयागराज और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।1
- विष्णु कांत पाण्डेय ने जन्मदिन पर सेवा संकल्प करते हुए वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच और भोजन का आयोजन किया प्रयागराज नैनी में में सामाजिक कार्यकर्ता और पावन प्रयाग फाउंडेशन के डायरेक्टर विष्णुकांत पांडेय ने अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। 21 सितंबर को नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए बीपी, शुगर, वजन और थायराइड की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी बुजुर्गों को भोजन कराया गया और उनके साथ आत्मीय समय बिताया गया। पावन प्रयाग फाउंडेशन के डायरेक्टर विष्णुकांत पांडेय गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों की सदैव मदद के लिए काम करते हैं। जब जब प्रयागराज में आपत स्थिती बनती है कोरोना काल रहा हो या बाढ़ के हालात बनने पर समाजसेवी विष्णु कांत पाण्डेय लोगों के लिए पहुंचते हैं एवं इलाज में सहयोग,सर्दियों में कंबल-कपड़ा वितरण और जरूरतमंद परिवारों की देखभाल उनके सामाजिक कार्यों का हिस्सा है। उनका कहना है कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को समाजसेवा के लिए समर्पित करना ही सबसे सार्थक पहल है। उन्होंने आज अपने जन्मदिन के मौके पर आधारशिला वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी लोगों से इस सेवा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। बाइट:विष्णुकांत पांडेय,डायरेक्टर, पावन प्रयाग फाउंडेशन, प्रयागराज। पवनदेव,संवाददाता,प्रयागराज।1
- मोटिवेशनल स्पीकर अनुभूति दीक्षित ने बताया सफलता की कुँजी1