logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित गूरा बरैला निवासी जितेन्द्र और रूपराम गिरफ्तार, दोनों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश। 🔴 बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज 1️⃣ उसावां पुलिस की कार्रवाई दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित गूरा बरैला निवासी जितेन्द्र और रूपराम गिरफ्तार, दोनों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश। 2️⃣ कुंवरगांव पुलिस की कार्रवाई पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित बाल अपचारी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश। 3️⃣ फैजगंज बेहटा पुलिस की कार्रवाई दो मुकदमों में वांछित अभियुक्त संदीप को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार। 4️⃣ अलापुर पुलिस की कार्रवाई सट्टा खेलते दो अभियुक्त गिरफ्तार, मौके से ₹13,170 की फड़ रकम, सट्टा पर्ची और अन्य सामान बरामद। संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा | बदायूँ

1 hr ago
user_Munendra Sharma
Munendra Sharma
Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
15dd6aaf-0e8f-4661-8441-b3af6842368f
15333aef-4df1-4a03-ac4d-ee9d24679bcd
559c34c5-b036-47df-b11f-cd95fc4c0d9d

दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित गूरा बरैला निवासी जितेन्द्र और रूपराम गिरफ्तार, दोनों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश। 🔴 बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज 1️⃣ उसावां पुलिस की कार्रवाई दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित गूरा बरैला निवासी जितेन्द्र और रूपराम गिरफ्तार, दोनों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश। 2️⃣ कुंवरगांव पुलिस की कार्रवाई पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित बाल अपचारी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश। 3️⃣ फैजगंज बेहटा पुलिस की कार्रवाई दो मुकदमों में वांछित अभियुक्त संदीप को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार। 4️⃣ अलापुर पुलिस की कार्रवाई सट्टा खेलते दो अभियुक्त गिरफ्तार, मौके से ₹13,170 की फड़ रकम, सट्टा पर्ची और अन्य सामान बरामद। संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा | बदायूँ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा| उझानी,(बदायूं) / अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे।
    1
    अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा| उझानी,(बदायूं) /

अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • अस्थाई गौशाला में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, गायों की सेहत देखकर संतुष्ट हुए डिप्टी सीवीओ उसावां। नगर पंचायत उसावां की अस्थाई गौशाला का गुरुवार को बदायूं के डिप्टी सीवीओ ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, चारा-पानी, रहने की व्यवस्था और गोवंश की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा था। डिप्टी सीवीओ ने गौशाला में मौजूद गायों की सेहत का भी जायजा लिया। गोवंश स्वस्थ पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से गोवंश के रखरखाव और नियमित स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली। टीम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में साफ-सफाई और चारा-पानी की व्यवस्था लगातार बेहतर रखी जाए। किसी भी गोवंश के बीमार होने की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमित निगरानी और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
    1
    अस्थाई गौशाला में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, गायों की सेहत देखकर संतुष्ट हुए डिप्टी सीवीओ
उसावां। नगर पंचायत उसावां की अस्थाई गौशाला का गुरुवार को बदायूं के डिप्टी सीवीओ ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, चारा-पानी, रहने की व्यवस्था और गोवंश की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा था। डिप्टी सीवीओ ने गौशाला में मौजूद गायों की सेहत का भी जायजा लिया। गोवंश स्वस्थ पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर प्रसन्नता जाहिर की।
उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से गोवंश के रखरखाव और नियमित स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली। टीम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में साफ-सफाई और चारा-पानी की व्यवस्था लगातार बेहतर रखी जाए। किसी भी गोवंश के बीमार होने की स्थिति में तत्काल पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमित निगरानी और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #BADAUN मे गिरफ्तारी के डर से हेड कांस्टेबल जावेद फरार...! जरीफनगर थाने में गोपनीयता भंग के केस में 12 सितंबर को FIR दर्ज हुई थी पुलिस प्रेमपाल और रंजीत को पहले ही भेज चुकी जेल—जावेद पर थाने की ID-पासवर्ड देने का आरोप गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें मैदान में, तलाश तेज...!
    1
    #BADAUN मे गिरफ्तारी के डर से हेड कांस्टेबल जावेद फरार...!
जरीफनगर थाने में गोपनीयता भंग के केस में 12 सितंबर को FIR दर्ज हुई थी
पुलिस प्रेमपाल और रंजीत को पहले ही भेज चुकी जेल—जावेद पर थाने की ID-पासवर्ड देने का आरोप
गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें मैदान में, तलाश तेज...!
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निःशुल्क निःसंतानता रोग परामर्श कैंप म्याऊं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर *मानसी आईवीएफ सेंटर बरेली, अक्षयनिधान हॉस्पिटल उसवा रोड म्याऊं, बदायूं व सिनर्जी फाउंडेशन बदायूं* के सहयोग से निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का आयोजन 17 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक अक्षय निधान हॉस्पिटल, विचपुरी म्याऊं, शगुन मैरिज हॉल के पास किया जाएगा। कैंप में निःसंतानता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य ऐसे दंपतियों को उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है, जो संतान प्राप्ति से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शिविर में डॉ. प्रियंका पनाले, एमबीबीएस, एमएस (ओबीएस एंड गाइनी), एआरटी में फेलोशिप (स्त्री एवं प्रसूति रोग) बरेली, मरीजों को परामर्श देंगी। इसके अलावा डॉ. सनम खान, बीएएमएस तथा डॉ. सूरज सिंह भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। *मानसी आईवीएफ सेंटर बरेली, अक्षयनिधान हॉस्पिटल व सिनर्जी फाउंडेशन बदायूं* डायरेक्टर अभय प्रताप की ओर से आयोजित इस निःशुल्क कैंप में क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की गई है। कैंप में निःसंतानता संबंधी समस्याओं की जांच, उपचार संबंधी जानकारी और आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
    2
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निःशुल्क निःसंतानता रोग परामर्श कैंप
म्याऊं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर *मानसी आईवीएफ सेंटर बरेली, अक्षयनिधान हॉस्पिटल उसवा रोड म्याऊं, बदायूं व सिनर्जी फाउंडेशन बदायूं* के सहयोग से निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का आयोजन 17 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक अक्षय निधान हॉस्पिटल, विचपुरी म्याऊं, शगुन मैरिज हॉल के पास किया जाएगा।
कैंप में निःसंतानता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य ऐसे दंपतियों को उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है, जो संतान प्राप्ति से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
शिविर में डॉ. प्रियंका पनाले, एमबीबीएस, एमएस (ओबीएस एंड गाइनी), एआरटी में फेलोशिप (स्त्री एवं प्रसूति रोग) बरेली, मरीजों को परामर्श देंगी। इसके अलावा डॉ. सनम खान, बीएएमएस तथा डॉ. सूरज सिंह भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।
*मानसी आईवीएफ सेंटर बरेली, अक्षयनिधान हॉस्पिटल व सिनर्जी फाउंडेशन बदायूं* डायरेक्टर अभय प्रताप की ओर से आयोजित इस निःशुल्क कैंप में क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की गई है। कैंप में निःसंतानता संबंधी समस्याओं की जांच, उपचार संबंधी जानकारी और आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
    user_Hemendra Gurjar
    Hemendra Gurjar
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उझानी में डिवाडर से कराकर चकनाचूर हुई कार, दो युवको की मौके पर मौत बदायूं। उझानी में बुधवार की कल्याण चौक के समीप तेज गति की कार डिवाडर से टकरा कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसाग्रस्त कार हटवा कर आवागमन सुचारू कराया। हादसा बुधवार की रात करीब 10 बजे हुआ। कल्याण चौक के समीप मोती महल के सामने एक तेज गति की कार डिवाडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार डिवाडर से टकराने के बाद उछल कर दूसरी और जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे पर जुटे नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार सवारों को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बारे में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि एक मृत युवक की शिनाख्त सागर मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी है।
    1
    उझानी में डिवाडर से कराकर चकनाचूर हुई कार, दो युवको की मौके पर मौत
बदायूं। उझानी में बुधवार की कल्याण चौक के समीप तेज गति की कार डिवाडर से टकरा कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसाग्रस्त कार हटवा कर आवागमन सुचारू कराया।
हादसा बुधवार की रात करीब 10 बजे हुआ। कल्याण चौक के समीप मोती महल के सामने एक तेज गति की कार डिवाडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार डिवाडर से टकराने के बाद उछल कर दूसरी और जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे पर जुटे नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार सवारों को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बारे में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि एक मृत युवक की शिनाख्त सागर मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा ब्रेकिंग बदायूँ तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा कार पर पेड़ गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त कार सवार लोगों ने कार को छोड़कर भागे बचाई अपनी जान दातागंज कस्बे के विकास खण्ड के समीप हुआ ये हादसा
    2
    तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा  
ब्रेकिंग बदायूँ 
तेज आंधी पानी में विकास खण्ड मे खड़ा यूको यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा  
कार पर पेड़ गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त 
कार सवार लोगों ने कार को छोड़कर  भागे बचाई अपनी जान
दातागंज कस्बे के विकास खण्ड के समीप हुआ ये हादसा
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज *दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* बदायूँ दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रोशनी की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी गूरा नवीगंज निवासी जितेंद्रपाल के साथ हुई थी। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पति जितेंद्रपाल ने मायके आकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर कथित रूप से धमकी दी गई कि यदि बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दे सकते तो शादी क्यों की थी। प्रार्थी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पीड़ित पिता के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की आधी रात उनकी बहन ने फोन पर सूचना दी कि रोशनी को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही वह सुबह करीब 5 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रोशनी का शव घर में पड़ा हुआ मिला। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। पिता ने दहेज के लालच में बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सास ससुर 4 लोगो पर दहेज हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पति गिरफ्तार ।
    1
    दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* 
बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज
*दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या का आरोप, दो माह की गर्भवती थी मृतका* 
बदायूँ दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोली निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री रोशनी की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी गूरा नवीगंज निवासी जितेंद्रपाल के साथ हुई थी।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पति जितेंद्रपाल ने मायके आकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर कथित रूप से धमकी दी गई कि यदि बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दे सकते तो शादी क्यों की थी। प्रार्थी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।
पीड़ित पिता के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 की आधी रात उनकी बहन ने फोन पर सूचना दी कि रोशनी को ससुराल वालों ने मार दिया है। सूचना मिलते ही वह सुबह करीब 5 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रोशनी का शव घर में पड़ा हुआ मिला।
प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। पिता ने दहेज के लालच में बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सास ससुर 4 लोगो पर दहेज हत्या से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पति गिरफ्तार  ।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • थाना उझानी पुलिस द्वारा दहेज हत्या के 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया सुश्री अंकिता शर्मा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वाछित अभि0 गण की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अभिषेक कुमार सिह अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्री राहुल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान वादी श्री विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू निवासी मौहल्ला जय जय राम सोरो गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज की तहरीरी सूचना पर दिनाक 10.09.26 को थाना हाजा पर मु0अ0सं0 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । आज दिनाक 17.09.26 को छतुईया रेलवे फाटक के आगे कछला की तरफ 100 मीटर से अभि0 1. राजीव कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससुर) उम्र 58 वर्ष अभियुक्ता प्रिवीना साहू पत्नी राजीव कुमार उम्र करीब 56 वर्ष नि0 गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ को समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तारी किया गया । अभियुक्त राजीव कुमार व अभियुक्ता प्रिवीन साहू उपरोक्त को नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया । घटनाक्रमः–दिनांक 10.09.2026 को अभियुक्तगण 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ की अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या कर दी। जिसके सम्बन्ध वादी श्री विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू निवासी मौहल्ला जय जय राम सोरो गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज द्वारा थाना हाजा पर दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 10.09.2026 को मु.अ.सं.- 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। दिनाक 12.09.26 को विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ जेल भेजा जा चुका है व आज दिनाक 17.09.26 को अभियुक्त 1. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) अभियुक्ता 2. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ को थाना उझानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः- 1. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) नि0 रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ 2. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) नि0 रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ अभि0 का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट गिरफ्तारी करने वाली टीम 1) उ.नि. श्री प्रवीण चौहान थाना उझानी, बदायूँ 2) का0 1598 रोहित कसाना थाना उझानी, बदायूँ 3) म0का0 1483 मनीषा शर्मा थाना उझानी बदायूँ
    1
    थाना उझानी पुलिस द्वारा दहेज हत्या के 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
सुश्री अंकिता शर्मा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वाछित अभि0 गण की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अभिषेक कुमार सिह अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं श्री राहुल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान वादी श्री विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू निवासी मौहल्ला जय जय राम सोरो गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज की तहरीरी सूचना पर दिनाक 10.09.26 को थाना हाजा पर मु0अ0सं0 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । आज दिनाक 17.09.26 को छतुईया रेलवे फाटक के आगे कछला की तरफ 100 मीटर से अभि0 1. राजीव कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससुर) उम्र 58 वर्ष अभियुक्ता प्रिवीना साहू पत्नी राजीव कुमार उम्र करीब 56 वर्ष नि0 गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ को समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तारी किया गया । अभियुक्त राजीव कुमार व अभियुक्ता प्रिवीन साहू उपरोक्त को नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया ।
घटनाक्रमः–दिनांक 10.09.2026 को अभियुक्तगण 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ की अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या कर दी। जिसके सम्बन्ध वादी श्री विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू निवासी मौहल्ला जय जय राम सोरो गेट थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज द्वारा थाना हाजा पर दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 10.09.2026 को मु.अ.सं.- 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 1. विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष 2. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) 3. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) 4. अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू (देवर) निवासी गण रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। दिनाक 12.09.26 को विशाल साहू पुत्र राजीव साहू (पति) उम्र 31 वर्ष निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ जेल भेजा जा चुका है व आज दिनाक 17.09.26 को अभियुक्त 1. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर) अभियुक्ता 2. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) निवासी रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ को थाना उझानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
 

गिरफ्तार अभियुक्तगण  का नाम व पताः-
1.	राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद (ससूर)  नि0 रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ 
2.	प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू (सास) नि0 रेलवे रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ 
अभि0 का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 341/26 धारा 85/80(2) BNS व 3/4 डी0पी0 एक्ट 
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1)	उ.नि. श्री प्रवीण चौहान थाना उझानी, बदायूँ
2)	का0 1598 रोहित कसाना थाना उझानी, बदायूँ 
3)	म0का0 1483 मनीषा शर्मा थाना उझानी बदायूँ
    user_प्रशांत तोषनीवाल
    प्रशांत तोषनीवाल
    Farmer बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.