उझानी में डिवाडर से कराकर चकनाचूर हुई कार, दो युवको की मौके पर मौत बदायूं। उझानी में बुधवार की कल्याण चौक के समीप तेज गति की कार डिवाडर से टकरा कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसाग्रस्त कार हटवा कर आवागमन सुचारू कराया। हादसा बुधवार की रात करीब 10 बजे हुआ। कल्याण चौक के समीप मोती महल के सामने एक तेज गति की कार डिवाडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार डिवाडर से टकराने के बाद उछल कर दूसरी और जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे पर जुटे नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार सवारों को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बारे में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि एक मृत युवक की शिनाख्त सागर मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी है।
उझानी में डिवाडर से कराकर चकनाचूर हुई कार, दो युवको की मौके पर मौत बदायूं। उझानी में बुधवार की कल्याण चौक के समीप तेज गति की कार डिवाडर से टकरा कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसाग्रस्त कार हटवा कर आवागमन सुचारू कराया। हादसा बुधवार की रात करीब 10 बजे हुआ। कल्याण चौक के समीप मोती महल के सामने एक तेज गति की कार डिवाडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार डिवाडर से टकराने के बाद उछल कर दूसरी और जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे पर जुटे नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार सवारों को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बारे में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि एक मृत युवक की शिनाख्त सागर मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी है।
- थाना उझानी जनपद बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बदायूँ के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय बदायूँ के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय बदायूँ के नेतृत्व में आज दिनांक 16.09.2026 को थाना उझानी पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्त **1. सूरज पुत्र वेदराम उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम डिलौर थाना उझानी बदायूँ 2. हंसराज पुत्र रामपाल उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत 3. रमेश पुत्र रामपाल उम्र करीब 28 वर्ष नि0 ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत 4. राजकुमार पुत्र राजपाल उम्र करीब 32 वर्ष नि0 ग्राम वार्ड न0 7 कछला थाना उझानी बदायूं 5.रामवीर पुत्र इतवारी लाल नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ 6. मुनेन्द्र पाल उर्फ महीपाल पुत्र उमराव नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ 7.झब्बू सिंह पुत्र भवानी नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ 8. नन्हे उर्फ संजीव पुत्र अयोध्याप्रसाद उर्फ अजुद्दीन नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ * * को शांति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार कर श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय सदर बदायूं के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया । प्रभारी निरीक्षक उझानी जनपद बदायूँ1
- उझानी में डिवाडर से कराकर चकनाचूर हुई कार, दो युवको की मौके पर मौत बदायूं। उझानी में बुधवार की कल्याण चौक के समीप तेज गति की कार डिवाडर से टकरा कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसाग्रस्त कार हटवा कर आवागमन सुचारू कराया। हादसा बुधवार की रात करीब 10 बजे हुआ। कल्याण चौक के समीप मोती महल के सामने एक तेज गति की कार डिवाडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार डिवाडर से टकराने के बाद उछल कर दूसरी और जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे पर जुटे नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार सवारों को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बारे में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि एक मृत युवक की शिनाख्त सागर मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी है।1
- उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में मॉल के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राहत की बात यह है कि घटना के समय मॉल आम ग्राहकों के लिए बंद था, जिससे कोई जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #kasganj #vishalmegamart बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews1
- बदायूॅं : शांति भंग के अंदेशा के मद्देनजर पुलिस ने आठ लोगों को भेजा जेल| उझानी (बदायूॅं) / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में आज थाना उझानी पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्त सूरज पुत्र वेदराम, ग्राम डिलौर थाना उझानी हंसराज पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत, रमेश पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत, राजकुमार पुत्र राजपाल ग्राम वार्ड न0 7 कछला थाना उझानी, रामवीर पुत्र इतवारी ग्राम तेहरा थाना उझानी, मुनेन्द्र पाल उर्फ महीपाल पुत्र उमराव, ग्राम तेहरा थाना उझानी, झब्बू सिंह पुत्र भवानी, ग्राम तेहरा थाना उझानी, नन्हे उर्फ संजीव पुत्र अयोध्याप्रसाद उर्फ अजुद्दीन ग्राम तेहरा थाना उझानी को शांति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी सदर बदायूं के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।1
- दातागंज क्षेत्र के जिंदी नगला गांव में भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ भागवत कथा के समापन पर जिंदी नगला में हुआ विशाल भंडारा संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज क्षेत्र के गांव जिंदी नगला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के समापन पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण किया। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा समापन के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। दोपहर से शुरू हुए भंडारे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। महिला, पुरुष और बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भोजन वितरण, पानी और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन के दौरान गांव में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से लोगों को एक साथ बैठकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का अवसर मिलता है। भागवत कथा के समापन और भंडारे में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।4
- बिसौली में वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप पहले से घात लगाकर हमला करने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की बदायूं। नगर में बुधवार सुबह एक वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर हमले की पूर्व तैयारी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप है कि पूर्व में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े हुए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले के कारणों, आरोपियों की भूमिका और पूर्व विवाद से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Badaun #Bisauli #UttarPradesh #NewsUpdate #BisauliNews #BreakingNews1
- अलीगंज-सिरौली मार्ग पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, 8 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर मुकदमा बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम भजनई के सामने मृत पशु के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार रुकवाकर अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्राम भजनई निवासी भूपकिशोर की तहरीर के मुताबिक, जेसीबी से मृत पशु के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा था। इसी दौरान हर्ष गुप्ता, रितिक गुप्ता, नवीन ठाकुर, विकास शर्मा, सचिन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हिमांशु और अमन शर्मा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अंतिम संस्कार रोकते हुए 25 हजार रुपये देने की मांग की गई और सड़क भी बंद कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। अलीगंज पुलिस ने 8 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 270 और 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रूप किशोर कश्यप को सौंपी गई है। एफआईआर 15 सितंबर 2026 को दर्ज की गई।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। बदायूं ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मचा हड़कंप। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरा बरेला गांव का है।2