logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूॅं : शांति भंग के अंदेशा के मद्देनजर पुलिस ने आठ लोगों को भेजा जेल| उझानी (बदायूॅं) / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में आज थाना उझानी पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्त सूरज पुत्र वेदराम, ग्राम डिलौर थाना उझानी हंसराज पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत, रमेश पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत, राजकुमार पुत्र राजपाल ग्राम वार्ड न0 7 कछला थाना उझानी, रामवीर पुत्र इतवारी ग्राम तेहरा थाना उझानी, मुनेन्द्र पाल उर्फ महीपाल पुत्र उमराव, ग्राम तेहरा थाना उझानी, झब्बू सिंह पुत्र भवानी, ग्राम तेहरा थाना उझानी, नन्हे उर्फ संजीव पुत्र अयोध्याप्रसाद उर्फ अजुद्दीन ग्राम तेहरा थाना उझानी को शांति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी सदर बदायूं के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।

5 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

बदायूॅं : शांति भंग के अंदेशा के मद्देनजर पुलिस ने आठ लोगों को भेजा जेल| उझानी (बदायूॅं) / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में आज थाना उझानी पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्त सूरज पुत्र वेदराम, ग्राम डिलौर थाना उझानी हंसराज पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत, रमेश पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत, राजकुमार पुत्र राजपाल ग्राम वार्ड न0 7 कछला थाना उझानी, रामवीर पुत्र इतवारी ग्राम तेहरा थाना उझानी, मुनेन्द्र पाल उर्फ महीपाल पुत्र उमराव, ग्राम तेहरा थाना उझानी, झब्बू सिंह पुत्र भवानी, ग्राम तेहरा थाना उझानी, नन्हे उर्फ संजीव पुत्र अयोध्याप्रसाद उर्फ अजुद्दीन ग्राम तेहरा थाना उझानी को शांति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी सदर बदायूं के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में मॉल के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राहत की बात यह है कि घटना के समय मॉल आम ग्राहकों के लिए बंद था, जिससे कोई जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #kasganj #vishalmegamart बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews
    1
    उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। 
इस हादसे में मॉल के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राहत की बात यह है कि घटना के समय मॉल आम ग्राहकों के लिए बंद था, जिससे कोई जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 
#badaunharpalnews #budaunharpal  #badaunharpal #kasganj #vishalmegamart  बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews
    user_सुधांशु सक्सेना
    सुधांशु सक्सेना
    Media company बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूॅं : शांति भंग के अंदेशा के मद्देनजर पुलिस ने आठ लोगों को भेजा जेल| उझानी (बदायूॅं) / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में आज थाना उझानी पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्त सूरज पुत्र वेदराम, ग्राम डिलौर थाना उझानी हंसराज पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत, रमेश पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत, राजकुमार पुत्र राजपाल ग्राम वार्ड न0 7 कछला थाना उझानी, रामवीर पुत्र इतवारी ग्राम तेहरा थाना उझानी, मुनेन्द्र पाल उर्फ महीपाल पुत्र उमराव, ग्राम तेहरा थाना उझानी, झब्बू सिंह पुत्र भवानी, ग्राम तेहरा थाना उझानी, नन्हे उर्फ संजीव पुत्र अयोध्याप्रसाद उर्फ अजुद्दीन ग्राम तेहरा थाना उझानी को शांति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी सदर बदायूं के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।
    1
    बदायूॅं : शांति भंग के अंदेशा के मद्देनजर पुलिस ने आठ लोगों को भेजा जेल| उझानी (बदायूॅं) /
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में आज थाना उझानी पुलिस द्वारा  08 नफर अभियुक्त सूरज पुत्र वेदराम, ग्राम डिलौर थाना उझानी   हंसराज पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत,  रमेश पुत्र रामपाल ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत, राजकुमार पुत्र राजपाल ग्राम वार्ड न0 7 कछला थाना उझानी, रामवीर पुत्र इतवारी  ग्राम तेहरा थाना उझानी, मुनेन्द्र पाल उर्फ महीपाल पुत्र उमराव, ग्राम तेहरा थाना उझानी, झब्बू सिंह पुत्र भवानी, ग्राम तेहरा थाना उझानी, नन्हे उर्फ संजीव पुत्र अयोध्याप्रसाद उर्फ अजुद्दीन ग्राम तेहरा थाना उझानी को शांति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार कर  उपजिलाधिकारी सदर बदायूं के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं! रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार ने ग्राम पंचायत बिलहट में तैनात रोजगार सेवक दिनेश कुमार को रोजगार सेवक संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद दिनेश कुमार का प्रथम बार बदायूं के सलारपुर ब्लाक पहुंचने पर रोजगार सेवकों ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। दिनेश कुमार सोलंकी ने सभी सम्मानित रोजगार सेवक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा संगठन में व्यक्तिगत विवाद के बजाय कार्य और संघर्ष को प्राथमिकता दी जाएगी वह रोजगार सेवकों के हितों के लिए तन मन और धन से समर्पित होकर कार्य करेंगे। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, उपदेश कुमार, अनमोल कुमार, राजकुमार, श्यामवीर सिंह, अर्येन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, फिरासत अली, उमेश चंद्र, जसवंत कुमार, छोटेलाल, परवेज हसन, नवाब हसन, दयाराम, सर्वेश, प्रमोद, प्रेमपाल, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार आज रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    1
    बदायूं! रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार ने ग्राम पंचायत बिलहट में तैनात रोजगार सेवक दिनेश कुमार को रोजगार सेवक संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद दिनेश कुमार का प्रथम बार बदायूं के सलारपुर ब्लाक पहुंचने पर रोजगार सेवकों ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।
दिनेश कुमार सोलंकी ने सभी सम्मानित रोजगार सेवक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा संगठन में व्यक्तिगत विवाद के बजाय कार्य और संघर्ष को प्राथमिकता दी जाएगी वह रोजगार सेवकों के हितों के लिए तन मन और धन से समर्पित होकर कार्य करेंगे। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, उपदेश कुमार, अनमोल कुमार, राजकुमार, श्यामवीर सिंह, अर्येन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, फिरासत अली, उमेश चंद्र, जसवंत कुमार, छोटेलाल, परवेज हसन, नवाब हसन, दयाराम, सर्वेश, प्रमोद, प्रेमपाल, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार आज रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर भाकियू टिकैत का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रिपोर्ट संजीव कुमार राणा जिला बदायूं 9258515010 सहसवान। तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान किसानों ने कर्जमाफी को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। भाकियू नेताओं ने कहा कि उद्योगपतियों के बड़े कर्ज माफ किए जाते हैं, जबकि किसानों को कर्ज से राहत देने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसान नेताओं ने इसे दोहरी नीति बताते हुए कहा कि किसानों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने समेत उनकी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    3
    किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर भाकियू टिकैत का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट संजीव कुमार राणा 
जिला बदायूं 
9258515010
सहसवान। तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
धरने के दौरान किसानों ने कर्जमाफी को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। भाकियू नेताओं ने कहा कि उद्योगपतियों के बड़े कर्ज माफ किए जाते हैं, जबकि किसानों को कर्ज से राहत देने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
किसान नेताओं ने इसे दोहरी नीति बताते हुए कहा कि किसानों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने समेत उनकी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।
भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    Mechanic Budaun, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • दातागंज क्षेत्र के जिंदी नगला गांव में भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ भागवत कथा के समापन पर जिंदी नगला में हुआ विशाल भंडारा संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज क्षेत्र के गांव जिंदी नगला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के समापन पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण किया। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा समापन के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। दोपहर से शुरू हुए भंडारे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। महिला, पुरुष और बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भोजन वितरण, पानी और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन के दौरान गांव में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से लोगों को एक साथ बैठकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का अवसर मिलता है। भागवत कथा के समापन और भंडारे में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
    4
    दातागंज क्षेत्र के जिंदी नगला गांव में भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ
भागवत कथा के समापन पर जिंदी नगला में हुआ विशाल 
भंडारा
संवाददाता हुकुम सिंह 
दातागंज क्षेत्र के गांव जिंदी नगला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के समापन पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण किया। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा समापन के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।
इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। दोपहर से शुरू हुए भंडारे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। महिला, पुरुष और बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भोजन वितरण, पानी और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
आयोजन के दौरान गांव में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से लोगों को एक साथ बैठकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का अवसर मिलता है। भागवत कथा के समापन और भंडारे में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    32 min ago
  • बिसौली में वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप पहले से घात लगाकर हमला करने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की बदायूं। नगर में बुधवार सुबह एक वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर हमले की पूर्व तैयारी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप है कि पूर्व में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े हुए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले के कारणों, आरोपियों की भूमिका और पूर्व विवाद से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Badaun #Bisauli #UttarPradesh #NewsUpdate #BisauliNews #BreakingNews
    1
    बिसौली में वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

पहले से घात लगाकर हमला करने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की

बदायूं। नगर में बुधवार सुबह एक वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर हमले की पूर्व तैयारी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप है कि पूर्व में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े हुए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले के कारणों, आरोपियों की भूमिका और पूर्व विवाद से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#Badaun #Bisauli #UttarPradesh #NewsUpdate #BisauliNews #BreakingNews
    user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एसआईबी ने उझानी में मैंथा आयल कारोबारी के गोदामों पर की छापामारी, देर शाम तक रही जारी बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में मैंथा आयल कारोबारी के यहां बिक्रीकर विभाग की एसआईबी टीम ने छापामारी की। टीम में शामिल अधिकारियों ने मैंथा कारोबारी के दो गोदामों को खंगाला और स्टाक का मिलान किया। एसआईबी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही जिससे यह पता न चल सका कि छापेमारी में गड़बड़ियां पकड़ में आई या नही या फिर सब कुछ ओके निकला। मंगलवार की शाम एसआईबी अधिकारियों की टीम डिप्टी कमिश्नर रोहित मालवीय के नेतृत्व में उझानी पहुंची और बदायूं रोड स्थित मैंथा कारोबारी मनोज गोयल के गोदाम पर छापा मारा और वहां मौजूद मैंथा आयल के बारे में जानकारी लेते हुए स्टाक को देखा। टीम के अधिकारियों ने श्री गोयल के आवास स्थित गोदामों पर भी छापेमारी की जहां सबसे ज्यादा समय तक एसआईबी की टीम खामियों को खंगालती नजर आ रही थी। देर शाम तक अधिकारी मैंथा आयल के स्टाक का मिलान करते रहे। सूत्र बताते है कि छापेमारी जीएसटी से जुड़ी हो सकती है लेकिन अधिकारियों के छापामारी में व्यस्त रहने से यह पता न चल सका कि छापेमारी में कितनी खामियां या फिर जीएसटी को लेकर कुछ मामले पकडे़ गए है या नही। छापेमारी में व्यस्त अधिकारियों से सम्पर्क साधने का प्रयास किया मगर उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने मना करते हुए कहा कि सहाब कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कोई बात कर सकते है। बताते है कि एसआईबी अधिकारियों की टीम मैंथा आयल कारोबारी की फर्म से बिक्री, खरीद फरोख्त और लेनदेन की जांच करते हुए रात आठ बजे तक गहनता से गोदामों में जांच करते रहे। इस संदर्भ में जब कारोबारी से पूछा गया तो उन्होंने इसे रूटीन सर्वे बताया।
    1
    एसआईबी ने उझानी में मैंथा आयल कारोबारी के गोदामों पर की छापामारी, देर शाम तक रही जारी
बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में मैंथा आयल कारोबारी के यहां बिक्रीकर विभाग की एसआईबी टीम ने छापामारी की। टीम में शामिल अधिकारियों ने मैंथा कारोबारी के दो गोदामों को खंगाला और स्टाक का मिलान किया। एसआईबी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही जिससे यह पता न चल सका कि छापेमारी में गड़बड़ियां पकड़ में आई या नही या फिर सब कुछ ओके निकला। 
मंगलवार की शाम एसआईबी अधिकारियों की टीम डिप्टी कमिश्नर रोहित मालवीय के नेतृत्व में उझानी पहुंची और बदायूं रोड स्थित मैंथा कारोबारी मनोज गोयल के गोदाम पर छापा मारा और वहां मौजूद मैंथा आयल के बारे में जानकारी लेते हुए स्टाक को देखा। टीम के अधिकारियों ने श्री गोयल के आवास स्थित गोदामों पर भी छापेमारी की जहां सबसे ज्यादा समय तक एसआईबी की टीम खामियों को खंगालती नजर आ रही थी। देर शाम तक अधिकारी मैंथा आयल के स्टाक का मिलान करते रहे। 
सूत्र बताते है कि छापेमारी जीएसटी से जुड़ी हो सकती है लेकिन अधिकारियों के छापामारी में व्यस्त रहने से यह पता न चल सका कि छापेमारी में कितनी खामियां या फिर जीएसटी को लेकर कुछ मामले पकडे़ गए है या नही। छापेमारी में व्यस्त अधिकारियों से सम्पर्क साधने का प्रयास किया मगर उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने मना करते हुए कहा कि सहाब कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कोई बात कर सकते है। बताते है कि एसआईबी अधिकारियों की टीम मैंथा आयल कारोबारी की फर्म से बिक्री, खरीद फरोख्त और लेनदेन की जांच करते हुए रात आठ बजे तक गहनता से गोदामों में जांच करते रहे। इस संदर्भ में जब कारोबारी से पूछा गया तो उन्होंने इसे रूटीन सर्वे बताया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। बदायूं ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मचा हड़कंप। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरा बरेला गांव का है।
    2
    संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। 
बदायूं ब्रेकिंग 
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। 
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मचा हड़कंप। 
मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप। 
सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरा बरेला गांव का है।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.