बिसौली में वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप पहले से घात लगाकर हमला करने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की बदायूं। नगर में बुधवार सुबह एक वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर हमले की पूर्व तैयारी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप है कि पूर्व में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े हुए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले के कारणों, आरोपियों की भूमिका और पूर्व विवाद से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Badaun #Bisauli #UttarPradesh #NewsUpdate #BisauliNews #BreakingNews
बिसौली में वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप पहले से घात लगाकर हमला करने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की बदायूं। नगर में बुधवार सुबह एक वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर हमले की पूर्व तैयारी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप है कि पूर्व में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े हुए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले के कारणों, आरोपियों की भूमिका और पूर्व विवाद से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Badaun #Bisauli #UttarPradesh #NewsUpdate #BisauliNews #BreakingNews
- बिसौली में वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप पहले से घात लगाकर हमला करने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की बदायूं। नगर में बुधवार सुबह एक वाल्मीकि युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर हमले की पूर्व तैयारी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप है कि पूर्व में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े हुए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले के कारणों, आरोपियों की भूमिका और पूर्व विवाद से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Badaun #Bisauli #UttarPradesh #NewsUpdate #BisauliNews #BreakingNews1
- 🚨 बदायूं BIG BREAKING गुरा बरेला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 एंकर- बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर है। उसावां थाना क्षेत्र के गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। VO- गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।4
- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप। उसावां। थाना उसावां क्षेत्र के गांव गूरा बरेला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि विवाहिता की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।सूचना पर पहुंची थाना उसावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- चार्ज संभालते ही एक्शन में आए चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह राठी फरीदपुर भुता के वेवल बरकतपुर चौकी के नवनियुक्त चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह राठी ने कार्यभार संभाल लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने चौकी पर दलालों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने की बात कही।1
- बिजनौर में दम्पत्ति की मौत डीआईजी ने किया निरीक्षण। आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- बदायूं! रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार ने ग्राम पंचायत बिलहट में तैनात रोजगार सेवक दिनेश कुमार को रोजगार सेवक संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद दिनेश कुमार का प्रथम बार बदायूं के सलारपुर ब्लाक पहुंचने पर रोजगार सेवकों ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। दिनेश कुमार सोलंकी ने सभी सम्मानित रोजगार सेवक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा संगठन में व्यक्तिगत विवाद के बजाय कार्य और संघर्ष को प्राथमिकता दी जाएगी वह रोजगार सेवकों के हितों के लिए तन मन और धन से समर्पित होकर कार्य करेंगे। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, उपदेश कुमार, अनमोल कुमार, राजकुमार, श्यामवीर सिंह, अर्येन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, फिरासत अली, उमेश चंद्र, जसवंत कुमार, छोटेलाल, परवेज हसन, नवाब हसन, दयाराम, सर्वेश, प्रमोद, प्रेमपाल, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार आज रोजगार सेवक मौजूद रहे।1
- ट्रैक्टर धोने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छतों से हुआ पथराव बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव में ट्रैक्टर धोने को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छतों से पथराव के साथ ही लाठी-डंडे भी चले। घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल दोनों पक्ष भाजपा समर्थक हैं। एक पक्ष को पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सनवीर पाल से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष को भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल के परिजनों से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा रही है। घटना का मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते और पथराव होता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। बदायूं ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मचा हड़कंप। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरा बरेला गांव का है।2