Shuru
Apke Nagar Ki App…
चार्ज संभालते ही एक्शन में आए चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह राठी फरीदपुर भुता के वेवल बरकतपुर चौकी के नवनियुक्त चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह राठी ने कार्यभार संभाल लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने चौकी पर दलालों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने की बात कही।
सचिन मिश्रा
चार्ज संभालते ही एक्शन में आए चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह राठी फरीदपुर भुता के वेवल बरकतपुर चौकी के नवनियुक्त चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह राठी ने कार्यभार संभाल लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने चौकी पर दलालों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद रहेगा। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने की बात कही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिन्होंने अपना सर्वस्व माँ भारती और भारत के करोड़ों नागरिकों की उन्नति के लिए अर्पण कर दिया… माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदीजी के जन्मदिन पर दीर्घायु जीवन की प्रार्थना के साथ उनके सेवा समर्पण,अथाग परिश्रम ओर भारत को उच्च स्तर पर स्थापित करने की इस यात्रा मे हम भी उनके सहभागी बने सबके जीवन मे प्रकाश पुंज का अवतरण करने वाले मा भारती के सच्चे सपूत के लिए हम भी एक दिया जलाए ओर सेवा की इस यात्रा को दीपक की रोशनी से एक नई ऊंचाई पर ले जाए… आओ सब मिलके दिए जलाए।1
- स्कूल परिसर में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद, 9 गिरफ्तार बदायूं/बिल्सी। बैरमई गांव में स्कूल फार्म पर अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।1
- सम्राट अशोक और महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण को दिशा दे रहा है शाक्य समाज: सामाजिक समरसता संगोष्ठी में विधायक हरीश शाक्य व विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया सम्राट अशोक और महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण को दिशा दे रहा है शाक्य समाज: सामाजिक समरसता संगोष्ठी में विधायक हरीश शाक्य व विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया 117 दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाक्य समाज की सामाजिक समरसता संगोष्ठी का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बिल्सी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बदायूं श्री हरीश शाक्य जी तथा क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' उपस्थित रहे, जहाँ उपस्थित जनसमुदाय द्वारा दोनों जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मपुर के प्रधान श्री देवेन्द्र सिंह शाक्य ने की तथा कुशल मंच संचालन भाजपा के पूर्व जिला मंत्री श्री तेजपाल सागर जी द्वारा किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक बिल्सी श्री हरीश शाक्य जी एवं विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक और तथागत महात्मा बुद्ध के शांति, करुणा, सद्भाव एवं जनकल्याणकारी आदर्शों को आत्मसात करते हुए शाक्य समाज ने सदैव राष्ट्र निर्माण और समाज सुधार में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। शौर्य, पुरुषार्थ, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के संरक्षण में इस समाज का योगदान अविस्मरणीय है। नेताओं ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार और समग्र विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। क्षेत्र व राष्ट्र की चौमुखी प्रगति के लिए समाज के सभी वर्गों की आपसी एकजुटता, समरसता और भाईचारा अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ब्लॉक प्रमुख दातागंज, श्री देवेन्द्र सिंह शाक्य प्रधान ब्रह्मपुर (कार्यक्रम अध्यक्ष), श्री राजेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान रिजोला, श्री नरेन्द्र सिंह शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री डालचन्द्र शाक्य सभापति लिलवां, श्री कुँवर पाल शाक्य प्रधान लिलवाँ, श्री राकेश शाक्य प्रधान खिरिया हिमायूँ, श्री दिनेश शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य फिरोजपुर, श्री वेदपाल शाक्य निरंजन नगला, श्री मोहनलाल प्रधान सराय पस्तौर, श्री चन्द्रभान शाक्य प्रधान भगवानपुर, श्री पन्नालाल शाक्य पूर्व मण्डल अध्यक्ष दातागंज ग्रामीण, श्री राजपाल मौर्य प्रधान पलिया गुर्जर, श्री भुवनेश मौर्य 'भानू' प्रधान कुड़ा कुठिया, श्री हिमांशु शाक्य प्रधान कादराबाद, श्री यादवेन्द्र शाक्य प्रधान रिजोला, श्री नत्थू लाल शाक्य फौजी बिरिया डांडी, श्री ओमप्रकाश रिटायर्ड कानूनगो पलिया गूजर, श्री श्यामपाल शाक्य पूर्व प्रधान वौरा, श्री विश्वनाथ भकरोली, श्री महेश मौर्य, श्रीमती राम मूर्ति शाक्य, श्री बलवीर शाक्य प्रधान सपहेड़ा, सत्यवीर मौर्य जिला पंचायत सदस्य, श्री अशोक शाक्य एडवोकेट, श्री सतेन्द्र शाक्य एडवोकेट एवं भारी संख्या में समाज के बंधु उपस्थित रहे।2
- आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा आंवला (बरेली)। आंवला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र नवी हसन निवासी लक्ष्मणपुर, थाना चन्दौसी, जनपद संभल, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात उपनिरीक्षक होराम सिंह पुलिस बल के साथ अलीगंज से आंवला आने वाले मार्ग पर चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुस्तकीम को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर को ई-चालान ऐप पर चेक करने पर उसका पंजीकरण नंबर UP25CC6052 और वाहन स्वामी पटवारी लाल निवासी आंवला, बरेली का होना सामने आया। पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क किया तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी होने की पुष्टि की। इस संबंध में थाना आंवला में पहले से मु0अ0सं0 362/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मक्के के दाने बनाने का काम करता है और छोटी-मोटी चोरी भी कर लेता है। उसके अनुसार कुछ दिन पहले उसने आंवला तहसील से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। ठेला बनवाने के उद्देश्य से उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी और बिना नंबर के चला रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी ससुराल, जो आंवला कस्बे के फूटा दरवाजा क्षेत्र में है, जा रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की है। प्रेस नोट में आरोपी के खिलाफ चन्दौसी और आंवला थाने में आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होराम सिंह, हेड कांस्टेबल 784 कुलदीप सिंह, कांस्टेबल 1057 यमेन्द्र कुमार और कांस्टेबल 1103 आंशू कुमार शामिल रहे।2
- दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार। उसावां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां थाना पुलिस ने गूरा बरैला गांव से दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक मुकदमे में वांछित बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने ग्राम गूरा बरैला में दबिश देकर जितेंद्र पुत्र रूपराम, उम्र करीब 24 वर्ष तथा रूपराम पुत्र चितान, उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों इसी गांव के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना उसावां में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 152/2026 में धारा 85, 115(2), 351(3), 80(2), 103(1) तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी।1
- 🚨 बदायूं BIG BREAKING उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 उसावां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेंद्र पुत्र रूपराम, निवासी ग्राम गूरा बरैला, थाना उसावां, उम्र करीब 24 वर्ष, तथा रूपराम पुत्र चितान, निवासी ग्राम गूरा बरैला, थाना उसावां, उम्र करीब 52 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना उसावां में अपराध संख्या 152/26 के तहत धारा 85/115(2)/351(3)/80(2)/103(1) एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज बताया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों को ग्राम गूरा बरैला थाना क्षेत्र उसावां से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उ0नि0 धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल 2020 राजू सिंह, कांस्टेबल 1028 मनीष कुमार और कांस्टेबल 359 अंकित शामिल रहे।3
- आदेश आईटीआई में हवन पूजन के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। आदेश आईटीआई में हवन पूजन के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। बीसलपुर। आदेश ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन नरायनपुर,टिकरी बीसलपुर के संस्थान आदेश आई टी आई में पंडित हर्ष मोहन के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधिवत हवन पूजन के साथ संपन्न की गई पूजा संपन्न होने के पश्चात सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया पूजा में संस्थान के ट्रस्टी नीरज सिंह , सचिव अरविंद कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य प्रभात गंगवार , डिग्री कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार , डीएल एड विभागाध्यक्ष डॉ अश्विनी भटनागर, फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ उदय प्रकाश सहित समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।2
- #हरदोई #प्रधानमंत्री के जन्मदिन की तैयारियो का #एसडीएम ने लिया जायजा #शाहबाद एसडीम डॉक्टर #अवनीश कुमार ने नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डे पर आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के जन्मदिन की तैयारी के संबंध में पहुंचकर जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई एवं लाइट सही करने के सख्त निर्देश1