logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिलकाना पुलिस का कांवड़ मार्ग पर शिकंजा: मुर्गों से भरी दो पिकअप और मिट्टी ढो रहे तीन ट्रैक्टर सीज, दस्तावेज भी नहीं मिले सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिलकाना थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज कर दिया। इनमें मुर्गों से भरी दो पिकअप और बिना नंबर प्लेट मिट्टी का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। पुलिस कांवड़ मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अंबाला-यमुनानगर की ओर से आ रही दो पिकअप को रोककर जांच की गई। दोनों वाहनों में मुर्गों का परिवहन किया जा रहा था। चालकों से वाहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों पिकअप को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट राजस्व विभाग को भी भेजी जा रही है। इसी अभियान में बिना नंबर प्लेट के मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी पकड़ी गईं। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान खनन संबंधी वाहनों के संचालन पर पहले ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज नहीं मिलने पर तीनों ट्रैक्टर भी सीज कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

20 hrs ago
user_Tarik Siddiqui
Tarik Siddiqui
सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

चिलकाना पुलिस का कांवड़ मार्ग पर शिकंजा: मुर्गों से भरी दो पिकअप और मिट्टी ढो रहे तीन ट्रैक्टर सीज, दस्तावेज भी नहीं मिले सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिलकाना थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज कर दिया। इनमें मुर्गों से भरी दो पिकअप और बिना नंबर प्लेट मिट्टी का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। पुलिस कांवड़ मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अंबाला-यमुनानगर की ओर से आ रही दो पिकअप को रोककर जांच की गई। दोनों वाहनों में मुर्गों का परिवहन किया जा रहा था। चालकों से वाहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों पिकअप को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट राजस्व विभाग को भी भेजी जा रही है। इसी अभियान में बिना नंबर प्लेट के मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी पकड़ी गईं। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान खनन संबंधी वाहनों के संचालन पर पहले ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज नहीं मिलने पर तीनों ट्रैक्टर भी सीज कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह; पप्पू यादव पर साधा निशाना हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह; पप्पू यादव पर साधा निशाना
    1
    हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह; पप्पू यादव पर साधा निशाना
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह; पप्पू यादव पर साधा निशाना
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    50 min ago
  • कांवड़ यात्रा एवं चहल्लूम को जनपद में सकुशल, निर्विघ्न एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, जनपद मुजफ्फरनगर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन हो रहा है साथ ही जनपद में चहल्लुम जुलूस भी है। दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के समुचित प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा मार्ग, चहल्लुम जुलूस मार्ग एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने, किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। चूंकि चहल्लुम जुलूस एवं कांवड़ यात्रा का मार्ग कुछ स्थानों पर समान है, इसलिए दोनों आयोजनों के दृष्टिगत पूर्व से ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से रूट का निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है, जिसमें सभी ने पुलिस व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। जनपद के समस्त संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं रूटों पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों द्वारा 24×7 निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक गतिविधि पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं। कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों, शिवभक्त कांवड़ियों एवं चहल्लुम जुलूस में शामिल सभी नागरिकों से अपील करती है कि आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा कंट्रोल रूम को दें। मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    कांवड़ यात्रा एवं चहल्लूम को जनपद में सकुशल, निर्विघ्न एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था,
जनपद मुजफ्फरनगर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन हो रहा है साथ ही जनपद में चहल्लुम जुलूस भी है। दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के समुचित प्रबंध किए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा मार्ग, चहल्लुम जुलूस मार्ग एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने, किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
चूंकि चहल्लुम जुलूस एवं कांवड़ यात्रा का मार्ग कुछ स्थानों पर समान है, इसलिए दोनों आयोजनों के दृष्टिगत पूर्व से ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से रूट का निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है, जिसमें सभी ने पुलिस व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
जनपद के समस्त संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं रूटों पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों द्वारा 24×7 निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक गतिविधि पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं। कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों, शिवभक्त कांवड़ियों एवं चहल्लुम जुलूस में शामिल सभी नागरिकों से अपील करती है कि आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा कंट्रोल रूम को दें।
मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरिद्वार पहुंचे CM धामी, कांवड़ियों की सेवा कर जीता दिल | Kanwar Mela 2026 हरिद्वार में आयोजित कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया, अपने हाथों से भोजन परोसा और सेवा व समर्पण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में जुटे पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों को भी शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने मेले की स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 📍 स्थान: हरिद्वार, उत्तराखंड Shraddha TV Network पर देखें उत्तराखंड की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर। #PushkarSinghDhami #KanwarMela2026 #Haridwar #KanwarYatra #Uttarakhand #CMDhami #ShraddhaTVNetwork #BreakingNews #HaridwarNews #UttarakhandNews
    1
    हरिद्वार पहुंचे CM धामी, कांवड़ियों की सेवा कर जीता दिल | Kanwar Mela 2026
हरिद्वार में आयोजित कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया, अपने हाथों से भोजन परोसा और सेवा व समर्पण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में जुटे पुलिसकर्मियों और सफाईकर्मियों को भी शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने मेले की स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
📍 स्थान: हरिद्वार, उत्तराखंड
Shraddha TV Network पर देखें उत्तराखंड की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर।
#PushkarSinghDhami #KanwarMela2026 #Haridwar #KanwarYatra #Uttarakhand #CMDhami #ShraddhaTVNetwork #BreakingNews #HaridwarNews #UttarakhandNews
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री आज हरिद्वार पहुंचे तो सरकारी हेलीकॉप्टर ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया, इससे कांवड़िए भी गदगद दिखे।
    1
    मुख्यमंत्री आज हरिद्वार पहुंचे तो सरकारी हेलीकॉप्टर ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया, इससे कांवड़िए भी गदगद दिखे।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • कनखल पुलिस के अथक प्रयासों से मूक-बधिर महिला को मिले परिजन, महिला ने नम आँखों से इशारो में कनखल पुलिस का धन्यवाद किया।
    1
    कनखल पुलिस के अथक प्रयासों से मूक-बधिर महिला को मिले परिजन, महिला ने नम आँखों से इशारो में कनखल पुलिस का धन्यवाद किया।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • रामभद्राचार्य बोले जनेऊ पहनने वाले को नहीं लगता करंट, दावे को सुन सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी रामभद्राचार्य बोले जनेऊ पहनने वाले को नहीं लगता करंट, दावे को सुन सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी
    1
    रामभद्राचार्य बोले जनेऊ पहनने वाले को नहीं लगता करंट, दावे को सुन सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी
रामभद्राचार्य बोले जनेऊ पहनने वाले को नहीं लगता करंट, दावे को सुन सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    2 hrs ago
  • हरिद्वार हर की पौड़ी पर कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हरिद्वार हर की पौड़ी पर कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
    1
    हरिद्वार हर की पौड़ी पर कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
हरिद्वार हर की पौड़ी पर कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • पांवटा साहिब के गोविंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप एक पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के बीच लड़ाई की वीडियो वायरल हो रही है" निर्भीक न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
    1
    पांवटा साहिब के गोविंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप एक पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के बीच लड़ाई की वीडियो वायरल हो रही है"
निर्भीक न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Local News Reporter नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.