कांवड़ यात्रा एवं चहल्लूम को जनपद में सकुशल, निर्विघ्न एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, जनपद मुजफ्फरनगर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन हो रहा है साथ ही जनपद में चहल्लुम जुलूस भी है। दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के समुचित प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा मार्ग, चहल्लुम जुलूस मार्ग एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने, किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। चूंकि चहल्लुम जुलूस एवं कांवड़ यात्रा का मार्ग कुछ स्थानों पर समान है, इसलिए दोनों आयोजनों के दृष्टिगत पूर्व से ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से रूट का निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है, जिसमें सभी ने पुलिस व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। जनपद के समस्त संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं रूटों पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों द्वारा 24×7 निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक गतिविधि पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं। कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों, शिवभक्त कांवड़ियों एवं चहल्लुम जुलूस में शामिल सभी नागरिकों से अपील करती है कि आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा कंट्रोल रूम को दें। मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- चरथावल सीएचसी से हटाई गई स्टाफ नर्स, कथित रिश्वत वीडियो पर सीएमओ का बड़ा एक्शन,जांच टीम गठित, रिपोर्ट के आधार पर होगी विभागीय कार्रवाई मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक स्टाफ नर्स का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया ने संबंधित स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से चरथावल सीएचसी से हटा दिया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मामला थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा का है। आरोप है कि प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराई गई एक महिला के परिजनों से ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने ₹5,100 की मांग की। परिजनों का दावा है कि बातचीत के बाद कथित रूप से ₹2,100 लेते समय उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी चरथावल सीएचसी की एक अन्य स्टाफ नर्स का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में जांच के बाद संबंधित स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया गया था। अब एक और मामला सामने आने से अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्वास्थ्यकर्मी को चरथावल सीएचसी से हटा दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो डॉक्टरों की समिति गठित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- अचनाक दोपहर में बारिश की बौछार जनपद मुज़फ्फरनगर शिव चौक पर आज दोपहर में बारिश का खुशनुमा दृश्य1
- कांवड़ यात्रा एवं चहल्लूम को जनपद में सकुशल, निर्विघ्न एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, जनपद मुजफ्फरनगर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन हो रहा है साथ ही जनपद में चहल्लुम जुलूस भी है। दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के समुचित प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा मार्ग, चहल्लुम जुलूस मार्ग एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने, किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। चूंकि चहल्लुम जुलूस एवं कांवड़ यात्रा का मार्ग कुछ स्थानों पर समान है, इसलिए दोनों आयोजनों के दृष्टिगत पूर्व से ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से रूट का निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है, जिसमें सभी ने पुलिस व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। जनपद के समस्त संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं रूटों पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों द्वारा 24×7 निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक गतिविधि पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं। कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों, शिवभक्त कांवड़ियों एवं चहल्लुम जुलूस में शामिल सभी नागरिकों से अपील करती है कि आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा कंट्रोल रूम को दें। मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ दोनों धार्मिक आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- 👉श्रावण में शिव चौक पर गूंजा 'हर-हर महादेव', भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा 👉SLUG = सावन के पावन माह में शिवभक्तों का भव्य स्वागत एंकर: सावन के पावन माह में मुज़फ्फरनगर का ऐतिहासिक शिव चौक पूरी तरह शिवमय नजर आया। हरिद्वार और गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे हजारों शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इसी क्रम में भाजपा नेता विशु गोयल के नेतृत्व में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता एवं समाजसेवी विशु गोयल अपने साथियों के साथ शिव चौक पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भगवान आशुतोष शिव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जनकल्याण और कांवड़ यात्रा की सकुशल पूर्णता की कामना की। इसके बाद हरिद्वार और गंगोत्री से लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विभोर सिंगल (विभु), मोहन तायल, पुरुषोत्तम, संजय सक्सेना (ज्योतिर्विद), रक्षित नामदेव, हर्षित गर्ग, हितेश गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ से शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। वहीं, अलग समय पर कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने भी शिव चौक पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सेवा की महान परंपरा का प्रतीक है तथा भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। सावन के पावन माह में शिव चौक पर पूरे दिन "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और स्वागत का सिलसिला लगातार जारी रहा।4
- कैराना की सियासत गरम! इकरा हसन की खुली चुनौती – "जिसे चुनाव लड़ना है, मैदान में आ जाए कैराना की सियासत गरम! इकरा हसन की खुली चुनौती – "जिसे चुनाव लड़ना है, मैदान में आ जाए1
- 🚨 मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🕉️ कांवड़ यात्रा के दौरान महिला कांवड़िया ने जुड़वां पुत्रों को दिया जन्म मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला कांवड़िया ने जुड़वां पुत्रों को जन्म दिया। इस सुखद अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने नवजातों का नामकरण करते हुए एक का नाम 'गणेश' और दूसरे का 'कार्तिकेय' रखा। श्रावण मास में जन्मे दोनों बच्चों के नाम भगवान शिव के दोनों पुत्रों के नाम पर रखे जाने से यह पल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गया। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से मां और दोनों नवजात सुरक्षित हैं। 📍 स्थान: मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश 🚨 मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🕉️ कांवड़ यात्रा के दौरान महिला कांवड़िया ने जुड़वां पुत्रों को दिया जन्म मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला कांवड़िया ने जुड़वां पुत्रों को जन्म दिया। इस सुखद अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने नवजातों का नामकरण करते हुए एक का नाम 'गणेश' और दूसरे का 'कार्तिकेय' रखा। श्रावण मास में जन्मे दोनों बच्चों के नाम भगवान शिव के दोनों पुत्रों के नाम पर रखे जाने से यह पल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गया। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से मां और दोनों नवजात सुरक्षित हैं। 📍 स्थान: मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश1
- बड़ी खबर शुगर मिल पूर्व अध्यक्ष के गोली मारकर हत्या देखिए इस वीडियो में1