Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर शुगर मिल पूर्व अध्यक्ष के गोली मारकर हत्या देखिए इस वीडियो में
शहजाद पत्रकार
बड़ी खबर शुगर मिल पूर्व अध्यक्ष के गोली मारकर हत्या देखिए इस वीडियो में
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरिद्वार से 5 लीटर गंगाजल लेकर मुज़फ्फरनगर पहुँचा 6 वर्षीय भोला तैमूर, पहली कांवड़ यात्रा बनी यादगार मुज़फ्फरनगर। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली निवासी 6 वर्षीय भोला तैमूर अपनी माता और दादी के साथ हरिद्वार से 5 लीटर गंगाजल लेकर मुज़फ्फरनगर पहुँचा। पहली बार कांवड़ यात्रा पर निकले तैमूर बना चर्चा का विषय। तैमूर की दादी रानू ने बताया कि वह पहली बार हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहा है। यात्रा के दौरान उसकी माता और दादी लगातार उसके साथ रहीं और उसका हौसला बढ़ाती रहीं। मुज़फ्फरनगर में श्रद्धालुओं ने नन्हे भोले की आस्था और उत्साह की सराहना की। छोटी उम्र में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर तैमूर ने श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संदेश दिया। अब वह अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा।3
- धर्म आस्था का प्रतीक जय माता करणी देवी 🙏🙏❤️❤️❤️💐💐💐 🙏🏻🙏🏻 जय माता जी री सा 🙏🏻🙏🏻 आदिशक्ति जगत जननी माँ श्री करणी जी महाराज देशनोक मंगल जोत,आरती दर्शन.। 03. अगस्त. 2026. प्रातः 04.00 बजे. #karnimata #🚩🚩🕉️🚩🚩1
- सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर सवर्ण समाज क्रांति की चेतावनी | Deoband News देवबंद में सवर्ण समाज क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवा राठौर ने भीम आर्मी झबरेड़ा के महक सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ किसी भी गलत टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बयान के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। Deoband News, Deoband Breaking News, Mahak Singh Bhim, Deva Rathore, Bhim Army, Jhabreda, Sanatan Dharma, Savarn Samaj Kranti, Deoband Viral News, Uttar Pradesh News, Saharanpur News, DBD24News, महक सिंह भीम, देवा राठौर, भीम आर्मी, सनातन धर्म, देवबंद न्यूज, देवबंद ब्रेकिंग, सहारनपुर न्यूज #Deoband #DeobandNews #BreakingNews #MahakSinghBhim #DevaRathore #BhimArmy #SanatanDharma #Saharanpur #UPNews #DBD24NEWS1
- शिव चौक कंट्रोल रूम का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 एवं चहल्लूम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने मंगलवार को शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्ग, चहल्लूम जुलूस मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर पुलिस ने दोनों धार्मिक आयोजनों के दौरान आमजन से अफवाहों से बचने, भाईचारा बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।1
- बैंक खाते से एक लाख रुपये गायब, बैंक एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने चरथावल थाने में दी तहरीर मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी मोहम्मद शहबाज ने एक्सिस बैंक के एक एजेंट पर बैंक खाते से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा रकम वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, उनकी पत्नी अफसार के नाम से नगला राई स्थित एक्सिस बैंक शाखा में बचत खाता खुलवाया गया था। आरोप है कि बैंक एजेंट आसिफ अली ने मोबाइल में बैंकिंग एप डाउनलोड कराने और बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने उनका मोबाइल अपने कब्जे में लिया। इसके बाद वह मोहम्मद शहबाज से एक लाख रुपये का चेक लेकर खाते में जमा कराने की बात कहकर चला गया। चेक क्लियर होने के बाद राशि खाते में जमा हो गई। शहबाज का आरोप है कि अगले ही दिन सुबह उनके खाते से पूरी एक लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। कुछ देर बाद एजेंट ने फोन कर बताया कि उनके साथ बैंकिंग फ्रॉड हो गया है और खाते से पैसे निकल गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें पूरा संदेह है कि यह धोखाधड़ी बैंक एजेंट ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर की है। घटना के बाद पीड़ित ने बैंक अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से शिकायत दी और थाना चरथावल में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- देवबंद: युवक की संदिग्ध मौत, हंगामा,हत्या का आरोप,पुलिस मौके पर देवबंद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के पिता ने एक व्यक्ति पर बेटे को किन्नर बनाने का प्रयास करने और पहले मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ी मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जागरण सहित धार्मिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले 16 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारी तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मृतक के पिता ने एक व्यक्ति पर उसके पुत्र को किन्नर बनाने का प्रयास करने और घर से ले जाकर जहरीले पदार्थ खिला देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला मुलतानियान निवासी साहिल (16) पुत्र साबिर की रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई थी। पिता साबिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कि मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी एक व्यक्ति उसके नाबालिग पुत्र को जबरन किन्नर बनाना चाहता था, उसके पुत्र के साथ कई बार मारपीट भी की। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। इसी कारण आरोपी उसका दुश्मन बन गया था। आरोप है कि रविवार की दोपहर उक्त व्यक्ति उसके पुत्र को घर से बुलाकर ले गया और देर शाम अद्र्धबेहोशी की हालत में घर के बाहर छोडक़र चला गया। पूछने पर उसके पुत्र ने बताया कि उसे जबरन जहर खिलाया गया है जिसके बाद उसे तुरंत चिकित्सक के पास ले जाया गया, डाक्टर ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी लेकिन रास्ते में ही उसके बेटे ने दम तोड़ दिया। तहरीर में नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सोमवार की दोपहर मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों में रोष दौड़ गया और परिजनों व अन्य लोगों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सीओ अमित समेत स्थानीय अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। बाद में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर मृतक युवक को देर शाम सपुर्दे खाक कर दिया गया। मृतक के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अमित सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद। Deoband News, Deoband Breaking News, Saharanpur News, Suspicious Death, Deoband Murder Case, Viral Video, Uttar Pradesh News, Crime News, DBD 24 News, देवबंद न्यूज, देवबंद ब्रेकिंग, सहारनपुर न्यूज, संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, वायरल वीडियो, यूपी क्राइम न्यूज #Deoband #DeobandNews #Saharanpur #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #ViralVideo #DBD24News #HindiNews #LatestNews1
- जमीन विवाद में सगे भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी भाई और उसका पुत्र हिरासत में मुजफ्फरनगर जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम नूरनगर में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे विवाद के निपटारे के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान एक भाई ने कथित रूप से अपनी लाइसेंसी राइफल से दूसरे भाई को गोली मार दी। घायल कृष्णपाल गुर्जर पुत्र महेंद्र सिंह को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दीपचंद पुत्र महेंद्र सिंह ने अपने भाई कृष्णपाल पर गोली चलाई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपचंद और उसके पुत्र अंशुल को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।1