Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभासद प्रतिनिधि की पत्नी के बाइक सवार ने कान के कुंडल छिने पाली के मुहल्ला पटियानीम निवासी रंजन श्रीवास्तव सभासद प्रतिनिधि है, उनकी ससुराल हरदोई में है। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी को लेकर मोटरसकिल से ससुराल जा रहे थे तभी पाली शाहाबाद मार्ग पर आगामपुर के आगे पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी पत्नी के एक कान का कुंडल नोच लिया और शाहाबाद की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रवि प्रकाश शुक्ला
सभासद प्रतिनिधि की पत्नी के बाइक सवार ने कान के कुंडल छिने पाली के मुहल्ला पटियानीम निवासी रंजन श्रीवास्तव सभासद प्रतिनिधि है, उनकी ससुराल हरदोई में है। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी को लेकर मोटरसकिल से ससुराल जा रहे थे तभी पाली शाहाबाद मार्ग पर आगामपुर के आगे पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी पत्नी के एक कान का कुंडल नोच लिया और शाहाबाद की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पाली के मुहल्ला पटियानीम निवासी रंजन श्रीवास्तव सभासद प्रतिनिधि है, उनकी ससुराल हरदोई में है। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी को लेकर मोटरसकिल से ससुराल जा रहे थे तभी पाली शाहाबाद मार्ग पर आगामपुर के आगे पीछे से आए बाइक सवार ने उसकी पत्नी के एक कान का कुंडल नोच लिया और शाहाबाद की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।3
- हरदोई ब्रेकिंग नशे का आदी वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान, सूचना मिलते हीं दिल्ली मे नौकरी कर रहा बेटा नौकरी छोड़ आनन फानन मे गाँव के लिए हुआ रवाना पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंनगपुर का मामला @jaagonews @hardoipolice @Uppolice @112UttarPradesh1
- एक घंटे में 60 मिनट इसलिए होते हैं क्योंकि यह प्राचीन बेबीलोन (Babylonian) सभ्यता की 4,000 साल गणना प्रणाली पर आधारित है। 60 एक ऐसी संख्या है जो आसानी से 1, 2, 3, 4, 5, 6, 10, 12, 15, 20 और 30 से विभाजित हो सकती है, जिससे समय को छोटे भागों में बांटना बेहद सुविधाजनक हो जाता है। [1, 2, 3, 4 • गणितीय सुविधा (Mathematical Ease (12 और 60 का महत्व) बताते हैं कि 10 या 100 की तुलना में 60 के अधिक विभाजक (divisors) होते हैं, जो गणनाओं को आसान बनाते हैं। • प्राचीन खगोल विज्ञान (Ancient Astronomy): बेबीलोनियन और सुमेरियन खगोलविदों ने 60-आधारित प्रणाली का उपयोग किया क्योंकि यह खगोलीय गणनाओं (जैसे 360-डिग्री का वृत्त) के साथ अच्छी तरह से मेल खाता था। • इतिहास और परंपरा: यूनानियों (Greeks) ने इसी पद्धति को आगे बढ़ाया, और समय के साथ यह पूरी दुनिया में समय मापने का मानक (Standard) बन गया। [1, 2, 3, 5, 6, 7] संक्षेप में: यह एक ऐतिहासिक और सुविधाजनक गणितीय परंपरा है, न कि 59 या 61 की कोई अन्य तार्किक आवश्यकता।1
- शाहजहांपुर,18 फरवरी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में बीते 12 फरवरी को एक शिक्षका द्वारा खुदकुशी कर लेने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी, मां और मामा सहित पांच लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है । शिक्षका की मां ने प्राथिमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शहर के रहने वाले प्रखर नामक युवक ने शादी करने का वादा करते हुए उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाया ।जब शादी की बात चीत शुरू हुई तो प्रखर,उसकी माँ सुनीता,मामा आदि ने पांच लाख रुपये, लग्जरी कार और सोने के आभूषणों की मांग शुरू कर दी। यह भी आरोप है प्रखर ने उनकी बेटी के अश्लील वीडियो बना लिए थे और वो उनकी बेटी पर चिनौर स्थित मकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था । जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने 12 फरवरी को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- शाहजहांपुर।प्रधानमंत्री के टीबीमुक्त भारत के लक्ष्य एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर जनपद में टीबी क्लीनिक द्वारा निरंतर क्षय रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीएमओ आफिस सभागार में टीबी मुक्त पंचायत को लेकर एडीओ पंचायत व एमआईसी के साथ एक बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डा.विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक में टीबी मुक्त पंचायत के विजन पर कार्य करने के लिए मंथन किया गया। सीएमओ ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी मरीजों के लिए जांच, इलाज और अन्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाया गया है। टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत” मुख्य रूप से जन भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में पहल है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण समुदाय को टीबी की पहचान, उपचार और रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे बीमारी को खत्म करने की दिशा में सामूहिक प्रयास हो रहे हैं। इस दौरान डीटीओ ओमेन्द्र राठौर, सिध्दार्थ, आरती सिंह आदि मौजूद रहे। वही टीबी मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत विहास डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण सीएमओ द्वारा किया गया।1
- शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में मंगलवार को थाना रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घनश्याम पुत्र राजाराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर को समय सांय 19.35 बजे परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई जाने वाले रास्ते के पास बंजर भूमि से हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ । पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है1
- शाहजहांपुर 18 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा पुवायां एवं विधानसभा जलालाबाद के ERO,AERO, सुपरवाईजर्स एवं पंचायत सचिवों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नो मैपिंग कार्य की प्रगति कम होने पर विधानसभा पुवायां के सुपरवाइजर रणबीर सिंह बीएलओ अंजू सक्सेना के स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। साथ ही एईआरओ रंजीत प्रताप के निलंबन बीएलओ ओमकार की सेवा समाप्ति, सुपरवाइजर सीताराम पटेल इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जलालाबाद विधानसभा के बीएलओ भूपेश, सीमा देवी निलंबन सुपरवाइजर संजीव अवस्थी राकेश कुमार एवं अजय मिश्रा का स्पष्टीकरण लेते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए तथा एईआरओ राजीव कुमार का अच्छा कार्य होने पर प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का भी कार्य होता रहे। उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के दस्तावेजों को ऐप पर अपलोड कराया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र ने चिनौर में पानी की टंकी के पास मुख्यमंत्री वैश्विक नगर्योदय योजना के अंतर्गत बन रहे निर्माणाधीन कल्याण मंडप का निरीक्षण कर कार्य को सासमय पूर्ण करने निर्देश दिए।1