logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैसरगंज थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी के आभूषण और नकद रुपए बरामद हुए हैं। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने बताया थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला और चौकी प्रभारी हरनी ब्रिजेश कुमार की टीम ने फारूक खान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से सात थान सोने-चांदी के गहने और 7,200 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 22 फरवरी को ग्राम सलाहपुर में मुश्ताक के घर चोरी की थी। वह इन गहनों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

2 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
fcafef51-f2cc-47b7-8108-e1131653c0dc

कैसरगंज थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी के आभूषण और नकद रुपए बरामद हुए हैं। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने बताया थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला और चौकी प्रभारी हरनी ब्रिजेश कुमार की टीम ने फारूक खान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से सात थान सोने-चांदी के गहने और 7,200 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 22 फरवरी को ग्राम सलाहपुर में मुश्ताक के घर चोरी की थी। वह इन गहनों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच डिलीवरी के नाम पर सोनी नर्स पर वसूली का आरोप सीएचसी अधीक्षक की सरपरस्ती में मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र बना लूट का अड्डा बहराइच मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र के नर्स द्वारा मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों को भेजा जाता जिससे नर्स को प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा मोटी रकम मिल रही हैं तभी तो मरीजों को जिला अस्पताल नहीं रिफर किया जाता है बहराइच। जिले के रिसिया सीएचसी क्षेत्र के मटेरा स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात सोनी नर्स पर (डिलीवरी) के मामलों में अवैध रूप से पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां प्रसव कराने आने वाली महिलाओं से बिना पैसे लिए डिलेवरी नहीं किया जाता। बताया जा रहा है कि उप स्वास्थ्य केन्द्र मटेरा में तैनात सोनी नर्स पर पहले भी कई बार डिलीवरी के मामलों में पैसों के लेन-देन के आरोप लग चुके हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर खबरें भी वायरल हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिसिया सीएचसी में तैनात अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार की सरपरस्ती में यह सब हो रहा है और शिकायतों की जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। ताजा मामला राजापुर और भदवारा गांव की दो महिलाओं से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार जब वे प्रसव के लिए मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचीं तो वहां तैनात सोनी नर्स ने तब तक हाथ नहीं लगाया जब तक उनसे दो-दो हजार रुपये नहीं ले लिए गए। महिलाओं ने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर केवल कागजी प्रक्रिया ही पूरी की गई है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।आप को बताते चले कि सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम ने एक पीड़ित से मिलकर जानकारी भी ली उसके बाद भी कोई कारवाई नहीं की इससे ए जाहिर होता है कि मटेरा में इलाज के नाम पर जो धन उगाही की जारही है वह रिसिया सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम के इशारों पर हो रही है ग्रामीणों ने फिर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    4
    बहराइच डिलीवरी के नाम पर सोनी नर्स पर वसूली का आरोप सीएचसी अधीक्षक की सरपरस्ती में मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र बना लूट का अड्डा
बहराइच मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र के नर्स द्वारा मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों को भेजा जाता जिससे नर्स को प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा मोटी रकम मिल रही हैं तभी तो मरीजों को जिला अस्पताल नहीं रिफर किया जाता है 
बहराइच। जिले के रिसिया सीएचसी क्षेत्र के मटेरा स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात सोनी नर्स पर (डिलीवरी) के मामलों में अवैध रूप से पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां प्रसव कराने आने वाली महिलाओं से बिना पैसे लिए डिलेवरी नहीं किया जाता।
बताया जा रहा है कि उप स्वास्थ्य केन्द्र मटेरा में तैनात सोनी नर्स पर पहले भी कई बार डिलीवरी के मामलों में पैसों के लेन-देन के आरोप लग चुके हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर खबरें भी वायरल हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिसिया सीएचसी में तैनात अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार की सरपरस्ती में यह सब हो रहा है और शिकायतों की जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।
ताजा मामला राजापुर और भदवारा गांव की दो महिलाओं से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार जब वे प्रसव के लिए मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचीं तो वहां तैनात सोनी नर्स ने तब तक हाथ नहीं लगाया जब तक उनसे दो-दो हजार रुपये नहीं ले लिए गए।
महिलाओं ने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर केवल कागजी प्रक्रिया ही पूरी की गई है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।आप को बताते चले कि सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम ने एक पीड़ित से मिलकर जानकारी भी ली उसके बाद भी कोई कारवाई नहीं की इससे ए जाहिर होता है कि मटेरा में इलाज के नाम पर जो धन उगाही की जारही है वह रिसिया सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम के इशारों पर हो रही है ग्रामीणों ने फिर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देखो भाई, गैस सिलेंडर मिल तो जाएंगे, लेकिन आप ले नहीं पाएंगे। मतलब, महंगा बहुत है। 2-4 नहीं, केवल एक सिलेंडर दिलवा देंगे। कॉमर्शियल 5,000 रुपए का पड़ेगा और घरेलू 3500 रुपए का।' ये कहना है लखनऊ के एक गैस हॉकर का। अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देश में LPG संकट बढ़ गया है। इस आपदा को यूपी के जमाखोरों ने अवसर बना लिया है। वे गैस सिलेंडर की सामान्य डिलिवरी नहीं करके इन्हें ढाई से साढ़े तीन गुना रेट पर ब्लैक कर रहे हैं। 950 रुपए में आने वाले घरेलू गैस सिलेंडर को 3500 रुपए और 2007 रुपए के कॉमर्शियल सिलेंडर को 5000 रुपए में ब्लैक कर रहे हैं। सिलेंडर ब्लैकमेलिंग के इस खेल को समझने और एक्सपोज करने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने राजधानी लखनऊ में इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़िए, पूरा खुलासा...
    1
    देखो भाई, गैस सिलेंडर मिल तो जाएंगे, लेकिन आप ले नहीं पाएंगे। मतलब, महंगा बहुत है। 2-4 नहीं, केवल एक सिलेंडर दिलवा देंगे। कॉमर्शियल 5,000 रुपए का पड़ेगा और घरेलू 3500 रुपए का।'
ये कहना है लखनऊ के एक गैस हॉकर का। अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देश में LPG संकट बढ़ गया है। इस आपदा को यूपी के जमाखोरों ने अवसर बना लिया है। वे गैस सिलेंडर की सामान्य डिलिवरी नहीं करके इन्हें ढाई से साढ़े तीन गुना रेट पर ब्लैक कर रहे हैं।
950 रुपए में आने वाले घरेलू गैस सिलेंडर को 3500 रुपए और 2007 रुपए के कॉमर्शियल सिलेंडर को 5000 रुपए में ब्लैक कर रहे हैं। सिलेंडर ब्लैकमेलिंग के इस खेल को समझने और एक्सपोज करने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने राजधानी लखनऊ में इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़िए, पूरा खुलासा...
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से निजी वाहनों के लिए FASTag सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. अब यह पास ₹3000 के स्थान पर ₹3075 में मिलेगा, जो करीब 2.5 प्रतिशत की वृद्धि है. यह पास निजी कार, जीप और वैन जैसे वाहनों को एक वर्ष या 200 टोल ट्रिप तक नेशनल हाईवे पर बार-बार भुगतान किए बिना पार करने की सुविधा देता है. यदि आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो 1 अप्रैल के बाद इस पास के लिए आपको ₹75 ज्यादा चुकाने होंगे.
    1
    नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से निजी वाहनों के लिए FASTag सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. अब यह पास ₹3000 के स्थान पर ₹3075 में मिलेगा, जो करीब 2.5 प्रतिशत की वृद्धि है. यह पास निजी कार, जीप और वैन जैसे वाहनों को एक वर्ष या 200 टोल ट्रिप तक नेशनल हाईवे पर बार-बार भुगतान किए बिना पार करने की सुविधा देता है. यदि आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो 1 अप्रैल के बाद इस पास के लिए आपको ₹75 ज्यादा चुकाने होंगे.
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एक शेयर और एक कमेंट इस गरीब परिवार की मदद बन सकता है… 🙏 ग्राम पंचायत पानसरे के रहने वाले महादेव की दर्द भरी कहानी आज हम सबके सामने है। यह परिवार आर्थिक तंगी और परेशानियों से जूझ रहा है। हम सभी से विनम्र निवेदन है कि इस वीडियो को एक शेयर और एक कमेंट जरूर करें, ताकि यह आवाज़ उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के माननीय मंत्री श्री सतीश शर्मा जी तक पहुँच सके और इस गरीब परिवार की मदद हो सके। कभी-कभी सोशल मीडिया की छोटी-सी पहल भी किसी के जीवन में बड़ी उम्मीद बन जाती है। आइए हम सब मिलकर इंसानियत का फर्ज निभाएं और इस परिवार की मदद के लिए अपनी आवाज़ उठाएं। आप भी अपनी राय जरूर दें और इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। #ग्राम_पंचायत_पानसरे #सतीश_शर्मा #गरीब_परिवार_की_मदद #मानवता #एक_शेयर_एक_कमेंट @हाइलाइट Ranjeet Kumar Vaishy Vaishy रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी भारत लाइव21 Sunil Gupta Gomti Motor समर्थक जगदीश गुप्ता Ramresh Verma Jagdish Prasad Gupta Ravi Gupta Balji
    1
    एक शेयर और एक कमेंट इस गरीब परिवार की मदद बन सकता है… 🙏
ग्राम पंचायत पानसरे के रहने वाले महादेव की दर्द भरी कहानी आज हम सबके सामने है। यह परिवार आर्थिक तंगी और परेशानियों से जूझ रहा है।
हम सभी से विनम्र निवेदन है कि इस वीडियो को एक शेयर और एक कमेंट जरूर करें, ताकि यह आवाज़ उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के माननीय मंत्री श्री सतीश शर्मा जी तक पहुँच सके और इस गरीब परिवार की मदद हो सके।
कभी-कभी सोशल मीडिया की छोटी-सी पहल भी किसी के जीवन में बड़ी उम्मीद बन जाती है।
आइए हम सब मिलकर इंसानियत का फर्ज निभाएं और इस परिवार की मदद के लिए अपनी आवाज़ उठाएं।
आप भी अपनी राय जरूर दें और इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें।
#ग्राम_पंचायत_पानसरे
#सतीश_शर्मा
#गरीब_परिवार_की_मदद
#मानवता
#एक_शेयर_एक_कमेंट
@हाइलाइट Ranjeet Kumar Vaishy Vaishy रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी भारत लाइव21 Sunil Gupta Gomti Motor समर्थक जगदीश गुप्ता Ramresh Verma Jagdish Prasad Gupta Ravi Gupta Balji
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कहां है UPSC में कथित 440 रैंक वाला रंजीत? सम्मानित करने वाले पूर्व विधायक ने कहा जेल हो, SHO साहब भी तलाश में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी रैंक का दावा करने वाले बिहार के रंजीत कुमार का सच सामने आ गया है. 440वीं रैंक का झूठा दावा कर उसने पूर्व विधायक और थाना प्रभारी से सम्मान भी पाया, लेकिन दस्तावेजों की जांच से उसका झूठ पकड़ा गया. अब पूर्व विधायक विजय सम्राट उसके खिलाफ कार्रवाई और जेल की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस उसकी तलाश में है.
    1
    कहां है UPSC में कथित 440 रैंक वाला रंजीत? सम्मानित करने वाले पूर्व विधायक ने कहा जेल हो, SHO साहब भी तलाश में
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी रैंक का दावा करने वाले बिहार के रंजीत कुमार का सच सामने आ गया है. 440वीं रैंक का झूठा दावा कर उसने पूर्व विधायक और थाना प्रभारी से सम्मान भी पाया, लेकिन दस्तावेजों की जांच से उसका झूठ पकड़ा गया. अब पूर्व विधायक विजय सम्राट उसके खिलाफ कार्रवाई और जेल की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस उसकी तलाश में है.
    user_Sumit yadav
    Sumit yadav
    AAP Fatehpur, Barabanki•
    14 hrs ago
  • बाराबंकी जिले के निंदुरा ब्लॉक की बड़ागांव पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रमेश चन्द वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ परियोजनाएं अभी अधूरी हैं, जिन्हें अगले कार्यकाल में अवसर मिलने पर पूरा किया जाएगा। बताया कि उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत के 12 मजरों में विकास कार्य करवाए हैं। इनमें गांव में इंटरलॉकिंग सड़कें, पानी के हैंडपंप और खेतों के कच्चे चकरोड (चकबंद) का निर्माण शामिल है। उन्होंने गांव में नालियों का निर्माण भी कराया। प्रधान के अनुसार, चार स्कूलों दो प्राथमिक विद्यालय और दो जूनियर हाई स्कूल - में इंटरलॉकिंग और शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। सरकार द्वारा स्वीकृत आवासों का निर्माण भी पूरा कराकर उनकी तस्वीरें जारी की गईं। उन्होंने गांव को जलभराव जैसी कई समस्याओं से निजात दिलाई। इसके अतिरिक्त, असुविधा वाले मंदिरों और गुरुद्वारों में इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया गया। उन्होंने दोहराया कि कुछ कार्य वर्तमान कार्यकाल में पूरे नहीं हो पाए हैं। जो वादा किया कि यदि उन्हें अगले कार्यकाल में अवसर मिलता है, तो वे इन अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस संबंध में जनता से सहयोग की अपेक्षा भी की। अगर जनता हमें दोबारा मौका देती है तो हम अन्य तमाम सरकारी योजनाओं
    1
    बाराबंकी जिले के निंदुरा ब्लॉक की बड़ागांव पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रमेश चन्द वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ परियोजनाएं अभी अधूरी हैं, जिन्हें अगले कार्यकाल में अवसर मिलने पर पूरा किया जाएगा।
बताया कि उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत के 12 मजरों में विकास कार्य करवाए हैं। इनमें गांव में इंटरलॉकिंग सड़कें, पानी के हैंडपंप और खेतों के कच्चे चकरोड (चकबंद) का निर्माण शामिल है।
उन्होंने गांव में नालियों का निर्माण भी कराया। प्रधान के अनुसार, चार स्कूलों दो प्राथमिक विद्यालय और दो जूनियर हाई स्कूल - में इंटरलॉकिंग और शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। सरकार द्वारा स्वीकृत आवासों का निर्माण भी पूरा कराकर उनकी तस्वीरें जारी की गईं। उन्होंने गांव को जलभराव जैसी कई समस्याओं से निजात दिलाई। इसके अतिरिक्त, असुविधा वाले मंदिरों और गुरुद्वारों में इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया गया। उन्होंने दोहराया कि कुछ कार्य वर्तमान कार्यकाल में पूरे नहीं हो पाए हैं। जो वादा किया कि यदि उन्हें अगले कार्यकाल में अवसर मिलता है, तो वे इन अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस संबंध में जनता से सहयोग की अपेक्षा भी की। अगर जनता हमें दोबारा मौका देती है तो हम अन्य तमाम सरकारी योजनाओं
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहराइच । मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 90 हज़ार 387 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) राकेश कुमार सिंह, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) अरबिंद कुमार गौतम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश विराट शिरोमणि, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-प्रथम आनन्द शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच के कुल 190387 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 9227 वादों, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दीप कान्त मणि की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 13 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरेन्द्र प्रसाद द्वारा 64 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 09 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1069 मामले तथा राजस्व के 180004 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 17 करोड़ 47 लाख 670 रही। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच अरबिन्द कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्धान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    4
    बहराइच । मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 90 हज़ार 387 वादों का निस्तारण किया गया। 
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) राकेश कुमार सिंह, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) अरबिंद कुमार गौतम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश विराट शिरोमणि, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-प्रथम आनन्द शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच के कुल 190387 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 9227 वादों, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दीप कान्त मणि की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 13 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरेन्द्र प्रसाद द्वारा 64 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 09 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1069 मामले तथा राजस्व के 180004 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 17 करोड़ 47 लाख 670 रही।
विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच अरबिन्द कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्धान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    user_PradipKumar Sharma
    PradipKumar Sharma
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाराबंकी।अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन द्वारा उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार द्वारा उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज व पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    बाराबंकी।अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन द्वारा उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार द्वारा उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज व पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार क्षेत्राधिकारी यातायात  आलोक पाठक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Vikas
    Vikas
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.