अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज,मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़ पलिया कलां खीरी। माहे-रमजान के मुकद्दस महीने के आखिरी जुमे यानी की अलविदा की नमाज़ आज पूरे जिले में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। वही तहसील पलिया की जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद,नूरी मस्जिद और रजा मस्जिद समेत तमाम छोटी-बड़ी इबादतगाहों में भी बहुत ही अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा की नमाज़ अदा की गई ।जिसके चलते बड़ी तादाद में बुजुर्ग युवा और बच्चे नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में पहुंचे । इस मौके पर पलिया की मदीना मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने खुतबे के दौरान पुरअसर अंदाज में रमजान-उल-मुबारक की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने फरमाया कि यह मुकद्दस महीना खुदा की रहमतों और बरकतों का खजाना है, जो हमें सब्र, गमगुसारी और नफ्स पर काबू पाने का दर्स देता है। मुफ्ती साहब ने जोर देते हुए कहा कि जुमातुल विदा महज एक रस्म नहीं, बल्कि इस मुबारक महीने की रुखसती का वह लम्हा है जो हमें अपनी आखिरत संवारने और इंसानियत की खिदमत करने की हिदायत देता है। उन्होंने ताकीद की कि रमजान के बाद भी इबादत और नेकियों का यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए। नमाज के इख्तिताम पर बारगाहे-इलाही में दस्त-ए-दुआ बुलंद किए गए। मुल्क की तरक्की, कौमी यकजहती और अमन-ओ-अमान के लिए मांगी गई पुरखुलूस दुआओं के दौरान मंजर बेहद रक्का-आमेज रहा और कई अकीदतमंदों की आंखें अश्कबार हो गईं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा ।
अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज,मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़ पलिया कलां खीरी। माहे-रमजान के मुकद्दस महीने के आखिरी जुमे यानी की अलविदा की नमाज़ आज पूरे जिले में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। वही तहसील पलिया की जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद,नूरी मस्जिद और रजा मस्जिद समेत तमाम छोटी-बड़ी इबादतगाहों में भी बहुत ही अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा की नमाज़ अदा की गई ।जिसके चलते बड़ी तादाद में बुजुर्ग युवा और बच्चे नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में पहुंचे । इस मौके पर पलिया की मदीना मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने खुतबे के दौरान पुरअसर अंदाज में रमजान-उल-मुबारक की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने फरमाया कि यह मुकद्दस महीना खुदा की रहमतों और बरकतों का खजाना है, जो हमें सब्र, गमगुसारी और नफ्स पर काबू पाने का दर्स देता है। मुफ्ती साहब ने जोर देते हुए कहा कि जुमातुल विदा महज एक रस्म नहीं, बल्कि इस मुबारक महीने की रुखसती का वह लम्हा है जो हमें अपनी आखिरत संवारने और इंसानियत की खिदमत करने की हिदायत देता है। उन्होंने ताकीद की कि रमजान के बाद भी इबादत और नेकियों का यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए। नमाज के इख्तिताम पर बारगाहे-इलाही में दस्त-ए-दुआ बुलंद किए गए। मुल्क की तरक्की, कौमी यकजहती और अमन-ओ-अमान के लिए मांगी गई पुरखुलूस दुआओं के दौरान मंजर बेहद रक्का-आमेज रहा और कई अकीदतमंदों की आंखें अश्कबार हो गईं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा ।
- भारत का दिल कहे जाने वाले गाँवों की स्थिति आज भी बदहाल बनी हुई है। हालांकि सरकार ग्रामीण विकास के लिए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और हीलाहवाली के चलते ये योजनाएं धरातल पर आने से पहले ही दम तोड़ देती हैं। ऐसा ही एक मामला लखीमपुर खीरी जिले की तहसील पलिया तहसील के ग्राम मरुआ पश्चिम से सामने आया है। यहाँ ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण तो कराया, लेकिन देखरेख के अभाव में यह शो-पीस बनकर रह गई है। बातचीत में ग्रामीणों ने बताया कि आधे गांव में पानी आता है और आधे में सालों से जलापूर्ति ठप है हम दूसरे गांव में पानी लेने जाते हैं जहां पर हम लोगों को कई बार रुसवा भी होना पड़ता है लोग अपने यहां पानी भरने से मना कर देते, जलापूर्ति सही न होने के चलते हमें आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। क्या बोले जिम्मेदार। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित मौर्य का कहना है कि इस गांव में जहां पर टंकी बनी है वहां से चार मजरे को ही पानी जा पा रहा है और यहां पर लोगों का पानी इसलिए नहीं मिल पा रहा है क्योंकि वहां से यहां की दूरी बहुत ज्यादा है। इसको लेकर मैं उच्च अधिकारियों से अपील की थी जिसके चलते नई टंकी का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन फिलहाल वह भी रुकी हुई है। बाइट:- ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमृत मौर्य1
- Post by Sanjay Kumar1
- Post by Rida1
- पलिया कलां खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र में इन दिनों सफेद रेत का काला कारोबार अपने चरम पर है। हैरत की बात यह है कि जो अवैध खनन कभी रात के अंधेरे में चोरी-छिपे हुआ करता था, वह अब तहसील प्रशासन की नाक के नीचे दिन के उजाले में बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे नियमों को ताक पर रखकर नदियों का सीना छलनी कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल खानापूर्ति और रस्म अदायगी तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों की मानें तो पलिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बालू और मिट्टी के अवैध खनन का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। सड़कों पर बेतरतीब दौड़ती रेत और मिट्टी से लदी ट्रालियां इस अवैध कारोबार की तस्दीक खुद कर रही हैं। सबसे चौंकाने वाला पहलू 'एक परमिट, सौ चक्कर' का खेल है। खनन माफिया कथित तौर पर प्रशासन से एक परमिट जारी करवाते हैं और उसी की आड़ में दिन भर दर्जनों ट्रालियां अवैध रूप से दौड़ाई जाती हैं। जब भी कोई जांच की बात आती है, तो इसी पुराने परमिट को ढाल बनाकर दिखा दिया जाता है। अवैध खनन के इस खेल से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार इस काले कारोबार का विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज नक्कारखाने में तूती साबित हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शारदा नदी के तटवर्ती इलाकों में जिस तरह अंधाधुंध बालू निकाली जा रही है, उससे नदी की धारा का रुख बदल सकता है। ग्रामीणों का दर्द है कि मानसून आने पर जब शारदा नदी उफान पर होगी, तो अवैध खनन के कारण बने गहरे गड्ढों और भौगोलिक बदलाव की वजह से उन्हें एक बार फिर भीषण बाढ़ की जद में आना पड़ेगा। ग्रामीणों के मुताबिक, "प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा हमें अपने घर और फसलें गंवाकर भुगतना होगा।" प्रशासनिक शिथिलता का आलम यह है कि सड़कों पर सरपट दौड़ते ये ओवरलोड वाहन न सिर्फ राजस्व को चूना लगा रहे हैं, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं को भी दावत दे रहे हैं। कभी-कभार दिखावे के लिए एक-दो ट्रालियों को रोककर कार्रवाई की खानापूर्ति कर दी जाती है, जिससे खनन सिंडिकेट के मनोबल पर कोई खास असर नहीं पड़ता। अवैध खनन के इस नेटवर्क ने क्षेत्र की पारिस्थितिकी को भी नुकसान पहुँचाना शुरू कर दिया है, फिर भी जिम्मेदारों की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। बाक्स पलिया क्षेत्र हर साल शारदा नदी की विनाशकारी बाढ़ और कटान का दंश झेलता है। इसके बावजूद, जिम्मेदार अधिकारियों की रहस्यमयी चुप्पी ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रही है। ग्रामीणों का आक्रोश स्पष्ट है— "जब रक्षक ही हमें तबाही के मुँह में धकेलने को तैयार हैं, तो हमारी पुकार कौन सुनेगा?" क्या प्रशासन को मानसून का इंतज़ार है, जब ये अवैध गड्ढे जलसमाधि का कारण बनेंगे? जिम्मेदारों की यह कार्यशैली न केवल संदिग्ध है, बल्कि सीधे तौर पर जन-धन की हानि को न्योता दे रही है। बाक्स पलिया क्षेत्र में सफेद रेत का यह काला खेल सिर्फ प्रशासनिक शिथिलता नहीं, बल्कि राजनीतिक रसूख और सत्ता के कथित संरक्षण का जीता-जागता प्रमाण है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाओं के तार सीधे 'ऊपर' तक जुड़े हैं, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन केवल 'रस्म अदायगी' तक सीमित है। विडंबना देखिए, जो जनप्रतिनिधि चुनाव के वक्त बाढ़ से बचाने के वादे करते थे, आज वही इस अवैध खनन पर मौन साधकर ग्रामीणों को तबाही के मुँह में धकेल रहे हैं।1
- लखीमपुर खीरी: कागजों में साफ हो गईं नालियां, जमीन पर गंदगी का अंबार; ग्रामीणों का आरोप- पोर्टल पर लगी फर्जी रिपोर्ट पलिया कलां, लखीमपुर खीरी विकासखंड पलिया की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के मजरा कंधरिया में स्वच्छता अभियान के दावों की हवा निकलती नजर आ रही है। गाँव की नालियां पूरी तरह चौक हो चुकी हैं, जिससे सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर की गई ऑनलाइन शिकायत के निस्तारण में कथित तौर पर 'गलत रिपोर्ट' लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। क्या है पूरा मामला? कंधरिया के ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण कीचड़ और गंदा पानी रास्तों पर फैल रहा है। इससे न केवल आने-जाने में दिक्कत हो रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जब इसकी ऑनलाइन शिकायत की, तो विभाग द्वारा रिपोर्ट लगा दी गई कि सफाई कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्रामीणों ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। प्रधान पति का दो टूक जवाब जब ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि/पति से संपर्क किया, तो उन्होंने अपनी असमर्थता जताते हुए पल्ला झाड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पति ने साफ तौर पर कह दिया कि हमारे पास कोई सफाई कर्मी नहीं है, हम सफाई नहीं करवा सकते।ग्रामीणों में भारी आक्रोश गाँव के निवासियों का कहना है कि एक तरफ सरकार स्वच्छता पर करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता को गुमराह कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अब इस मामले की उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत करने और फर्जी निस्तारण रिपोर्ट लगाने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- सीओ पलिया की अगुवाई में संपूर्णानगर थाने में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को संपूर्णानगर थाने में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पलिया पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सीओ पलिया ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। इस मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, दरोगा अमरपाल समेत क्षेत्र के तमाम लेखपाल मौजूद रहे4
- आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन गैस की किल्लत के कारण होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट मोदी सरकार की नीतियों के कारण जनता महंगाई और गैस संकट से परेशान — जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला — जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल कम खरीदने से देश को भारी आर्थिक नुकसान — जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह जिला मऊ, 14 मार्च 2026 देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर शनिवार को आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। मऊ में यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई और गैस संकट से जूझ रही है। गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण लोगों को लंबी लाइनों में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से छोटे व्यवसायों के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर महंगाई के रूप में देश की जनता पर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों पर भी गंभीर आर्थिक दबाव पड़ रहा है और बेरोजगारी की स्थिति तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार यह कहते हैं कि नाले की गैस से भी चाय बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने भी मऊ में नाले से गैस निकालने की कोशिश की, लेकिन यहां के नालों से गैस नहीं निकल पाई क्योंकि यहां के नाले भ्रष्टाचार से लिप्त हैं। यह स्थिति बताती है कि सरकार की योजनाएं जमीन पर कितनी विफल हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं और उद्योग बंद होने की स्थिति पैदा हो रही है। यदि केंद्र सरकार ने समय रहते महंगाई और ऊर्जा संकट पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो देश की आर्थिक स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाबदेह नीति घोषित करे। इस प्रदर्शन में अवधेश मौर्या, अविनाश सिंह लाला, पुष्पेंद्र राणावत, मनोज कुमार, विजय यादव, रीता भारती, इकबाल अहमद, अंकुर यादव, सुभाष यादव, बिपिन कुमार, ऋषिकेश पांडे, जयराम यादव सहित आम आदमी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों के मुद्दे पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आम आदमी पार्टी देशभर में जन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगी।1
- चंदन चौकी खीरी:- जिला लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत नेपाल मैत्री होली महोत्सव का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत पलिया की आम जनता और चंदन चौकी की स्थानीय जनता आरएसएस के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के मंच संचालक रवि गुप्ता ने बड़ी गर्मजोशी के साथ मंच का संचालन किया कार्यक्रम में आए सभी नेपाल व भारत के अतिथियों को अयोध्या के श्री राम जी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भारत नेपाल राष्ट्र उत्तर प्रदेश उत्तराखंड (वरिष्ठ प्रचारक) के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख नेपाल से आए वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारी को भारत नेपाल की रोटी बेटी के रिश्ते पर चर्चा की और सामाजिक समरसता पर चर्चा की अपने संबोधन के समापन में बताया कि नेपाल पहले से हिंदू राष्ट्र है उसको हिंदू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता नहीं है भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किंतु वह हिंदू राष्ट्र ही है और हम यह चाहते हैं कि भारत नेपाल के बीच समरसता बनी रहे हमारे संबंध अच्छे हो और आपसी भाईचारे और मजबूत हूं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वरिष्ठ प्रचारक भारत नेपाल राष्ट्र उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के कुटुंब प्रमुख उपस्थित रहे साथ ही 39वीं वाहिनी के एसएसबी कमांडेंट राजेंद्र राजेश्वरी, सहायक कमांडेंट, भाजपा नेता रवि गुप्ता, दिनेश मिश्रा मंडल करवा, गौरव सिंह खंडकारवा बिजुआ, धीरेंद्र सिंह खंडा सेवा शिक्षण प्रमुख, सुमित तिवारी खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख, राहुल तिवारी मंडल कारवां,बलजीत सिंह शहर जिला कार्यवाह, निरंजन लाल नगर संघ चालक, कृष्ण अवतार भाटी जिला संपर्क प्रमुख, मुकुट बिहारी जिला समरसता प्रमुख, संतराम गुप्ता खंड संचालक, सुनील कुमार निघासन सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य, संजीव सहखंड कार्यवाहक, शिवपाल सिंह सीमा जागरण मंच प्रमुख, आशुतोष कुमार एबीवीपी, धर्म जागरण प्रमुख संजय सिंह, नगर प्रचारक योगेंद्र, जिला प्रचारक शिव प्रकाश तथा नेपाल के मुख्य अतिथि हरिशंकर ठाकुर भारत नेपाल मैत्री संघ के सुदूर पश्चिम अध्यक्ष, श्रवण देउबा धनगढ़ी नेपाल पत्रकार महासंघ अध्यक्ष, हेमंत पौडेल पत्रकार, लक्ष्मण साउथ निर्माण व्यवसाई, शुभ ठाकुर इंडस्ट्रिलिस्ट, पदमराज जोशी धार्मिकअभियंता, त्रिलोक पांडे खिलाड़ी, योगेश बम खिलाड़ी, सुशील पत्रकार, जीवन बिष्ट पत्रकार, सुभाष पौडेल समाजसेवी, सुभाष अग्रवाल व्यवसाई ,प्रदीप विद्या केंद्रीय सदस्य भारत नेपाल मैत्री संघ, सुभाष शाही क्रिकेट अभियंता, योगेश बम विद्यार्थी नेता, हिकमत रावल बीबीसी लंदन नेपाल के मान्यता प्राप्त पत्रकार, ऋतुराज जोशी सीबी 24 के पत्रकार, रविंद्र परिहार प्रोग्राम डायरेक्टर होटल मैनेजमेंट, सुभाष शाही मैनेजिंग डायरेक्टर एसपीए कॉलेज एवं धनगढ़ी फापला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष,की मौजूदगी में कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम के समापन में फूलों की होली खेली गई होली के बाद सभी अतिथियों को भोजन करा विदाई दी गई।3