डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद वाराणसी | मिर्जामुराद थाना क्षेत्र मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवांरोड स्थित ठठरा गांव में प्रगति लॉन में रविवार देर रात बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम में घुसकर बारातियों से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसमें कथित रूप से पिस्टल लहराने का दृश्य दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि हमलावरों में पड़ोसी जिले के औराई थाना क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर बदमाश भी शामिल हो सकता है, जो वर्तमान में कछवांरोड क्षेत्र में रह रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

- जौनपुर जलालगंज रेल स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर एक यात्री लड़की ने प्लेटफार्म पर कुत्ता का बच्चा देखा तो उसको उठाकर अपने साथ लेते गए1
- जौनपुर की बेरी बारिश क्षेत्र में गीता देवी और उसके बच्चे वंश धारी सेठ जगजीवन सेठ पहलाद सेठ चंदन सेठ जो की परिवार पर मुखिया ना रहने पर इन लोगों ने उनके घर पर घनश्याम सिंह के घर पर आधा और पत्थर से मरे उन लोग का इस समय बहुत बुरा हाल है जिसे भी प्रशासन कुछ नहीं अभी कर पाई है माहौल पर पहुंच कर वीडियो बन गया जिसे प्रशासन इस पर कार्रवाई सख्त करें और दूसरे की जमीन हड़प रही है मारपीट से1
- वाराणसी के 8 ब्लॉकों के सफाई कर्मचारियों का चोलापुर ब्लॉक पर धरना, दोषियों पर कार्रवाई की मांग1
- SSP अविनाश पांडेय ने दोनों सब इंस्पेक्टरों पर भ्रष्टाचार की FIR कराई, गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें लगाईं। दोनों दरोगा मोबाइल बंद करके थाने से फरार हैं। इंस्पेक्टर योगेश चंद्र पर भी एक्शन हुआ।1
- *दालमंडी ध्वस्तीकरण पर काशी जोन डीसीपी गौरव बांसवाल की बाइट*1
- थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 05.02.2026 को दो व्यक्तियों राहुल कुमार और शंकर बिंद के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें राहुल कुमार की आँख में गंभीर चोट आने पर बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जब मामले की जाँच की गई तो दोनों व्यक्ति बहुत समय से एक-दूसरे को जानते-पहचानते हैं। दिनांक 05.02.2026 को भी साथ में बैठकर चाय नाश्ता शराब आदि का सेवन कर रहे थे, उसी बीच किसी बात को लेकर मतभेद हुआ,आपसी लड़ाई होने से इस तरह की घटना घटित हो गई। इसी घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर शंकर बिन्द पुत्र शेषधर बिन्द निवासी समधाखास नवटरवापुर, थाना औराई जनपद भदोही के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रकरण में जो भी तथ्य प्रकाश में आते हैं उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। *श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~*1
- वाराणसी | किसान संगोष्ठी से पहले पुलिस कार्रवाई को लेकर किसान संगठनों ने उठाए सवाल वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बसनी, मौजा चनौली में प्रस्तावित किसान संगोष्ठी से पहले हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर किसान संगठनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान न्याय मोर्चा और संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त वाराणसी को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 5 और 6 फरवरी की मध्य रात्रि करीब 2 बजे एसीपी बड़ागांव के नेतृत्व में पुलिस बल संगोष्ठी स्थल पर पहुंचा और वहां रखे गए लगभग दो क्विंटल बुनिया, आटा, तेल, घी और सब्जी में मिट्टी व गोबर मिलाकर नष्ट कर दिया। साथ ही, बर्तन उठाकर ले जाने और आसपास के घरों में जाकर दरवाजा खटखटाने, महिलाओं और पुरुषों को डराने-धमकाने तथा संगोष्ठी स्थल पर एकत्र न होने की चेतावनी देने के आरोप लगाए गए हैं। किसान संगठनों का कहना है कि इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। किसान संगठनों का आरोप है कि यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही किसान संगोष्ठी में बाधा डालने और किसानों को भयभीत करने के उद्देश्य से की गई, जो अमानवीय है। इस संबंध में संगठनों ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं—घटना की न्यायिक जांच, संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी का तत्काल स्थानांतरण, दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तथा हुए नुकसान की भरपाई और जब्त किया गया सामान 24 घंटे के भीतर लौटाने की मांग। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन की होगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।3
- अपना दोस्त के शादी में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया1
- महाशिवरात्रि को लेकर कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में प्रशासन अलर्ट1