किसान मजदूर मोर्चा ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को शिकायती प्रार्थना पत्र वाराणसी | किसान संगोष्ठी से पहले पुलिस कार्रवाई को लेकर किसान संगठनों ने उठाए सवाल वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बसनी, मौजा चनौली में प्रस्तावित किसान संगोष्ठी से पहले हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर किसान संगठनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान न्याय मोर्चा और संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त वाराणसी को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 5 और 6 फरवरी की मध्य रात्रि करीब 2 बजे एसीपी बड़ागांव के नेतृत्व में पुलिस बल संगोष्ठी स्थल पर पहुंचा और वहां रखे गए लगभग दो क्विंटल बुनिया, आटा, तेल, घी और सब्जी में मिट्टी व गोबर मिलाकर नष्ट कर दिया। साथ ही, बर्तन उठाकर ले जाने और आसपास के घरों में जाकर दरवाजा खटखटाने, महिलाओं और पुरुषों को डराने-धमकाने तथा संगोष्ठी स्थल पर एकत्र न होने की चेतावनी देने के आरोप लगाए गए हैं। किसान संगठनों का कहना है कि इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। किसान संगठनों का आरोप है कि यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही किसान संगोष्ठी में बाधा डालने और किसानों को भयभीत करने के उद्देश्य से की गई, जो अमानवीय है। इस संबंध में संगठनों ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं—घटना की न्यायिक जांच, संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी का तत्काल स्थानांतरण, दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तथा हुए नुकसान की भरपाई और जब्त किया गया सामान 24 घंटे के भीतर लौटाने की मांग। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन की होगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
किसान मजदूर मोर्चा ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को शिकायती प्रार्थना पत्र वाराणसी | किसान संगोष्ठी से पहले पुलिस कार्रवाई को लेकर किसान संगठनों ने उठाए सवाल वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बसनी, मौजा चनौली में प्रस्तावित किसान संगोष्ठी से पहले हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर किसान संगठनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान न्याय मोर्चा और संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त वाराणसी को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 5 और 6 फरवरी की मध्य रात्रि करीब 2 बजे एसीपी बड़ागांव के नेतृत्व
में पुलिस बल संगोष्ठी स्थल पर पहुंचा और वहां रखे गए लगभग दो क्विंटल बुनिया, आटा, तेल, घी और सब्जी में मिट्टी व गोबर मिलाकर नष्ट कर दिया। साथ ही, बर्तन उठाकर ले जाने और आसपास के घरों में जाकर दरवाजा खटखटाने, महिलाओं और पुरुषों को डराने-धमकाने तथा संगोष्ठी स्थल पर एकत्र न होने की चेतावनी देने के आरोप लगाए गए हैं। किसान संगठनों का कहना है कि इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। किसान संगठनों का आरोप है कि यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही किसान संगोष्ठी में बाधा डालने और किसानों को
भयभीत करने के उद्देश्य से की गई, जो अमानवीय है। इस संबंध में संगठनों ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं—घटना की न्यायिक जांच, संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी का तत्काल स्थानांतरण, दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तथा हुए नुकसान की भरपाई और जब्त किया गया सामान 24 घंटे के भीतर लौटाने की मांग। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन की होगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- बाबतपुर में घायल गाय का पैर काटकर बचाई गई जान, गोरक्षक सुल्तान अहमद की पहल से मिला नया जीवन वाराणसी। बाबतपुर क्षेत्र में सोमवार को एक गंभीर रूप से घायल गाय की सूचना मिलते ही गोरक्षक सुल्तान अहमद तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ पशु चिकित्सक डॉ. वैभव और डॉ. ओपी पांडेय भी मौजूद रहे। जांच में पाया गया कि गाय के पैर में गंभीर संक्रमण और सड़न फैल चुकी थी, जिससे उसकी जान को सीधा खतरा था। डॉक्टरों की सलाह पर गाय की जान बचाने के लिए संक्रमित पैर को शल्यक्रिया के माध्यम से अलग करना पड़ा। तत्काल उपचार और सटीक निर्णय के चलते गाय की स्थिति में सुधार आया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वर्तमान में गाय की नियमित दवाइयों, साफ-सफाई और निगरानी के साथ देखभाल की जा रही है। मंगलवार को सुल्तान अहमद घायल गाय को अपने घर ले आए, ताकि उसे शांति, सुरक्षित वातावरण और बेहतर देखभाल मिल सके। यहां विशेष निगरानी में उसकी सेवा की जा रही है, जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाती। इस मानवीय पहल में कई लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। उपचार और मार्गदर्शन के लिए डॉ. वैभव, डॉ. ओपी पांडेय, राम रतन, संगम गुप्ता सहित कई सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा युवा भाजपा नेता संतोष सेठ, गोमती ज़ोन के एसआई विजय, अश्वनी अग्रहरी, और स्टाफ, सूरज केनौजिया, गोविंद केनौजिया, राज सोनकर और प्रांजल ने भी सक्रिय सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने गोरक्षक सुल्तान अहमद और उनकी टीम की तत्परता व संवेदनशीलता की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि समय रहते इलाज न मिलने पर गाय की जान बच पाना मुश्किल हो सकता था। यह घटना समाज में पशु संरक्षण और करुणा की भावना को मजबूत करने का प्रेरणादायी उदाहरण है। गोरक्षक सुल्तान अहमद ने कहा कि निराश्रित और घायल पशुओं की सेवा उनका सामाजिक दायित्व है और भविष्य में भी वे इसी समर्पण के साथ इस कार्य को जारी रहेगा।1
- जलालपुर गंज रेलवे स्टेशन का बाउंड्री वॉल तोड़ा हुआ1
- biri bari Dobhi Jaunpur ए गीता देवी और उसके लड़के ने घनश्याम सिंह के परिवार को मार दिए जिससे उसके सीने का हड्डी टूट गई और जिससे प्रशासन कड़ी करवाई करे बिना कुछ बात पर1
- 2 अप्रैल को मनाया जाएगा बाबा कुंदन शाह का सालाना उर्स, बनकट गांव में लगेगा भव्य मेला1
- आर एन एस पब्लिक स्कूल परसोत्तमपुर, चौरी, भदोही में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विदाई समारोह में विद्यालय के मैनेजर नीरज सिंह ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, वहीं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार कौशल ने जीवन में सफलता के महत्वपूर्ण गुर बताए और आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक और छात्रों के बीच भावनात्मक पल देखने को मिले। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सलामी दी। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह विद्यालय हमेशा उनके मार्गदर्शन के लिए खुला रहेगा। यह विदाई समारोह सभी के लिए यादगार बन गया। 📍 स्थान : परसोत्तमपुर, चौरी, भदोही 📚 विद्यालय : आर एन एस पब्लिक स्कूल #RNSPublicSchool #FarewellCeremony #Class12Farewell #SchoolFarewell #BhadohiNews #EducationNews #StudentLife #TeacherStudentBond #SchoolEvent #UttarPradeshNews #ChauriBhadohi #VidaiSamaroh #BoardExam2026 #Newstimeup1
- आज दिनांक 10.02.2026 को समय 10.28 बजे सुबह,थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनपुरवा जंगला में पुराना जमीनी विवाद, जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है,को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में एक पक्ष के घटना में शामिल व्यक्तियों में बृजेश कुमार यादव पुत्र विजय बहादुर यादव द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया गया, जिससे दूसरे पक्ष के आशीष यादव पुत्र फूलचंद यादव उम्र 28 वर्ष के पीठ में गोली लगने से मृत्यु हो गई तथा अखिलेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव के हाथ में गोली लगी है जिनको इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। राजनाथ यादव पुत्र फूलचंद यादव को लाठी डंडे से चोट आई है। अखिलेश यादव एवं राजनाथ यादव खतरे से बाहर हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त करते हुए घटना से संबंधित तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस उच्चाधिकारीगण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम/फॉरेंसिक टीम/फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~*1
- *पंजाब: दिल दहला देने वाला ये वीडियो पंजाब के एक लॉ कॉलेज का है.* *क्लासरूम में दो छात्राएं हैं एक बैठी है दूसरी उसके बगल में खड़ी है सामने एक युवक खड़ा है. छात्राओं की तरफ पीठ करके बैठे युवक ने नीले रंग के बैग से पिस्टल निकाला औऱ छात्रा को गोली मार दिया। उसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लेता है.युवक भी लॉ कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है.*1
- वाराणसी | मिर्जामुराद थाना क्षेत्र मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवांरोड स्थित ठठरा गांव में प्रगति लॉन में रविवार देर रात बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम में घुसकर बारातियों से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसमें कथित रूप से पिस्टल लहराने का दृश्य दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि हमलावरों में पड़ोसी जिले के औराई थाना क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर बदमाश भी शामिल हो सकता है, जो वर्तमान में कछवांरोड क्षेत्र में रह रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की गई है।1