logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतर्क नागरिक, तत्पर पुलिस: 152 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार *सतर्क नागरिक, तत्पर पुलिस: 152 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार* पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमरपाटन निरीक्षक श्री विजय परस्ते के नेतृत्व में थाना अमरपाटन पुलिस द्वारा अवैध नशीली कफ सिरप के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना अमरपाटन क्षेत्रांतर्गत ग्राम छैरहा पहाड़ कॉलोनी में ग्रामीणों की सतर्कता एवं सूचना पर अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी का मामला सामने आया। दिनांक 27.08.2026 की रात्रि एक इको कार में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को ग्रामीणों ने ग्राम छैरहा में संदिग्ध अवस्था में देखा। कार की जांच करने पर उसके अंदर एक बोरी में आनरेक्स नशीली कफ सिरप रखी मिली। ग्रामीणों ने कार सवार सुजीत पटेल पिता अच्छेलाल पटेल एवं उसके साथी एक नाबालिग बालक को घेरकर पकड़ लिया, जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल से आए तीन अन्य संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना अमरपाटन पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 152 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ कार क्रमांक MP18ZC9116, एक मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹5,90,628 है। इस संबंध में थाना अमरपाटन में अपराध क्रमांक 472/2026, धारा 8, 20, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी सुजीत पटेल पिता अच्छेलाल पटेल निवासी तिखवा थाना पपौंध जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है। विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया तथा प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। *जनचौपाल से बढ़ रहा पुलिस-जनता का संवाद, मिल रही महत्वपूर्ण सूचनाएं* पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे जनचौपाल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के मध्य स्थापित हो रहा सतत संवाद अब सकारात्मक परिणाम देने लगा है। जनचौपाल के माध्यम से नागरिकों में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ी है तथा आमजन नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे बढ़कर पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। नागरिकों द्वारा नशे के सौदागरों एवं अवैध मादक पदार्थों के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं दी जा रही हैं, जिसके आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जनता और पुलिस की इस सहभागिता से नशे के विरुद्ध अभियान को और अधिक मजबूती मिल रही है तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

3 hrs ago
user_Tej pratap Kacher
Tej pratap Kacher
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
768955fa-d8a6-45dc-bece-fa58d2f92eab

सतर्क नागरिक, तत्पर पुलिस: 152 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार *सतर्क नागरिक, तत्पर पुलिस: 152 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार* पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमरपाटन निरीक्षक श्री विजय परस्ते के नेतृत्व में थाना अमरपाटन पुलिस द्वारा अवैध नशीली कफ सिरप के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना अमरपाटन क्षेत्रांतर्गत ग्राम छैरहा पहाड़ कॉलोनी में ग्रामीणों की सतर्कता एवं सूचना पर अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी का मामला सामने आया। दिनांक 27.08.2026 की रात्रि एक इको कार में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को ग्रामीणों ने ग्राम छैरहा में संदिग्ध अवस्था में देखा। कार की जांच करने पर उसके अंदर एक बोरी में आनरेक्स नशीली कफ सिरप रखी मिली। ग्रामीणों ने कार सवार सुजीत पटेल पिता अच्छेलाल पटेल एवं उसके साथी एक नाबालिग बालक को घेरकर पकड़ लिया, जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल से आए तीन अन्य संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना अमरपाटन पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 152 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ कार क्रमांक MP18ZC9116, एक मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन

d5acc96f-e85c-4faa-8bb7-903c77c5ae71

भी जब्त किए गए। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹5,90,628 है। इस संबंध में थाना अमरपाटन में अपराध क्रमांक 472/2026, धारा 8, 20, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी सुजीत पटेल पिता अच्छेलाल पटेल निवासी तिखवा थाना पपौंध जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है। विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया तथा प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। *जनचौपाल से बढ़ रहा पुलिस-जनता का संवाद, मिल रही महत्वपूर्ण सूचनाएं* पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे जनचौपाल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के मध्य स्थापित हो रहा सतत संवाद अब सकारात्मक परिणाम देने लगा है। जनचौपाल के माध्यम से नागरिकों में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ी है तथा आमजन नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे बढ़कर पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। नागरिकों द्वारा नशे के सौदागरों एवं अवैध मादक पदार्थों के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं दी जा रही हैं, जिसके आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जनता और पुलिस की इस सहभागिता से नशे के विरुद्ध अभियान को और अधिक मजबूती मिल रही है तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

More news from मैहर and nearby areas
  • HAAPY RAKHI 🌸💎🌸 HAAPY RAKHI 🌸💎🌸HAAPY RAKHI 🌸💎🌸
    1
    HAAPY RAKHI 🌸💎🌸 HAAPY RAKHI 🌸💎🌸HAAPY RAKHI 🌸💎🌸
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    6 hrs ago
  • मैहर में 9 साल के बच्चे को रसेल वाइपर ने डसा, सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा पिता; सतना रेफर मैहर/अमरपाटन। मैहर जिले के अमरपाटन नगर में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 9 वर्षीय बच्चे को बेहद जहरीले 'रसेल वाइपर' सांप ने काट लिया। घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद बच्चे के पिता ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। उन्होंने बच्चे को डसने वाले जहरीले सांप को पकड़कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया और तुरंत बच्चे के साथ अस्पताल पहुंचे, ताकि डॉक्टरों को सांप की सही प्रजाति की पहचान कर इलाज करने में मदद मिल सके। अमरपाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
    1
    मैहर में 9 साल के बच्चे को रसेल वाइपर ने डसा, सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा पिता; सतना रेफर
मैहर/अमरपाटन। मैहर जिले के अमरपाटन नगर में बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 9 वर्षीय बच्चे को बेहद जहरीले 'रसेल वाइपर' सांप ने काट लिया। घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
हादसे के बाद बच्चे के पिता ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। उन्होंने बच्चे को डसने वाले जहरीले सांप को पकड़कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया और तुरंत बच्चे के साथ अस्पताल पहुंचे, ताकि डॉक्टरों को सांप की सही प्रजाति की पहचान कर इलाज करने में मदद मिल सके।
अमरपाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मैहर | निर्माणाधीन वेलकम गेट | आगजनी की घटना निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल?? *निर्माणाधीन वेलकम गेट में लगी आग, गुंबद जलकर हुआ खाक* *मैहर* में बनाए जा रहे वेलकम गेट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना है। आग इतनी तेजी से फैली कि वेलकम गेट का गुंबद पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना देने के एक घंटे बाद तक भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते आग को बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा आग लगने की घटना के बाद ठेकेदार के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मैहर | निर्माणाधीन वेलकम गेट | आगजनी की घटना
    1
    मैहर | निर्माणाधीन वेलकम गेट | आगजनी की घटना निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल??
*निर्माणाधीन वेलकम गेट में लगी आग, गुंबद जलकर हुआ खाक*
*मैहर* में बनाए जा रहे वेलकम गेट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना है। आग इतनी तेजी से फैली कि वेलकम गेट का गुंबद पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना देने के एक घंटे बाद तक भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते आग को बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा आग लगने की घटना के बाद ठेकेदार के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
मैहर | निर्माणाधीन वेलकम गेट | आगजनी की घटना
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *ट्रेन के आगे दौड़ा तेंदुए का शावक, सतर्क स्टाफ ने बचाई जान* बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की भनवारटंक टनल में पटरी पर तेंदुए का शावक नजर आया। ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत रफ्तार कम कर दी। गार्ड ने इस रोमांचक पल का वीडियो बनाया, जिसके बाद शावक सुरक्षित रूप से जंगल में लौट गया। 💥 *बड़ी खबर*💥 *ट्रेन के आगे दौड़ा तेंदुए का शावक, सतर्क स्टाफ ने बचाई जान* बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की भनवारटंक टनल में पटरी पर तेंदुए का शावक नजर आया। ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत रफ्तार कम कर दी। गार्ड ने इस रोमांचक पल का वीडियो बनाया, जिसके बाद शावक सुरक्षित रूप से जंगल में लौट गया।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*ट्रेन के आगे दौड़ा तेंदुए का शावक, सतर्क स्टाफ ने बचाई जान*
बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की भनवारटंक टनल में पटरी पर तेंदुए का शावक नजर आया। ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत रफ्तार कम कर दी। गार्ड ने इस रोमांचक पल का वीडियो बनाया, जिसके बाद शावक सुरक्षित रूप से जंगल में लौट गया।
💥 *बड़ी खबर*💥
*ट्रेन के आगे दौड़ा तेंदुए का शावक, सतर्क स्टाफ ने बचाई जान*
बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की भनवारटंक टनल में पटरी पर तेंदुए का शावक नजर आया। ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत रफ्तार कम कर दी। गार्ड ने इस रोमांचक पल का वीडियो बनाया, जिसके बाद शावक सुरक्षित रूप से जंगल में लौट गया।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    4 hrs ago
  • नाली का पूरा निर्माण न होने से करौंदी की आदिवासी बस्ती जलमग्न, घरों में घुस रहा गंदा पानी नाली का पूरा निर्माण न होने से करौंदी की आदिवासी बस्ती जलमग्न, घरों में घुस रहा गंदा पानी ग्रामीणों ने सरपंच से लेकर प्रशासन तक लगाई गुहार, बच्चों एवं ग्रामीणों की सुरक्षा पर संकट मैहर । ग्राम पंचायत डिठौरा की करौंदी आदिवासी बस्ती में नाली निर्माण का पूरा कार्य न होने के कारण एवं कुशवाहा बस्ती में ढोला वाली छोटी पुलिया का निर्माण न होने के कारण बरसात का पानी घरों में घुस रहा है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार सरपंच को मौखिक और लिखित सूचना दी गई, लेकिन आज तक नाली निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया गया। आदिवासी बस्ती में नाली निर्माण का काम रोक दिया गया और जितना नाली का निर्माण कराया गया है खुला छोड़ दिया गया जिससे लोग उसमें गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं नतीजतन पूरे गांव का पानी एकत्र होकर सीधे बस्ती के घरों में प्रवेश कर जाता है। वहीं दूसरी तरफ करौंदी कुशवाहा बस्ती में कई दिनों से ढोला डारकार छोटी पुलिया निर्माण के लिए रखा है पर आज तक ढोला डालकर छोटी पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा रहा जिससे लोगों का आवंगमन बाधित हो रहा है और कई लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और घरों में पानी इकट्ठा होकर प्रवेश कर जाता है। बस्ती के निवासी छोटे लाल कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा सत्यनारायण कुशवाहा राजभान कुशवाहा रोशन लाल रावत सुशीला देवी शीला देवी, ने कहा कि जलजमाव के कारण न केवल घरों में गंदगी और बीमारियां फैल रही हैं, बल्कि स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। पानी भरे रास्तों में जहरीले जीव-जंतुओं के काटने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि डिठौरा पंचायत कुशवाहा बस्ती एवं आदिवासी बस्ती में प्राथमिकता के आधार पर पक्की नाली का निर्माण पूरा कराया जाए, ताकि आम लोगों का आवागमन सुगम हो सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    2
    नाली का पूरा निर्माण न होने से करौंदी की आदिवासी बस्ती जलमग्न, घरों में घुस रहा गंदा पानी

नाली का पूरा निर्माण न होने से करौंदी की आदिवासी बस्ती जलमग्न, घरों में घुस रहा गंदा पानी
ग्रामीणों ने सरपंच से लेकर प्रशासन तक लगाई गुहार, बच्चों एवं ग्रामीणों की सुरक्षा पर संकट
मैहर । ग्राम पंचायत डिठौरा की करौंदी आदिवासी बस्ती में नाली निर्माण का पूरा कार्य न होने के कारण एवं कुशवाहा बस्ती में ढोला वाली छोटी पुलिया का निर्माण न होने के कारण बरसात का पानी घरों में घुस रहा है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार सरपंच को मौखिक और लिखित सूचना दी गई, लेकिन आज तक नाली निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया गया। आदिवासी बस्ती में नाली निर्माण का काम रोक दिया गया और जितना नाली का निर्माण कराया गया है खुला छोड़ दिया गया जिससे लोग उसमें गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं नतीजतन पूरे गांव का पानी एकत्र होकर सीधे बस्ती के घरों में प्रवेश कर जाता है।
वहीं दूसरी तरफ करौंदी कुशवाहा बस्ती में कई दिनों से ढोला डारकार छोटी पुलिया निर्माण के लिए रखा है पर आज तक ढोला डालकर छोटी पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा रहा जिससे लोगों का आवंगमन बाधित हो रहा है और कई लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और घरों में पानी इकट्ठा होकर प्रवेश कर जाता है।
बस्ती के निवासी छोटे लाल कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा सत्यनारायण कुशवाहा राजभान कुशवाहा रोशन लाल रावत सुशीला देवी शीला देवी, ने कहा कि जलजमाव के कारण न केवल घरों में गंदगी और बीमारियां फैल रही हैं, बल्कि स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। पानी भरे रास्तों में जहरीले जीव-जंतुओं के काटने का डर बना रहता है।
ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि डिठौरा पंचायत कुशवाहा बस्ती एवं आदिवासी बस्ती में प्राथमिकता के आधार पर पक्की नाली का निर्माण पूरा कराया जाए, ताकि आम लोगों का आवागमन सुगम हो सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    user_Rajkumar Mishra
    Rajkumar Mishra
    TV News Anchor अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *कोठी थाना क्षेत्र के पुरवा गांव स्थित सेमरावल नदी का रौद्र रूप।* *कोठी थाना क्षेत्र के पुरवा गांव स्थित सेमरावल नदी का रौद्र रूप।*
    1
    *कोठी थाना क्षेत्र के पुरवा गांव स्थित सेमरावल नदी का रौद्र रूप।*
*कोठी थाना क्षेत्र के पुरवा गांव स्थित सेमरावल नदी का रौद्र रूप।*
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रामशंकर पयासी के गृह ग्राम में श्रीमद्भागवत कथा, जिलेभर से पहुंच रहे श्रद्धालु,, रामपुर बाघेलान के पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रामशंकर पयासी के गृह ग्राम मझियार में उनकी भाभी स्वर्गीय श्रीमती उषा पयासी, स्वर्गीय रामभगत पयासी जी की धर्मपत्नी, की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कथा में पूरे रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सतना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यासपीठ कुलगुरु अयोध्यावासी पूज्य बाल स्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। महाराज श्री द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं सरस वाणी में भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय बना हुआ है। कथा श्रवण के लिए रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ सतना जिले के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस अवसर पर राजाराम त्रिपाठी, रामपाल सिंह, नीलकंठ पांडेय, सज्जन सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, हेमलता सिंह, शिवशंकर गोंटिया, रावेंद्र सिंह, छोटू, अखिलेश शर्मा, मृगेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, डॉ. केशव त्रिपाठी, संजय पांडेय, सत्यप्रकाश चौधरी, सतीश शुक्ला, पीयूष पाण्डेय, विनोद तिवारी, ऋषिकेश त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, राजेंद्र गौतम, वीरभान पांडेय, शोभनाथ सिंह, रामचरन, साकेत, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र निगम, सीताशरण परौहा, सूर्यप्रकाश पयासी, मनोज परौहा, अशोक दुबेदी, के.के. गौतम, धीरू शर्मा, गीता पयासी, ध्रुवराज सिंह, सुखेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, राजा बढ़ैया, रोहिणी तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, गया पाठक, शिवबालक शर्मा, मनोज तिवारी, अचलेश पयासी, नवदुर्गा गुप्ता, नितिन सिंह, रामलखन सोनी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सोखीलाल कोरी, विनीत मिश्रा, ब्रजेंद्र द्विवेदी, सुरेश मिश्रा एवं इंद्रपाल पांडेय सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 20 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक मझियार में किया जा रहा है।
    3
    रामशंकर पयासी के गृह ग्राम में श्रीमद्भागवत कथा, जिलेभर से पहुंच रहे श्रद्धालु,,
रामपुर बाघेलान के पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रामशंकर पयासी के गृह ग्राम मझियार में उनकी भाभी स्वर्गीय श्रीमती उषा पयासी, स्वर्गीय रामभगत पयासी जी की धर्मपत्नी, की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कथा में पूरे रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सतना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं।
व्यासपीठ कुलगुरु अयोध्यावासी पूज्य बाल स्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। महाराज श्री द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं सरस वाणी में भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं भगवान के जयघोष से पूरा पंडाल भक्तिमय बना हुआ है।
कथा श्रवण के लिए रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के साथ सतना जिले के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर रहे हैं।
इस अवसर पर राजाराम त्रिपाठी, रामपाल सिंह, नीलकंठ पांडेय, सज्जन सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, हेमलता सिंह, शिवशंकर गोंटिया, रावेंद्र सिंह, छोटू, अखिलेश शर्मा, मृगेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, डॉ. केशव त्रिपाठी, संजय पांडेय, सत्यप्रकाश चौधरी, सतीश शुक्ला, पीयूष पाण्डेय, विनोद तिवारी, ऋषिकेश त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, राजेंद्र गौतम, वीरभान पांडेय, शोभनाथ सिंह, रामचरन, साकेत, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र निगम, सीताशरण परौहा, सूर्यप्रकाश पयासी, मनोज परौहा, अशोक दुबेदी, के.के. गौतम, धीरू शर्मा, गीता पयासी, ध्रुवराज सिंह, सुखेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, राजा बढ़ैया, रोहिणी तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, गया पाठक, शिवबालक शर्मा, मनोज तिवारी, अचलेश पयासी, नवदुर्गा गुप्ता, नितिन सिंह, रामलखन सोनी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सोखीलाल कोरी, विनीत मिश्रा, ब्रजेंद्र द्विवेदी, सुरेश मिश्रा एवं इंद्रपाल पांडेय सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 20 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक मझियार में किया जा रहा है।
    user_पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Satyanarayan tiwari
    2
    Post by Satyanarayan tiwari
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.