logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना माड़ियाव में हुई घटना के संबंध में डीसीपी नॉर्थ की बाइट..

2 hrs ago
user_Mahesh media Patrkaar
Mahesh media Patrkaar
Photographer बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

थाना माड़ियाव में हुई घटना के संबंध में डीसीपी नॉर्थ की बाइट..

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना मड़ियांव संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी मृत्यु के संबंध में पुलिस कार्यवाही दिनांक 18.032026 को रात्रि लगभग 21:20 बजे पुलिस हेल्पलाइन 112 पर एक सूचनाकर्ता द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग बहन अपने मौसा के साथ गई थी, जहाँ कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मौसा के साथ मारपीट व नाबालिग के लापता होने की बात बतायी। प्राप्त सूचना पर कार्य वही सूचना प्राप्त होते ही थाना मड़ियांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जाँच प्रारम्भ की गई। *प्रारंभिक बयान एवं तथ्य:* सूचनाकर्ता के मौसा कुलदीप पुत्र प्रीतम निवासी मामा कॉलोनी, थाना मड़ियांव, लखनऊ द्वारा बताया गया कि वह अपनी भतीजी को दवा दिलाने हेतु मोटरसाइकिल से पीली कॉलोनी, दाऊद नगर की ओर जा रहे थे। मामा कॉलोनी मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज किए जाने के बाद वे पीपा पुल की ओर चले गए, जहाँ उनके अनुसार चार पहिया वाहन सवार व्यक्तियों ने नाबालिग को जबरन गाड़ी में खींच लिया। *जांच के दौरान सामने आए महत्वपूर्ण बिंदु:* • मौके पर कुलदीप अत्यधिक नशे की स्थिति में पाए गए। • पीपा पुल के समीप नदी किनारे रिया के कपड़े एवं चप्पल व्यवस्थित रूप से रखे हुए मिले। • सीसीटीवी फुटेज में कुलदीप रिया को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीपा पुल की ओर जाते हुए दिखाई दिए, परंतु उनके पीछे कोई चार पहिया वाहन नहीं देखा गया, जिससे उनका बयान संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। *वर्तमान स्थिति:* *• SDRF एवं फील्ड यूनिट की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, जिसके क्रम में दिनांक 19 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे बालिका का शव बरामद कर लिया गया है।* *• शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।* *• उच्चाधिकारीगण मौके पर उपस्थित रहकर निगरानी कर रहे हैं।* *• घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जा रही है।* *• संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है।* *• उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।* *निष्कर्ष:* प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है, जिसके प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। थाना मड़ियांव पुलिस टीम घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
    1
    थाना मड़ियांव
संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी मृत्यु के संबंध में पुलिस कार्यवाही
दिनांक 18.032026 को रात्रि लगभग 21:20 बजे पुलिस हेल्पलाइन 112 पर एक सूचनाकर्ता द्वारा सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग बहन अपने मौसा के साथ गई थी, जहाँ कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मौसा के साथ मारपीट व नाबालिग के लापता होने की बात बतायी।
प्राप्त सूचना पर कार्य वही
सूचना प्राप्त होते ही थाना मड़ियांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जाँच प्रारम्भ की गई।
*प्रारंभिक बयान एवं तथ्य:*
सूचनाकर्ता के मौसा कुलदीप पुत्र प्रीतम निवासी मामा कॉलोनी, थाना मड़ियांव, लखनऊ द्वारा बताया गया कि वह अपनी भतीजी को दवा दिलाने हेतु मोटरसाइकिल से पीली कॉलोनी, दाऊद नगर की ओर जा रहे थे। मामा कॉलोनी मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज किए जाने के बाद वे पीपा पुल की ओर चले गए, जहाँ उनके अनुसार चार पहिया वाहन सवार व्यक्तियों ने नाबालिग को जबरन गाड़ी में खींच लिया।
*जांच के दौरान सामने आए महत्वपूर्ण बिंदु:*
•	मौके पर कुलदीप अत्यधिक नशे की स्थिति में पाए गए।
•	पीपा पुल के समीप नदी किनारे रिया के कपड़े एवं चप्पल व्यवस्थित रूप से रखे हुए मिले।
•	सीसीटीवी फुटेज में कुलदीप रिया को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीपा पुल की ओर जाते हुए दिखाई दिए, परंतु उनके पीछे कोई चार पहिया वाहन नहीं देखा गया, जिससे उनका बयान संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
*वर्तमान स्थिति:*
*•	SDRF एवं फील्ड यूनिट की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, जिसके क्रम में दिनांक 19 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे बालिका का शव बरामद कर लिया गया है।*
*•	शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*
*•	उच्चाधिकारीगण मौके पर उपस्थित रहकर निगरानी कर रहे हैं।*
*•	घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जा रही है।*
*•	संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है।*
*•	उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
*निष्कर्ष:*
प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है, जिसके प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। थाना मड़ियांव पुलिस टीम घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Agricultural organisation बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • Post by Mahesh media Patrkaar
    1
    Post by Mahesh media Patrkaar
    user_Mahesh media Patrkaar
    Mahesh media Patrkaar
    Photographer बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे में युवती ने चेकिंग के दौरान किया हंगामा।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे में युवती ने चेकिंग के दौरान किया हंगामा।
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • arun
    4
    arun
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    Video Creator बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्यप्रदेश से प्रशासनिक संवेदनहीनता की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत और सरकारी व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, अपनी समस्या लेकर एक गरीब और बेबस फरियादी SDM साहब के पास पहुंचा। न्याय की उम्मीद में वह रोते-बिलखते हुए SDM महोदय के पैरों में गिर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद अधिकारी का दिल नहीं पसीजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, SDM महोदय फरियादी की पूरी बात सुने बिना ही झल्ला गए और वहां से उल्टे पांव वापस लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम का दृश्य सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक गरीब इंसान को अपनी फरियाद सुनाने के लिए अधिकारी के पैरों में गिरना पड़े, तब आम जनता आखिर न्याय की उम्मीद किससे करे? क्या यही जनसुनवाई है? क्या गरीब की पीड़ा सुनना अब प्रशासन के लिए बोझ बन गया है? और क्या इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की बेबसी नहीं, बल्कि उस सिस्टम की सच्चाई है जहां फरियादी की आवाज़ से ज्यादा अफसर की नाराज़गी भारी पड़ती दिख रही है। तगड़ी हेडलाइन “रोता रहा फरियादी… SDM साहब लौट गए!” “पैरों में गिरा गरीब, फिर भी नहीं पसीजा अफसर का दिल!” “मध्यप्रदेश में इंसानियत शर्मसार, फरियादी को छोड़ SDM लौटे!”
    1
    मध्यप्रदेश से प्रशासनिक संवेदनहीनता की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत और सरकारी व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अपनी समस्या लेकर एक गरीब और बेबस फरियादी SDM साहब के पास पहुंचा। न्याय की उम्मीद में वह रोते-बिलखते हुए SDM महोदय के पैरों में गिर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद अधिकारी का दिल नहीं पसीजा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, SDM महोदय फरियादी की पूरी बात सुने बिना ही झल्ला गए और वहां से उल्टे पांव वापस लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम का दृश्य सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक गरीब इंसान को अपनी फरियाद सुनाने के लिए अधिकारी के पैरों में गिरना पड़े, तब आम जनता आखिर न्याय की उम्मीद किससे करे?
क्या यही जनसुनवाई है?
क्या गरीब की पीड़ा सुनना अब प्रशासन के लिए बोझ बन गया है?
और क्या इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी?
यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की बेबसी नहीं, बल्कि उस सिस्टम की सच्चाई है जहां फरियादी की आवाज़ से ज्यादा अफसर की नाराज़गी भारी पड़ती दिख रही है।
तगड़ी हेडलाइन
“रोता रहा फरियादी… SDM साहब लौट गए!”
“पैरों में गिरा गरीब, फिर भी नहीं पसीजा अफसर का दिल!”
“मध्यप्रदेश में इंसानियत शर्मसार, फरियादी को छोड़ SDM लौटे!”
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • South cinema
    1
    South cinema
    user_Chandraprakssh Jaiswal
    Chandraprakssh Jaiswal
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप* *लखनऊ* लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के ग्राम ललई खेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। मृतक बच्ची के पिता दिनेश निवासी ग्राम ललई खेड़ा के अनुसार उनकी पत्नी राधा 15 तारीख की शाम करीब 6 बजे अपनी 5 वर्षीय बेटी अंकिता व दो अन्य बेटियों को साथ लेकर खेत से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे गांव में स्थित ब्रह्मदेव स्थान के पास पहुंचीं, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट बाइक ने अनियंत्रित होकर उल्टी दिशा में आकर बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची कुछ दूरी तक बाइक में फंसी रही परन्तु युवक ने बाइक नहीं रोकी बल्कि दो बार पैर मार कर बच्ची की गिराया , और बाइक सवार वहां से फरार हो गया जब राहगीरों ने बच्ची को देखा तो बच्ची को मृत्यु हो चुकी थी , परिजनों के मुताबिक, आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक नशे में था और उल्टी दिशा में आकर बच्ची को टक्कर मारी है जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय थाने में दी और पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़कर छोड़ दिया है, जिससे परिवार में नाराजगी और बढ़ गई है। परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि हादसे के समय बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था। ऐसे में उन्हें संदेह है कि सही व्यक्ति की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पीड़ित परिवार ने माल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रहीं है , पुलिस बात करने को भी तैयार नहीं है , पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी की सही पहचान की जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मृतक बच्ची के परिवार को न्याय मिल सके।
    1
    *तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप* 
*लखनऊ* 
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के ग्राम ललई खेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मृतक बच्ची के पिता दिनेश  निवासी ग्राम ललई खेड़ा के अनुसार उनकी पत्नी राधा 15 तारीख की शाम करीब 6 बजे अपनी 5 वर्षीय बेटी अंकिता व दो अन्य बेटियों को साथ लेकर खेत से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे गांव में स्थित ब्रह्मदेव स्थान के पास पहुंचीं, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट बाइक ने अनियंत्रित होकर उल्टी दिशा में आकर  बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्ची कुछ दूरी तक बाइक में फंसी रही परन्तु युवक ने बाइक नहीं रोकी बल्कि दो बार पैर मार कर बच्ची की गिराया , और बाइक सवार वहां से फरार हो गया जब राहगीरों ने बच्ची को देखा तो बच्ची को मृत्यु हो चुकी थी , 
परिजनों के मुताबिक,  आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक नशे में था और उल्टी दिशा में आकर  बच्ची  को टक्कर मारी है  जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय थाने में दी और पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़कर छोड़ दिया है, जिससे परिवार में नाराजगी और बढ़ गई है।
परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि हादसे के समय बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था। ऐसे में उन्हें संदेह है कि सही व्यक्ति की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पीड़ित परिवार ने माल पुलिस पर  गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रहीं है , पुलिस बात करने को भी तैयार नहीं है , 
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी की सही पहचान की जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मृतक बच्ची के परिवार को न्याय मिल सके।
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • खतरनाक मांझे का कहर जारी, अलीगंज में बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार, लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया पुल पर खतरनाक मांझे ने एक बार फिर बड़ा हादसा कर दिया। केशव नगर से सामान लेने निकला एक परिवार बाइक से जा रहा था, तभी अचानक मांझा बाइक सवार के गले में फंस गया। हादसे में चालक की गर्दन गहराई तक कट गई और उसका कान भी लगभग अलग हो गया। मांझे की चपेट में आने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे बाइक पर सवार एक लड़की समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक का पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है, जबकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शहर में प्रतिबंध के बावजूद खतरनाक मांझे की बिक्री और इस्तेमाल लगातार जारी है, जिससे ऐसे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
    1
    खतरनाक मांझे का कहर जारी, अलीगंज में बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार, लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया पुल पर खतरनाक मांझे ने एक बार फिर बड़ा हादसा कर दिया। केशव नगर से सामान लेने निकला एक परिवार बाइक से जा रहा था, तभी अचानक मांझा बाइक सवार के गले में फंस गया। हादसे में चालक की गर्दन गहराई तक कट गई और उसका कान भी लगभग अलग हो गया।
मांझे की चपेट में आने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे बाइक पर सवार एक लड़की समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक का पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है, जबकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शहर में प्रतिबंध के बावजूद खतरनाक मांझे की बिक्री और इस्तेमाल लगातार जारी है, जिससे ऐसे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.