logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूंगाणा में करंट की चपेट में आया 08 साल का मासूम, छत पर मिला शव,खेलते समय घरेलू एलटी लाइन से हादसा,ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल मूंगाणा में करंट की चपेट में आया 08 साल का मासूम, छत पर मिला शव,खेलते समय घरेलू एलटी लाइन से हादसा,ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल जुबेर अहमद धरियावद मूंगाणा-कस्बे के समीप धाणी फले क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 08 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सूरज (08) पुत्र गोपाल मीणा, निवासी धाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुनी बोरदा का कक्षा 03 का छात्र था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सूरज घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर की छत पर पहुंच गया, जहां घरेलू एलटी लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। उस समय माता-पिता पास में आयोजित शादी समारोह व घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी की नजर छत पर पड़ी, जहां लोहे के टिन पर बच्चे का हाथ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर वह मृत अवस्था में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की गई। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। 51 गांवों के बीच बड़े सीएचसी में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि 51 गांवों के बीच स्थित इतना बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद यहां मोर्चरी (शवगृह) की व्यवस्था नहीं है, जिससे पोस्टमार्टम जैसी जरूरी प्रक्रियाओं में देरी होती है। इसके साथ ही डॉक्टरों के लिए आवासीय क्वार्टर भी उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टर करीब 1 से 2 किलोमीटर दूर रहते हैं, जिससे आपात स्थिति में समय पर उनकी उपलब्धता नहीं हो पाती। इस कारण ग्रामीणों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएचसी में शीघ्र मोर्चरी की व्यवस्था की जाए तथा डॉक्टरों के लिए क्वार्टर बनवाए जाएं, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर उपचार मिल सके।

4 days ago
user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
4 days ago

मूंगाणा में करंट की चपेट में आया 08 साल का मासूम, छत पर मिला शव,खेलते समय घरेलू एलटी लाइन से हादसा,ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल मूंगाणा में करंट की चपेट में आया 08 साल का मासूम, छत पर मिला शव,खेलते समय घरेलू एलटी लाइन से हादसा,ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल जुबेर अहमद धरियावद मूंगाणा-कस्बे के समीप धाणी फले क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 08 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सूरज (08) पुत्र गोपाल मीणा, निवासी धाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुनी बोरदा का कक्षा 03 का छात्र था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सूरज घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर की छत पर पहुंच गया, जहां घरेलू एलटी लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। उस समय माता-पिता पास में आयोजित शादी समारोह व घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी की नजर छत पर पड़ी, जहां लोहे के टिन पर बच्चे का हाथ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर वह मृत अवस्था में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की गई। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। 51 गांवों के बीच बड़े सीएचसी में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि 51 गांवों के बीच स्थित इतना बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद यहां मोर्चरी (शवगृह) की व्यवस्था नहीं है, जिससे पोस्टमार्टम जैसी जरूरी प्रक्रियाओं में देरी होती है। इसके साथ ही डॉक्टरों के लिए आवासीय क्वार्टर भी उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टर करीब 1 से 2 किलोमीटर दूर रहते हैं, जिससे आपात स्थिति में समय पर उनकी उपलब्धता नहीं हो पाती। इस कारण ग्रामीणों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएचसी में शीघ्र मोर्चरी की व्यवस्था की जाए तथा डॉक्टरों के लिए क्वार्टर बनवाए जाएं, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर उपचार मिल सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज जिले में भीषण गर्मी के चलते आग लगने का सिलसिला जारी है। वही शाम होते-होते सीतामऊ के नवीन भवन हॉस्पिटल के पास भीषण आग लग गई जिसमें सुवासरा और आसपास के क्षेत्र से फायर ब्रिगेड और पानी के प्राइवेट ट्रेन करो को मौके पर बुलाकर आग बुझी गई वहीं पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच चल रही है। जब सीतामऊ का नया हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। आखिर क्या कारण है। जनता पूछ रही है। जिले के जनप्रतिनिधियों से आज मन्दसौर जिले के सीतामऊ नवीन सिविल अस्पताल भवन के पास शाम होते होते अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई खबर की सूचना मिलते ही आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और पुलिस के द्वारा पानी के प्राइवेट टैंकर और सीतामऊ सुवासरा की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाकर आग बुझाई गई यह आंग कैसे लगी है। इस मामले की जांच चल रही है।
    2
    ब्रेकिंग न्यूज
जिले में भीषण गर्मी के चलते आग लगने का सिलसिला जारी है। वही शाम होते-होते सीतामऊ के नवीन भवन हॉस्पिटल के पास भीषण आग लग गई जिसमें सुवासरा और आसपास के क्षेत्र से फायर ब्रिगेड और पानी के प्राइवेट ट्रेन करो को मौके पर बुलाकर आग बुझी गई वहीं पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच चल रही है।
जब सीतामऊ का नया हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। आखिर क्या कारण है। जनता पूछ रही है। जिले के जनप्रतिनिधियों से
आज मन्दसौर जिले के सीतामऊ नवीन सिविल अस्पताल भवन के पास शाम होते होते अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई खबर की सूचना मिलते ही आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और पुलिस के द्वारा पानी के प्राइवेट टैंकर और सीतामऊ सुवासरा की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाकर आग बुझाई गई यह आंग कैसे लगी है। इस मामले की जांच चल रही है।
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सख्त चेतावनी दी एफसीआई के ऑल ऑफिसरों को राजाफेड के ऑल अफसर को अन्य जाता का अगर एक इंची भी गेहूं व्यर्थ गया समर्थन मूल्य नहीं मिला तो उसके परिणाम भुगतने को लिए तैयार रहे समर्थन मूल्य के गेहूं खरीदने वाले सरकारी चौकीदार।
    2
    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सख्त चेतावनी दी एफसीआई के ऑल ऑफिसरों को राजाफेड के ऑल अफसर को अन्य जाता का अगर एक इंची भी गेहूं व्यर्थ गया समर्थन मूल्य नहीं मिला तो उसके परिणाम भुगतने को लिए तैयार रहे समर्थन मूल्य के गेहूं खरीदने वाले सरकारी चौकीदार।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थाना क्षेत्र के ठाकरडा गांव में एक किराणा दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दुकानदार राजेन्द्र (62) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से टुबोर्ग प्रीमियम बियर की 20 बोतल और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर की 10 बोतल जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र में DST टीम ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास मस्तान बाबा दरगाह में मटका जुआ खेल रहे आरोपी अब्दुल रहीम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5,340 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टे की पर्चियां भेज रहा था और गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लेनदेन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    डूंगरपुर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थाना क्षेत्र के ठाकरडा गांव में एक किराणा दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दुकानदार राजेन्द्र (62) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से टुबोर्ग प्रीमियम बियर की 20 बोतल और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर की 10 बोतल जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र में DST टीम ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास मस्तान बाबा दरगाह में मटका जुआ खेल रहे आरोपी अब्दुल रहीम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5,340 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टे की पर्चियां भेज रहा था और गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लेनदेन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सागवाड़ा | डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में गलियाकोट ब्रिज के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुजरात से बजरी भरकर बांसवाड़ा की ओर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार चिखली निवासी कमलेश बागडिया डंपर लेकर गुजरात से बांसवाड़ा जा रहा था। गलियाकोट ब्रिज के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डंपर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कमलेश के पैर केबिन में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहले जेसीबी मशीन बुलाकर केबिन को खींचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चालक की गंभीर हालत और दर्द को देखते हुए पुलिस ने तत्काल डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलवाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही चिकित्सकों ने केबिन में फंसे चालक का प्राथमिक उपचार शुरू किया, ताकि उसे सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव से बचाया जा सके। इसके बाद गैस कटर की मदद से केबिन के लोहे के हिस्सों को काटा गया और चालक तक पहुंचने का रास्ता बनाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कमलेश को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
    1
    सागवाड़ा | डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में गलियाकोट ब्रिज के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुजरात से बजरी भरकर बांसवाड़ा की ओर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
जानकारी के अनुसार चिखली निवासी कमलेश बागडिया डंपर लेकर गुजरात से बांसवाड़ा जा रहा था। गलियाकोट ब्रिज के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डंपर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कमलेश के पैर केबिन में फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहले जेसीबी मशीन बुलाकर केबिन को खींचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
चालक की गंभीर हालत और दर्द को देखते हुए पुलिस ने तत्काल डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलवाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही चिकित्सकों ने केबिन में फंसे चालक का प्राथमिक उपचार शुरू किया, ताकि उसे सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव से बचाया जा सके।
इसके बाद गैस कटर की मदद से केबिन के लोहे के हिस्सों को काटा गया और चालक तक पहुंचने का रास्ता बनाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कमलेश को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 🚨 सड़क हादसा केस: घायल युवती को मिला 40.75 लाख का मुआवजा चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल — मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण, निम्बाहेड़ा (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02) की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को 40 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला पीठासीन अधिकारी कुसुम सूत्रकार द्वारा सुनाया गया। 📌 क्या है पूरा मामला? निम्बाहेड़ा की अटल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय काजल जैन ने अपने वकील करणसिंह भाटी के माध्यम से दावा पेश किया था। घटना 20 मई 2022 की है, जब काजल अपने साथियों के साथ बाइक से चित्तौड़गढ़ से निम्बाहेड़ा लौट रही थी। रास्ते में रावलिया गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने लापरवाही से टक्कर मार दी। ⚠️ हादसे के परिणाम बाइक चालक की मौके पर ही मौत काजल जैन गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान बायां पैर काटना पड़ा स्थायी दिव्यांगता 🏢 बीमा कंपनी की दलील नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से कहा गया कि: बाइक पर तीन लोग सवार थे दुर्घटना चालक की गलती से हुई ट्रेलर के पास वैध परमिट और फिटनेस नहीं था ⚖️ कोर्ट का निर्णय अदालत ने सभी साक्ष्यों और तथ्यों पर विचार करते हुए: काजल को कुशल श्रमिक माना उसकी अविवाहित स्थिति और भविष्य पर प्रभाव को ध्यान में रखा 👉 33,83,000 रुपये मुआवजा + 6% ब्याज 👉 कुल मिलाकर 40,75,000 रुपये देने का आदेश ✅ यह निर्णय सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अधिकारों और न्याय के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। . . #Rajasthan #chittorgah #acssident
    1
    🚨 सड़क हादसा केस: घायल युवती को मिला 40.75 लाख का मुआवजा
चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल — मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण, निम्बाहेड़ा (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02) की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को 40 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला पीठासीन अधिकारी कुसुम सूत्रकार द्वारा सुनाया गया।
📌 क्या है पूरा मामला?
निम्बाहेड़ा की अटल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय काजल जैन ने अपने वकील करणसिंह भाटी के माध्यम से दावा पेश किया था।
घटना 20 मई 2022 की है, जब काजल अपने साथियों के साथ बाइक से चित्तौड़गढ़ से निम्बाहेड़ा लौट रही थी। रास्ते में रावलिया गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने लापरवाही से टक्कर मार दी।
⚠️ हादसे के परिणाम
बाइक चालक की मौके पर ही मौत
काजल जैन गंभीर रूप से घायल
इलाज के दौरान बायां पैर काटना पड़ा
स्थायी दिव्यांगता
🏢 बीमा कंपनी की दलील
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से कहा गया कि:
बाइक पर तीन लोग सवार थे
दुर्घटना चालक की गलती से हुई
ट्रेलर के पास वैध परमिट और फिटनेस नहीं था
⚖️ कोर्ट का निर्णय
अदालत ने सभी साक्ष्यों और तथ्यों पर विचार करते हुए:
काजल को कुशल श्रमिक माना
उसकी अविवाहित स्थिति और भविष्य पर प्रभाव को ध्यान में रखा
👉 33,83,000 रुपये मुआवजा + 6% ब्याज
👉 कुल मिलाकर 40,75,000 रुपये देने का आदेश
✅ यह निर्णय सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अधिकारों और न्याय के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
.
.
#Rajasthan #chittorgah #acssident
    user_RDX News
    RDX News
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer Pratapgarh, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.