Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक ही विकल्प छाता शुगर मील चालू करो किसान किसी भी हालत में नहीं मान रहे किसानों का दर्द नहीं समझना चाहते क्यों वोट भी तो इन किसानों ने ही दिए हैं अपने लिए
कर्मयोगी एंटरप्राइसेस
एक ही विकल्प छाता शुगर मील चालू करो किसान किसी भी हालत में नहीं मान रहे किसानों का दर्द नहीं समझना चाहते क्यों वोट भी तो इन किसानों ने ही दिए हैं अपने लिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भूत पूर्व सैनिक परिषद का साफ शब्दों में कहना है हम किसानों के हित से मतलब है कर्मयोगी जी ने साफ़ शब्दों में कहा हमें कोई चुनाव नहीं लड़ना1
- वृंदावन। श्री राधा प्रसाद धाम, गोपाल खार स्थित श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित 546वें श्री स्वामी हरिदास जी महाराज आविर्भाव महोत्सव के छठवें दिन शुक्रवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की गई। दिन का शुभारंभ स्वामी हरिदास जी महाराज के दिव्य रत्नाभिषेक से हुआ, जिसमें हीरा, मोती, पन्ना, मूंगा, माणिक्य सहित विभिन्न बहुमूल्य रत्नों से ठाकुर स्वरूप का विशेष अभिषेक किया गया। रत्नों की आभा के मध्य संपन्न हुए इस अलौकिक अभिषेक के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। अभिषेक के उपरांत आयोजित विद्वत गोष्ठी में संत-महंतों, विद्वानों एवं रसिक भक्तों ने स्वामी हरिदास जी महाराज की साधना, भक्ति परंपरा, संगीत साधना तथा ब्रज संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी हरिदास जी की साधना केवल आध्यात्मिक जगत तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को भी नई दिशा प्रदान की। इसी क्रम में श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज द्वारा रचित ‘ श्री हरिदास वंश यश सागर’ नामक ग्रंथ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने ग्रंथ का विमोचन करते हुए इसे स्वामी हरिदास जी की गौरवशाली परंपरा और ब्रज की आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण ग्रंथ बताया। इस अवसर पर उपस्थित संतों एवं गणमान्य अतिथियों ने भी ग्रंथ के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। सायंकाल आयोजित भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायिका कैलाश प्रियंका ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण एवं स्वामी हरिदास जी की महिमा से ओत-प्रोत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे परिसर में जयघोष, भजन और संकीर्तन के बीच महोत्सव का छठवां दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।1
- .राधा अष्टमी पर्व पर बरसाना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामत 7 जोन में बंटा पूरा क्षेत्र वीओ..बरसाना में राधा अष्टमी पर्व को धूमधाम और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लाखों श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गुरुवार की रात आठ बजे एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन में विभाजित कर पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है वही भीड़ नियंत्रण के लिए वन-वे,पीए सिस्टम, होल्डिंग एरिया और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नो-एंट्री पॉइंट, पार्किंग स्थल और ट्रैफिक प्लान जारी कर सहयोग की अपील की गई है और सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी, खुफिया विभाग और कुंडों पर फ्लड पीएसी तैनात रहेगी। बैरिकेडिंग के जरिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन कराए जाएंगे। जेबकतरों और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस, एसओजी और स्वाट टीमें तैनात की गई हैं। और पहले से ही अपराधियों को चिह्नित कर पाबंद किया गया है। बाइट जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह बाइट एसएसपी श्लोक कुमार1
- डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने राधा अष्टमी के पर्व पर बरसाना में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर क्या कहा डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने राधा अष्टमी के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर क्या कहा1
- बरसाना में श्री राधाष्टमी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आज बरसाना स्थित पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राधाष्टमी मेले में तैनात सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई को लेकर विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा हुई। डीएम और एसएसपी ने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता ब्रीफिंग बैठक के बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बरसाना मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों ने श्रीजी मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा मार्ग, मुख्य मेला स्थल और पार्किंग क्षेत्रों तक पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और लाउडस्पीकर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित विभागों को मार्गों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए, तो वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को महिला सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अलर्ट रहने को कहा।4
- आगरा खंड के एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल द्वारा राया में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन लगभग 1000 शिक्षकों का हुआ सम्मान मथुरा जनपद के कस्बा थाना राया में आगरा शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य MLC डॉ आकाश अग्रवाल द्वारा राया में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में राया मांट गोकुल महावन और नौझील क्षेत्रों के लगभग 100 विद्यालयों से आए 1000 से अधिक प्रबंधकों प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का सम्मान किया गया समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं उनका संगठन पिछले 10 से अधिक वर्षों से पूरे उत्तर प्रदेश में इस प्रकार के सम्मान समारोहों का आयोजन करता आ रहा है मथुरा जिले में इस कड़ी का यह चौथा कार्यक्रम था कार्यक्रम के दौरान वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर भी चर्चा हुई वक्ताओं ने बताया कि एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल वित्तविहीन शिक्षकों के हितों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं उन्होंने विधान परिषद में प्रमुखता से मांग उठाकर वित्तविहीन शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा दिलवाई है इसके अलावा 4 हजार से 6 हजार रुपये के कम वेतन पर काम कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सरकार से निश्चित मानदेय 8 हजार से 15 हजार रुपये तक तय करने की मांग भी विधान परिषद में समय समय पर उठाई जा रही है ताकि उनका जीवन यापन सुचारू रूप से हो सके4
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा और सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मथुरा के यमुना तट स्थित राजा घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ब्रजवासी शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मथुरा के राजा घाट पर यमुना मैया के तट पर दीपों की रोशनी दिखाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शाम 7 बजे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ब्रजवासी पहुंचे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता के लिए भी प्रार्थना की गई।विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि देशवासी और ब्रजवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस और सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यमुना मैया के तट पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए दीप जलाए गए हैं। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि पार्टी की ओर से मथुरा सहित पूरे देश में सेवा संकल्प दिवस के तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में राजा घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ब्रजवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में यमुना तट दीपों से जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्रजवासियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।1
- फौजी हमारा बेटा है ऐसा कहना है किसानों का आपकी क्या राय है छाता शुगर मील चाहिए इथेनॉल प्लांट नहीं ऐसा हर किसान बोल रहा है1