Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
राजू काँकोरिया खण्डार
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर पुराने शहर भेरू दरवाजा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि कोई जनहानी नहीं हुई। बड़ा हादसा हो सकता था।1
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता1
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द गंगापुर सिटी गंगापुर सिटी में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय विकाश कुमार मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा (उम्र 29 वर्ष) निवासी रीको क्षेत्र, गंगापुर सिटी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जीआरपी थाना के एएसआई घनश्याम ने बताया कि मृतक विकास कुमार मीणा मंगलवार शाम अवध एक्सप्रेस से गंगापुर सिटी आ रहा था। गंगापुर रेलवे स्टेशन नजदीक आने पर वह गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ और उसके दोनों पैर किसी वस्तु या प्लेटफार्म से टकरा गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल गंगापुर सिटी के गवर्नमेंट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को अत्यंत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। परिजनों से गंगापुर के ही सालौदा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज शुरू किया लेकिन काफी ज्यादा मात्रा में रक्त स्राव होने और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में उसे गवर्नमेंट हॉस्पिटल लाया गया और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद सबको परिजनों के सपोर्ट कर दिया गया। वही विकास की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार में विकास इकलौता बेटा था, उसकी दो बहने हैं। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की अंधे की के परिणाम उजागर- इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर किया है। चलती ट्रेन के गेट पर बैठना या खड़ा होना जानलेवा साबित हो सकता है। रेलवे प्रशासन और पुलिस द्वारा समय-समय पर यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- आज टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे के पास स्थित शिवराजपुरा गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। यह अभियान उपखंड अधिकारी (SDM) और तहसीलदार के निर्देशों के पालन में चलाया गया। प्रमुख विवरण: संयुक्त टीम की कार्रवाई: इस अभियान में उनियारा के नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और उनियारा थाने का पुलिस जाब्ता मुख्य रूप से मौजूद रहा। नोटिस की तामील: अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को लगभग दो-तीन महीने पहले ही बेदखली के नोटिस जारी कर दिए गए थे। कच्चे मकानों पर बुलडोजर: मौके पर मौजूद JCB मशीन द्वारा अवैध निर्माणों को ढहाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बचे हुए कच्चे निर्माणों को भी हटाया जाएगा। सावधानी और चेतावनी: ग्रामीणों को अपना सामान और चारा खाली करने के लिए सचेत कर दिया गया है ताकि किसी का व्यक्तिगत नुकसान न हो। "प्रशासन सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह से हटाया जाएगा।" — मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी यह कार्रवाई अवैध भूमि कब्जों के खिलाफ प्रशासन के सख्त रुख को दर्शाती है।1
- दिलीप राणावत आपनेता ने पिपल्दा क्षेत्र के गांव छत्रपूरा उर्फ़ कुम्हारिया सरकारी स्कूल की समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी को विधायक महोदय व शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन दिया ! राणावत ने बताया की छत्रपूरा गांव का स्कूल कई सालों से ग्रसित है चार -पांच महीनों से बच्चों को अयाना सरकारी स्कूल में भेजा जा रहा है जिससे कई छोटे बच्चों की पढ़ाई बंद हो चुकी है अतः विधायक महोदय व शिक्षामंत्री से निवेदन है की बच्चों के लिए ज़ब तक छत्रपूरा स्कूल की बिल्डिंग तैयार नहीं हो जाती तब तक बच्चों को या तो छत्रपुरा धर्मशाला में बिटाया जाए या छत्रपुरा स्कूल में खाली जगह में टीन शेड लगाकर बच्चों की बिटाने की व्यवस्था की जाये !अगर ऐसा नहीं होता है तो मजबूरन बच्चों के भविष्य के लिए गांव वालों के साथ शक्त कदम उठाना पड़ेगा साथ में राजकमल बैरवा, नरोतम मीणा, केशव सत्तावन, अजय रजवाड़ी आदि मौजूद रहे1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- *जनभागीदारी से बनेगा मास्टर प्लान, क्यूआर कोड फीडबैक व जीआईएस मैपिंग से तय होंगी प्राथमिकताएं* *सवाई माधोपुर, 16 अप्रैल।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में 20 अप्रैल 2026 को विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर काना राम ने निर्देश दिए हैं कि इन सभाओं को प्रभावी, सहभागी एवं परिणामोन्मुख बनाते हुए आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसे 15 मई 2026 तक पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाया जाएगा। 20 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में स्थानीय विकास प्राथमिकताओं, आधारभूत आवश्यकताओं एवं जन आकांक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में सुझाव पेटिका स्थापित कर आमजन से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, वहीं डिजिटल माध्यमों एवं क्यूआर-कोड आधारित फीडबैक प्रणाली के जरिए भी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर सर्वे एवं डेटा संकलन कर जीआईएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जल स्रोतों, सड़कों, सार्वजनिक भवनों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की मैपिंग की जाएगी। इसके आधार पर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम/वार्ड का दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक फोकस ग्रुप डिस्कशन आयोजित किए जाएं, 25 अप्रैल तक ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया जाए तथा 15 मई 2026 तक अंतिम मास्टर प्लान पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। सभी डेटा का सत्यापन कर टूलकिट में समावेश करते हुए हितधारकों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाए। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तर पर संयुक्त टीमें गठित कर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एंट्री, जीआईएस मैपिंग, जियो-टैग्ड फोटो अपलोड एवं मास्टर प्लान मॉनिटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड टूलकिट को 11 प्रमुख सेक्शनों - प्रशासनिक, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल प्रबंधन, पर्यावरण, पर्यटन एवं सुशासनकृमें विभाजित किया गया है, जिससे डिजिटल बेसलाइन तैयार कर योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्राम सभाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें तथा अधिकाधिक जनसहभागिता के साथ इन बैठकों को सफल बनाएं, ताकि जिले के समग्र एवं सतत विकास का सशक्त रोडमैप तैयार किया जा सके। *आमजन से अपील :* - जिला कलक्टर काना राम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान” के अंतर्गत 20 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव दें तथा क्यूआर कोड एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के आधार पर तैयार होने वाला यह मास्टर प्लान वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा सवाई माधोपुर को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ---000---1
- Post by Anil Kumar journalist1