logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संपूर्ण समाधान दिवस पर बोले डीएम शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कप्तानगंज (कुशीनगर)। तहसील कप्तानगंज में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा जवाबदेही की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 49 प्रकरण अवशेष रहे। राजस्व विभाग से संबंधित 31 शिकायतों में 10 का निस्तारण हुआ और 21 मामले लंबित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग से चार, विकास विभाग से तीन, स्वास्थ्य विभाग से एक तथा अन्य विभागों से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने अवशेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवादों के मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और दोनों पक्षों की स्थिति को समझते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कसया अजय कुमार सिंह, तहसीलदार अभिषेक मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_मोहन राव
मोहन राव
कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

संपूर्ण समाधान दिवस पर बोले डीएम शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कप्तानगंज (कुशीनगर)। तहसील कप्तानगंज में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा जवाबदेही की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 49 प्रकरण अवशेष रहे। राजस्व विभाग से संबंधित 31 शिकायतों में 10 का निस्तारण हुआ और 21 मामले लंबित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग से चार, विकास विभाग से तीन, स्वास्थ्य विभाग से एक तथा अन्य विभागों से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने अवशेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवादों के मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और दोनों पक्षों की स्थिति को समझते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कसया अजय कुमार सिंह, तहसीलदार अभिषेक मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण महराजगंज। तहसील निचलौल में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से 20 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर डीएम ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना मौका मुआयना किए ऐसे मामलों का निस्तारण न किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की स्थिति की जांच करे और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, जनता दर्शन और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता न हो। शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समस्या के वास्तविक समाधान को प्राथमिकता दी जाए। शत-प्रतिशत मामलों में शिकायतकर्ता से संपर्क करने के बाद ही निस्तारण किया जाए। जरूरत पड़ने पर दोनों पक्षों से वार्ता कर काउंसलिंग भी कराई जाए, ताकि विवाद का स्थायी समाधान हो सके। इस अवसर पर राजस्व कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ लेखपालों को सम्मानित किया गया। वहीं स्वामित्व योजना के नौ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी, डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
महराजगंज। तहसील निचलौल में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से 20 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर डीएम ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना मौका मुआयना किए ऐसे मामलों का निस्तारण न किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की स्थिति की जांच करे और नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, जनता दर्शन और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता न हो। शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समस्या के वास्तविक समाधान को प्राथमिकता दी जाए। शत-प्रतिशत मामलों में शिकायतकर्ता से संपर्क करने के बाद ही निस्तारण किया जाए। जरूरत पड़ने पर दोनों पक्षों से वार्ता कर काउंसलिंग भी कराई जाए, ताकि विवाद का स्थायी समाधान हो सके।
इस अवसर पर राजस्व कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ लेखपालों को सम्मानित किया गया। वहीं स्वामित्व योजना के नौ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी, डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन; तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन; जनसमस्याओं को सुन दिए गए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश। जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण हेतु आज दिनांक 19 सितम्बर, 2026 को तहसील निचलौल के सभागार में *#सम्पूर्ण_समाधान_दिवस* का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आमजनमानस की शिकायतों, प्रार्थना पत्रों एवं समस्याओं को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अत्यंत गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलतापूर्वक सुना गया। अधिकारियों ने उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई समस्याओं का दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिली। भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित जटिल प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
    1
    तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन;
तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन; जनसमस्याओं को सुन दिए गए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण हेतु आज दिनांक 19 सितम्बर, 2026 को तहसील निचलौल के सभागार में *#सम्पूर्ण_समाधान_दिवस* का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आमजनमानस की शिकायतों, प्रार्थना पत्रों एवं समस्याओं को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अत्यंत गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलतापूर्वक सुना गया। अधिकारियों ने उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई समस्याओं का दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिली।
भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित जटिल प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🔴 बकाया पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा! पुरन्दरपुर के समरधीरा में जिसान हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट पर बकाया रकम मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद जिसान को गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उसकी मौत हो गई। 👉 मुख्य आरोपी सब्बीर अहमद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 📍 स्थान: समरधीरा, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज ⚠️ मामले में पुलिस की विवेचना एवं विधिक कार्रवाई जारी है। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Purandarpur
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🔴 बकाया पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा!
पुरन्दरपुर के समरधीरा में जिसान हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट पर बकाया रकम मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद जिसान को गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उसकी मौत हो गई।
👉 मुख्य आरोपी सब्बीर अहमद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
📍 स्थान: समरधीरा, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज
⚠️ मामले में पुलिस की विवेचना एवं विधिक कार्रवाई जारी है।
#PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Purandarpur
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लॉटरी के नाम पर 42 हजार रुपये की ठगी से बचा खाताधारक, बैंक कर्मियों की सतर्कता से खुला फ्रॉड पडरौना/कुशीनगर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की खिरकिया शाखा की सतर्कता और बैंक कर्मियों की सूझबूझ से शनिवार को एक खाताधारक के 42 हजार रुपये ठगी का शिकार होने से बच गए। बैंक की ओर से चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत बैंक कर्मियों ने ग्राहक को साइबर ठगी से बचाया।जानकारी के अनुसार पश्चिमी चंपारण, बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी निवासी राम भरोसे कुशवाहा के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके नंबर पर लॉटरी निकली है और सात लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर उन्हें महज दो लाख रुपये में दिया जाएगा। इसके लिए तत्काल 42 हजार रुपये एक खाते में भेजने की बात कही गई।लॉटरी की बात सुनकर राम भरोसे कुशवाहा पैसे भेजने के लिए खिरकिया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे। उन्होंने 42 हजार रुपये का निकासी फॉर्म भरकर सहायक प्रबंधक शिव सिंह को दिया। सहायक प्रबंधक ने जब इतनी बड़ी रकम दूसरे खाते में भेजने का कारण पूछा और संबंधित खाताधारक के बारे में जानकारी ली तो राम भरोसे ने बताया कि वह उस व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं।मामला संदिग्ध लगने पर सहायक प्रबंधक ने तत्काल शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच की तो लेनदेन संदिग्ध प्रतीत हुआ और ग्राहक को रकम ट्रांसफर नहीं करने की सलाह दी गई। कुछ देर बाद कथित लॉटरी देने वाले व्यक्ति का फोन भी आया। बैंक कर्मियों ने उससे लॉटरी से संबंधित जानकारी मांगी तो वह स्पष्ट जवाब देने के बजाय बात को घुमाने लगा। इससे बैंक कर्मियों का संदेह और गहरा गया।बैंक कर्मियों की सतर्कता के चलते राम भरोसे कुशवाहा के 42 हजार रुपये साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्होंने बैंक के सहायक प्रबंधक शिव सिंह और शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह के प्रति आभार जताया।शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि बैंक परिसर में लगाए गए जागरूकता बैनर के माध्यम से लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया जा रहा है। बैनर पर “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” तथा “Say NO to Corruption: Commit to the Nation” का संदेश अंकित है।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन और बैंक से जुड़े लोगों को भ्रष्टाचार एवं धोखाधड़ी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा ईमानदार और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है। बैंक की ओर से लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर खाते से रकम ट्रांसफर न करें और संदिग्ध लेनदेन से पहले बैंक कर्मचारियों से जानकारी अवश्य लें।
    2
    लॉटरी के नाम पर 42 हजार रुपये की ठगी से बचा खाताधारक, बैंक कर्मियों की सतर्कता से खुला फ्रॉड
पडरौना/कुशीनगर
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की खिरकिया शाखा की सतर्कता और बैंक कर्मियों की सूझबूझ से शनिवार को एक खाताधारक के 42 हजार रुपये ठगी का शिकार होने से बच गए। बैंक की ओर से चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत बैंक कर्मियों ने ग्राहक को साइबर ठगी से बचाया।जानकारी के अनुसार पश्चिमी चंपारण, बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी निवासी राम भरोसे कुशवाहा के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके नंबर पर लॉटरी निकली है और सात लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर उन्हें महज दो लाख रुपये में दिया जाएगा। इसके लिए तत्काल 42 हजार रुपये एक खाते में भेजने की बात कही गई।लॉटरी की बात सुनकर राम भरोसे कुशवाहा पैसे भेजने के लिए खिरकिया बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे। उन्होंने 42 हजार रुपये का निकासी फॉर्म भरकर सहायक प्रबंधक शिव सिंह को दिया। सहायक प्रबंधक ने जब इतनी बड़ी रकम दूसरे खाते में भेजने का कारण पूछा और संबंधित खाताधारक के बारे में जानकारी ली तो राम भरोसे ने बताया कि वह उस व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं।मामला संदिग्ध लगने पर सहायक प्रबंधक ने तत्काल शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच की तो लेनदेन संदिग्ध प्रतीत हुआ और ग्राहक को रकम ट्रांसफर नहीं करने की सलाह दी गई। कुछ देर बाद कथित लॉटरी देने वाले व्यक्ति का फोन भी आया। बैंक कर्मियों ने उससे लॉटरी से संबंधित जानकारी मांगी तो वह स्पष्ट जवाब देने के बजाय बात को घुमाने लगा। इससे बैंक कर्मियों का संदेह और गहरा गया।बैंक कर्मियों की सतर्कता के चलते राम भरोसे कुशवाहा के 42 हजार रुपये साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्होंने बैंक के सहायक प्रबंधक शिव सिंह और शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह के प्रति आभार जताया।शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि बैंक परिसर में लगाए गए जागरूकता बैनर के माध्यम से लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया जा रहा है। बैनर पर “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” तथा “Say NO to Corruption: Commit to the Nation” का संदेश अंकित है।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन और बैंक से जुड़े लोगों को भ्रष्टाचार एवं धोखाधड़ी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा ईमानदार और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है। बैंक की ओर से लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर खाते से रकम ट्रांसफर न करें और संदिग्ध लेनदेन से पहले बैंक कर्मचारियों से जानकारी अवश्य लें।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उमेश चन्द्र जायसवाल बने नगर पालिका/नगर पंचायत के जिलाध्यक्ष, सांसद पंकज चौधरी ने दी बधाई महराजगंज-भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं महराजगंज के सांसद/केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, 319 पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, जिले के सभी ब्लाक प्रमुख एवं सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत पनियरा के प्रथम अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल को नगर पालिका/नगर पंचायत का जिला अध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी स्वयं उमेश चन्द्र जायसवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। निर्वाचन के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सभी ब्लाक प्रमुखों तथा नगर पालिका/पंचायतों के अध्यक्षों ने उमेश चन्द्र जायसवाल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उमेश चन्द्र जायसवाल ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। बताया गया कि संगठन को मजबूत करने और नगर निकायों के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उमेश जायसवाल के जिला अध्यक्ष बनने पर पनियरा सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।
    2
    उमेश चन्द्र जायसवाल बने नगर पालिका/नगर पंचायत के जिलाध्यक्ष, सांसद पंकज चौधरी ने दी बधाई
महराजगंज-भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं महराजगंज के सांसद/केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, 319 पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, जिले के सभी ब्लाक प्रमुख एवं सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत पनियरा के प्रथम अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल को नगर पालिका/नगर पंचायत का जिला अध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी स्वयं उमेश चन्द्र जायसवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
निर्वाचन के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सभी ब्लाक प्रमुखों तथा नगर पालिका/पंचायतों के अध्यक्षों ने उमेश चन्द्र जायसवाल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उमेश चन्द्र जायसवाल ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बताया गया कि संगठन को मजबूत करने और नगर निकायों के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उमेश जायसवाल के जिला अध्यक्ष बनने पर पनियरा सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुशीनगर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्य संगठन में जगह नहीं मिलने से आहत सूत्रों के अनुसार, चंद्रप्रभा पांडे लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें भाजपा के मुख्य संगठन में स्थान नहीं मिल सका, जिससे वह नाराज थीं। अपने इस्तीफा पत्र में चंद्रप्रभा पांडे ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। हालांकि, लगातार हो रही उपेक्षा से वह आहत हैं और इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हैं और आगे भी पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करती रहेंगी। चंद्रप्रभा पांडे के इस्तीफे के बाद जिले में संगठन के भीतर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस्तीफे और लगाए गए उपेक्षा के आरोपों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    2
    कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप
हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुशीनगर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मुख्य संगठन में जगह नहीं मिलने से आहत
सूत्रों के अनुसार, चंद्रप्रभा पांडे लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। 
बताया जा रहा है कि लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें भाजपा के मुख्य संगठन में स्थान नहीं मिल सका, जिससे वह नाराज थीं।
अपने इस्तीफा पत्र में चंद्रप्रभा पांडे ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। हालांकि, लगातार हो रही उपेक्षा से वह आहत हैं और इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हैं और आगे भी पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करती रहेंगी।
चंद्रप्रभा पांडे के इस्तीफे के बाद जिले में संगठन के भीतर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस्तीफे और लगाए गए उपेक्षा के आरोपों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Mantosh jaiswal
    Mantosh jaiswal
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने युवाओं से किया संवाद, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने युवाओं से किया संवाद, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल कॉलेज में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक चित्र प्रदर्शन लगाई गई जिसमें सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया था। इस मौके पर मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत विषय को लेकर चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद के माध्यम से विकसित भारत में युवाओं के योगदान और संकल्प को लेकर चर्चा की एवं प्रधानमंत्री के विजन को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपनों का भारत कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर नारी सशक्तिकरण, देश का विकास एवं आधुनिकीकरण की कल्पना है जिस पर सरकार काम भी कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर राष्ट्र भाव की भावना जागृत हो रही है। चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को फ्रिज किए जाने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए पंकज चौधरी ने कहा राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी के समय से देखना चाहिए। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस भी कांग्रेस पार्टी से टूटकर बनी थी और कितनी पार्टियो का सिंबल बदलवाने का काम इंदिरा गांधी ने किया था। #pankajchaudhry #bjp #trendingreels
    1
    मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने युवाओं से किया संवाद, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने युवाओं से किया संवाद, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल कॉलेज में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक चित्र प्रदर्शन लगाई गई जिसमें सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया था। इस मौके पर मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत विषय को लेकर चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद के माध्यम से विकसित भारत में युवाओं के योगदान और संकल्प को लेकर चर्चा की एवं प्रधानमंत्री के विजन को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपनों का भारत कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर नारी सशक्तिकरण, देश का विकास एवं आधुनिकीकरण की कल्पना है जिस पर सरकार काम भी कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर राष्ट्र भाव की भावना जागृत हो रही है।
चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को फ्रिज किए जाने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए पंकज चौधरी ने कहा राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी के समय से देखना चाहिए। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस भी कांग्रेस पार्टी से टूटकर बनी थी और कितनी पार्टियो का सिंबल बदलवाने का काम इंदिरा गांधी ने किया था।
#pankajchaudhry #bjp #trendingreels
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • टूट गई उम्मीद की डोर: बरगदही गांव में अरुण के आत्मघाती कदम से पसरा सन्नाटा, अनसुलझी गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
    1
    टूट गई उम्मीद की डोर: बरगदही गांव में अरुण के आत्मघाती कदम से पसरा सन्नाटा, अनसुलझी गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पुरन्दरपुर में युवक की हत्या: पैसे के विवाद में मारी थी गोली, तीन आरोपी पिस्टल समेत गिरफ्तार महराजगंज।* पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में युवक जिसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई है। SP शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत Addl SP सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और CO फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने मनिकौरा चौराहा अंडरपास से गिरफ्तारी की। घटना 17 सितंबर की है। मृतक जिसान अपने दोस्त सब्बीर अहमद की दुकान राज रेस्टोरेंट व बिरयानी सेंटर, समरधीरा पर बकाया पैसे मांगने गया था। इसी को लेकर सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन से विवाद हो गया। आरोप है कि सब्बीर ने जिसान को गोली मार दी। घायल को BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा संख्या 223/2026 धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसे बाद में धारा 103(1) BNS में तरमीम किया गया। *गिरफ्तार आरोपी:* 1. सब्बीर अहमद पुत्र हबीब निवासी परसोहिया, उम्र 19 वर्ष 2. प्रदीप जायसवाल पुत्र देवीचरण निवासी समरधीरा टोला पकरडीहा, उम्र 21 वर्ष 3. अमन पुत्र छेदीलाल निवासी परसोहिया, उम्र 19 वर्ष पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, SI अजय कुमार, चन्द्रप्रकाश झा, रवि प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कांस्टेबल शामिल रहे। तीनों को न्यायालय भेजा गया है।
    1
    पुरन्दरपुर में युवक की हत्या: पैसे के विवाद में मारी थी गोली, तीन आरोपी पिस्टल समेत गिरफ्तार

महराजगंज।* पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में युवक जिसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई है।
SP शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत Addl SP सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और CO फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने मनिकौरा चौराहा अंडरपास से गिरफ्तारी की।
घटना 17 सितंबर की है। मृतक जिसान अपने दोस्त सब्बीर अहमद की दुकान राज रेस्टोरेंट व बिरयानी सेंटर, समरधीरा पर बकाया पैसे मांगने गया था। इसी को लेकर सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन से विवाद हो गया। आरोप है कि सब्बीर ने जिसान को गोली मार दी। घायल को BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस मामले में थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा संख्या 223/2026 धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसे बाद में धारा 103(1) BNS में तरमीम किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. सब्बीर अहमद पुत्र हबीब निवासी परसोहिया, उम्र 19 वर्ष
2. प्रदीप जायसवाल पुत्र देवीचरण निवासी समरधीरा टोला पकरडीहा, उम्र 21 वर्ष
3. अमन पुत्र छेदीलाल निवासी परसोहिया, उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, SI अजय कुमार, चन्द्रप्रकाश झा, रवि प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कांस्टेबल शामिल रहे। तीनों को न्यायालय भेजा गया है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.