बाली-मिरगेश्वर को मिली 2.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राणावत का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत बाली-मिरगेश्वर को मिली 2.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राणावत का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत बाली। उपखण्ड क्षेत्र की मिरगेश्वर ग्राम पंचायत के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने ग्राम पंचायत को करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। विधायक ने विधि-विधान के साथ इन कार्यों का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह लोकार्पण समारोह के दौरान मिरगेश्वर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के गांव पहुंचने पर सरपंच छेल सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ विधायक की अगवानी की। इस दौरान स्वागत का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन के जरिए विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत पर फूलों की पुष्पवर्षा की। विकास में नहीं रहेगी कोई कमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राणावत ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। सवा दो करोड़ के इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। वहीं, सरपंच छेल सिंह चौहान और समस्त ग्रामवासियों ने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बाली-मिरगेश्वर को मिली 2.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राणावत का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत बाली-मिरगेश्वर को मिली 2.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राणावत का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत बाली। उपखण्ड क्षेत्र की मिरगेश्वर ग्राम पंचायत के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने ग्राम पंचायत को करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। विधायक ने विधि-विधान के साथ इन कार्यों का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह लोकार्पण समारोह के दौरान मिरगेश्वर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के गांव पहुंचने पर सरपंच छेल सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ विधायक की अगवानी की। इस दौरान स्वागत का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन के जरिए विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत पर फूलों की पुष्पवर्षा की। विकास में नहीं रहेगी कोई कमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राणावत ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। सवा दो करोड़ के इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। वहीं, सरपंच छेल सिंह चौहान और समस्त ग्रामवासियों ने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- फालना भामाशाह बंसीलाल जी मालवीय द्वारा उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय संपत लालजी मालवीय की पुण्य स्मृति में द्वारा आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीसलपुर में दरी पट्टियाँ एवं दो विशालकाय दरी कमरे लिए वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस संदर्भ में भामाशाह बंसीलाल मालवीय की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है जिसमें सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अशोक बछेटा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वह प्रणाली है जिसके माध्यम से समाज लोगो को ज्ञान,कौशल और मूल्य प्रदान करता है।इसकी प्रमुख भूमिकाओं में से एक है व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाना और यह सुनिश्चित करना कि समाज सुचारु रूप से कार्य करें। शिक्षा ग़रीबी कम करने में मदद करती है और व्यक्तियों को देश के विकास में योगदान करने का अवसर देती है। संस्था प्रधान प्रहलाद राय ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संस्था का संहयोग इसी तरह मिलता रहेगा है ऐसी कामना प्रकट् की इस अवसर पर बंसीलाल लाल मालवीय,समाज सेवी अमित मेहता,अशोक बचेटा,भैरव आई हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर राकेश वैष्णव बाली,सहायक मुकेश भारद्वाज,देवी सिंह,ममता मुंहोत,विकास वैष्णव,मनीष कुमार टाक,विपूल सिंह,छोटू सिंह,आदि लोगों की उपस्थिति में दरी पट्टियाँ वितरण का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ1
- Post by Brnews8 Online Media1
- फालना, 8 फरवरी। सुभाष बस्ती फालना में हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम बहुत ही शानदार आयोजित हुआ, प्रातः 11 बजे सैकड़ो महिलाओं द्वारा कलश यात्रा में भाग लिया। विभिन्न झांकियों व गैर नृत्य के साथ शोभा यात्रा शहर के मार्गो से गुजर कर सुभाष सर्कल पहुंची। मंचियकार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। संत मस्तनाथ जी व सखा महाराज का स्वागत बहुमान किया गया। संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री पूनम चंद सुथार व दुर्गावाहिनी पाली विभाग संयोजिका बहन प्रांजल सेन द्वारा अपनेउद्गार व्यक्त किये गए। इस सम्मेलन में अर्थ सहयोग देने वाले भामाशाहों का अभिनंदन किया गया। समिति के संरक्षक कमलेश राजपुरोहित, अध्यक्ष प्रतापराम राठौड़ सचिव कैलाश जोशी व कोषाध्यक्ष गौरव राजपुरोहित ने सभी के सहयोग से शानदार हुए कार्यक्रम हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश दाधीच ने किया।1
- बाली उपखण्ड के सेवाड़ी में कुए में गिरने से युवक की मौत, चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की। स्थानीय गौताखोर रामलाल मीणा की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान भूराराम देवासी (54 वर्ष), पुत्र थाना राम जी देवासी, निवासी सेवाड़ी के रूप में हुई है। कुएं के पास एक होंडा बाइक खड़ी मिली है। प्रारंभिक तौर पर पैर फिसलने से कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है। शव को सेवाड़ी सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।1
- #sirohi : #शिवगंज भाजपा सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना निम्न वर्ग के लोगों को अपनी छत अपना आशियाना के उद्देश्य से शुरू की गई थी लेकिन सत्ता जाने से आने के बाद बीते लगभग 9 साल का समय बीतने के बाद भी अभी तक ना तो छत और ना ही आशियाना नसीब हो पाया बल्कि आवंटन करता दिन प्रतिदिन कर्ज की बोझ के तले दबता चला जा रहा..?! @bjpbhajanlal @vasundhararajeofficial @bjp4rajasthan @inc.rajasthan @dm_sirohi1
- Post by Champat kharadi1
- 9 खेतों से अफीम‑गांजे के पौधे जब्त । रोहिडा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहिडा थाना अधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम विंहगम स्थान पर चल रही अफीम व गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया गया। पुलिस ने कुल 9 खेतों से अफीम और गांजे के हरे पौधे बरामद कर नष्ट किए। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रोहिडा पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि काकरलीफली क्षेत्र में पहाड़ी और दुर्गम स्थान, नाले के पास, अफीम व गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहाँ मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के आवागमन में कठिनाई के बावजूद चार दिनों तक अलग-अलग कार्रवाई कर तलाशी ली गई ओर इस बड़ी कार्रवाई अंजाम दीया गया । क्या मिला और कितना बरामद? * कुल 9 खेतों में लगभग 8 बीघा क्षेत्र में अवैध खेती पाई गई। * अफीम के हरे पौधों का वजन 40 क्विंटल 57 किलोग्राम । * गांजे के हरे पौधों का वजन 18 क्विंटल 87 किलोग्राम । * कुल मिलाकर 58 क्विंटल 87 किलोग्राम अवैध अफीम व गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिस में (1) दीपु देवी, पत्नी रामाराम जाती गमेती भील, उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया पुलिस थाना रोहिडा। (2) ओबाराम , पुत्र भेराराम जाती गमेती भील , उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया, पुलिस थाना रोहिडा। सौंफ‑वरयाली के बीच छिपाकर की जा रही थी अवैध खेती । पुलिस के अनुसार, यह अवैध अफीम व गांजे की खेती अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में की जा रही थी। नाले के किनारे स्थित खेतों में सौंफ की वरयाली के बीच बड़ी चालाकी से अफीम और गांजे के पौधे लगाए गए थे, ताकि दूर से देखने पर नशीली फसल नजर न आए। इसके अलावा खेत के चारों तरफ पलास के पत्तों की बाड़ लगाकर भी इन पौधों को छिपाने की व्यवस्था की गई थी। ऐसे इंतज़ामों के बावजूद पुलिस की सतर्कता ने इस जाल को बेनकाब किया। इनकी रही अहम भूमिका । रोहिड़ा थाना अधिकारी अमराराम खोखर,छेलसिंह,रमेश कुमार, रोहिताश,अमन कुमार,कांजी कुमार, बजरंगलाल,लक्षणराम,राजेश कुमार, रामलाल, विनोद कुमार,अनिल कुमार, रेखा कुमारी, प्रियंका सहित टीम की अहम भूमिका रही । इलाके की कठिनाई और अभियान की पृष्ठभूमि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने से वहां पहुंचना कठिन । मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के लिए रास्ता सीमित होने के बावजूद पुलिस ने पैदल, कठिन रास्तों से जाकर अलग-अलग दिन और स्थानों पर तलाशी की। इस तरह के क्षेत्र अक्सर अवैध मादक पदार्थों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन जाते हैं, क्योंकि प्रशासन व पुलिस की निगरानी कम मिलती है। लेकिन लगातार सूचना संकलन और सतर्कता ने इस अवैध काम को नाकाम किया। आगे क्या होगा? पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा। जो भी ऐसे अवैध कार्यों में शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई में तेजी बरती जाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने जनता से भी सहयोग की अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें, ताकि ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में भी अवैध खेती और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।1
- बाली-मिरगेश्वर को मिली 2.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राणावत का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत बाली। उपखण्ड क्षेत्र की मिरगेश्वर ग्राम पंचायत के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने ग्राम पंचायत को करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। विधायक ने विधि-विधान के साथ इन कार्यों का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह लोकार्पण समारोह के दौरान मिरगेश्वर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के गांव पहुंचने पर सरपंच छेल सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ विधायक की अगवानी की। इस दौरान स्वागत का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन के जरिए विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत पर फूलों की पुष्पवर्षा की। विकास में नहीं रहेगी कोई कमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राणावत ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। सवा दो करोड़ के इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। वहीं, सरपंच छेल सिंह चौहान और समस्त ग्रामवासियों ने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1