टोंक के उनियारा में दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत स्कॉर्पियो कर पुलिया पर झूली। सात घायल एक की मौत। टोंक: उनियारा में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, कुस्तला के हनुमान सैन की मौत, 7 घायल उनियारा क्षेत्र में दो कारों के बीच हुई भयंकर भिड़ंत में कुस्तला निवासी कार चालक हनुमान सैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्ची और दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सबसे पहले टोंक जिला अस्पताल (सआदत अस्पताल) लाया गया, जहां परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, हनुमान सैन जयपुर से कुस्तला के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जा रहे थे। उनकी कार में तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग सवार थे। सामने से महाराष्ट्र नंबर की तेज रफ्तार कार के साथ भिड़ंत होने के बाद हादसा हुआ। हादसे के बाद स्कॉर्पियो कार पुलिया के ऊपर झूल गई गनीमत रही कि वह पुलिया के नीचे नहीं गिरी वरना हताहतों की संख्या बहुत बढ़ सकती थी थानाधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई।सूचना मिलते ही पीएमओ हनुमान प्रसाद बेरवा ने टोंक चिकित्सा टीम को इमरजेंसी सेवा में अलर्ट कर दिया।

- गैस एजेंसियों की भीड़ के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण 🚨#madhyapradesh #damohnews #latestupdates1
- सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिले में कुल 10 बैंचों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर चार, गंगापुर सिटी में दो तथा बौंली, खण्डार, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा में एक-एक बैंच के माध्यम से प्री-लिटीगेशन स्तर के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझाईश के माध्यम से निस्तारण किया जावेगा।1
- श्री श्याम युवा मित्र मंडल बांसखोह के तत्वाधान में तृतीय वार्षिक उत्सव श्री श्याम भजन संध्या का हुआ आयोजन बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता कस्बा स्थित आरके पैराडाइस गार्डन में शनिवार को श्री श्याम बाबा की फूल बंगले से आलौकिक शृंगार से आकर्षक झांकी व छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पंडित दीपक भारद्वाज के नेतृत्व में मनमोहन शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन शुरू हुआ इस मौके पर आए हुए सभी कलाकारों का श्री श्याम युवा मित्र मंडल बांसखोह के तत्वाधान में माला व दुपट्टा पहनाकर व तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर श्याम भजन संध्या के कलाकार मीनू जायसवाल जयपुर ,सनी चक्रधारी जयपुर, प्रेम तंवर दोसा ,सर्वेश कुमार भरतपुर ,श्याम साउंड बांदीकुई, श्रृंगार विनोद सैनी बांदीकुई , साज सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप गुमानपुरा दौसा द्वारा श्याम भजन संध्या की रंगारंग प्रस्तुति की गई इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा श्री श्याम भजन संध्या में रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए यह कार्यक्रम समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया4
- अभी थोड़ी देर पहले यहां भैरुवास मोड पर खतरनाक एक्सीडेंट हो गया है उसमें गाड़ी के अंदर पिकअप में भैस भरी हुई थी पास में जो सामने की थड़ी है उसके टक्कर दे दी1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- Post by Dhana Ram3
- वीडियो कॉल पर दोस्त से बात, फिर युवक की मौत 🚨,#madhyapradesh #gaisabad #mohrainews #latestupdates1
- सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में धरना -प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि को आम जनता के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बताया। धरना स्थल पर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों कांग्रेस प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से अस्थायी चूल्हा बनाकर उस पर चाय तैयार की और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में बाधाओं के कारण छोटे व्यापारियों और आम लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रही है और इस तानाशाहीपूर्ण फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।धरना प्रदर्शन पर मौजूद कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि जिस प्रकार आज देश के हालत होते जा रहे हे ओर आज जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका के साथ समझौते पर समझौते किए जा रहे हे। उन्होंने कहा कि उसी का संकट इस देश पर आता जा रहा हे उन्होंने कहा कि मोदी जी का छप्पन इंच का सीना अब सकरा होता जा रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि आज जिस तरीके से युद्ध चल रहे हे ईरान ओर इजराइल के बीच में उन्होंने कहा कि जो ईरान के बीच हमारे सम्बन्ध थे मोदी जी उन्हें बिगाड़ने का काम क्योंकर रहे हे यह समझ से बाहर हे।इंदिरा मीणा ने कहा कि ज्यों अमेरिका मोदी से कहता हे कि आपको तेल यहां से खरीदना हे सीजफायर करना हे वह करते हे। इंदिरा मीणा ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि देश के अंदर किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है तो यह लाइन है किसकी लगी हुई है।उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत कैसे हो रही हे कौन कर रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा की ऊपर ओर नीचे मोदी जी की डबल इंजन की सरकार काम कर रही हे क्या डबल इंजन फेल हो गए हैं।1
- घर में अचानक बिज्जू आने से परिवार के लोग हुए भयभीत वन विभाग के अधिकारी को दी जानकारी बांसखोह कस्बा स्थित बारहली बांसखोह में नानगराम सैनी के घर पर बिज्जू आने से घबराए और वन विभाग के अधिकारी को दी सूचना मौके पर पहुंचे कर्मचारी और ले गए4