Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिस्थित मंदिर में किया भंडारे का आयोजन शहडोल गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोग एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और विशाल भंडारे का आयोजन किया है, इस भंडारे के आयोजन में सैकड़ो की तादाद पर श्रद्धालु पहुंचे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया है, इस दौरान भारतीय श्रमजीव पत्रकार संघ के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे हैं।
Akhilesh Mishra
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिस्थित मंदिर में किया भंडारे का आयोजन शहडोल गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोग एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और विशाल भंडारे का आयोजन किया है, इस भंडारे के आयोजन में सैकड़ो की तादाद पर श्रद्धालु पहुंचे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया है, इस दौरान भारतीय श्रमजीव पत्रकार संघ के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शहडोल। जिले में बेखौफ रेत माफियाओं के खिलाफ शहडोल पुलिस ने एक बार फिर अपना हंटर चलाया है। देवलोंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोन नदी के घाट से अवैध उत्खनन में लिप्त 06 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस की इस अचानक हुई घेराबंदी से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई का ब्यौरा जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 की रात देवलोंद पुलिस की टीम जब ग्राम बुडवा और सथनी क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी उन्हें सोन नदी के तट पर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन की सूचना मिली। बिना समय गंवाए थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। माफियाओं ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सटीक घेराबंदी के आगे उनकी एक न चली। लाखों की जब्ती और कानूनी शिकंजा पुलिस ने मौके से पॉवर ट्रैक और सोनालिका कंपनियों के 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जो अवैध रेत से लबालब भरे हुए थे। जब्त किए गए वाहनों और रेत की कुल कीमत करीब 30,21,000 रुपये आंकी गई है।2
- शहडोल गुरुवार को nh43 बायपास मार्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि वाहन काफी तेज था और सामने से एक ट्रक आ रहा था, अचानक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया वहीं मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ भी लगी रही है।1
- आज दिनांक 2.4.26 को श्री हनुमान जन्म उत्सव हनुमान जयंती के उपलक्ष में आज श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिस पर श्रमजीवी पत्रकार के सभी पदाधिकारी राहुल सिंह राणा अरविंद द्विवेदी शैलेंद्र तिवारी जुनैद खान अनिल तिवारी द्वारा कलेक्टर परिषद मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया जिसमें अजय पाल जितेंद्र विश्वकर्मा गणेश केवट अजय केवट अखिलेश मिश्रा राजन महाराज मनोज सिंह दीपक केवट सोनू खान स़वी खान बंटी अरुण द्विवेदी अमित तिवारी निलेश गुप्ता एवं सभी भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by Suraj shriwastava1
- मैहर। शहर के व्यस्त काली माता चौक में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा देखने को मिला। अनियंत्रित गति से दौड़ रहा एक ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक कार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो मौके पर ही पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार स्कूल जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए छात्रा को ऑटो से बाहर निकाला और बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऑटो चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। इससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी गई और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए। बढ़ती लापरवाही पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। मांग फरार चालक की तुरंत गिरफ्तारी व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक निगरानी बढ़ाई जाए स्कूल टाइम में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू हो1
- गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बेहद खूबसूरत और सुकून देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो खितोली जोन क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां रविवार की शाम एक बाघिन अपने चार नन्हे शावकों के साथ पानी में खेलती और उन्हें सिखाती नजर आई। गर्मी के इस मौसम में जहां जंगल के अधिकांश हिस्सों में पानी की कमी हो जाती है, वहीं ऐसे जलस्रोत वन्यजीवों के लिए राहत का सबसे बड़ा सहारा बन जाते हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघिन अपने शावकों के साथ पानी में उतरकर न सिर्फ खुद को ठंडक दे रही है, बल्कि अपने बच्चों को भी पानी में रहने और सुरक्षित रहने के तरीके सिखा रही है। चारों शावक बेहद चंचल अंदाज में कभी पानी में छलांग लगाते दिखे, तो कभी मां के आसपास खेलते नजर आए। उनकी मासूम हरकतों ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है। मां बाघिन पूरे समय सतर्क नजर आई और हर पल अपने शावकों पर नजर रखती दिखी, जो जंगल के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के बीच यह वीडियो खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे बांधवगढ़ के समृद्ध वन्यजीव और सुरक्षित माहौल का प्रतीक मान रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि एक साथ चार शावकों का स्वस्थ और सक्रिय नजर आना इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में शिकार और प्राकृतिक संसाधन पर्याप्त हैं। गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में से एक है, जहां बाघों की अच्छी खासी संख्या पाई जाती है। यहां का खितोली जोन खासतौर पर बाघों की मूवमेंट और उनके व्यवहार को देखने के लिए जाना जाता है। फिलहाल यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है और जंगल के उस खूबसूरत पहलू को सामने ला रहा है, जहां ममता, सुरक्षा और जीवन का संतुलन एक साथ नजर आता है।1
- शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने गुरुवार को एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल दी है, इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में मौजूद रहे हैं।1