सीतापुर,,वेतन भेदभाव पर भड़का गुस्सा: शाहमहोली चौराहे पर मजदूरों का हंगामा, सड़क जाम की कोशिश सीतापुर,,वेतन भेदभाव पर भड़का गुस्सा: शाहमहोली चौराहे पर मजदूरों का हंगामा, सड़क जाम की कोशिश संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित शाहमहोली चौराहे पर मंगलवार सुबह उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एम.के.ए. रेमिडीज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के बाहर मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। वेतन में असमानता और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को लेकर मजदूरों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों, खासकर महिला श्रमिकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनसे प्रतिदिन करीब 10 घंटे काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें मात्र 5800 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। वहीं, पुरुष श्रमिकों को इसी काम के लिए लगभग 8000 रुपये तक भुगतान किया जा रहा है। इस भेदभाव को लेकर महिला मजदूरों में भारी नाराजगी देखी गई। मजदूरों की मुख्य मांग है कि 10 घंटे की ड्यूटी के बदले न्यूनतम 10 हजार रुपये मासिक वेतन तय किया जाए। इसके साथ ही हर महीने चार सवेतन अवकाश देने और छुट्टी लेने पर वेतन कटौती की प्रथा समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित मजदूरों ने सीतापुर-लखीमपुर मार्ग को जाम करने की कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मजदूरों को शांत कराया और यातायात बहाल कराया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मौजूद रेनू राठौर ने मजदूरों से कहा कि उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार ही काम करना होगा, अन्यथा वे काम छोड़ सकते हैं। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा। हालांकि, इस प्रस्ताव से मजदूर संतुष्ट नहीं दिखे। महिला श्रमिकों ने दो दिन के भीतर ठोस समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे मामले पर फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
सीतापुर,,वेतन भेदभाव पर भड़का गुस्सा: शाहमहोली चौराहे पर मजदूरों का हंगामा, सड़क जाम की कोशिश सीतापुर,,वेतन भेदभाव पर भड़का गुस्सा: शाहमहोली चौराहे पर मजदूरों का हंगामा, सड़क जाम की कोशिश संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित शाहमहोली चौराहे पर मंगलवार सुबह उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एम.के.ए. रेमिडीज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के बाहर मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। वेतन में असमानता और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को लेकर मजदूरों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों, खासकर महिला श्रमिकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनसे प्रतिदिन करीब 10 घंटे काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें मात्र 5800 रुपये मासिक वेतन
दिया जा रहा है। वहीं, पुरुष श्रमिकों को इसी काम के लिए लगभग 8000 रुपये तक भुगतान किया जा रहा है। इस भेदभाव को लेकर महिला मजदूरों में भारी नाराजगी देखी गई। मजदूरों की मुख्य मांग है कि 10 घंटे की ड्यूटी के बदले न्यूनतम 10 हजार रुपये मासिक वेतन तय किया जाए। इसके साथ ही हर महीने चार सवेतन अवकाश देने और छुट्टी लेने पर वेतन कटौती की प्रथा समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित मजदूरों ने सीतापुर-लखीमपुर मार्ग को जाम करने की कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मजदूरों
को शांत कराया और यातायात बहाल कराया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मौजूद रेनू राठौर ने मजदूरों से कहा कि उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार ही काम करना होगा, अन्यथा वे काम छोड़ सकते हैं। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा। हालांकि, इस प्रस्ताव से मजदूर संतुष्ट नहीं दिखे। महिला श्रमिकों ने दो दिन के भीतर ठोस समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे मामले पर फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
- #ravikumarvlogs #POPX5G #TECNO1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतापुर-बिसवाँ लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें—तीन युवक गंभीर घायल 🎙️ रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश — अरुण कुमार यादव सीतापुर के बिसवाँ क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 🎥 घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी से बाराबंकी की ओर जा रहे कपिल वर्मा और रिंकू की बाइक सामने से आ रहे मानपुर निवासी आवेश की बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ⚠️ प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक गूंजी। हादसे के बाद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। 🚑 रेस्क्यू और इलाज घायलों को तत्काल बिसवाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार— कपिल वर्मा और आवेश के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सीतापुर रेफर रिंकू का इलाज जारी, हालत स्थिर 🚔 पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की गहन पड़ताल जारी है। 🔴 एंकर आउट सवाल बड़ा है—आखिर सड़कों पर रफ्तार का ये कहर कब थमेगा? लापरवाही की कीमत कब तक यूं ही जान जोखिम में डालती रहेगी… 📌 फिलहाल, इस बड़ी खबर पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है।2
- परशुराम जयंती पर सवर्ण आर्मी का भव्य आयोजन, गूंजे ‘जय परशुराम’ के जयकारे1
- सीतापुर हरदोई चुंगी मनोज कैप्टन चौक के पास कल रात घंटे जाम लगी रहे इसके कारण दूल्हे और दुल्हन की गाड़ियां भी फंसी रही शादी के इस टाइम जाम लगने के कारण बहुत मुसीबत का सामना करना पड़ा राजगीर परेशान है।1
- सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ रिपोर्ट :- शशिकान्त व्हाट्सऐप :- 9621210326 ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शंभू खेड़ा मजरा परिहामा निवासी रामेश्वर ने 19 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई रमाकांत (करीब 45 वर्ष) का 16 अप्रैल को गांव के ही सुनील बाराती और उसकी मां से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें रमाकांत घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए संडीला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संडीला पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब के आदी थे और घटना के समय नशे की हालत में थे, जिसके चलते विवाद हुआ। इसी वजह से घटना की तत्काल सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by इरफान अहमद1
- पीएम मोदी के महिला आरक्षण वाले बयान का महिलाओं ने दिया करारा जवाब1